फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 नवंबर 2021

मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा को एसबीपी ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा लाइफस्टाइल अवार्ड 2021 से नवाजा गया है

मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा को एसबीपी ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा लाइफस्टाइल अवार्ड 2021 से नवाजा गया है



BHK news सुंदर नगर ।

मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा को एसबीपी ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा लाइफस्टाइल अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा को यह अवार्ड मीडिया एजेंसी ट्राइसिटी में उत्कृष्ट विश्वासनियता के बल पर मिला है । विमल शर्मा ने एसबीपी ग्रुप चंडीगढ़ लाइफ़स्टाइल अवार्ड 2021 से नवाजे जाने पर आभार प्रकट किया है और विश्वास दिलाया है कि वह और उनका मोक्ष मीडिया सर्विस की टीम आगामी भविष्य में भी पूरी विश्वसनीयता के साथ ट्राइसिटी में ही नहीं बल्कि समूचे इंडिया में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगी ।इस उपलब्धि के लिए मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौर रहे कि विमल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से संबंध रखते हैं और उन्होंने काफी संघर्षपूर्ण जीवन में आज इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। जिनका पूरे नार्थ इंडिया में अपनी एक मोक्ष मीडिया सर्विस के नाम से अलग पहचान है और उसके बलबूते पर ही विमल शर्मा को जाना जाता है । जो सेवाएं उनके द्वारा समाज में दी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि इस वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण के दौर में भी मोक्ष मीडिया सर्विस ने जनहित के कार्य में अपनी सामाजिक सेवाएं भी प्रदान की है। जिसमें चाहे पुलिस विभाग हो जिला प्रशासन हो सामाजिक संस्थाएं हो या इस महामारी के दौर में जो विभिन्न प्रकार की दिक्कतों से जूझ रहे हो। उन सब के लिए भी मोक्ष मीडिया सर्विस सहारा बन कर आई है ।इसके लिए मीडिया सर्विस को भी प्रशासन पुलिस विभाग सहित तमाम विभाग संस्थाओं की ओर से भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।



नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल ने उपचुनाव में कांग्रेस को मिली 4 सीटों पर जीत के बाद आम जनता का और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है

 नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल ने उपचुनाव में कांग्रेस को मिली 4 सीटों पर जीत के बाद आम जनता का और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है 



नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल ने उपचुनाव में कांग्रेस को मिली 4 सीटों पर जीत के बाद आम जनता का और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है और कहा कि मंडी जिला में नाचन विधानसभा क्षेत्र से जो कांग्रेस को लीड मिली है वह कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक है और जो कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो रणनीति तय की है वह नाचन में कारगिल सिद्ध हुई है और जनता ने भी प्रदेश की सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी पर विश्वास दिलाते हुए मतदान किया है उनका है कि वर्तमान की सरकार महंगाई बेरोजगारी को नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल हुई है और आम जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्तासीन हुई है और कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है जिसके फलस्वरूप मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को विजय मिली है आने वाले 2022 के चुनावों में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से सत्तासीन होगी।

उपचुनावों में कांग्रेस को चारों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं

उपचुनावों में कांग्रेस को चारों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं




 सुंदरनगर।

उपचुनावों में कांग्रेस को चारों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं। विशेष तौर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जीत दर्ज होने के बाद कांग्रेस में मंडी जिला में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है । कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान का कहना है कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लीड मिलने के पीछे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की लीडरशिप का परिणाम है जो कि बूथ स्तर से लेकर आम जनता तक अपने मुद्दों को पहचाने में सफल हुए हैं इसमें चाहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर स्टार प्रचारक सुखविंदर सिंह सुक्खू नाचन के अध्यक्ष नीलमणि सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी की टीम ने एकजुटता का परिचय देते हुए मंडी जिला से लीड दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। कहा कि वर्तमान की सरकार ने किया उपचुनाव बिना किसी मुद्दे के लड़ा है और मुंह की खानी पड़ी है । जिसके चलते प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की केंद्र और प्रदेश की नीतियों को नकारा है। कांग्रेश पार्टी महंगाई बेरोजगारी मुख्य मुद्दों को लेकर चुनावी रण में उतरी थी और जनता ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और मन बनाया की वर्तमान की सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं और जो भी इनके चुनावी जो वादे किए थे वह सारे जुमले साबित हुए हैं। इसके चलते प्रदेश की जनता ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को आईना दिखाया है।


लोकसभा ब विधान सभा चुनाब में फोरलेन ब भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की मांगो की अनदेखी पड़ी भारी और सरकार कों हार का मुह देखना पड़ा : सयोंजक: जोगिन्दर वालिया

 

लोकसभा ब विधान सभा चुनाब में फोरलेन ब भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की मांगो की अनदेखी पड़ी भारी और सरकार कों हार का मुह देखना पड़ा : सयोंजक: जोगिन्दर वालिया 


BHK NEWS Mandi

प्रभावित मंच के संजोयक जोगिन्दर वालिया व अध्यक्ष बी आर कोंडल ने कहा की फोरलेन के प्रभावित पिछले 3.5 वर्ष से लगातार कानून को लागु करने की मांग करते आ रहे हे लेकिन राज्य सरकार इसको लागु करने में आनाकानी कर रही हे और एक के बाद दूसरी कमेटी बना कर फैसले को लगातार टालमटोल करती जा रही है जबकि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अनुसार चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना को लागु करने को राजी है लेकिन हिमाचल की जयराम सरकार अभी तक किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं दे रही है जबकि अन्य राज्यों में चार गुना मुआबजा दिया जा रहा है और कोड़ियो के भाव जमीन लेकर किसानों कों बर्बाद करने पर तुली हे और किसनों की अनदेखी के कारण जयराम सरकार कों पुरे प्रदेश में हार का मुह देखना पड़ा I

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, श्री जयराम सरकार से मांग करता हे की बो समय रहते हिमाचल में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 कों लागु करे और 1 अप्रैल,2015 की अधिसुचना कों निरस्त करे  एवं प्रदेश में नई परियोजनायों जैसे एअरपोर्ट आदि कों गैर कृषि भूमि व जहां पर न्यूनतम विस्थापन हो ऐसी साइट को वरीयता दी जाए, स्थानीय जनता के इज़मेंट राइट्स को सुनिश्चित किया जाए,  मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए, मुआवजे का  भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर परियोजना से प्रभावित मकानों, जमीन व बगीचे का  नुकसान का मुआबजा दिया जाये, रोड़ प्लान के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाये तथा मिट्टी डम्पिंग के स्थान तय किये जाये व पहाड की तरफ स्टेप कटिंग की जाये, भूमि की निशानदेही कर पक्की बुरजियाँ लगाई जाएं, 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, उच्च न्यायलय व मंडलीय न्यायलय में लंबित जमीन अधिग्रहण के मामलों की निर्धारित समय सीमा में सुनवाई कि जाये वर्ना आने बाले 2022 के चुनाब में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी I 


सयोंजक 

जोगिन्दर वालिया




मंगलवार, 2 नवंबर 2021

सीटू ने मज़दूर विरोधी भाजपा की हार का किया स्वागत 2 दिसंबर को शिमला में होगा प्रदर्शन

 

सीटू ने मज़दूर विरोधी भाजपा की हार का किया स्वागत 2 दिसंबर को शिमला में होगा प्रदर्शन


BHK NEWS Mandi

सीटू से सबन्धित मनरेगा व निर्माण मज़दूर फेडरेशन की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की मीटिंग मंडी में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार ने कि और सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित हुए।बैठक में हुई चर्चा व निर्णयों की जानकारी देते हुए राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की जयराम सरकार लगातार मज़दूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं  जिसका परिणाम आज हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में हुई करारी हार से स्पस्ट हो गया है। सीटू ने प्रदेश की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की हुई करारी हार का स्वागत किया है और इसे मजदूरों की जीत बताया है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटू ने राज्य स्तर पर भाजपा को हराने का फ़ैसला लिया था और उसके लिए निचले स्तर पर अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें देश में सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने का काम कर रही है।पैट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस और अन्य खाद्य सामग्री के रेट बेलगाम तरीके से बढ़ रहे हैं जिसके कारण मज़दूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपना दैनिक खर्चा करना बहुत मुशिकल हो गया है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने डिपुओं में मिलने वाले खाने के तेल में बृद्धि कर दी है और अब तो ये भी फ़ैसला सरकार ने लिया है कि राशन की दुकान में अंगूठा लगाने के लिए भी शुल्क देना पड़ेगा।सीमेंट और सरिया भी हररोज़ महंगा हो रहा है जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव मेहनतकश जनता पर पड़ रहा है और सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फ़ेल हो गई है।प्रदेश में मनरेगा के तहत किसी को भी 120 दिनों का रोज़गार नहीं मिल रहा है और मनरेगा मजदूरों को मात्र 203 रु दिहाड़ी दी जा रही है जबकि अन्य मजदूरों को 3 तीन सौ रुपये सरकार जारी कर रही है।इस प्रकार सरकार मनरेगा मजदूरों के साथ भेदभाव कर रही है जिसका निर्माण यूनियन विरोध करती है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड पंजीकृत मजदूरों के लाभ समय पर जारी नहीं कर रहा है जिसके विरोध में आगामी 2 दिसंबर को बोर्ड के कार्यालय का शिमला में घेराव किया जायेगा और उससे पहले 15 से 30 नवंबर तक निचले स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।इसके अलावा 26 नवंबर को दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर किसानों के संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश भर में रैलियां व प्रदर्शन करने का भी फ़ैसला लिया गया।बैठक में जोगिंदर कुमार, केबल कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, अजय दुलत्ता, करतार सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, चमन लाल,रामचन्द, दिनेश काकू, राजेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार,रविकांत, गोपेन्द्र शर्मा, प्रेम गौतम, भूपेंद्र सिंह व जोगिंदर कुमार आदि ने भाग लिया।



भारत की जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने आज नौजवान सभा की स्थापना दिवस पर झंडारोहण और सेमिनार का आयोजन किया गया

 भारत की जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने आज नौजवान सभा की स्थापना दिवस पर झंडारोहण और सेमिनार का आयोजन किया गया



BHK NEWS Mandi

भारत की जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने आज नौजवान सभा की स्थापना दिवस पर झंडारोहण और सेमिनार का आयोजन किया गया इसमें मुख्य वक्ता नौजवान सभा के जिला सचिव सुरेश सरवाल रहे। उन्होंने कहा कि आज से ठीक 41 वर्ष पूर्व नौजवान सभा की स्थापना जालंधर में हुई थी। उस सम्मेलन का मुख्य नारा सबको शिक्षा सबको रोजगार सुनिश्चित करना था और अपनी स्थापना से लेकर नौजवान सभा हमेशा ही नौजवानों की एकता, अखंडता व भाईचारा की बातें करती रही है। देश में अलग-अलग समय पर सांप्रदायिकता, जातिवाद व क्षेत्रवाद के नारे के खिलाफ भी नौजवान सभा ने डटकर मुकाबला किया है। आज देश में जिस प्रकार के सपने आजादी के आंदोलन में नौजवानों ने देखे थे मौजूदा सरकार उन सपनों को पूरा करने के बजाए नौजवानों को बेरोजगारी, नशा और अज्ञानता की तरफ डाल रही हैं। आज देश में नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। शिक्षा में भी छात्रों की भागीदारी कम हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण सरकारों का शिक्षा पर खर्चा कम करना और नौकरियों के अवसरों को कम करके ठेका ,आउट सोर्स नीति को लागू करना है। देश में नौजवानों को नौकरी ना देने के बजाय उन्हें जाति,धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। इस स्थापना दिवस पर नौजवान सभा प्रण ले रही है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के स्तर में हो रही गिरावट के खिलाफ एक मजबूत  लड़ाई पूरे देश में लड़ेगी। मंडी में भी सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नौजवान सभा हमेशा संघर्षरत रहीं है। इस अवसर पर नौजवान सभा सदर के अध्यक्ष वेद प्रकाश, अनिल, रवि, भूपेंद्र, इंदु, गोपेंद्र व हरीश जी ने हिस्सा लिया।



बल्ह एयरपोर्ट में भी वही होगा, जो गगल एयरपोर्ट में हो रहा है : बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समित

 बल्ह एयरपोर्ट में भी वही होगा, जो गगल एयरपोर्ट में हो रहा है : बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समित 


BHK NEWS nerchowk

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने बल्ह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जनता के पैसे से बनवाना है और फिर अपने मित्र उद्योग पति को सौंप देना है ??

पहले जनता के पैसे से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। फिर जनता के ही अरबों रुपये लगाकर एयरपोर्ट बनाया जायेगा और जब बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने कॉरपोरेट मित्रों को सौंप दिया जायेगा ??

बल्ह इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी यही हश्र होगा। विकास के नाम पर बल्ह की जनता को अपनी उपजाऊ भूमि से उजाड़ा जाएगा ओर कोडियो के भाव जमीन ली जायेगी फिर प्राइवेट कम्पनी को दे दिया जाएगा ???