फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

*कांग्रेस महिला अध्यक्ष दिशु रावत ने दी इंद्र सिंह गांधी को नसीहत*

 *कांग्रेस महिला अध्यक्ष दिशु रावत ने दी इंद्र सिंह गांधी को नसीहत*



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंद्र कुमार नेरचौक: बल्ह विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस महिला अध्यक्ष दिशु रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने लोगों का मान सम्मान करना बखुबी जानती है।  कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि दो बार जीते हुए विधायक बल्ह की जनता की समस्याओं का पता होना चाहिए विधायक को पता ही नहीं है कि बल्ह में कितनी पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित हुई है । डडोर से बैहना तक बल्ह विधानसभा में आठ लाख सिलेंडर बांटने वाले विधायक को  पता ही नहीं है कि बल्ह विधानसभा की कितनी आवादी है सिर्फ भाषणों में  जुमले बाजी है विधायक को सेनेटाइजर तक बोलना नहीं आता ट्रांसफार्मर का ये उद्धाटन करते हैं इनको टोके नहीं तो क्या करें डिबेट के लिए अपनी बात रखने का ज्ञान तो होना चाहिए। प्रकाश चौधरी को अपनों ने हराया जनता ने नहीं जनता ही जीत दिलाती है तो जनता ही हराती भी है इस बात का घमंड नहीं होना चाहिए विधायक जी आज जीत है तो कल हार का सामना भी करना पड़ सकता है। विधायक जी आपकी भाजपा सरकार ने किस कांग्रेसी को मान सम्मान दिया? ये आरोप कांग्रेसी महिला अध्यक्ष  दिशु रावत ने बल्ह विधायक पर लगाते हुए कहा कि ये तो शुक्र है कि कांग्रेस पार्टी मान सम्मान देना बखुबी जानती है पुर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बल्ह की जनता  की समस्याओं को बखूबी जानते हैं और समय रहते निवारण भी करते हैं इंद्र सिंह गांधी जी जीत पर इतना अंहकार सही नहीं है । बल्ह के विकास में पुर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की ही देन है पुर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बल्ह क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और आप ग़लत रिपोर्ट करेंगे तो आपको हम रोकें भी नहीं क्या।





*हिमाचल प्रदेश निर्माता यशवंत सिंह परमार को अर्पित किए श्रद्धा सुमन* *प्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री की जयंती पर अभाविप ने किया नमन

*



*हिमाचल प्रदेश निर्माता यशवंत सिंह परमार को अर्पित किए श्रद्धा सुमन*



*प्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री की जयंती पर अभाविप ने किया नमन*




*________________________________*




*तिथि : 04/08/2023*




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई शिमला द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता *यशवंत सिंह परमार* जी की जयंती के उपलक्ष पर उन्हें याद कर के श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 




कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री आकाश नेगी जी उपस्थित रहे विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा और विश्वविद्यालय में काम करवाने वाले अन्य लोगो ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा पुष्पांजलि के माध्यम से सभी ने श्रद्धा सुमन भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान आकाश नेगी जी ने अपने वक्तव्य में परमार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ॰ यशवंत सिंह परमार भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। वे हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उन्हे ‘हिमाचल निर्माता’ के नाम से जाना जाता है। उन्होने हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने तथा विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिये है। लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं संवेदनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति के पथ पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं पेश की। उन्होने अपना सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित कर दिया। वे गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे अंत में आकाश जी ने कहा कि हम सभी को डॉ परमार जी के जीवन से हमें अनेक सीखे मिलती हैं । 



अंत में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वंदे मातरम और परमार जी तेरे सपनों को साकार बना कर छोड़ेगे प्रदेश के चप्पे चप्पे को कुशहाल बना कर छोड़ेगे के जय घोषों के साथ कार्यक्रम का समाप्त किया।


गुरुवार, 3 अगस्त 2023

बीएसएल परयोजना, बीबीएमबी, सुन्दरनगर Indian Organ Donation Day अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंग दान की शपथ ली और यह भी प्रतिज्ञा ली

 बीएसएल परयोजना, बीबीएमबी, सुन्दरनगर Indian Organ Donation Day अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंग दान की शपथ ली और यह भी प्रतिज्ञा ली



 


आज दिनांक 03 अगस्त 2023 को “Indian Organ Donation Day" के अवसर पर बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्दरनगर के मण्डल स्तर तक के सभी कार्यालयों सभी विद्यालयों व अस्पतालों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंग दान की शपथ ली और यह भी प्रतिज्ञा ली कि वे अपने परिवार, मित्रों और देश वासियों को अपने अंग व ऊतक दान करने के लिए प्रेरित करेंगे।


मुख्य अभियन्ता बीएसएल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में इंजी वी. के. मीणा उप- मुख्य अभियन्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई और आहवान किया कि वे मानव कल्याण के लिए अंग दान करने हेतु पंजीकरण करवाएं और दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में सहायक जन सम्पर्क अधिकारी श्री अशोक शुक्ला ने इस दिवस की पृष्ठभूमि और भारत में अंग प्रत्यारोपण हेतु अंगों की कमी को देखते हुए अंग दान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परियोजना के अति. अधीक्षण अभियन्ता श्री सी. एम. शर्मा, कार्यकारी अभियन्ता - श्री डी. के. वर्मा, श्री विवेक चोपड़ा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कम्पनियों को क्लीन चिट दे गए नितिन गटकरी,फोरलेन,प्रोजेक्टों और सुरंगों के निर्माण में हुई है लापरवाही-भूपेंद्र

 कम्पनियों को क्लीन चिट दे गए नितिन गटकरी,फोरलेन,प्रोजेक्टों और सुरंगों के निर्माण में हुई है लापरवाही-भूपेंद्र



हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और उससे आयी भयंकर बाढ़ के असली कारणों पर राज्य और केंद्र सरकार पर्दा डालने का प्रयास कर रही है जिसकी पुष्टि दो दिन पहले कुल्लू आये केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गटकरी द्धारा मीडिया में कही बातों से भी साफ़ झलकता है।माकपा नेता और पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने फोरलेन,टनल और प्रोजेक्ट निर्माण कम्पनियों द्धारा अवैध रूप में नदियों में व नालों में फैंके गये लाखों टन मलवे,अवैज्ञानिक तौर पर नब्बे डिग्री की कटिंग इत्यादि के बारे में कुछ न कह कर इस पर पर्दा डालने का ही काम किया है।इस मलबे को नदी नालों में डालने के कारण ही व्यास नदी का जल स्तर बढ़ रहा है और यहां पर बने डैमों में भी मलवा भर गया है।केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ की रोकथाम के लिए नदी के घुमाव ख़त्म करने और नदी के मलवे को उठाकर उसे और गहरा करने की बात बोली है साथ ही नदी के दोनों तरफ़ ऊंची दीवारें लगाने की भी बात मीडिया में कही है जो अव्यवहारिक और अवैज्ञानिक है।भपेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो नदी और नाले हैं वे बहुत ज़्यादा ऊंचाई से नीचे की ओर बहते हैं और उनके वहने का अपना एक रास्ता होता है तो कहीं सीधा तो कहीं घुमावदार होता है और उसमें बहुत ज्यादा बदलाव करना संभव नहीं है।नदियों से बोल्डर और रेत उठा कर उन्हें और ज़्यादा गहरा बनाने से नदी किनारे और ज़्यादा भूमि कटाव होगा और ज़मीन और पहाड़ और ज़्यादा गिरेंगे।इसलिये इस साल हुई भारी बारिश और कम्पनियों द्धारा किये गए अवैज्ञानिक और बिना योजना के किये निर्माण और भूमि की कटिंग के कारणों की जांच और साथ में रिसर्च करवाने की ज़रूरत है।कियूंकि यहां पर जो पहाड़ काटे गए हैं वे ढलानदार न नहीं बल्कि नब्बे डिग्री पर सीधे काटे गए हैं जो यहां की भूमि व पहाड़ों की सरंचना के विपरीत है। यही नहीं नदी किनारे भवनों और सड़कों का निर्माण कार्य धहड़ले से हो रहा और बहुत जगह पीने और सिंचाई की स्कीमें भी नदी किनारे बनाई गई हैं। नदियों पर बनाये बांधों से पानी छोड़ने का तरीका भी सही नहीं है।लेकिन इन सब पहलुओं को सरकारें और मंत्री नजरअंदाज कर रहे हैं और निर्माण कम्पनियां मनमाने तरीके से निर्माण कर रही है।इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग,जंगलों का अत्यधिक कटाव जैसे पहलू भी हैं जिन्हें दीर्घकालिन योजना निर्माण में ध्यान में रखना होगा।इसलिये पहाड़ी इलाकों में सड़कों, टन्नलों,प्रोजेक्टों के निर्माण के वर्तमान मॉडल की समीक्षा होनी चाहिये।



*चायल कोटि महाविद्यालय में ABVP की कार्यकारिणी गठित* *लोकेश शर्मा बने कोटि इकाई अध्यक्ष , ध्रुव ठाकुर इकाई सचिव*


 

*चायल कोटि महाविद्यालय में ABVP की कार्यकारिणी गठित*


*लोकेश शर्मा बने कोटि इकाई अध्यक्ष , ध्रुव ठाकुर इकाई सचिव*




दिनांक 02/08/2023


_______________________________


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चायल कोटि इकाई का गठन किया गया जिसमें  अध्यक्ष लोकेश शर्मा तथा सचिव ध्रुव ठाकुर को चुना गया इस अवसर पर शिमला जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चायल कोटि महाविद्यालय में आज नव कार्यकारिणी का गठन किया गया इस नव कार्यकारिणी गठन समारोह में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अनिल शर्मा जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर चुका है इन 75 वर्षों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से देश के विकास में लगाना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हितों के साथ साथ समाज हित का कार्य है इस इस देश में अपने स्थापना काल से ही करता रहा है जिस कारण आज विद्यार्थी परिषद परिसर में छात्रों की पहली पसंद बना है।

नव कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा ने इकाई अध्यक्ष के रूप में लोकेश शर्मा इकाई सचिव ध्रुव ठाकुर को चुना गया इसके साथ इकाई उपाध्यक्ष आदर्श चौहान व अक्षित को चुना गया तथा इकाई सह सचिव अनिकेत इकाई सोशल मीडिया संयोजक दिनकर को नियुक्त किया है।

नवनिर्वाचित इकाई के अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने देश का गुहार लगाते हुए कहा है कि कोटि महाविद्यालय भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा करके कक्षाएं नए भवन में स्थानांतरित की जाए ताकि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से न जूझना पड़े, क्योंकि विद्यार्थियों को वर्ष 2014 से अपना भवन ना होने के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।







सुकेत रियासत काल के महाराजा गुरुड़ सेन की रानी पन्छमु देई द्वारा भगवान सूर्य नारायण के प्रति अपार श्रद्धा होने के कारण राजमहल के समीप सूरजकुंड मंदिर की स्थापना की गई

 सुकेत रियासत काल के महाराजा गुरुड़ सेन की रानी पन्छमु देई द्वारा भगवान सूर्य नारायण के प्रति अपार श्रद्धा होने के कारण राजमहल के समीप सूरजकुंड मंदिर की स्थापना की गई




सुंदरनगर। सुकेत रियासत काल के महाराजा गुरुड़ सेन की रानी पन्छमु देई द्वारा भगवान सूर्य नारायण के प्रति अपार श्रद्धा होने के कारण राजमहल के समीप सूरजकुंड मंदिर की स्थापना की गई कुंड का जल औषधीय गुणों से भरपूर था। रियासत का विलय होने के बाद यह मंदिर सरकार के अधीन चला गया गया। जिसका जिम्मा एसडीएम व तहसीलदार को दिया। जन आस्था का केंद्र सैंकड़ों वर्ष पुराना यह मन्दिर आज अपने अस्तित्व को समाप्त करता नजर आ रहा है। मन्दिर के सराय भवन के स्तम्भ व छत पूरी तरह गिर गए हैं। मुख्य मन्दिर भी गिरने की कगार पर है। बताते चलें कि यह मंदिर हिमाचल में दूसरा सूर्य मंदिर है जिसकी स्थापना 1721 ईo में हुई थी। यह मंदिर अपने आप में एक अनोखी पहचान रखता था परंतु वर्तमान समय में यह जर्जर की हालत में हो गया। जनमानस की आस्था को देखते हुए मन्दिर के जीर्णोद्धार व देखरेख के लिए सूरज कुण्ड मन्दिर सुधार समिति ने पहल की है। इसके लिए सुधार समिति की ओर से वास्तुविद बी आर राही ने नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। जिसको अंतिम स्वरूप देने के लिए बहुत जल्दी समिति कीअध्यक्ष डॉ सरला गौतम के प्रतिनिधित्व में प्रशासन व सरकार से मुलाकात करेगी। सूरज कुण्ड मन्दिर सुधार समिति की ओर से संयुक्त रूप में डॉ सरला गौतम, आचार्य रोशन, रामपाल गुप्ता रोहित सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुधार समिति मंदिर सहित सराई भवन के लिए लोगों से चंदा एकत्र करेगी और आजीवन सदस्यता अभियान चलाएगी। समिति की मासिक बैठक में आजीवन सदस्यता शुल्क ग्यारह हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इस राशि से सैंकड़ों वर्ष पुराने सूरज कुण्ड मंदिर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। निर्माण कार्य हेतु समिति को अधिकृत करवाने के लिए प्रतिनिधिमंडल अतिशीघ्र एसडीएम सुंदरनगर के साथ बैठक करेगा। जर्जर हालत में सूरज कुण्ड मन्दिर के जीर्णोद्धार से सम्बंधित सारी योजना कमेटी ने तैयार कर ली है। मन्दिर का जीर्णोद्धार करने के लिए कमेटी की ओर से सभी औपचारिकता पूरी कर दी गई है। इस दौरान कमेटी की ओर से विनीत शर्मा, देवेन्द्र कुमार, गौरव सरोचिया, जगदेव पल्टा, सोम कुमार शर्मा, लक्ष्मीधर शर्मा,श्याम लाल गुप्ता, राजेंद्र सोनी, विमलासेन, मुख्य रूप से नगरपरिषद के पार्षद कल्पना शर्मा एवं विनोद सोनी सहित अनेक स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।





ऑनलाइन या आरटीजीएस के माध्यम से करें बिजली बील्लों का भुगतान

 ऑनलाइन या आरटीजीएस के माध्यम से करें बिजली बील्लों का भुगतान


 


रिवालसर अजय सूर्या :- विद्युत उप मंडल रिवालसर के अंतर्गत आने वाले सरकारी व गैर सरकारी विभाग व अन्य उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली के बिल का भुगतान ऑन लाईन या आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल रिवालसर चिंतन प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड प्रबंधन वर्ग ने ऑफ़ लाइन एनईएफटी  व आरटीजीएस के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है । सहायक अभियंता ने कहा कि विभाग द्वारा संबंधित सभी विभागों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवा दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है वह उपभोक्ता 4 अगस्त तक अपने भुगतान का विवरण विद्युत उप मंडल रिवालसर के कार्यालय में जमा करवा दें।