फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

केशव नायक ने किया जय राम जी होजरी उद्योग का शुभारंभ

 केशव नायक ने किया जय राम जी होजरी उद्योग का शुभारंभ

 

गोहर(राकेश)

ग्राम पंचायत गोहर के माहरण गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निर्देशक श्री केशव नायक जी ने रिवन काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महोदय जी के साथ खास मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी श्री ज्ञान जी गोहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद मल्होत्रा जी, यदो पति भाटिया जी, चंदन गुप्ता जी, सरदार श्री हंसपाल जी, गोहर बैंक के प्रबंधक श्री केहर सिंह नायक, श्री सोहन सिंह, श्री तिलक राज शर्मा, श्रीमति संगीता, श्री ललित कुमार तथा सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर श्री परम देव चौहान, श्री प्रेम ठाकुर जी, श्री देवकी नंदन जी और श्री ओम चंद, नागराज भी मौजूद रहे।



इस मौके पर जय राम जी उद्योग के मालकिन श्री मति पदमा देवी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के उद्योग को एक गांव में चलाना कबीले तारीफ की नहीं बल्कि लुधियाना जैसे शहर में चलने वाले उद्योग को एक गांव में लाना और सफल तरीके से चलाना किसी चुनौती से कम नी हैं। मुख्यातिथि ने इस तरह के चुनौती पूर्वक व साहसी कार्य करने के उद्योग कि मालकिन श्री मति पदमा देवी चौहान ओर उनके पति श्री सीता राम चौहान ,समस्त चौहान परिवार और फैक्ट्री के सभी कर्मचारियो  को सफल आयोजन के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही हौसला भी बढ़ाया कि छोटे से गांव होजरी उद्योग चलाने के साथ साथ लोगों को रोज़गार मुहैया कराना बहुत बड़ी  बात भी है। 



इस होजरी उद्योग में स्कूल यूनिफार्म, लेडीज फैंसी कोटी, कुर्ता, जेंस कोटी , पलाजो, high neck, टॉप ,12 महीने चलने वाली सदाबहार कोटिया, बेबी सेट, बहुत सी फैंसी कोटिया बनाई जाती है। इस होजरी से बने मॉल पर S S Brands ने बाजार में अपनी एक पहचान हैं। पदमा देवी चौहान ने बताया कि S S Brand का बाजार में पहचान बनाने का कारण मॉल की क्वालिटी है क्योंकि हमने मॉल की क्वालिटी के ऊपर विशेष ध्यान दिया हैं l  प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत और समर्पण ही हमारी सफलता का आधार है। यहां सभी एक परिवार की तरह काम करते हैं।  एक दूसरे का सम्मान करते हैं और सहयोग की भावना से कार्य करते हैं क्योंकि इस फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी मालिक है । 

अंत में केशव नायक जी ने कहा कि हम इस उद्योग को एक बड़ी इकाई के रूप में देखना चाहते है इस के जिस प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी सहायता की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें