फ़ॉलोअर

रविवार, 10 मार्च 2024

डा विपुल त्रिखा को उठाला एवम् प्रेयर मीट में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी ने श्रद्धांजलि अर्पित की डा विपुल त्रिखा का जाना अपूरणीय क्षति शांति गौतम

 डा विपुल त्रिखा को उठाला एवम् प्रेयर मीट में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी  ने श्रद्धांजलि अर्पित की


डा विपुल त्रिखा का जाना अपूरणीय क्षति शांति गौतम



बीवीएन 10 मार्च 



युगमार्ग के संपादक डा चंदर त्रिखा के बेटे डा विमल त्रिखा को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी  के नैशनल कन्वीनर एवम् प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश शांति गौतम ने राजस्थान भवन चंडीगढ़ में आयोजित उठाला एवम् प्रेयर मीट में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, साहित्य अकादमी दिल्ली,रोहतक,  हरियाणा के पदाधिकारी, चितकारा,ट्रिब्यून ग्रुप, इतिहास संकलन समिति कैथल अंबाला के सदस्यों, शाम सुंदर मंच, वसिष्ठ परिवार,साहित्य परिवार,पंचकुला सहित नीरज शर्मा,मुकेश राणा एवम् अन्य पत्रकारों व नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति गौतम ने कहा कि डा विपुल त्रिखा का जाना अपूरणीय क्षति है।





शुक्रवार, 8 मार्च 2024

ग्राम पचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी

 ग्राम पंचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी 






आज ग्राम पचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी गई थी इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पार्ड पंच निर्मला देवी वही पचायति राज विभाग से सिलाई अध्यापिका उषाशर्मा की डिउटी भी लगई गई थी वही उषा शर्माने कहा है कि महिलायो को हर जगह आगे रहना चाहिए उषा शर्मा ने यह भी कहा कि मैं भी एक महिला हुँ और मेरा घर भारी वाढ आने के कारण सब कुछ नहीं चला गया है। और आज मैं भी सरकार भी डिऊटी निभा रही हुँ और सभी महिलायो ने सिलाई अध्यापिका उषा शर्मा का यह सराहनिया कार्य करने के लिए बहुत सराहणा की और सरकार को ऐसी महिलायो को समान्ति करना चाहिए और सभी महिलायो को विभाग द्वारा चलाई गई योजना की जानकरी दी



सोमवार, 4 मार्च 2024

*पूरे प्रदेश में पहली बार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं के लिए मैटरनिटी हेल्थ रिकॉर्ड बुक होगी लांच*

 *पूरे प्रदेश में पहली बार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं के लिए मैटरनिटी हेल्थ रिकॉर्ड बुक होगी लांच*

सुंदरनगर।

प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पहली बार सिविल अस्पताल सुंदरनगर के गायनी विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए एक मैटरनिटी हेल्थ बुक को तैयार कर गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क में उपलब्ध करवाने का बड़ा कार्य शुरू किया है।इस बुक को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं को समर्पित किया गया है।जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के गायनी विभाग के एमडी डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अपने आप यह पहली मैटरनिटी हेल्थ बुक होगी,जिसमें महिला के गर्भ धारण से लेकर उसकी जांच और जच्चा बच्चा की बुरी जानकारी व चिकित्सक की जांच का रिकॉर्ड होगा।वर्तमान में उनके पास दो समाजसेवी लोगों ने एक हजार बुक तैयार कर निशुल्क वितरण के लिए दी है।

बाईट डॉ आलोक शर्मा



सुक्खू सरकार ने एक और गारंटी की पूरी: प्रेमलाल गुड्डू। 18 से 60 साल की महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹1500 सीएम ने इस वित्तीय वर्ष से शुरू करने का शिमला से किया ऐलान।

 सुक्खू सरकार ने एक और गारंटी की पूरी: प्रेमलाल गुड्डू।


18 से 60 साल की महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹1500


सीएम ने इस वित्तीय वर्ष से शुरू करने का शिमला से किया ऐलान।




सुंदर नगर।


जिला कांग्रेस सेवा दल मंडी के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी एक और गारंटी को आज पूरी करते हुए हिमाचल में 18 से 60 वर्ष की सभी पात्र महिलाओं को नए वित्त वर्ष से 1500 रुपए पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में ये घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 60 वर्ष आयु की सभी महिलाओं को जीवनभर के लिए नए वित्तीय वर्ष में 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सबसे पहला कार्य अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए सुखाश्रय कोष की स्थापना कर अनाथ बच्चों की परवरिश का बीड़ा उठाया इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों या असहाय बच्चों के इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों   हैं। उनके लिए सरकार माता-पिता बनी। यह प्रमाण मुख्यमंत्री के विशाल हृदय, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। विगत दिनों जो एक राजनैतिक उथल-पुथल पार्टी में खड़ा हुआ था उससे उबर कर  मुख्यमंत्री एक परिपक्व राजनेता बनकर उभरे हैं। जितने भी व्यक्ति कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। वे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।  मुख्यमंत्री एन एस यू आइ की छात्र राजनीति की भट्टी से तपकर निकले कर्मठी राजनेता हैं। जो सभी वर्गों की पीड़ा को समझते हैं । क्योंकि कि वे स्वयं एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की जायज मांगों को भी उन्होंने अपने पहले कैबिनेट में ही पास कर उस गारंटी को पूरा किया है।






शनिवार, 2 मार्च 2024

सुंदर नगर नेरचौक से मंडी तक शराब के ठेके सील। करोड़ों रुपए की लाइसेंस फीस चुकता नहीं कर पाई फर्म। अनंतराम वर्मा एंड कंपनी पर विभागीय कार्रवाई। आबकारी एवं कराधन विभाग ने डिफॉल्टर किया घोषित।

 सुंदर नगर नेरचौक से मंडी तक शराब के ठेके सील।


करोड़ों रुपए की लाइसेंस फीस चुकता नहीं कर पाई फर्म।


अनंतराम वर्मा एंड कंपनी पर विभागीय कार्रवाई।


आबकारी एवं कराधन विभाग ने डिफॉल्टर किया घोषित। 




मंडी।

सुंदर नगर से लेकर मंडी तक शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है। अनंत राम वर्मा एंड कंपनी करोड़ों रुपए लाइसेंस फीस की कीमत चुकता न करने की सूरत में आबकारी एवं कराधान विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। सेंट्रल जोन मंडी के ज्वाइन कमिश्नर विवेक महाजन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और जारी किए गए पत्र के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि सुंदर नगर से लेकर नेरचौक और मंडी तक जहां पर भी शराब के ठेके उक्त फर्म को जारी किए गए शराब के ठेकों का संचालन करने वाले संचालकों की ओर से जनवरी माह की लाइसेंस की फीस विभाग को अदा नहीं की गई है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 करोड़ रुपए के तकरीबन है और इसी तरह से फरवरी माह की भी  लाइसेंस फीस चुकता न करने की सूरत में विभाग ने अनंत राम वर्मा एंड कंपनी को डिफाल्टर घोषित करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई है और शराब के टेक को सील कर दिया गया है।










रविवार, 4 फ़रवरी 2024

उपमुख्यमंत्री को किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

 उपमुख्यमंत्री को किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन




हिमाचल किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल तेजनाथ शर्मा राज्य महासचिव हिमाचल किसान यूनियन हि प्र की अध्यक्षता में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अग्निहोत्री जी से *सरकार गांव के द्वार * कार्यक्रम के तहत सरकाघाट में मिला जिसमें किसान यूनियन ने विभिन्न अहम मुद्दों परचर्चा के बाद ज्ञापन सोपा ! जिसमें नंबर 1 सिरखडड के तटीय करण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। नंबरदो जिला हमीरपुर मंडी बिलासपुर की संगम स्थल जाहू में बड़ा नहीं तो छोटा हवाई अड्डा ही इन जिलों के किसान बागबानो व्यवसाईयों विद्यार्थियों और सेना में व अन्य नौकरी पैसा आम लोगों जो प्रदेश देश व विदेश में रहते हैं उन्हें भारी असूविधा को देखते हुए यह सुविधा इस मध्य क्षेत्र के तमाम आम जनमानस को प्रदान करते हुए जिलाहमीरपुर के जाहू एवं भाबला में बम से तताहर के बीच हवाई अड्डा स्वीकृत कर बनाया जाए ! नंबर तीन हिमाचल प्रदेश में किसान बागबान आयोग गठित किया जाए ! नंबर चार मंडी जिला में बंदोबस्त कार्यालय पुन दोबारा बहाल कर स्थापित किया जाए सरकाघाट तहसील व अन्य भागों में किसान बागवान हित में बंदोबस्त प्रक्रिया शुरू की जाए यहां

1960 64 के बाद यह प्रक्रिया शुरू नहीं कीजा सकी है!


नंबर 5 बेसहारा पशुओं व जंगली जानवरों के लिए


गौसदनों तथा बाढ़ बंदी करने व शरण स्थलीयों का


निर्माण किया जाए साथ ही आमजन हित में आवारा


कुत्तों व बंदरों आदि जानवरों की नसबंदी की जाए


ताकिआमजन व फसलों के नुकसान को बचाया जा सके


नंबर 6 भारी बरसात की अगस्त सितंबर अक्टूबर 2023


में हुई त्रासदी मै हुए नुकसान के सर्वे एवं मूल्यांकन की


जिम्मेदारी के लिए संबंधित मंडल के एसडीएम,


तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता


व संबंधित पंचायत प्रधान की कमेटी गठित कर सही


रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य एवं मुआवजा राशि


तय की जाए ताकि भारी मात्रा में हो रही धांधलियों व


हेरा फेरी एवं भाई भतीजाबाद से जो सरकार को भारी


चुना लग रहा है उससे बचाव होकर अन्य पात्र लोगों को


सहायता व लाभ पहुंच सके ! नंबर 7 हिमाचल प्रदेश के


ऐसे किसान बागबान पशुपालकों व आमजन जिनके


पास पिछले 40-50 वर्षों के कब्जा साबित होने पर उन्हें


ऐसी जमीन पांच विश्वा तक नौतोड़ एवं सरकारी भूमि


जिस पर खलवाड़े, गोहड, मकान, सहन, खेत व बगीचा


आदि बना हो उस भूभाग को उन भू कब्जा मालिकों को

नियम बनाकर स्वीकृत कर मंजूर एवं आवंटित कर दी जाए ! नंबर 8 किसान बागबान व पशुपालकों के हितों की रक्षा एवं सहूलियत के लिए आपसी सहमति से तबादला भूमि की जटिलता एवं आर्थिक बोझ को खत्म करके पहले की तरह लगभग 7 वर्ष पुरानी उस आसान भूमि तबादला प्रक्रिया को फिर से लागू कर दिया जाए ताकि छोटी मोटी समस्याओं का हम आपसी सहमति से राजस्व विभाग से निदान करवा सके! नंबर 9 सरकाघाट में किसान भवन व सब्जी मंडी बनाई जाए! इस मौके पर सर्वश्री वश्रीमती दुनी चंद, रामलाल शर्मा, पं'. बृजलाल ,अमृतलालपराशर, सुरेश वर्मा, डॉ. कमल, प्रकाश शर्मा, रामगोपाल, रूपलाल धीमान, बालम, राजू, अभिषेक गुप्ता, राजेंद्र, बबीता, सूमना, अरुणा, अनिशा देवी व अन्य किसान शामिल रहे !

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

सिरडा स्पोर्ट्स अकादमी खेलो इंडिया सेंटर महिला वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों छः फरवरी को

 सिरडा स्पोर्ट्स अकादमी खेलो इंडिया सेंटर महिला वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों छः फरवरी को 



तनु कुमारी सुंदर नगर।

सिरडा स्पोर्ट्स अकादमी खेलो इंडिया सेंटर नौलखा, सुंदरनगर में महिला वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों का वर्ष 2024- 2025 के लिए चयन का ट्रायल पांच और छः फरवरी को लिया जाएगा । संस्थान के एमडी इंजीनियर निक्का राम चौधरी ने बताया कि ट्रायल के बाद सिरडा स्पोर्ट अकादमी खेलो इंडिया सेंटर के लिए लगभग 20 लड़कियों का चयन किया जाएगा तथा चयनित महिला खिलाडियों को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों के पास दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को यह सूचित किया जाता है की चयन प्रक्रिया सिरड़ा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नौलखा के प्रांगण में  पांच फरवरी को प्रातः 10:00 बजे शुरू हो जाएगा।