फ़ॉलोअर

गुरुवार, 3 मार्च 2022

हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है.

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में  बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है. 





BHK NEWS HIMACHAL


हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में  बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है. हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों के (597) पदों को भरने के लिए प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवारों से 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन  माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए  हैं. रिक्रूटमेंट एजेंसी के  ब्रांच मैनेजर अश्वनी कुमार   ने बताया, कि  इसमें सिविल सुरक्षा गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, प्लेसमेंट ऑफिसर एजेंट ,डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, हेड गार्ड,बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ), ऑफिस टेलीकॉलर फीमेल , सिविल गनमैन ,फील्ड इन्वेस्टिगेटर, ड्राइवर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन,  आईटीआई इलेक्ट्रिकल,  आईटीआई वेल्डर,  आईटीआई फिटर , आईटीआई मशीनिस्ट टर्नर , पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियर, पॉलिटेक्निक ऑटोमोबाइल इंजीनियर, होटल वेटर, आईटीआई मैकेनिकल,    पीयन कम हेल्पर ,फील्ड ऐडमिशन काउंसलर, अकाउंटेंट फीमेल  के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है.  हिमाचल प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र  लेटेस्ट, हिमाचली बोनाफाइड ,रोजगार कार्यालय पहचान पत्र,  पैन कार्ड, एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति दो- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ रिक्रूटमेंट एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर  85808-32076 पर अपना आवेदन भेज सकते हैं. इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता  आठवीं ,दसवीं, बाहरवि, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएससी, एमएससी ,एमकॉम ,बीकॉम, पीजीडीसीए, बीसीए, डीसीए, एमसीए , एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, आईटीआई डिप्लोमा/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा,  स्टाफ नर्स एएनएम ,जीएनएम डिप्लोमा  राज्य सरकार एवं भारत सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान से 50℅ अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. एजेंसी द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान  ग्रॉस 10500/- से लेकर 27300/- ग्रेड-पे दिया जाएगा , एवं अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे. उम्मीदवार आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है. रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ छटनी परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा.  लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर न्यूमेरिकल  एटीट्यूड, गणित, समाजशास्त्र, एवरीडे साइंस, जनरल हिंदी ,जनरल इंग्लिश से संबंधित (140) ऑब्जेक्टिव टाइप / एमसीक्यू पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2022 को  सुबह 11:00 बजे उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी. यहां रिक्रूटमेंट एजेंसी ने स्पष्ट किया है, कि  सभी श्रेणी के पदों के उम्मीदवार  जनरल/ सामान्य वर्ग में  दिव्यांग , एससी, एसटी, ओबीसी, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक  सेवानिवृत्ति श्रेणियों के उम्मीदवार जो शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे , उन्हें आवेदन शुल्क 1880 रुपए  शुल्क अदा करना होगा ,जो कि  नॉन रिफंडेबल रहेगा.  शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही दिए जाएंगे. एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम  09 मई 2022 को सभी पत्राचार एवं एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट  www.hpussa.in में भी उपलब्ध रहेगा. यह सभी पद  विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र, कॉल सेंटर, मल्टीनेशनल कंपनियों, हॉस्पिटल में भरे जाएंगे. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए  कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034 एवं  रिक्रूटमेंट ऑफिसर के मोबाइल नंबर 94181-39918 , 94184-17434 पर संपर्क कर सकते हैं.




महाविद्यालय सुन्नी की प्रधानाचार्या महोदया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नलिखित थी

 महाविद्यालय सुन्नी की प्रधानाचार्या महोदया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नलिखित थी



आज दिनांक 3 मार्च 2022 को एस एफ  आई यूनिट सुन्नी द्वारा

महाविद्यालय सुन्नी की प्रधानाचार्या महोदया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नलिखित थी।

(1) महाविद्यालय के अंदर लगभग 1 महीने से   पेय जल का संकट छाया हुआ है और किसी भी नल में पानी की एक बूंद तक नहीं है। और इन गर्मी के दिनों में महाविद्यालय के अंदर पानी की व्यवस्था का ना होना कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

(2) महाविद्यालय के अंदर लगभग 1 महीने से ही शौचालय भी बंद पड़ा है। शौचालय के बंद होने की वजह यह है कि वहां पर बिजली की तारे क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वह पानी की पाइपों के साथ संपर्क में हैं जिसके कारण शौचालय के सभी नलो  में करंट  है।

इस विषय को लेकर आज एसएफआई सुन्नी इकाई के द्वारा महाविद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें की इकाई सचिव भूपेंद्र कश्यप ने कहा यदि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर स्वच्छ जल और शौचालय को सुचारू रूप से जल्द से जल्द नहीं चलाया गया तो एसएफआई सुनी छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने आश्वासन देते हुए कहा की इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।





बुधवार, 2 मार्च 2022

सूनामी, कच्छ में आए भूकंप,उत्तराखंड के केदारनाथ में आए प्रलय और कोरोना महामारी में असंख्य लोगों की मदद के बाद अब धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के निर्देश के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य यूक्रेन में फंसे भरतीयों की मदद में कूद पड़े हैं

 सूनामी, कच्छ में आए भूकंप,उत्तराखंड के केदारनाथ में आए प्रलय और कोरोना महामारी में असंख्य लोगों की मदद के बाद अब धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के निर्देश के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य यूक्रेन में फंसे भरतीयों की मदद में कूद पड़े हैं




 सूनामी, कच्छ में आए भूकंप,उत्तराखंड के केदारनाथ में आए प्रलय और कोरोना महामारी में असंख्य लोगों की मदद के बाद अब धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के निर्देश के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य यूक्रेन में फंसे भरतीयों की मदद में कूद पड़े हैं

 ।आर्ट ऑफ लिविंग की सुन्दरनगर की मीडिया समन्वयक रूचि ने बताया कि वैश्विक मानवीय संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक विभिन्न यूरोपीय देशों में सीमा पार कर रहे भारतीयों तक आश्रय और मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने के लिए उनके संपर्क में हैं। अब हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, बुल्गारिया और जर्मनी जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों में संगठन के शरणार्थी केंद्र काम कर रहे हैं। संगठन का यूक्रेन में एक बड़ा स्वयंसेवी आधार भी है, जो भारतीय समुदाय की मदद कर रहा ।


हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों में शरणार्थी केंद्र संचालित हैं । जैसे ही यूक्रेन-रूस संघर्ष बढ़ रहा है, वैश्विक मानवीय संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने आश्रय और भोजन और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न यूरोपीय देशों में सीमा पार कर रहे भारतीयों से सम्पर्क साधा है। .


वैश्विक मानवतावादी नेता गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने संकट की इस घड़ी में छात्रों और उनके परिवारों से उम्मीद न छोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि सभी को सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है और पूरे यूरोप से आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक उनके साथ हैं जो उनको भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करेंगे।”


आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों द्वारा पूरे यूरोप में चल रहे काम की कुछ झलकियाँ:


• हंगरी पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी में आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों ने हज़ारों भारतीय छात्रों सहित यूक्रेन से भाग रहे लोगों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई की है।

• हंगरी में, आर्ट ऑफ़ लिविंग ने 150 से अधिक लोगों के लिए आश्रयों की व्यवस्था की है।

• पोलैंड में 500 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

• पोलैंड सीमा पर हमारे स्वयंसेवक आने वाले शरणार्थियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहाँ ऐसे परिवार भी हैं जिनके बच्चे 2 महीने से कम उम्र के हैं। हमारे समूह द्वारा सभी आवश्यक आपूर्ति का भंडारण कर लिया गया है।

• हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों में शरणार्थी केंद्र संचालित हैं

• आर्ट ऑफ लिविंग का यूक्रेन में एक बड़ा स्वयंसेवी आधार भी है जो भारतीय समुदाय की मदद कर रहा है।




हेल्पलाइन नंबर


पूरे यूरोप में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र यूक्रेन के शरणार्थियों के लिए खुले हैं

हेल्पलाइन नंबर +31631975328

हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया, जर्मनी

पुरानी पेंशन लागू करने के लिए कर्मचारियों के आंदोलन का सीटू ने किया समर्थन

 पुरानी पेंशन लागू करने के लिए कर्मचारियों के आंदोलन का सीटू ने किया समर्थन

वर्तमान विधानसभा सत्र में मांग नहीं मानी तो मज़दूर संगठन भी उतरेंगे समर्थन में



सीटू के ज़िला अध्यक्ष व पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने एनपीएसईए के बैनर तले एनपीएस कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली आंदोलन का पुरज़ोर समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ओल्ड स्कीम लागू करने के साथ साथ सरकार को चेताया है कि अगर वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली वर्तमान बजट सत्र में न हुई तो सीटू से जुड़ी मजदूर यूनियनें भी कर्मचारियों के समर्थन में लामबंद होंगी व पुरानी पेंशन बहाली के लिए जारी आंदोलन को और तेज़ करेंगी। उन्होंने कहा है कि राजस्थान सरकार द्वारा पेंशन बहाली के बाद हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी पेंशन बहाली की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार को ओपीएस बहाल करने में देरी नहीं करनी चाहिए। देश में सबसे पहले  न्यू पेंशन स्कीम हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 मई 2003 को लागू कर दी थी अतः इसकी बहाली का क्रम भी हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल व राजस्थान सरकारें ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर सकती हैं तो फिर हिमाचल प्रदेश सरकार क्यों नहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह एनपीएसईए के बैनर तले चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन की समाप्ति ओपीएस बहाली के साथ  करवाए व डेढ़ लाख कर्मचारियों को सीधी राहत देकर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहलकदमी करेगी व वर्ष 2003 से नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओपीएस की सुविधा लागू करेगी।उन्होंने सरकार द्धारा कर्मचारियों के 3 मार्च के विधानसभा घेराव को मद्देनजर जारी किए गए दण्डात्मक आदेशों को भी वापिस लेने की मांग की है और इनको अलोकतांत्रिक और असवैधानिक करार दिया है।सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए सभी को आंदोलन औऱ प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन प्रदेश सरकार मांगे मानने के बजाये कर्मचारियों को डराने औऱ उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाई करने के अध्यादेश औऱ निर्देश जारी करके अपने कर्मचारी विरोधी चरित्र का सबूत पेश कर रही है।सीटू 3 मार्च को होने वाले विधानसभा पर होने वाले पर्दर्शन का पुरज़ोर समर्थन करती है और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करती है।



भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी की मांग की है


 भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी की मांग की है 



भारत की जनवादी नौजवान सभा प्रदेश और केंद्र सरकार से आग्रह करती है कि यूक्रेन में युद्ध से बने मुश्किल हालात से निपटने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं। पिछले कल रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते खारकीव में फूड पैकेट लेने निकले भारतीय छात्र की गोलीबारी से मौत कहीं ना कहीं केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है ।


भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश मीडिया संयोजक ने कहा कि यूक्रेन में लगभग अभी भी 15,000 से ज्यादा लोग विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं तथा वह लोग अलग-अलग सीमाओं पर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत सरकार उन्हें वहां से सुरक्षित भारत में पहुंचाने का कार्य करेगी लोगों की जान पर लगातार संकट बढ़ने लगा है उनके पास भोजन पानी दवाओं के साथ-साथ मूलभूत आवश्यकताओं का सामान भी नहीं बचा है केंद्र सरकार अब तक केवल दो हजार के लगभग छात्रों को ही वापस भारत पहुंचाने में सफल रही है परंतु अभी भी बहुत ज्यादा संख्या में वहां पर लोग सुरक्षित नहीं है लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है व बाहर निकलने का कोई रास्ता लोगों को नजर नहीं आ रहा है । तथा केंद्र सरकार को चाहिए कि वह दूतावास से संपर्क कर विभिन्न शहरों में फंसे लोगों को भोजन पानी दवाएं व मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें । 


भारत की जनवादी नौजवान सभा उन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है तथा आशा करती है कि दोनों देश रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर एक बेहतरीन दिशा की ओर कदम बढ़ाएंगे जिससे लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ नहीं धोना पड़ेगा ! जनवादी नौजवान सभा केंद्र सरकार से यह मांग करती है कि वह यूक्रेन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित  भारत वापस लाने का कार्य शीघ्र करें । 




मंगलवार, 1 मार्च 2022

भडयाल में सम्पन्न हुई जिसमे सेपकटाकरा खेल से सबन्धित महत्पूर्ण विषयों और खेल के प्रचार व प्रसार हेतु चर्चा की गयी

 भडयाल में सम्पन्न हुई जिसमे सेपकटाकरा खेल से सबन्धित महत्पूर्ण विषयों और खेल के प्रचार व प्रसार हेतु चर्चा की गयी




आज दिनांक 01-03-2022 को हेम राज जिला महासचिव ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 28-02-2022 को जिला सेपकटाकरा संघ मंडी की बैठक श्री पी० एन० आजाद प्रधान राज्य संघ की अध्यक्षता में जिला सेपकटाकरा संघ के कार्यालय भडयाल में सम्पन्न हुई जिसमे सेपकटाकरा खेल से सबन्धित महत्पूर्ण विषयों और खेल के प्रचार व प्रसार हेतु चर्चा की गयी। साथ में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला सेपकटाकरा संघ मंडी ( पंजीकृत) 4वी जिला स्तरीय सब-जुनियर, जुनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिता 2022 (लड़का लड़की) का राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला गुरकोठा तहसील बल्ह जिला मंडी (हि०प्र०) में दिनांक 05-03-2022 से 06-03-2022 तक आयोजन करवाने जा रहा है। जिसके लिए सारी ओपचारिकताये पूरी कर ली गयी है। इसमें मंडी जिला से लड़के व लड़कियां खिलाड़ी भाग लेंगे। यहाँ से खिलाड़ी चयनित होने के बाद गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल पड्डल मंडी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।



ब्रह्माकुमारीज सेंटर चौगान सुंदर नगर में शिवरात्रि महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया!

 ब्रह्माकुमारीज सेंटर चौगान सुंदर नगर में शिवरात्रि महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया!


BHK NEWS HIMACHAL

सुन्दर नगर

 मुख्य  अतिथि के रूप में नगर परिषद् अध्यक्ष श्री जितेन्द्र शर्मा के साथ नगर परिषद् उपाध्यकक्षा़  श्रीमती रक्षा धीमान, पार्षद श्रीमती चिंता डोगरा, कल्पना वर्मा, कृष्णा जी ने शिरकत की ! स्वागत नृत्य में कुमारी आकांक्षा ने सुंदर प्रस्तुति देकर सब मन मोह लिया ! संस्थान का परिचय देते  हुये सुंदर नगर शाखा के वरिष्ठ सदस्य ब्रह्माकुमार कमलेश ने कहा कि यह संस्थान 1936 से मानवता की सेवा मे समरपित है! आज विश्व के 142 देशों में अपने 4500 से  अधिक शाखाओं के द्वारा अपने 50 हजार समरपित वहनों तथा लगभग 10 हजार से अधिक समरपित भाईयों, लगभग 10 लाख सदस्यों के साथ मानवता की सेवा में तत्पर है!

इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी नवीना ने आत्मा ओर परमात्मा के ज्ञान पर प्रकाश डालते हुये कहा आत्मा उस परमात्मा की संतान होने के नाते हम सभी मनुष्य आत्माओं को उसकी श्रीमत पर चलना चाहिए! ईसके  पश्चात 'राजा बन गया गुलाम' नामक नाटक का मंचन किया गया! जिसमें मैसेज था कि आज आत्मा  राजा अपने कर्मेईद्रियों का गुलाम वन गया है!  उसके इसके पश्चात ब्रह्माकुमारीज सेंटर सुंदर नगर शाखा इंचार्ज ब्रह्माकुमारी शिखा ने शिवरात्रि रहस्य स्पष्ट करते हुये कहा कि शिवरात्रि हमें वुराईयों, विकारों को छोडने का व्रत लेने संकल्प लेने का संदेश देता है ! शिवरात्रि पर जो भी संकल्प (प्रतिज्ञा) करते हैं वह भोलानाथ शिव जरूर  पूरा करता है! फिर एक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया! फिर  दीप प्रजवलन किया गया तथा केक कटिंग की गई! मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र शर्मा ने मन की एकाग्रता की लिये समय निकालने के लिए  आहवान किया!  मेडिटेशन एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारी एकाग्रता शक्ति वढती है और हमारी सकारात्मक ऊर्जा संचित होती हैं! उन्होंने ने लौगों को अध्यातम को जीवन में जरूर आत्मसात् करने का आहवान किया! अंत में शिवध्वजारोहण कर शिवध्वज के नीचे सभी ने विशेष प्रतिज्ञा की हम अपने जीवन में बुराईयों का त्याग करेंगें! ईस मौके पर संस्थान से जुड़े सदस्यों के अलावा शहर के बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रभु प्रसाद भोजन ग्रहण किया!

विडियो