फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 6 मई 2022

पुलिस परीक्षा रद्द करने पर कई सवाल खड़े किए हैं । एक और जहां इस परीक्षा के परिणाम के बाद पूरे प्रदेश में दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही थी वही अचानक पुलिस परीक्षा में हुई धांधली सामने आ जाती है

 पुलिस परीक्षा रद्द करने पर कई सवाल खड़े किए हैं । एक और जहां इस परीक्षा के परिणाम के बाद पूरे प्रदेश में दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही थी वही अचानक पुलिस परीक्षा में हुई धांधली सामने आ जाती है 





भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए हाल ही में पुलिस परीक्षा रद्द करने पर कई सवाल खड़े किए हैं । एक और जहां इस परीक्षा के परिणाम के बाद पूरे प्रदेश में दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही थी वही अचानक पुलिस परीक्षा में हुई धांधली सामने आ जाती है जिससे प्रदेश सरकार पर भी कई सवाल खड़े होते हैं ।



पिछले 5 वर्षों में प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा जितनी भी भर्तियां निकाली गई हैं उन भर्तियों में लगातार अनियमितताएं पाई गई हैं फिर वह चाहे पुलिस की परीक्षा हो पटवारी परीक्षा हो, JOA IT की परीक्षा हो या अन्य परीक्षाएं हो प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार किसी भी परीक्षा को सही तरीके से नहीं करवा पाई है और यह प्रदेश सरकार की विफलता दर्शाती है कि किस प्रकार से वह प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य कर रही हैं ।


नौजवान सभा के प्रदेश मीडिया संयोजक अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है एक और जहां कोरोना महामारी के चलते लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी और युवाओं को अपने रोजगार से भी हाथ धोना पड़ा प्रदेश की मौजूदा सरकार ने युवाओं को रोजगार देना तो दूर उन्हें विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से होने वाली भर्तियों को भी सही तरीके से ना करवा कर उनका भविष्य अंधकार में कर दिया है ।


भारत की जनवादी नौजवान सभा ने समय-समय पर युवाओं के विभिन्न मसलों को प्रदेश की मौजूदा सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया है तथा साथ ही साथ प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने वह उनकी समस्याओं को दूर करने को लेकर कुछ समय पूर्व भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा था परंतु प्रदेश की सरकार युवाओं के मसलों को लेकर चिंतित नजर नहीं आती है तथा सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने को लेकर किसी प्रकार का कार्य सही प्रकार से नहीं किया जा रहा है ।


भारत की जनवादी नौजवान सभा ने इससे पूर्व भी JOA IT भर्ती परीक्षा पर भी सवाल उठाते हुए हाल ही में हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी । परंतु सरकार द्वारा इस परीक्षा को अभी तक रद्द नहीं किया गया है परंतु उसके साथ-साथ पुलिस भर्ती परीक्षा में भी हुई धांधली अब सामने आ गई है जो कि प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ एक धोखा है ।



भारत की जनवादी नौजवान सभा यह मांग करती है कि प्रदेश की मौजूदा सरकार प्रदेश के युवाओं के मसलों को जल्द से जल्द सुलझाने व भर्ती परीक्षाओं को सही तरीके से करवाने का कार्य करें अन्यथा भारत की जनवादी नौजवान सभा आगामी समय में प्रदेश भर के अंदर युवाओं को लामबंद करते हुए एक व्यापक आंदोलन प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ खड़ा करेगी तथा आगामी समय में चुनावों के अंदर भी प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखने का कार्य करेगी ।





बैठक जून माह में हिमाचल भाजयुमो की राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंदर मोदी जी की होने वाली रैल्ली के सन्दर्भ रखी गई थी

 

               आज दिनांक 06/05/2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला जिला की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। 



बैठक जून माह में हिमाचल भाजयुमो की राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंदर मोदी जी की होने वाली रैल्ली के सन्दर्भ रखी गई थी। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला महामंत्री, शिमला ग्रामीण, शिमला शहरी, कस्मुप्टी के अध्यक्ष तथा महामंत्री अपेक्षित की श्रेणी में थे। 

               इस बैठक में हाल ही में जो युवा मोर्चा द्वारा वन बूथ ट्वेंटी यूथ, जिसका हर बूथ में युवा मोर्चा के विस्तारकों ने डिजिटली सत्यापन किया है के कार्यकर्ताओं की हैं। इस रैली में पुरे हिमाचल प्रदेश से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की है, जिसके लिए प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से अपना समय दिया हैं। 

            श्री पारुल शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में जयराम जी की सरकारों ने विकास को गति देने के साथ-साथ गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश और प्रदेश के हर वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के पास सरकार की सैंकड़ों जनहित की योजनाएं और एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। वहीं कांग्रेस के पास गिनाने के लिए ना कोई नीति ना नियत है, साथ ही कांग्रेस नेतृत्व विहीन, विचारविहीन और कार्यकर्ताविहीन दल है जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस अपने दिवंगत नेताओं ने नाम पर श्रद्धांजलि मांग कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हुए केवल परिवारवाद के सहारे चुनावों में उतर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है, इसलिए कांग्रेस 5 नही 68 अध्यक्ष बना ले परन्तु भाजपा ही प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

               पारुल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की केंद्र की मोदी जी की तथा प्रदेश की जयराम जी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जिले का युवा आज भाजपा के साथ जुड़ रहा हैं उसके प्रभाव से शिमला जिले से दस हज़ार से अधिक युवा मोदी जी की जून माह में होने वाली रैली में जायेंगे और प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनायेंगे। पारुल शर्मा ने कहा कि जून माह में होने वाली इस रैल्ली के लिए अभी से ही युवाओं में खासा जोश-खरोश देखने को मिल रहा हैं।

      इस बैठक में भाजपा जिला विस्तारक जोगिन्दर जी, जिला भाजयुमो प्रभारी अजय चौहान, जिला भाजयुमो विस्तारक अनिल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे।




गुरुवार, 5 मई 2022

विभिन्न श्रेणियों के (357) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से अंतिम तिथि 19 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं

 हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहद सुनहरा मौका मिलने जा रहा है. 



प्रदेश की प्लेसमेंट/रिक्रूटमेंट एजेंसी             एचपीयूएसएससए  संगठन ने विभिन्न श्रेणियों के (357) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से  अंतिम तिथि 19 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. 



एजेंसी के प्लेसमेंट अधिकारी (एचआर) तुषार कुरील व निदेशक विनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसमें सिविल सुरक्षा गार्ड ,ऑफिस क्लर्क, कार्यालय सहायक, सिविल हैडगार्ड, ड्राइवर, सिविल गनमैन, टीम मैनेजर,  बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर,  टेलीकॉलर फीमेल, अकाउंटेंट फीमेल ,ऑफिस कोऑर्डिनेटर,  बैक ऑफिस एसोसिएट , आईटीआई ट्रेड   पासआउट ऑल  ,एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ) , इंश्योरेंस एडवाइजर, एलआईसी एजेंट, प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट, फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव , अकाउंट बिलिंग वर्कर, अकाउंटेंट फीमेल, रिसेप्शनिस्ट फीमेल, सर्विस एडवाइजर, शोरूम सेल्स कंसलटेंट, होटल वेटर  मेल,     रूमब्वॉय  मेल ,हाउसकीपर मेल , सीनियर ट्रेनिंग ऑफिसर, सर्विस मैनेजर ,एरिया सुपरवाइजर,      ईएमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव, स्वीपर कम चौकीदार, टेक्निकल हेल्पर, जनरल वर्कर हेल्पर, एचआर मैनेजर, शाखा प्रबंधक के  पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है. प्रदेश के इच्छुक आवेदनकर्ता  साधारण एप्लीकेशन लिखकर, अपना बायोडाटा/सीवी  साधारण फोन नंबर सहित,  आधार कार्ड, पैन कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पहचान पत्र ,प्रधान/पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र  एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर भेज सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है. एजेंसी द्वारा  उम्मीदवारों की  अंतिम/ फाइनल चयन प्रक्रिया  लिखित परीक्षा द्वारा की की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 02 जून 2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी. लिखित परीक्षा का परिणाम 26 जून 2022 को घोषित किया जाएगा. लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान ,एवरीडे साइंस, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, समाजशास्त्र ,कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूड ,गणित विषय से संबंधित (150) ऑब्जेक्टिव टाइप /एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि,  इन सभी पदों के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (1850) रुपए निर्धारित किया गया है , जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा . इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता  आठवीं ,दसवीं ,बाहरवि ,स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, एमकॉम, बीकॉम,  एमसीए ,बीसीए, पीजीडीसीए, बीएससी , एमएससी, बीटेक,  निर्धारित की गई है. एजेंसी द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान सीटीसी 10,500 से लेकर 29,700 सीटीसी मासिक तौर पर दिया जाएगा  एवं प्रोविडेंट फंड, मेडिकल इंश्योरेंस, प्रमोशन, ओवरटाइम, अटेंडेंस अलाउंस की सुविधा भी दी जाएगी. चयनित किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है. यह सभी पद रेगुलर आधार पर ही भरे जाएंगे. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034, कार्यालय के मोबाइल नंबर 94181- 39918 पर संपर्क कर सकते हैं


.

बुधवार, 4 मई 2022

हैलीपैड पर तीन साल में केबल दो बार उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला! लेक़िन जनता के लिए बनी सड़क लोकार्पण के बाद भी अधूरी! जलशक्ति मंत्री के जन्मदिन पर 2020 में हुआ था दोनों का लोकार्पण!

 हैलीपैड पर तीन साल में केबल दो बार उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला! लेक़िन जनता के लिए बनी सड़क लोकार्पण के बाद भी अधूरी!



जलशक्ति मंत्री के जन्मदिन पर 2020 में हुआ था दोनों का लोकार्पण!

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार चुने गए विधायक व वर्तमान सरकार में चार विभागों का जिम्मा संभाल रहे मंत्री महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 जनवरी2020 को दो उदघाटन किये थे जिसे उन्होंने जन्मदिन पर उपहार स्वरूप बताकर जनता को समर्पित किये थे।जिनमें से एक तो मंत्री के घर के पास रिछली-खोपुआँ में हैलीपेैड का लोकार्पण किया था जिसपर उसी दिन मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वहाँ पहुंचे थे।दूसरी तरफ कमलाह-राख से धलौन -टिहरा सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।लेकिन बिडंबना ये है कि जिस सड़क के निर्माण में महेंद्र सिंह ने 30 वर्ष लगा दिये और 24 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री से लोकार्पण भी करवा दिया था उस पर 15 दिन बस चलने के बाद आज दिन तक कोई बस नहीं चल रही है और तो और अब तो इस सड़क पर छोटी गाड़ियां भी नहीं चल सकती हैं और ये सड़क दोनों तरफ़ से अबरुद्ध है।पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 1998 में शुरू हो गया था जब महेंद्र सिंह लोकनिर्माण मंत्री थे और इस सड़क निर्माण का ठेका उनके दामाद को दिया गया था जो उस समय उसे अधूरा ही छोड़ गए थे लेक़िन मंत्री के दबाब के चलते उसे पेमेन्ट कर दी गई थी।उसके बाद बीस साल गुज़र गये लेक़िन मंत्री इस सड़क को पूरा नहीं करवा पाये और फिर सयोंगवस वर्ष 2018 लोकनिर्माण विभाग मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और प्रधान अभियंता सभी धर्मपुर उपमण्डल से सबन्ध रखने वाले विभाग में यहां पर नियुक्त हुए जिन्होंने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत कराने को प्राथमिकता दी जिसके चलते इस सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रारंभ हुआ।हालांकि मंत्री ने दोबारा इसका काम अपने भतीज़े को आवंटित करवाया था जिसने इस सड़क के ग्रेड सही नहीं बनाए और तीन नालों में पुल नहीं बनाए जिस कारण वे अगली बरसात में ढह गये जो अभी तक वैसे ही हैं।इसी प्रकार धलौंन की तरफ़ से सधोटी गले पर पहले भी दो बार इस पर डंगे लगाए गए थे जो बरसात में ढह गये और अब तीसरी बार उस पर पुल डाला जा रहा है।कुल मिलाकर इस सड़क का जो काम 1998 में शुरू किया था और 24 जनवरी 2020 को लोकार्पण भी करवा दिया था लेकिन हक़ीक़त में ये सड़क अभी भी अधूरी है।मज़ेदार बात तो यह है कि 29 नवंबर 2021 को धर्मपुर में मुख्यमंत्री ने इस सड़क पर पुल डालने का फ़िर से उद्घाटन किया है और आजकल उसका काम प्रगति पर है।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने मुख्यमंत्री से अधूरी सड़क का लोकार्पण करवा दिया था ताकि उनके भतीज़े को पेमेंट हो सके।लेक़िन ये सड़क अभी तक भी अधूरी है और अगर इसकी जांच कराई जाए तो बहुत बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आएगा।उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेकों ऐसे काम हैं जो अभी अधूरे पड़े हैं लेकिन मंत्री या मुख्यमंत्री की उदघाटन पटीकाएँ तांग दी गई हैं।जलशक्ति मंत्री के जन्मदिन पर जो हैली पेैड बना है उससे आम जनता को तो कोई फ़ायदा नहीं है और तीन साल में मात्र दो बार ही यहां पर हैलीकॉप्टर उतरा है वह भी मुख्यमंत्री का।इसके बनने से जनता को हैलीपैड पर अपने फ़ोटो खींचने की सुविधा उपलब्ध हो गई है लेकिन कमलाह टिहरा सड़क पर बस सुविधा अभी तक भी उपलब्ध नहीं है।भूपेंद्र सिंह ने सड़क को जल्दी निर्मित करने की मांग की है ताकि जनता को आने जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत समीक्षा योजना बैठक 03 मई और 04 मई 2022 को डा.यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में संपन्न हुई।






          अखिल भारतीय परिषद की बैठक की बैठक 03 मई और 04 मई 2022 को डॉ.यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिव विश्वविद्यालय ध्वनि में ध्वनि।




      अशक्त प्रदेश के हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रांत ने मिडिया को जानकारी दी कि यह मीटिंग टाइप टाइप में एंट्री होगी। इस मीटिंग में सह संगठन मंत्री श्रीमान प्रफुल्ल आंकात, उत्तर सलाहकार मंत्री श्रीमान विजय प्रताप, उत्तर सह संस्था मंत्री श्रीमान आनंदवन केंद्रीय केंद्रीय मंत्री सदस्य और पूर्व अध्यक्ष प्रो.



       विक्रांत ने कहा कि इस बैठक का आयोजन कार्य की समीक्षा करेगा। इस तरह के मौसम पर हमला करने के लिए इस तरह की आपदा है तो इस साल इस साल की बैठक में आने वाले मौसम में भी इस तरह की व्यवस्था होगी। है।



       मीटिंग में विशेष रूप से विशेष रूप से जो भी कार्य करेगा।



   राज्य भर से कुल 40 इस बैठक ने बैठक की।






धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लौंगनी ग्राम पंचायत के त्रैम्बला वार्ड के नाल्ड खड्ड किनारे एक करोड़ 15 लाख 80 हज़ार रुपये की लागत से बनाया

 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लौंगनी ग्राम पंचायत के त्रैम्बला वार्ड के नाल्ड खड्ड किनारे एक करोड़ 15 लाख 80 हज़ार रुपये की लागत से बनाया 



गया गौसदन चोर दरवाज़े से मंत्री ने अपने बेटे की गौ सेवा समिति के हवाले कर दिया है। यही नहीं मंत्री ने सरकारी भूमि भी इसके लिए आवंटित करवा दी है।ये आरोप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व ज़िला पार्षद ने लगाए हैं।उन्होंने बताया कि मंत्री ने अपने पद का दुरूपयोग करके इस गौ सदन का निर्माण कार्य करवाया है जिसे अप्रत्यक्ष रूप में उन्होंने अपने बेटे की संस्था को ट्रांसफर कर दिया है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने अपने   वार्षिक बजट में गौवंस की सेवा व रक्षा के लिए अतिरिक्त कर भी लगाया है लेकिन बहुत कम स्थानों पर गौ सदनों का निर्माण कार्य पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने किया गया है।जिसके कारण आजकल भी आवारा पशुओं की समश्या जश की तश बनी हुई है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गौसदन का निर्माण त्रैम्बला मुहाल में नाल्ड खड्ड के किनारे खसरा नम्बर 41,45 और 51पर किया गया है।इस गौसदन का निर्माण कार्य अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग धर्मपुर के माध्यम से करवाया गया है जिसमें एक सौ पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है।लेकिन पशुओं को चारे की कमी के कारण यहां पर अभी तक 75-80 तक पशु ही रखे गए हैं।जबकि बहुत से पशु अभी तक भी सड़कों पर घूम रहे हैं और फ़सलों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि इस गौसदन के संचालन के लिए सरकार पांच सौ रुपये मासिक सहायता राशी प्रदान करती है जो हर माह के बजाये कई बार तीन चार महीनों की इकट्ठा ही दी जाती है।उन्होंने आरोप लगाया है कि इस गौसदन के संचालन में प्रशासन की कोई जिम्मेवारी निर्धारित नहीं की गई है।जिसके कारण ये सदन पूरी तरह निजी संस्था के द्धारा चलाया जा रहा है जबकि इसके निर्माण पर विभाग ने पैसा खर्च किया है।


मंगलवार, 3 मई 2022

महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया की 304वीं जयंती आहुलवालिया सभा जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाई गई

 महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया की 304वीं जयंती आहुलवालिया सभा जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाई गई




सुंदर नगर।

महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया की 304वीं जयंती आहुलवालिया सभा जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर सभा के जिला प्रधान वालचंद वालिया के नेतृत्व में सभा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मंडी जिला के सिविल अस्पताल सुंदर नगर में मरीजों को फल और जूस वितरित किए और उनका कुशल क्षेम जाना । साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की भी भगवान से प्रार्थना की। सभा के जिला प्रधान वालचंद वालिया ने इस जयंती के उपलक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वीं शताब्दी के महान योद्धा सुल्तान उल कौम महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया का जन्म बदर सिंह कलाल के घर 1718 में हुआ। बचपन में ही उन्हें गुरु का लाल कहा जाने लगा। 10 अप्रैल 1754 को महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया जी को दल खालसा का मुख्य कमांडर नियुक्त किया गया। 1761 में महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया ने अहमद शाह अब्दाली और 16000 बंधियों को मुक्त करवाया और शत्रुओं को भगाया। बाल चंद वालिया ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक दिन है आज परशुराम जी व महाराजा जस्सा सिंह अहलुवालिया जी की जयन्ती है। आज के इस कार्यक्रम में महान पुरुष को याद रखे और वर्तमान व आगे बाली पीड़ि भी इनके जीवन से प्रेरणा ले। उन्होंने कहा कि सभा हर वर्ग के समाज के उत्थान के लिए हर वक्त प्रयासरत है और इस दिशा में जनहित और सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने में निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान वालचंद वालिया के एस जमवाल अश्वनी वालिया अशोक वालिया देवी रूप पूजा वालिया यादवेंद्र वालिया निशांत वालिया जगदीश वालिया बाला राम वालिया चंद्र वालिया योगेंद्र वालिया हेम सिंह सिंह ठाकुर अनुभव आशीष राकेश वालिया अहलुवालिया देवी रूप वालिया व अन्य उपस्थित रहे।

video