फ़ॉलोअर

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा

 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा


BHK NEWS Shimla ललित चौहान

*विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को शीघ्र बहाल किया जाए:*


*तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बागवानी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शीघ्र कुलपति की नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए* *:अभाविप*



________________________________


2 दिसम्बर, 2021

शिमला।



 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग रखी की प्रदेश का प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिनियम 1970 के अनुच्छेद 21 एवं 28(1) में वर्ष 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए संशोधन की वजह से विश्वविद्यालय  के विकास कार्य तथा छात्र हितों में शीघ्र निर्णय लेने की प्रक्रिया में बहुत बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसी वर्ष 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन संशोधनों को वापिस लेने तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को पुनः बहाल करने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा की गई थी जिसका विद्यार्थी परिषद ने स्वागत किया था। परंतु अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा इस घोषणा का पूरा नहीं किया गया है जिसके कारण विश्वविद्यालय में कई विकास कार्यों और नियुक्तियों को लेकर बाधाएं आ रही है।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की "किसी भी विश्वविद्यालय के विकास तथा गुणवत्ता के लिए उसकी पूर्णतः स्वायत्ता का होना अति आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्ता न होने की वजह से विश्वविद्यालय के विकास से संबंधित और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी होना विश्वविद्यालय के छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियों के लिए सही नहीं है। अभाविप प्रदेश सरकार से आगामी विधानसभा सत्र में ही इस संशोधन को वापिस लेने की मांग करती है।"


इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग रखी की तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बागवानी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया को भी शीघ्र शुरू किया जाए।


इस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री, प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा, शिमला महानगर मंत्री ऋतिक पालसरा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी, इकाई सचिव आकाश नेगी व इकाई सह सचिव दीक्षा ठाकुर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विद्यार्थी परिषद की सभी मांगों को जायज मानते हुए शीघ्र इनके समाधान करने का आश्वासन दिया है।

___________________________





भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूनी इकाई ने की 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म।

भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूनी इकाई ने की 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म। 







BHK NEWS Chamba

चुनी ठाकुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूनी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश स्तरीय और स्थानीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल को स्थानीय प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष द्वारा तुड़वाया गया यह भूख हड़ताल पिछले कल दोपहर से आज दोपहर तक चली इसमें विद्यार्थी परिषद के 4 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे थे, प्रेस सचिव आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सालूनी के कार्यकर्ता पिछले कल से प्रदेश स्तरीय स्थानीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे जिसमें हमारी प्रमुख मांगे इस प्रकार से हैं, महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के पदों को भरा जाए। यूजी के रिपेयर के परीक्षा परिणामों को जल्दी से घोषित किया जाए। हिमाचल प्रदेश की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया जाए। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। चंबा जिला के विभिन्न महाविद्यालय के आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाए । महाविद्यालय के साथ लगती सड़क पर क्रैश बैरियर तथा स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। महाविद्यालय के आर्ट्स कैंपस के भवन को जल्द से जल्द पूरा करके छात्रों को सुपुर्द किया जाए। इकाई अध्यक्ष सनहै शर्मा ने बताया कि तहसील सालूनी के अंतर्गत 3 सरकारी महाविद्यालय आते हैं जिसमें दो सरकारी महाविद्यालय के पास अपना भवन तक नहीं है और उन्हें दो कमरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है इकाई सचिव काजल ने बताया कि महाविद्यालय में कॉमर्स सब्जेक्ट का कोई भी अध्यापक नहीं है जिससे छात्रों को यहां से दूर पढ़ाई करने जाना पड़ता है वहां जाकर उन्हें रूम लेना पड़ता है और खर्चा बहुत आता है यहां सभी ग्रामीण इलाके से आने वाले गरीब छात्र होते हैं यदि सरकार स्थानीय प्रशासन इन मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र गति देगी इस मौके पर इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



हिमाचल प्रदेश वुशू सीनियर (महिला/पुरुष) वर्ग की टीम भाग लेने के लिए आज वुशू अकादमी कन्सा चौक नेरचौक से रवाना हुई

हिमाचल प्रदेश वुशू सीनियर (महिला/पुरुष) वर्ग की टीम भाग लेने के लिए आज वुशू अकादमी कन्सा चौक नेरचौक से रवाना हुई


bhk news nerchowk

यादविंदर :- आज दिनाँक 02-12-2021 को हेम राज कार्यालय सचिव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 30वी सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता जो की पुलिस अकादमी भोपाल (मध्यप्रदेश) 03-12-201 से 09-12-2021 तक में होने जा रही है जिसमे हिमाचल प्रदेश वुशू सीनियर (महिला/पुरुष) वर्ग की टीम भाग लेने के लिए आज वुशू अकादमी कन्सा चौक नेरचौक से रवाना हुई | 

17वी राज्य वुशू प्रतियोगिता के बाद जो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित हुए थे उनके लिए प्रिशिक्षण केंप जो कि 23-11-2021 से 01-12-2021 तक वुशू अकादमी कन्सा चौक में आयोजित किया गया था | इस कोचिंग केंप में राज्य कोचों द्वारा कुल्लू शिमला, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी से आये चयनित खिलाडियों को वुशू खेल की बारकिया सीखायी और खिलाडियों ने भी जमकर पसीना बहा कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने के लिए अपने आप तेयार किया | 



इस मोके पर श्री पी॰एन॰ आज़ाद महासचिव हि॰प्र॰ वुशू संघ, पूर्ण चंद ठाकुर कोषाध्यक्ष, खेम सिंह सचिव जिला वुशू संघ मंडी, रमेश चौहान वर्किंग सचिव हि॰प्र॰ वुशू संघ, चेत राम कोच टीम के साथ मोजूद रहे | तथा श्री शिव पाल मिन्हास प्रधान हि॰प्र॰ वुशू संघ जी ने भी 30वी राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना हुई राज्य टीम को बधाई व शुभकामनाये दी | राज्य टीम में सांडा इवेंट में 12 लड़के और 9 लड़कियाँ तथा ताउलू इवेंट में 9 लड़के और 9 लड़कियाँ, और ताउलू ग्रुप इवेंट में 10 लड़के व लड़किया भाग लेगी साथ में दुर्गा दत्त, भागवत पांडे, निर्मल सिंह कोच और खेम सिंह टीम मनेजर की भूमिका निभाएंगे |

खिलाड़ियों की सूची साथ सलगंन है 





•एबीवीपी ने खत्म की 24 घण्टे की सांकेतिक भूख हड़ताल। • महाविद्यालयों में छात्रावास जल्द बनाया जाए: अंकुश

 


•एबीवीपी ने खत्म की 24 घण्टे की सांकेतिक भूख हड़ताल। 

• महाविद्यालयों में छात्रावास जल्द बनाया जाए: अंकुश 


BHK NEWS

यादविंदर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर दूसरे दिन सांकेतिक भूख हड़ताल को महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा तुड़वाया गया। यह बूख हड़ताल पिछले कल दोपहर से आज दोपहर तक चली। इसमें विद्यार्थी परिषद के 7 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। 




प्रेस सचिव सिमरन भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली के कार्यकर्ता पिछले कल से प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। जिसमें हमारी प्रमुख मांगे मांगें इस प्रकार से है: महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए, यूजी के रिअपीयर के परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया जाए, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए, महाविद्यालय में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए। 



इकाई अध्यक्ष अंकुश ने बताया कि संजौली काॅलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी शीघ्र किया जाए ताकि दूर दराज से पढ़ने आने वाली छात्राओं को रहने के लिए यहाँ वहाँ ना भटकना पड़े। विद्यार्थी परिषद इकाई सचिव शुभम बगलाट ने बताया कि पिछले काफी समय से विद्यार्थी परिषद इन मांगों को लेकर आंदोलनरत है, यदि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में अपने आंदोलन को और उग्र गति देगी। 




बुधवार, 1 दिसंबर 2021

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर बेटियां अपने शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दे रही हैं बेटों को पढ़ाने व संस्कारित करने का संदेश

 बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर बेटियां अपने शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दे रही हैं बेटों को पढ़ाने व संस्कारित करने का संदेश


bhk news

शादी का कार्ड एक बार फिर बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय


विवाह आमंत्रण पत्र के माध्यम से बेटा पढ़ाओ- संस्कार सिखाओ अभियान का सन्देश देकर हम समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का किंचित प्रयास कर रहे हैं -: छीतरमल तूनवाल


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत अभियान के स्लोगन की बजाय शादी के कार्ड पर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान स्लोगन बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय


पढ़ा लिखा व संस्कारित होगा बेटा तो करेगा माँ-बहिन-बेटियों की सुरक्षा -: किरण


बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए  यह अभियान बहुत जरूरी -: रेणु


सीकर - (राजस्थान)


नाडाशहर निवासी किरण व रेणु की शादी 6 दिसंबर को होने जा रही है। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शादी की निमंत्रण पत्रिका में 'बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ 'अभियान को अंकित कर समाज के युवक एवम युवतियों को जाग्रत करने की पहल की। उन्होंने अभी तक के अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर अभियान का पुरजोर समर्थन भी  करते हुए बताया कि हमें बेटियों को सुरक्षित रखना है तो बेटों को संस्कारित करना होगा। कस्बे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक शादी कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। ये कार्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्ड की खासियत है कि इसके तार बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान से जुड़े हुए है। जी हां सीकर नाडा शहर निवासी सुरेश तूनवाल ने अपनी बहिनों की शादी में कार्ड के ऊपर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान नामक स्लोगन का नारा दे रखा हैं। जहां एक ओर शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत अभियान के स्लोगन जैसे नारे देखने को नजर आते थे वही दूसरी ओर अब शादी निमंत्रण पत्र पर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान का स्लोगन देखने को मिल रहा हैं।

                  बहिन किरण व रेणु ने समस्त देशवासियों से अपील की है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से ज्यादा जरूरी हैं बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की। देश के समस्त देशवासियों को अब अपनी शादी के निमंत्रण पत्र पर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान का नारा देना होगा ताकि समाज व देश मे एक नया बदलाव ला सके। याद रहें पढ़ा लिखा व संस्कारित होगा बेटा तो करेगा माँ-बहिन-बेटियों की सुरक्षा। हमारा मकसद समाज व देश के युवाओं की सोच को बदलने का हैं। आज वर्तमान दौर में बेटे को पढ़ाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है अच्छे संस्कार सिखाना। अगर ऐसा हुआ तो कभी भी देश में अमानवीय घटनाएं देखने व सुनने को नही मिलेगी। एक सुंदर व स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा। उस दिन देश की हर एक बहिन-बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी।

            सीकर नाडा शहर निवासी भाई सुरेश तूनवाल ने बताया की बेटियां तभी सुरक्षित हो सकती है जब देश का हर एक लड़का पढ़ा लिखा व संस्कारित होगा तो बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करते नजर आएगी। साथ ही तूनवाल ने कहा कि भारत सरकार की मुहिम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता के लिए भी हमारा यह अभियान बहुत जरूरी है। अगर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान सफलता की ओर निरंतर अग्रसित होता रहा तो आने वाले समय मे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की आवश्यकता ही नही होगी। 

                   अभियान के सक्रिय सदस्य सुरेश तूनवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि किरण व रेणु के पिता छीतरमल ने बताया कि विवाह आमंत्रण पत्र के माध्यम से बेटा पढ़ाओ- संस्कार सिखाओ अभियान का सन्देश देकर हम समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का किंचित प्रयास कर रहे हैं। थोड़ा ऋण चुकाने की कोशिश कर रहे है। वास्तव में यदि बेटियों को बचाना है तो ' बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ' अभियान को जन -जन तक पहुंचाना होगा। बेटा यदि शिक्षित और संस्कारी होगा तो समाज से सभी कुरीतियां स्वतः ही दूर हो जाएंगी। तूनवाल ने बताया कि उन्होंने लोगो को इस अभियान के बारे में जागरूक किया है तथा   लोगों से अपील भी की है कि सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है।

                    इस सराहनीय पहल के आगाज को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया व कवयित्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय ने इस पहल को लेकर भाई सुरेश तूनवाल, बहिन किरण, रेणु व तूनवाल परिवार के समस्त सदस्यों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।



राजकीय महाविद्यालय सलूणी के परिसर में विद्यार्थी परिषद मांगों को पूर्ण ना किए जाने पर महाविद्यालय में इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा 1 दिसम्बर 12 बजे से 2 दिसम्बर 12 बजे तक 24 घंटो की संकेतिक भूख हड़ताल बैठी

राजकीय महाविद्यालय सलूणी के परिसर में   विद्यार्थी परिषद मांगों को पूर्ण ना किए जाने पर महाविद्यालय में इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा 1 दिसम्बर 12 बजे से  2 दिसम्बर 12 बजे   तक 24 घंटो की संकेतिक भूख हड़ताल बैठी


  BHK NEWS Chamba


यादविंदर :- आज़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सलूणी के कार्यकर्ताओंने द्वारा राजकीय महाविद्यालय सलूणी के परिसर में   विद्यार्थी परिषद मांगों को पूर्ण ना किए जाने पर महाविद्यालय में इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा 1 दिसम्बर 12 बजे से  2 दिसम्बर 12 बजे   तक 24 घंटो की संकेतिक भूख हड़ताल बैठी। इकाई अध्यक्ष सनेह  शर्मा ने  बताया कि हम कई बार प्रिंसिपल के माध्यम से कुलपति और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेजा परंतु उन ज्ञापन पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया इसलिए विद्यार्थी परिषद सलूनी इकाई विवश होकर भूख हड़ताल की ओर कदम बढ़ाना पड़ा आज तो सिर्फ विद्यार्थी परिषद सांकेतिक भूख हड़ताल कर रही है आने वाले समय में भी हमारी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो हम और आंदोलित होंगे और इसका खामियाजा स्थानीय प्रशासन  और सरकार को भुगतना पड़ेगा। इससे पहले इकाई सलूणी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था अगर  विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी  इस मौके पर तहसील संयोजक मानिक ठाकुर, अर्पिता आयुष काजल, शीतल, शहनाज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे






अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सलूणी की प्रमुख मांगे 

निम्नलिखित हैं 

1 महाविद्यालय में प्रधयापकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा  जाए 

2 महाविद्यालय के  आट्स कैंपस के भवन  को जल्द से जल्द पूरा  तैयार करके  महाविद्यालय को समर्पित किया जाए 

3 महाविद्यालय  के साथ लगती सड़क पर कैरेश बैरियर तथा स्पीड  ब्रेकर लगाए जाएं 

4) यूजी के रिअपीयर के परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए।

5) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया जाए।

6) छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। 

7)  तेलका और भलई महाविद्यालय में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए।





केलांग पीस मील वर्कर की हड़ताल से वर्कशॉप का सारा काम ठप

 केलांग पीस मील वर्कर की हड़ताल से वर्कशॉप का सारा काम ठप






केलांग एच आर टी सी पिस मिल वर्कर की हड़ताल से सारा काम ठप हो गया है और वर्कशॉप का अधिकतर काम प्राइवेट में कराया जा रहे है ऐसे तो निगम को घाटे में बताते है मगर अब चार गुना दाम में प्राइवेट में काम कराया जा रहा है  पर पिस मिल की पुकार को नही सुना जा रहा है जिससे इन कर्मचारियों में बहुत रोष है ।और ये  कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री और माननीय परिवहन मंत्री से बार बार मांग कर रहे की जैसे वर्तमान में 410 पिस मिल कर्मचारी अनुबंध में आए और अब नियमित सेवा दे रहे है उसी पॉलिसी के आधार पर इनको भी अनुबंध में लिया जाए।