फ़ॉलोअर

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

* *लीड के पाठ्यक्रम में ‘सयानी नानी’* *(पांचवीं कक्षा में पवन चौहान की कविता शामिल

 *

*लीड के पाठ्यक्रम में ‘सयानी नानी’*

*(पांचवीं कक्षा में पवन चौहान की कविता शामिल)*



सुंदरनगर के युवा साहित्यकार पवन चौहान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पवन की कविता *‘सयानी नानी’* उत्तर भारत के विद्यार्थी पांचवी कक्षा के अंतर्गत अपनी हिन्दी की पाठ्यपुस्तक *‘संपूर्ण हिन्दी समर्थ’* में 2022-23 सत्र से पढ़ने जा रहे हैं। यह कविता हिंदी के ट्रैक-1 के लिए लीड (LEAD) की पाठ्यक्रम समिति ने चयनित की है। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मानकों के तहत तैयार की गई है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात हुई है।

पुस्तक के इस भाग-1 में सुपरिचित साहित्यकारों द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी, भगवती प्रसाद द्विवेदी, भीष्म साहनी, मंजरी शुक्ला जी की रचनाओं के साथ पवन चौहान की कविता को भी स्थान मिला है। इस पुस्तक में कविता, कहानी, लेख, भेंटवार्ता आदि विधाएं बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत की गई हैं। कविता ‘सयानी नानी’ पुस्तक की आत्मविश्वास इकाई के अंतर्गत शामिल की गई है। कविता में नानी अपने नाती-नातिन के साथ खूब खेलती है, मस्ती करती है और खेल-खेल में ही उन्हें जीवन जीने की समझ भी देती है। *कविता का वीडियो* भी बहुत आकर्षक ढंग से पाठ्यक्रम समिति ने तैयार किया है जिससे बच्चे कविता को सहजता व बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और गा भी सकेंगे। बता दें कि लीड (LEAD) भारत का एजुकेशन टेक्नोलॉजी का एक बहुत बड़ा मंच है जो शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत भर में शानदार कार्य कर रहा है। लीड के अपने विद्यालय भी हैं। हिमाचल प्रदेश के कई निजी विद्यालयों में विद्यार्थी लीड के पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

*अन्य पाठ्यक्रम में रचनाएं*

पवन चौहान कविता, कहानी, बाल कहानी, फीचर लेखन में बराबर सक्रीय हैं। पवन की रचनाएं देश की पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। हिमाचली बाल साहित्य में इनका कार्य उल्लेखनीय है। इनकी रचनाएं हिमाचल, महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम तथा सी०बी०एस०ई० संबद्ध स्कूली पाठ्यक्रम के साथ महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल के बी० कॉम० और राष्ट्रसंत तुकाड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर के बी०ए० पाठ्यक्रम में भी शामिल हुई हैं। कई रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा नेपाली में अनुवाद हुआ है। पवन चौहान शिक्षक हैं और वर्तमान में सीसे स्यांजी में कार्यरत हैं।

*पुस्तकें*

पवन चौहान की किनारे की चट्टान (कविता संग्रह), भोलू भालू सुधर गया (बाल कहानी संग्रह), हिमाचल का बाल साहित्य (शोध सन्दर्भ),  जड़ों से जुड़ाव (धरोहर संरक्षण की पहल), वह बिलकुल चुप थी (नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित कहानी की पुस्तक) तथा 21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां हिमाचल  पुस्तकें प्रकाशित हैं।

विडियो



डरवाड़ में पानी की किल्लत,छठे दिन सप्लाई हो रहा है पानी हिमाचल किसान सभा ने नियमित सप्लाई की उठाई मांग

 डरवाड़ में पानी की किल्लत,छठे दिन सप्लाई हो रहा है पानी



हिमाचल किसान सभा ने नियमित सप्लाई की उठाई मांग


धर्मपुर जलशक्ति विभाग के भराड़ी मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव डरवाड़ की सकलानी बस्ती में पेयजल संकट से गाँववासी दिक्कत का सामना कर रहे हैं।हिमाचल किसान सभा कमेटी के अध्यक्ष मेहर सिंह पठानिया सचिव सूरत सिंह सकलानी, राजू राम सकलानी, बंसराज,भाग सिंह आदि के बताया कि सकलानी बस्ती में पांचवें या छठे दिन पानी सप्लाई हो रहा है और पानी का प्रैशर भी कुछ दिनों से कम है और पानी टँकीओं में दूसरी व तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच रहा है।उन्होंने बताया कि इस बारे विभागीय कर्मचारिओं को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन पानी सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो रहा है।उधर पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डरवाड़ के लिए बने नए भण्डारण टाँक से सप्लाई टाँक के लिए अभी तक कनेक्शन नहीं किया गया है।यही नहीं उनीप्रो कम्पनी द्धारा गांव के लिए बड़े साईज की पाईप लाईन तो डाल दी है लेकिन उससे कहीं भी कनेक्शन नहीं दिए गए हैं और ये लाईन अभी तक भी अधूरी है।उन्होंने बताया कि हिमाचल किसान सभा ने इस बारे अधिशाषी अभियंता भराड़ी को इस बारे फ़रवरी माह में मांगपत्र सौंपा था लेकिन वे भी इस लाईन को अभी तक पूरा नहीं करवा पाये हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जलशक्ति मंत्री ने इस अधूरी स्कीम का लोकार्पण 29 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री के माध्यम से धर्मपुर में करवा दिया था और फ़िर अपने जन्मदिन के मौके पर 24 जनवरी को इसका चबूतरा डरवाड़ बस स्टैंड पर लगवाया था और फ़िर तीसरी बार 18 मार्च को फ़िर से इस स्कीम का लोकार्पण किया गया था।लेकिन तीन तीन बार उदघाटन करने के बाद भी यह योजना अभी तक भी अधूरी है और अब ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति छठे दिन हो रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के मज़दूर पिछले दो वर्षों से यहां पर नज़र नहीं आ रहे हैं और विभाग ने इस कंपनी के विरुद्ध कोई कार्यवाई भी नहीं कि है और कंपनी को फ़ायदा पहुंचाया जा रहा है।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने मंत्री व अधिकारियों को अपने प्रभाव में किया हुआ है तभी वे उसके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाई नहीं कर रहे हैं।उन्होंने विभाग से मांग की है वे जल्दी बड़े टाँक से सप्लाई टाँक को सप्लाई लाईन डाले तथा गाँवों के लिए डाली गई अधूरी पाईप लाईन को पूरा किया जाये अन्यथा किसान सभा इसके लिए अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी।भूपेंद्र सिंह ने यह भी मांग की है चतरैना सिंचाई योजना को जल्दी चालू किया जाये ताकि खेंतो को सिंचाई के लिए तथा बागवानी के लिए वहां से पानी की सप्लाई दी जाए।



मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

गर्ल्स सब कमिटी वि.वी इकाई ने हॉस्टल में रह रही छात्राओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसके अंदर मुख्य मांग यह थी कि गर्ल हॉस्टल के अंदर जो कैंटीन है उसे जल्द खोला जाए ग

गर्ल्स सब कमिटी वि.वी इकाई ने हॉस्टल में रह रही छात्राओं  की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा



 जिसके अंदर मुख्य मांग यह थी कि गर्ल हॉस्टल के अंदर जो कैंटीन है उसे जल्द खोला जाए 


BHK NEWS HIMACHAL

यादविंदर: आज एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी वि.वी इकाई ने हॉस्टल में रह रही छात्राओं  की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसके अंदर मुख्य मांग यह थी कि गर्ल हॉस्टल के अंदर जो कैंटीन है उसे जल्द खोला जाए गर्ल्स हॉस्टल के अंदर एक सामान्य कैंटीन बनाई गई है लेकिन बड़े लंबे समय से वो बंद है एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी ने यह मांग की कि उस कैंटीन को छात्राओं के लिए खोला जाए। इसमें दूसरी मांग यह थी कि गर्ल्स हॉस्टल के अंदर जो इंटर हॉस्टल आउटिंग होती थी उसे खोला जाए। हर हॉस्टल के अंदर 8:00 बजे गेट पर तले लगा दिए जाते है जैसे वो छात्र नहीं कैदी हो जिस तरीके से छात्राए पहले भी एक हॉस्टल से दूसरे हॉस्टल अपनी पढ़ाई या किसी और कार्य को लेकर जाती थी अब वो नही जा सकती है इसलिए एसएफआई ने मांग की है कि इंटर हॉस्टल आउटिंग को जल्द खोला जाए। इसके साथ - साथ हर एक हॉस्टल के अंदर MI रूम की सुविधा जिम की सुविधा दी जानी चाहिए । हॉस्टल्स के अंदर आए दिन बहुत सी छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर समस्याओं का सामना करना पढ़ता है उनके लिए किसी भी तरीके की सुविधा का प्रावधान कराने में हमारा प्रशासन निरर्थ है । कहा तो प्रशाशन को हर के हॉस्टल के अंदर MI रूम की सुविधा देनी चाहिए लेकिन प्रशासन एक कॉमन MI रूम बनाने में भी नाकामियाब है । एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी ने यह मांग की है कि हर एक हॉस्टल के अंदर MI रूम और साथ ही छात्राओं के लिए जिम की सुविधा मुहैया करवाई जाए ।



विश्वविधालय के अंदर सभी छात्र छात्राओं के लिए 24 सेक्शन लाइब्रेरी का प्रावधान किया गया है लेकिन हॉस्टल की छात्राएं ना तो अपने हॉस्टल्स से उस 24 सेक्शन लाइब्रेरी तक जा सकती है और ना ही वहा पर पढ़ाई कर सकती है । जब हम एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट के अंदर की  बात करते  है तो हमारे संविधान के अनुच्छेद 29(1)  के अंदर भी कहा गया है कि हर एक एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के अंदर सभी को इक्वल ऑपर्टिनिटी मिलनी चाहिए लेकिन वही जब बात लाइब्रेरी में छात्राओं के पढ़ने की  आती है  तो छात्राओं के लिए 7:30 बजे हॉस्टल के गेट बंद कर दिए जाते हैं और उन्हें लाइब्रेरी में पढ़ने की अनुमति नहीं है । एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी ने यह मांग की है कि हॉस्टल के ताले खुले रखे जाए ताकि जो छात्राए 24 सेक्शन लाइब्रेरी में पढ़ना चाहती है वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सके । 



एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी ने हॉस्टल में आ रही पानी की दिक्कत , बिजली से संबंधित दिक्कत या फिर हॉस्टल्स की रिनोवेशन जल्द करवाने की मांग भी रखी है । एसएफआई गर्ल्स सब कमिटी ने मांगपत्र सौंपते हुए यह भी कहा कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय के अंदर विश्विद्यालय की छात्राओं को लामबंद करते हुए हर एक पधाधिकारी का घेराव भी करेगी और आंदोलनों के अंदर भी जाएगी जिसका जिम्मेवार स्वयं विश्वविद्यालय प्रशाशन होगा ।





सोमवार, 18 अप्रैल 2022

मंत्री चार साल से नहीं शिफ्ट करवा पाये रिकॉर्ड,जनता को 65 किलोमीटर दूर आकर लेना पड़ रहा है रिकार्ड

 मंत्री के उपमण्डल का राजस्व रिकार्ड सरकाघाट से धर्मपुर नहीं हुआ शिफ्ट-भूपेंद्र


2014 में बने धर्मपुर उपमंडल का रिकॉर्ड अभी भी सरकाघाट में,

मंत्री चार साल से नहीं शिफ्ट करवा पाये रिकॉर्ड,जनता को 65 किलोमीटर दूर आकर लेना पड़ रहा है रिकार्ड



BHK NEWS HIMACHAL

ललित चौहान:धर्मपुर उपमण्डल का राजस्व रिकॉर्ड सात साल से अभी तक सरकाघाट से धर्मपुर उपमण्डल को ट्रांसफर नहीं हो पाया। जिसके कारण जनता को अभी भी मुसाबी, इंतक़ाल व जमाबंदी की नक़ल,राजस्व मामलों के फैसलों व अन्य रिकॉर्ड के लिए अभी भी सरकाघाट जाना पड़ रहा है।पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मपुर में एस डी एम कार्यालय वर्ष 2014 में खुला है। लेकिन इस विभाग की कमान यहां के विधायक महेंद्र सिंह के पास होने के बाबजूद भी यहाँ पर रिकॉड शिफ्ट नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि धर्मपुर उपमण्डल में दो तहसीलें, दो उपतहसीलें,57 पटवार वृत और 7 कानूनगो वृत हैं लेकिन इनका सभी प्रकार का रिकॉर्ड धर्मपुर के बजाए सरकाघाट में ही है।लोगों को संधोल से 65 किलोमीटर दूर सरकाघाट से सभी प्रकार के राजस्व रिकॉर्ड की नकलें लेने के लिए भटकना पड़ता है।लेकिन राजस्व मंत्री अपने ही विभाग के रिकॉर्ड को धर्मपुर नहीं पहुंचा पाये हैं।वे अपने गृह उपमण्डल में भी राजस्व सुविधाएं मुहैया कराने में असफ़ल साबित हो रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकाघाट से धर्मपुर रिकॉर्ड शिफ्ट करने के लिए धर्मपुर में कार्यालय स्थापित करने के लिए भवन की जरूरत है और इसके लिए अलग से स्टाफ़ नियुक्त किया जाना है लेकिन गत सात साल में तथा विशेष तौर में वर्तमान भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में इसमें कोई भी प्रगति नहीं हो पाई है और धर्मपुर के विधायक को राजस्व मंत्री का पद मिलने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो पाया है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी सरकार ने संधोल में सप्ताह के दो दिन एस डी एम का कैम्प ऑफिस खोलने का भी निर्णय लिया था लेकिन ये फैसला भी अधिसूचना जारी करने तक ही सीमित रहा।इसके अलावा टिहरा मेंभूपेंद्र सिंह ने मांग की है कि धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय पर रिकॉर्ड जल्दी शिफ्ट किया जाये और उसके लिए वहां पर जल्दी कार्यालय स्थापित करने के लिए ज़रूरत के अनुसार कमरों की व्यवस्था की जाए और स्टाफ़ की भर्ती की जाये।



रविवार, 17 अप्रैल 2022

महेंद्र सिंह ठाकुर माननीय जल शक्ति मंत्री हिमाचल प्रदेश से मिला जलरक्षक संघ जल्द ही होंगी जल रक्षकों की मांगे पूरी

श्री महेंद्र सिंह ठाकुर माननीय जल शक्ति मंत्री हिमाचल प्रदेश से मिला जलरक्षक संघ जल्द ही होंगी जल रक्षकों की मांगे पूरी


BHK NEWS HIMACHAL

यादविंदर: (नेरचौक) जल रक्षक संघ के सदस्य पिछले कल अपनी मांगों को लेकर माननीय जल शक्ति मंत्री जी से मिले तथा अपने प्रमुख मांग 8 साल के बाद कांटेक्ट पर लिया जाए उनके समक्ष रखी जल शक्ति मंत्री जी ने उनकी मांगे ध्यान से सुनी तथा कहा आपका मामला विचार अधीन है और कहा कि आपकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा और जल रक्षक को ने माननीय जल शक्ति मंत्री जी से  सम्मेलन के लिए समय मांगा जिस पर मंत्री जी ने कहा मुख्यमंत्री जी से मिलने के बाद जल्द ही आपको सम्मेलन का टाइम भी दे दिया जाएगा जल रक्षक लगभग लगभग तीन-चार सालों से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं पर अभी तक उनकी जायज मांगों को पूरा किया नहीं गया है जल रक्षक बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं चाहे वह करो ना काल हो बारिश या बर्फबारी चाहे पानी के टैंक की साफ-सफाई हो या पाइप लाइनों की मरम्मत इत्यादि हो यह सारा काम जल रक्षकों को ही करना पड़ता है उसके बावजूद भी अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है परंतु अब माननीय मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री जी से मिलने के बाद जल रक्षकों को पूर्ण विश्वास है कि अब उनकी मांगी पूरी हो जाएगी और सरकार उनके साथ अनदेखी नहीं करेगी मौजूद रहे jawalu ram प्रदेश अध्यक्ष ललित गौरव सेन पुष्पराज कमल प्रीतम सिंह घनश्याम लक्ष्मी दत्त सुनील विधि चंद अजीत कुमार खूब राम अनिल आदि




डॉजबॉल द्वारा पहली सब जूनियर,जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन कंसा खेल मैदान में किया गया

डॉजबॉल द्वारा पहली सब जूनियर,जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन कंसा खेल मैदान में किया गया



BHK NEWS HIMACHAL

 यादविंदर: (नेरचौक) हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल द्वारा पहली सब जूनियर,जूनियर और सीनियर  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन  कंसा खेल मैदान में किया गया। जिसमें समाजसेवी व हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के चेयरमैन संजय कुमार  ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस  प्रतियोगिता में मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया । सब जूनियर लड़के व लड़कियों में मंडी-ए ने पहला स्थान व मंडी-बी ने दूसरा स्थान व कांगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया । जूनियर वर्ग लड़कों  में मंडी ने पहला स्थान व कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया, जूनियर लड़कियों में कुल्लू पहले व कांगड़ा  दूसरे स्थान पर रहा, सीनियर वर्ग लड़कों में कांगड़ा ने पहला व मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया।  इस मौके पर, स्याह पंचायत की प्रधान रीता चौधरी, हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के अध्यक्ष बृज लाल चौहान, महासचिव राम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अमी चंद अटल, आयोजन सचिव नरेंद्र वालिया, प्रेस सचिव मनोज कुमार,संयुक्त सचिव रमन धीमान, उपाध्यक्ष बृज लाल कान्या, तकनीकी समिति के चेयरमैन रवि कुमार डोगरा, जिला कुल्लू डॉजबॉल संघ के महासचिव राजेश कुमार व सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।




समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि एचपीएमआरए के प्रतिनिधियो के दवा विक्रेता कंपनियों के राज्य में काम कर रहे हो कामगारों के हितों को उठाने की सराहना की

समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीटू  राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि एचपीएमआरए के प्रतिनिधियो के दवा विक्रेता कंपनियों के राज्य में काम कर रहे हो कामगारों के हितों को उठाने की सराहना की



BHK NEWS HIMACHAL


ललित चौहान: (मंडी) हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के दो दिवसीय अधिवेशन का समापन होटल दीप पैलेस रामनगर मंडी में हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीटू  राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि एचपीएमआरए के प्रतिनिधियो के दवा विक्रेता कंपनियों के राज्य में काम कर रहे हो कामगारों के हितों को उठाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में मजदूरों का केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकारों ने मजदूरों के हितकारी श्रम कानूनों को खत्म कर 4 नए श्रम कोड में तब्दील कर कम्पनीयो के मालिकों को श्रमिकों के शोषण का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश भर में श्रमिक वर्ग केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध विभिन्न आंदोलनों, हड़तालो और धरना के माध्यम से कर रहे हैं व आने वाले समय में भी जारी रखेंगे, जब तक कि केंद्र सरकार पुराने श्रम कानूनों को बहाल नहीं करती है। प्रेम गौतम ने कहा कि सरकार की नवउदारवाद की नीतियों ने ना केवल मजदूर वर्ग अपितु आम जनमानस को गरीबी, बेरोजगारी व भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है,इसलिए इन नीतियों का डटकर विरोध करने की आवाहन किया।  




                   इस अवसर एचपीएमआरए प्रदेशाध्यक्ष हुकुम शर्मा ने अपने सभी प्रतिनिधियों का अधिवेशन में चर्चा व सुझावों को देने के लिए सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया व अपील की कि सभी साथी अपनी इकाइयों में जाकर दवा प्रतिनिधियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखें । इस अवसर पर नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस प्रकार से है प्रधान हुकुम शर्मा, उपप्रधान नवीन वर्मा,चमन ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनय कपूर, सहसचिव प्रकाश ठाकुर, सेठ चंद, सचिवालय सदस्य सुमित नाग, शमशेर ठाकुर, सतीश को चुना गया।