फ़ॉलोअर

सोमवार, 1 मई 2023

6 मई को सजाओपीपलु आएंगे पद्मश्री नेकराम शर्मा मोटे अनाज बारे किसानों को करेंगे जागरूक

 6 मई को सजाओपीपलु आएंगे पद्मश्री नेकराम शर्मा


मोटे अनाज बारे किसानों को करेंगे जागरूक


BHK NEWS HIMACHAL ललित चौहान धर्मपुर 

धर्मपुर किसान उत्पादन सहकारी सभा और हिमाचल किसान सभा कृषि विभाग के सहयोग से 6 मई को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए लिये सजाओपीपलु में किसान जागरूकता सम्मेलन आयोजित कर रही है।इस सम्मेलन में मोटे अनाज के बीजों और खेती के लिए राष्ट्रपति से पद्मश्री अवॉर्ड हासिल करने वाले प्रगतिशील किसान नेकराम शर्मा भाग लेंगे तथा धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।किसान उत्पादन सहकारी सभा के सचिव भूपेंद्र सिंह और किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा ने बताया कि अंर्राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष को मोटे अनाज के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और मोटे अनाज को पोषक अनाज के रूप में चयनित किया गया है।जिसके लिए भारत सरकार ने मोटे अनाज की खेती और उपभोग बारे जागरूकता अभियान चलाया है।इसी कड़ी में धर्मपुर किसान उत्पादक संगठन ने भी मोटे अनाज के बारे में किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।जिसके लिए किसानों को संगठित किया जा रहा है और उन्हें इसके बारे जागरूक किया जा रहा है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में किसान उत्पादक संघ की तहसीलवार कमेटियां गठित की जाएंगी और फ़िर पँचायत स्तर पर किसान ग्रुप बनाये जायेंगे।इन ग्रुपों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण, कीटनाशक,मिट्टी परीक्षण, मार्केट इत्यादि की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य किया जायेगा।उन्होंने स्थानीय लोगों से 6 मई को अधिक से अधिक संख्या में सजाओपीपलु अंबेडकर भवन में आने की भी अपील की है।





कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा एक दिवसीय शास्त्रीय नृत्य व लोक नृत्य पर करवाई गई संगोष्ठी l

 कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा एक दिवसीय शास्त्रीय नृत्य व लोक नृत्य पर करवाई गई संगोष्ठी l





BHK NEWS HIMACHAL ज्योति सुन्दर नगर 

कला क्षेत्र एवं मंडल द्वारा भोजपुर स्थित एकेडमी में एक दिवसीय शास्त्री नृत्य व लोकनृत्य की संगोष्ठी करवाएगी l जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी ने शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों को बताया व सुश्री ललिता बांगिया जी ने लोक नृत्य की बारीकियों को समझा l ललिता जी ने भावी पीढ़ी को प्राचीन धरोहर व अपनी रीति रिवाजों को संजोए रखने के लिए कई प्रकार के उदाहरण पेश किए l उन्होंने मंडी जनपद का लोक नृत्य ,लोकनाट्य ,संस्कार गीतों पर विशेष चर्चा की तथा श्री दिनेश गुप्ता जी ने भारतीय शास्त्री नृत्य का बखूबी बयान किया l उन्होंने बताया कि नृत्य ना केवल मनोरंजन का साधन है अपीतू यह हमारी प्राचीन धरोहर भी है ,जिसे हमें संजो कर भावी पीढ़ी को प्रदान करना हैl वहां उपस्थित डॉ वंदना जी ,श्रीमती मनोज जी ,श्री मनीष पाराशर जी ने शास्त्रीय नृत्य व लोग नृत्य पर कई प्रश्न पूछे ,जिससे आए हुए सभी कला रस्सीको को ज्ञान प्राप्त हुआ l संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को भांढड़ा, लुड्डी, संस्कार गीत, बायागड़ा ,शास्त्रीय नृत्य की कौन-कौन सी विधाएं भारतवर्ष में है, बताना मुख्य उद्देश्य था l



अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बोले राजीव राणा :- मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग का शोषण किया अंशकालिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, ठेके पर काम करने वालों को स्थायी करने और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के लिए सुक्खू सरकार का धन्यवाद

 प्रेस नोट 1 मई 2023

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बोले राजीव राणा :- मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग का शोषण किया

अंशकालिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, ठेके पर काम करने वालों को स्थायी करने और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के लिए सुक्खू सरकार का धन्यवाद।


BHK NEWS HIMACHAL 

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा नालागढ़ में "अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस" ​​के अवसर पर "मजदूर मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव राणा शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप में नालागढ़ पहुंचने पर राजीव राणा का फूल माला, ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के करोड़ों मजदूरों के अधिकारों का हनन किया है, प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि केंद्र में बैठी अंधी बहरी सरकार ने श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों का खून चूस लिया है, कारखानों में काम करने वाली हमारी माताएं, हमारी बहनें, उनकी क्रेच सुविधा खत्म कर साबित कर दिया है, बोनस एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, मजदूरों के मुआवजा अधिनियम, असंगठित श्रम अधिनियम, भारतीय कारखाना अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम, ट्रेड यूनियन अधिनियम, कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम मोदी सरकार इस देश के मजदूरों के पक्ष में है, इसके विपरीत राज्य की सुक्खू सरकार जल्द ही इस देश के मजदूरों के पक्ष में है। राज्य की बागडोर संभालते हुए असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों व श्रमिकों, मनरेगा श्रमिकों के लिए अंशकालीन श्रमिक, दिहाड़ीदार, ठेका आधार पर स्थायी करने की नई योजना लागू की और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के लिए सुक्खू सरकार का धन्यवाद भी किया .



कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश सचिव सचिन बलियान की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि नालागढ़ की जनता बेहतर काम के लिए उनका साथ देगी. ठाकुर, मनीष कुमार, विशाल शर्मा, जय शर्मा, दीवान चंद आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहकारिता के उत्थान के लिए करें मतदान बैंको में लंबे समय से भर्तियों का रुका बैकलॉक किया जाएगा पुनः सुरु

लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहकारिता के उत्थान के लिए करें मतदान


बैंको में लंबे समय से भर्तियों का रुका बैकलॉक किया जाएगा पुनः सुरु 

BHK NEWS HIMACHAL 

बैंको में लंबे समय से भर्तियों का रुके बैकलॉक को पुनः सुरु कर नई भर्तियां भी बैंको में करवाई जाएगी। राज्य सहकारी बैंक की स्थिति अब बहुत ही उच्च स्तर पर है। यह बात सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में कोंग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ चंद्रशेखर ने कही। उन्होंने कहा कि यदि वे निदेशक पद का चुनाव पर विजय हासिल करते है तो सहकारिता में कार्यरत कर्मियों की लंबित मांगो को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। उन्होंने कहा कि गत 15 वर्षों से सहकारिता के क्षेत्र में वे कार्य कर रहे हैं जिसका फायदा बतौर सहकारिता निदेशक के रूप में राज्य सहकारी बैंक को भी पहुँचाया जाएगा। उन्होंने सभी सहकारी बंधुओं से आग्रह किया है। कि वह बिना किसी राजनीतिक आधार को देखते हुए व्यक्तिगत योग्यता और सहकारिता के प्रति समर्पण रखने वाले व्यक्ति को आगे आने का मौका दें।


बाइट - डॉक्टर चंद्रशेखर, उम्मीदवार राज्य सरकारी बैंक निदेशक





आदर्श विद्यालय बीएसएल प्रोजेक्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक महोत्सव

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


आदर्श विद्यालय बीएसएल प्रोजेक्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक महोत्सव



BHK NEWS HIMACHAL 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला बीएसएल प्रोजेक्ट सुंदर नगर कार्यालय में वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर अरुणिमा शर्मा सदस्य (सिंचाई) बीबीएमबी बतौर मुख्यतिथि कीl समारोह में अधिकारीगण, अभिभावक गण स्कूल के समस्त अध्यापक गण व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l शैक्षणिक सत्र 2019-23 तक के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि शिक्षा, सह पाठ्यक्रम, खेलकूद व व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों पर उन्हें मुख्यतिथि, वरिष्ठ अधिकारियों व प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया l वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा, वंदे मातरम, नुक्कड़ नाटक, क्लासिक नृत्य, राधा कृष्ण की रासलीला के साथ-साथ दर्शकों ने राजस्थान का घूमर, हरियाणवी नृत्य, हिमाचल की नाटी और पंजाबी गिद्दे का भी भरपूर आनंद उठाया l



प्रधानाचार्य  मनजीत सिंह नारंग ने 4 सालों की वार्षिक प्रतिवेदन से सभी को अवगत कराया l 


बाइट: अरुणिमा शर्मा



सीटू ने मंडी में मनाया मज़दूर दिवस,श्रम कोडों को रद्द करने लिए तेज़ होगा संघर्ष

 लोकेशन:मंडी/अजय सूर्या 




सीटू ने मंडी में मनाया मज़दूर दिवस,श्रम कोडों को रद्द करने लिए तेज़ होगा संघर्ष



BHK NEWS HIMACHAL 

अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम सीटू ने आज मंडी में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मंडी शहर में रैली निकाली गई और सेरी मंच पर जनसभा आयोजित की गई। यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शिकागो के शहीदों जिनकी याद में 1मई को मज़दूर दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने एक दिन में आठ घंटे के काम आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी और जीती थी।लेकिन आज 133 साल पहले 1886में मई दिवस मनाने की शरुआत के बाद दुनियां में पूंजीपतियों व कम्पनियों द्धारा मज़दूरों व कर्मचारियों से 12-12 घण्टे काम करवाया जा रहा है।स्थायी रोज़गार के स्थान पर अस्थाई, पार्ट टाइम और अब फिक्स्ड टर्म का रोज़गार देने की नीतियां लागू की जा रही हैं।केंद्र की मोदी सरकार आज़ादी से पहले और बाद में बने 44 श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव कर रही है।सीटू से सबंधित सभी यूनियनों ने श्रम कानूनों में किये गए बदलावों को रद्द करने की मांग उठाई।  


बाइट- भूपेंद्र सिंह, यूनियन जिलाध्यक्ष





विद्या संजीवनी क्लासिकल एकेडमी सुंदरनगर के विद्यार्थियों का JEE MAINS और SRMJEE परीक्षाओं में दबदबा

 विद्या संजीवनी क्लासिकल एकेडमी सुंदरनगर के विद्यार्थियों का JEE MAINS और SRMJEE परीक्षाओं में दबदबा.


BHK NEWS HIMACHAL 

                             विद्या संजीवनी क्लासिकल अकैडमी सुंदरनगर के संस्थापक व संयोजक श्री प्रवीण कुमार जी ने बताया कि एकेडमी के 12 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थियों  



स्निग्धा 97% (JEE MAIN ,B.Planning)  कोमल( 90%), आयुष्मान (90)%, सूर्या (88)% , साहिल (75%) तथा  आर्यन (70)% ने JEE MAINS की परीक्षा उत्तीर्ण की है और ये सभी विद्यार्थी जेई एडवांस की परीक्षा के लिए उत्तीर्ण होंगे व आईआईटी से आगे की पढ़ाई कर अपना भविष्य उज्जवल करेंगे |



                                                               इसी एकेडमी के विद्यार्थी आयुष्मान सिंह चंदेल ने SRMJEE में ऑल इंडिया लेवल में 657 वां RANK हासिल कर, भारत के उच्च स्तर  इंजीनियरिंग कॉलेज में अपना दाखिला पक्का कर लिया है अतः विद्या संजीवनी क्लासिकल एकेडमी के संयोजक श्री प्रवीण कुमार जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सूचित किया कि विद्या संजीवनी क्लासिकल एकेडमी सुंदरनगर में 11वीं व 12वीं कक्षा की JEE(MAIN), सीबीएसई बोर्ड एवं नीट की परीक्षाओं की तैयारी सत्र 2023 से 2024 चली है  लिमिटेड सीट पर अपने बच्चों के एडमिशन करवाएं और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल करें|



Ph.no 9817588953 (M.D)

Ph .no 7876038101 (Academy)