फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

*भाटकीधार के मरैला नामक स्थान पर तेंदुए का कहर* *आठ भेड़ बकरियों को पशुशाला में किया ढेर*

 *भाटकीधार के मरैला नामक स्थान पर तेंदुए का कहर*

*आठ भेड़ बकरियों को पशुशाला में किया ढेर*



पिछली रात को ग्रामपंचायत भाटकीधार के अंतर्गत गांव नंदैहल के नजदीक मरैला नामक स्थान पर तेंदुए का कहर बरपा है।जिसमे पशुशाला के स्लेट उखाड़कर तेंदुए द्वारा आठ मवेशियों को मौत के घाट उतारा गया और तीन चार मवेशी घायल किए गए ।मवेशी मरैला गांव नंदैहल निवासी चमारू राम के बताए जा रहे हैं। मवेशीयों को मृत पाकर गांव वासी सुबह स्तब्ध रह गए। सुबह जानकारी प्राप्त होने के पश्चात स्थानीय बीडीसी चूड़ामणि द्वारा घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया।साथ ही वन रक्षक प्रवीण कुमार और पशु चिकित्सक दुर्गादत ठाकुर द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं तत्कालिक कार्यवाही अमल में लाई गई। वन विभाग की तरफ से वनरक्षक द्वारा फौरी आर्थिक मदद पहुंचाने की बात की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें