दो दिवसीय युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2021 का डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में आगाज
bhk news nerchowk
यादविंदर :- दो दिवसीय युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2021 का डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में आगाज l डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर के प्रांगण में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का दिनांक 4 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजन किया गया l कार्यक्रम में एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता, एकल तबला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, हारमोनियम प्रतियोगिता दिनांक 4 दिसंबर 2021 को करवाई गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर श्री मोहित चूघ जी थे l मुख्य अतिथि महोदय जी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभा संपन्न नागरिक अगर हमारे समाज में होंगे तो संभवत इस समाज का विकास होना संभव है l मुख्य अतिथि जी ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी को भी हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी कि उन्होंने ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रदेश की व देश की संस्कृति को बचाने में अहम सहयोग दिया है कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला मंडी के ऑर्गेनाइजर श्री जगदीश नायक जी मौजूद रहे
डॉ. सुनील ठाकुर विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष एवं विशाल वर्मा प्रदेश मंत्री के रूप में पुनः हुए निर्वाचित।
डॉ सुनील ठाकुर (धर्मशाला) और विशाल वर्मा (ऊना) प्रदेश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय (शिमला) से की गई। अ.भा.वि.प. प्रदेश कार्यालय में आज चुनाव अधिकारी डॉ . संजय शर्मा द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों का कार्याकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी बिलासपुर में 10 दिसम्बर को होने वाले 42 वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ . सुनील ठाकुर मूलतः सरकाघाट , मण्डी के रहने वाले हैं। आपका विद्यार्थी परिषद् से सम्पर्क 1997 से है। आपने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। आपकी पढ़ाई कीट विज्ञान (PHD) तक हुई है। Department of Animal Science, School of Life Sciences, Central University Dharamshala में सह प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व आपके पास रहे हैं। आप इस सत्र (2021-22) के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। विशाल वर्मा मूलतः बंगाणा (ऊना) के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 से आप विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता हैं। आपकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी एवं दीन दयाल उपाध्याय में पीजी डिप्लोमा और एल.एल. एम . तक हुई है। पूर्व में आप बंगाणा महाविद्यालय में एससीए सह सचिव, ऊना जिला संयोजक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री, प्रात सह मंत्री और विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में आप इस स (2021-22) के लिए प्रांत मन्त्री निर्वाचित हुए हैं।
विधायक सोहन लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक बीते 4 सालों में नया कोई विकास कार्य नहीं
BHK NEWS Sundernagar
yadviner :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक बीते 4 सालों में नया कोई विकास कार्य करने में पहल नहीं कर पाए हैं पुराने कार्यों का रेनोवेशन, जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों का भी उद्घाटन कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में यह नई परिपाटी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बटवाड़ा में उठाओ पेयजल योजना, यह योजना पहले से लोगों को पानी सप्लाई कर रही है, अब जल शक्ति विभाग ने इसका उद्घाटन करवा दिया। जबकि यह योजना कांग्रेस के कार्यकाल से ही बनकर तैयार हो चुकी थी। ऐसे ही सलापड़ में पहले से बने हुए विद्युत विभाग के सब स्टेशन का हाल है, पहले से बने हुए सब स्टेशन की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य क्या किया की विधायक महोदय रिबन काटकर उद्घाटन करने चले आए। ऐसे ही उद्घाटन एसडीएम ऑफिस के जीर्णोद्धार नवीनीकरण कार्य का भी हुआ इसके उपरांत पुरानी लगी उद्घाटन पट्टी काय हटा दी गई और अधिकारियों नए-नए कारनामे दिखाए। अधिकारी भी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर कार्य करने के निपुण हैं।
पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के विधायक विकास के नाम से ऐसे ही कार्यों का झूठा श्रेय लेकर जनता को भ्रमित करने पर कोई चूक नहीं करते। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में प्रदेष सरकार जहां मंहगाई रोकने में नाकाम रही है। वहीं बेरोजगारी भी प्रदेश में चरमसीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज सुंदरनगर की हालत सब देख रहे है, भाजपा के कार्यकताओं के विकास के अलावा व्यापारी, कारोबारी और बेरोजगार सभी मंहगाई से परेशान है और भाजपा के नेता विकास के नाम पर पुराने कार्यो के उदघाटन कर जनता को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इनके कारनामों को हिसाब ले लेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता निक्का राम चौधरी ने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया है
भाजपा से रूठ वरिष्ठ नेता निक्का राम चौधरी ने किया आजाद चुनाव लड़ने का निर्णय।
उपचुनाव में कांग्रेस का साथ देकर दिलाई नाचन से लीड।
बोले पार्टी को इस्तीफा सौंपने के बाद भी आज तक नहीं मिला कोई जवाब।
नाचन विधानसभा क्षेत्र के हजारों समर्थकों के आह्वान पर लिया फैसला।
नाचन के लिए जो सपना 25 साल पहले देखा था उसे करूंगा पूरा।
हर हाथ को रोजगार मुहैया करवाने के लिए स्थापित करेंगे औद्योगिक क्षेत्र।
BHK NEWS Sundernagar
सुंदरनगर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता निक्का राम चौधरी ने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया है । लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से कोई भी जवाब न मिलने की सूरत में निक्का राम चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का फैसला लिया है । पर्यटन विभाग के सुकेत कैफे एंड रेस्टोरेंट सुंदर नगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों की आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि मुख्यमंत्री यह ना भूले कि सिराज का विकास नाचन से होकर ही संभव है। चाहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को स्थापित करने की बात हो या पर्यटन को बढ़ावा देने की बात हो । दोनों ओर से सिराज के लिए रास्ते नाचन से होकर ही निकलते हैं । यह बात मुख्यमंत्री ना भूलें और अपने स्मरण में रखें। उन्होंने कहा कि भले ही लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस का साथ देख कर मंडी जिला के एकमात्र विधानसभा क्षेत्र नाचन से लीड दिलवाने में भी अहम भूमिका निभाई है। लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आई और अभी तक काग्रेस ने भी उन्हें सदस्यता नहीं दिलाई है। जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा से आहत होकर निक्का राम ने विधानसभा 2022 का चुनाव आजाद प्रत्याशी के रूप पर लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो नाचन विधानसभा क्षेत्र की जनता से उन्होंने 25 साल पहले वादे किए थे। वह वायदे वर्तमान में पूरे होते नजर नहीं आए हैं । चाहे भाजपा का विधायक नाचन में हो या इससे पूर्व कांग्रेस के विधायक नाचन में रहे हो। लेकिन जो विकास का विजन लेकर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के पास गए। उसे भेजने के ऊपर आज दिन तक काम नहीं हुआ है। इससे नाचन की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है और नाचन की जनता के आग्रह पर ही उन्होने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जो काम 25 साल पहले नहीं किए हैं। अब चुनाव लड़कर और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करके पूरे होंगे । चाहे नाचन में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की बात हो या क्लस्टर इकाइयां पंचायत स्तर पर स्थापित करके स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात हो। कहा कि उनका विजन रहेगा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के हर हाथ को काम मिले और इसके लिए नाचन विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और वह इस दिशा में भरसक प्रयास करके नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हाथ को स्वरोजगार प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने जो सब्ज बाग आम जनता को दिखाए थे। धरातल पर खरे नहीं उतरे हैं और उसका जवाब लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव में आम जनता ने देकर सरकार को आईना दिखाया है।उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले में कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनके संपर्क में है और नाचन की हजारों लोगों के समर्थन के बलबूते पर ही विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेंगे और जीत कर दिखाएंगे।
9 और 10 दिसंबर को पर्यटन विभाग में आयोजित होने वाली कॉन्क्लेव ( Roadmap for Developing Tourism in Himachal Pradesh) विषय के बारे में आयोजित की गई
*पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय*
BHK NEWS
यादविंदर :- दिनांक 4 दिसंबर, 2021 को पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रैस वार्ता 9 और 10 दिसंबर को पर्यटन विभाग में आयोजित होने वाली कॉन्क्लेव ( Roadmap for Developing Tourism in Himachal Pradesh) विषय के बारे में आयोजित की गई। इस प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्यटन विभाग के निदेशक प्रो. सी. एम. परशिरा ने कहा हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन प्रधान प्रदेश है और हर वर्ष पूरे भारत और विश्व भर से हिमाचल में लाखों की संख्या में पर्यटक भ्रमण करने आते है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कि अपार संभावनाएं है। हिमाचल प्रदेश की GDP ka 10% हिस्सा पर्यटन से आता है। और हिमाचल लगभग पिछले दो वर्षो से कोरोना का पूरे देश और विश्व में फैलने के कारण पर्यटन का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। और बहुत से लोग जो पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत है उनको अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में कोविड के बाद कैसे संभावनाएं बढ़े। कैसे रोजगार के अवसर फिर से युवाओं को इस क्षेत्र में मिले। इसलिए पर्यटन विभाग 2 दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है इस कॉन्क्लेव में चार सत्र रहेंगे जिसमें पूरे देश भर से पर्यटन के विशेषज्ञ, होटलियर, टूरिज्म एंटरपन्योर, शोधार्थी , इको टूरिज्म विशेषज्ञ, सतत विकास पर्यटन विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स टूरिज्म विशेषज्ञ और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्विद्यालय से आचार्य इस कॉन्क्लेव में भाग ले रहे हैं। इस कॉन्क्लेव में हिमाचल में पर्यटन को केसे बढ़ाया जाए इस विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी। फिर उसके बाद जो भी इस चर्चा में निष्कर्ष निकलेगा उसके बाद इस कॉन्क्लेव की लिखित रिपोर्ट बनाकर के हिमाचल प्रदेश सरकार को देंगे। ताकि हिमाचल प्रदेश सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय ले कर के पर्यटन के ऊपर पॉलिसी बनाए।
हिमाचल प्रदेश की एकमात्र विशेष बच्चों की आईटीआई सुंदर नगर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सुंदरनगर।
हिमाचल प्रदेश की एकमात्र विशेष बच्चों की आईटीआई सुंदर नगर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्थान के स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों की आईटीआई सुंदरनगर एकमात्र ऐसी आईटीआई है । जो कि दिव्यांग बच्चों को ही आईटीआई की कोर्स में ट्रेड करके उनको निपुण बना रही है। उन्होंने कहा कि इस आईटीआई से हर साल अच्छी जगहों पर विशेष बच्चों को प्लेसमेंट मुहैया करवाई जा रही है। वर्तमान में इस आइटीआई में 50 दिव्यांग बच्चे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर आईटीआई के प्रिंसिपल इंजीनियर आदित्य रैना आईटीआई बल्ह के प्रिंसिपल विजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।