फ़ॉलोअर

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

मैडम आशा को लगा बड़ा झटका भीम आर्मी जिला बरिष्ट उपाध्यक्ष रमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल करने से

 मैडम आशा को लगा बड़ा  झटका भीम आर्मी जिला बरिष्ट उपाध्यक्ष रमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल करने से



BHK NEWS HIMACHAL

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से कांग्रेश पार्टी की उम्मीदवार मैडम श्रीमती आशा कुमारी को बहुत ही बड़ा झटका लगा जानकारी के अनुसार मैडम आशा कुमारी ने भीम आर्मी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल किया जिससे बहुत ही कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस को छोड़ कर के बीजेपी में शामिल हुए और सब ने डीएस ठाकुर को समर्थन दिया D's ठाकुर ने भी उन सब का जोरदार स्वागत किया । जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार से भीम आर्मी रोष प्रकट कर रहा है और और सपष्टि करण मांग जल्द ही इस्तीफा देने की मांग कर रहा है चंबा जिला के भीम आर्मी भारत एकता मिशन में शामिल सभी क्रांतिकारी साथी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की इस हरकत से बहुत दुखी है व कांग्रेस पार्टी से भी अत्यंत दुखी है व मैडम श्री मति आशा कुमारी के इस फैसले से भी नाराज है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार



भीम आर्मी के पदाधिकारी को अपने साथ मिलाना कांग्रेस को भारी पड़ेगा भीम आर्मी के साथ गद्दारी का कांग्रेस  को इस इलेक्शन में भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।लगभग 50 व्यक्तियों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी को समर्थन किया हमारे जानकारों का कहना है की भीम आर्मी एक मजबूत सगठन है और पूरे भारत  में सुचारू रूप से समाज सेवा कार्य कर रही है हिमाचल में भीम आर्मी भारत एकता मिशन  राज्य अध्यक्ष माननीय श्री रवि कुमार दलित के आदेशानुसार व दिशानिर्देश का पालन कर पूरे हिमाचल में समाज सेवा कार्य में तन मन धन से बाबा भीमराव अंबेडकर के आदर्शो का अनुसरण कर दबे कुचले समाज को न्याय दिलाने व संविधान की रक्षा के लिए तत्पर है



बुधवार, 2 नवंबर 2022

हिमाचल में 12 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान के चलते मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

 हिमाचल में 12 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान के चलते मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश 



BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश प्रकाश चन्द शर्मा -:हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत 12 नवंबर, 2022 (शनिवार) को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर, 2022 को मतदान होने की स्थिति में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा, जो नेगोशिएबल इंन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत देय होगा। राज्य के विभिन्न स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र/ स्थान पर जाकर मतदान कर सकें। इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी से मतदान से संबंधित निर्दिष्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।




• ओपीएस पर कर्मचारियों को गुमराह कर रही हैं कांग्रेस-भाजपा • एनपीएस स्कीम नहीं सिस्टम है • सामाजिक सुरक्षा से हाथ पीछे खींच रही हैं सरकारें • नशा माफिया पर रोक लगाने की ज़रूरत

 


 

• ओपीएस पर कर्मचारियों को गुमराह कर रही हैं कांग्रेस-भाजपा

• एनपीएस स्कीम नहीं सिस्टम है

• सामाजिक सुरक्षा से हाथ पीछे खींच रही हैं सरकारें

• नशा माफिया पर रोक लगाने की ज़रूरत 



 BHK NEWS HIMACHAL

पेंशन खत्म करने का फैसला सामाजिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कर्मचारी अपने जीवन के उत्पादक और ऊर्जावान साल सरकार और राष्ट्र की सेवा में लगा देते हैं। सेवानिवृत होने के बाद जब उन्हें सबसे ज्यादा सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है उस समय सरकार उनकी सेवा के बदले उन्हें बेसहारा छोड़ देती है। यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। जब एक विधायक या सांसद शपथ लेने के तुरन्त बाद पेंशन का हकदार हो सकता है तो 40 साल की नौकरी करने के बाद एक कर्मचारी क्यों नहीं हो सकता।



कसुम्पटी से सीपीआई(एम) के प्रत्याशी डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रैस वार्ता में कहा कि नवउदारवादी नीतियों के कारण सरकारें अपने सामाजिक दायित्व से पीछे हट रही हैं और सार्वजनिक क्षेत्रों को धीरे-धीरे खत्म करके निजीकरण के रास्ते पर तेजी से जा रही हैं।

डॉ. तँवर ने कहा कि 80-90 के दशक में जब वे कर्मचारियों और अधिकारियों के मुद्दे उठाते थे तो सरकारें कर्मचारी संगठनों की मांगों को ध्यान से सुनती थीं और उनका हल भी निकालती थीं। लेकिन आज सरकारें कर्मचारी संगठनों की बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। महीनों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे रहते हैं लेकिन सरकारें उनकी बात सुनना तो दूर उल्टा उन्हें ताना देती हैं कि अगर पेंशन चाहिए तो वे भी चुनाव लड़े। उन्होंने कर्मचारी संगठनों से आह्वान किया कि वे मिलकर अपनी लड़ाई लड़ें। वह चाहे ओपीएस की लड़ाई हो या फिर आऊटसोर्स, अनुबन्ध, अंशकालिक, स्कीम वर्कर की लड़ाई हो। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोशिश की थी कि कर्मचारी और अधिकारी एक साथ न केवल अपनी लड़ाई लड़े बल्कि नीतिगत मुद्दों को भी उठाए।



डॉ. तँवर ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों के साथ-साथ फॉरेस्ट्री कमीशन की मांग की थी और खैर नीति को बदलने के लिए सरकार को मजबूर किया था।

माकपा प्रत्याशी ने कहा कि चुनावों में शराब के अलावा सिंथेटिक नशा भी ज़ोर पकड़ रहा है। यह बहुत ही चिंताजनक है। शिमला शहर से निकलकर अब आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है। हाल ही में नालदेहरा में चिट्टे का मामला पकड़े जाने से चिंता और बढ़ गई है। भविष्य में इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती तो है कि नशे को रोकना है लेकिन इसके लिए प्रयास अपेक्षाकृत नहीं किए जा रहे। 

वहीं कॉरपोरेट सेक्टर के पूर्व नेता गोविन्द चतरान्टा ने कहा पेंशन अंग्रज़ों के वक्त भी मिलती थी लेकिन आज़ाद भारत और अपनी सरकार के समय इस सुविधा को बन्द करना खेदजनक है। चतरान्टा ने कहा कि पूंजीपतियों ने उस समय भी इसका विरोध किया था लेकिन आज तो अपनी ही चुनी हुई सरकारें कर्मचारियों की दुश्मन हो गई हैं। गोविन्द चतरान्टा ने कहा कि सरकारें कर्मचारियों को पेंशन से ही वंचित नहीं रखा है बल्कि कर्मचारियों का हिस्सा भी स्टॉक मार्केट में लगाया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल चुनाव के समय कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। कॉरपोरेट सेक्टर के साथ किये गये वायदे को भाजपा बार-बार तोड़ चुकी है। भाजपा ने 2007 और 2017 के घोषणापत्रों में डाला। अपने घोषणपत्रों को सरकारी दस्तावेज़ बताया लेकिन कॉरपोरेट कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं की। कर्मचारियों ने जब अपनी लड़ाई कोर्ट में लड़ी और जीती तो कांग्रेस सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गई।



कांग्रेस-भाजपा एक तरफ कर्मचारियों से वायदे करती है और दूसरी तरफ से उनके खिलाफ कोर्ट में लड़ती हैं।


गोविन्द चतरान्टा ने कहा कि सीपीआई(एम) के अलावा कोई दल ओपीएस और अन्य कर्मचारियों की मांगों के लिए नहीं लड़ सकता। इसका स्पष्ट उदाहरण विधायक राकेश सिंघा हैं जिन्होंने विधानसभा में हर वर्ग के मुद्दे उठाए। इसलिए इस बार जनता को राकेश सिंघा के साथ एक सशक्त टीम विधानसभा में भेजनी चाहिए।







 


एडवोकेट अबरोल ने सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर के प्रचार वाहनो को दिखाई हरी झण्डी

 एडवोकेट अबरोल ने सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर के प्रचार वाहनो को दिखाई हरी झण्डी  


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदरनगर । 

सुंदरनगर विधानसभा से बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान मे उतरे पूर्व मंत्री  व भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर के सपुत्र  अभिषेक ठाकुर के

चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी मे  सुंदरनगर बार एसोशिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके अबरोल ने  अभिषेक ठाकुर के लिए प्रचार प्रसार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वन मंत्री


https://www.youtube.com/c/BHKNEWSHIMACHAL

 रुप सिंह ठाकुर , सुकेत जागरण मंच के अध्य्क्ष लाल सिंह चंदेल,कॉर्डिनेटर पकज सेन  , दिनेश शर्मा, योगराज, विशाल सेन , सुरेश शर्मा, अमित सेन,चुनीलाल, राजेश वर्मा, पदम सिंह, मथरा दास, हरनाम सिंह, बिनु ठाकुर सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी देते हुए कर्म चन्द ने बताया कि अभिषेक ठाकुर जो कि पिछले 25 वर्ष से समाज सेवा से जुड़े है और जनता मे इसी वजह से अपनी विशेष पहचान रखते है । अब अभिषेक को चुनाव आयोग द्वारा टेलिफोन चुनाव पहचान अलॉट किए जाने उपरांत प्रचार को और गति दी गई है।




मंगलवार, 1 नवंबर 2022

धर्मपुर के मनरेगा मज़दूर चुनावों में सरकार से लेंगे बदला -भूपेंद्र मंत्री और उनके पुत्र ने मज़दूरों के लाभ रूकवाने में पांच सालों में डाले अड़ंगे

 धर्मपुर के मनरेगा मज़दूर चुनावों में सरकार से लेंगे बदला -भूपेंद्र

मंत्री और उनके पुत्र ने मज़दूरों के लाभ रूकवाने में पांच सालों में डाले अड़ंगे


BHK NEWS HIMACHAL

मज़दूर यूनियन ने सरकार द्धारा मज़दूरों को मिलने वाली सहायता राशी और सामग्री बन्द करने की निंदा की है और इसका बदला 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में लेने का निर्णय लिया है।यूनियन की धर्मपुर खण्ड कमेटी की बैठक अध्यक्ष करतार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश सरकार द्धारा मज़दूरों के लाभ बन्द करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई।यूनियन अध्यक्ष के बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार मनरेगा मज़दूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और उन्हें निर्धारित 350रु दिहाड़ी अदा नहीं कर रही है।मनरेगा मज़दूरों को सौ दिनों का काम भी नहीं मिल रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार ने बजट में कटौती कर दी है।ऑनलाइन हाज़री और कार्यों की असेसमेंट के नाम पर मजदूरी में कटौती की जाती है।यूनियन के राज्य महासचिव और पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने पहले महिला मज़दूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाली वाशिंग मशीन बन्द की और बाद में इंडक्शन हीटर, सोलर लैम्प, साइकलें, कंबल, वाटर फिल्टर, टिफ़िन सेट, डिन्नर सेट इत्यादि भी बन्द कर दिए हैं।सरकार ने चुनावों से दो माह पूर्व मज़दूरों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृति, विवाह शादी, चिकित्सा, प्रसूति,पेंशन इत्यादि की सहायता भी बन्द कर दी है।उन्होंने बताया कि धर्मपुर के विधायक व मंत्री ने पिछले विधानसभा चुनावों के समय महिला मज़दूरों को वाशिंग मशीन के बदले बारह बारह हज़ार रुपये देने का झांसा देकर वोट ले लिये थे लेकिन पांच साल सरकार में चार चार विभागों के मंत्री रहने के बाबजूद भी इस बारे कुछ नहीं कर पाए।यही नहीं पिछली सरकार के समय स्वीकृत सामग्री भी मंत्री ने समय पर बंटने नहीं दी।अब सरकार ने सभी प्रकार के लाभ ही बन्द कर दिए हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मंत्री ने कुल्लू ज़िला के एक सार्वजनिक प्रोग्राम में ये भाषण दिया था कि धर्मपुर के मनरेगा मज़दूर कोई काम नहीं करते हैं और बिना काम के ही दिहाड़ी लेते हैं।दूसरी तरफ उनके बेटे ने भी मंडी लेबर ऑफ़िस में जाकर महिला कर्मचारियों को धमकियां दी थी और बाद में मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष सर्कट हाऊस में अपशब्द कहे थे उन्हें मंडी से ट्रांसफ़र करवा दिया था।जिसका वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री ने भी मंत्री पुत्र का बचाव किया था।जिसके कारण मज़दूरों को मिलने वाले लाभ दो साल लेट हो गये हैं।मंत्री पुत्र ने धर्मपुर खण्ड में यूनियन के माध्यम से स्वीकृत हो रहे लाभों को लंबित करने का दबाब कर्मचारियों पर डाला था और लाभ समय पर न स्वीकृत करने के लिए दबाब डाला था।इस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार और धर्मपुर के विधायक और उनके परिवार ने मनरेगा मज़दूरों को मिलने वाले लाभों को जारी करने में अड़ंगे ही डाले जिसके चलते अब मनरेगा मज़दूर इनके ख़िलाफ़ मतदान करके बदला लेंगे और इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए काम करेंगे।



*खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग श्रीनगर में।*


 *खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग श्रीनगर में।* 


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश: खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग जोनल प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनगर (जम्मू & कश्मीर) में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव, श्री पी. एन. आजाद ने दी।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इसमे महिला लीग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 04 से 07 नवम्बर तक श्रीनगर के एस के इंडोर स्टेडियम में होगी।



 *केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:*

श्री पी एन आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब- जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली , लद्दाख सहित मेजबान जम्मू एन्ड कश्मीर  के खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन कर लिया गया है और सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित  स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री कृष्ण कुमार ने आयोजन समिति के सदस्यों को महिला लीग के आयोजन सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए।

आयोजन समिति के श्री कुलदीप हांडू  ने बताया कि प्रतियोगिता का  उद्घाटन - दिनाँक 4 को दोपहर 3 बजे और समापन समारोह -दिनाँक 07 को शाम 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर सुहैल एहमद भारतीय वुशू संघ और समस्त भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आए प्रधान/ महासचिव उपस्थित थे। 

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सादिया तारिक,मुनाजा गाजी,कायफ़ा साह,हिना ,माड़िया,आईरा, अंसा, अलीजा साह आदि में इस महिला लीग को लेकर काफी उत्साह है।

 *इस खेलों इंडिया जोनल लीग में हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी भाग लेने के लिए कल मंडी से रवाना होगी।* 

और जम्मू एन्ड कश्मीर के राज्यपाल महामहिम श्री मनोज कुमार सिन्हा ने इस लीग में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के लिए अपनी  शुभकामनाएं दी।



केन्द्रीय विद्यालय संधोल के विद्यार्थियों ने जीते 9 पुरस्कार

 केन्द्रीय विद्यालय संधोल के विद्यार्थियों ने जीते 9 पुरस्कार 



BHK NEWS HIMACHAL

केन्द्रीय विद्यालय संधोल के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में  दिनांक 28-29 अक्टूबर 2022 को संकुल स्तरीय कला ,संगीत  एवं नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पुरस्कार प्राप्त किया।

शास्त्रीय संगीत एकल गायन प्रियोगिता में  कक्षा 9वीं के छात्र अरमान शर्मा ने प्रथम स्थान ,पारम्परिक लोक संगीत में कक्षा 10 वीं की छात्रा पलक और छात्र रितिक भनवाल  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं की छात्रा सिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।विजुअल आर्ट (2 डायमेंशन)में कक्षा 9 वीं के छात्र हिमांशु सकलानी और छात्रा कृतिका ठाकुर ने क्रमशः तृतीय और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विजुअल आर्ट (3 डायमेंशन) में कक्षा 9 वीं की गायत्री कश्यप और 10 वीं के तनय चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खिलौना निर्माण कला प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं की छात्र उदय  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सभी विद्यार्थियों को आज विद्यालय के प्राचार्य श्री शेरब दोरजे ने सम्मानित किया और इनको कुशल प्रशिक्षण देने हेतु संगीत के अध्यापक श्री रणधीर और कला के अध्यापक श्री सत्प्रकाश सिंह को  तथा प्रतियोगियों के उत्साह वर्धन तथा सहयोग के लिए विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती ललिता और सुश्री श्वेता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।।