फ़ॉलोअर

रविवार, 1 दिसंबर 2024

ट्रक लोडिंग पॉइंट बंद किया तो इसी की तर्ज पर बीबीएमबी बंद करें मैरिज पैलेस की पार्किंग भी। धनोटू बग्गी बीबीएमबी सड़क पर मैरिज पैलेस के बाहर अवैध पार्किंग से लगा जाम

 ट्रक लोडिंग पॉइंट बंद किया तो इसी की तर्ज पर बीबीएमबी बंद करें मैरिज पैलेस की पार्किंग भी।


धनोटू बग्गी बीबीएमबी सड़क पर मैरिज पैलेस के बाहर अवैध पार्किंग से लगा जाम




ललित चौहान सुन्दर नगर 

सुंदर नगर भाखड़ा बांध मैनेजमेंट बोर्ड ने सीआईएसएफ की तैनाती के बाद जिस प्रकार से झील के किनारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे बुजुर्ग, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते युवाओं की सैर और दौड़ को बंद कर दिया है। उसी प्रकार ट्रक यूनियन धनोटू के झील के किनारे अनलोडिंग पॉइंट को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। इसमें स्थानीय ट्रक ड्राइवर राकेश चंद,हुसैन दास,पूर्ण सिंह परिचालक अंकेश और तुलाराम ने बताया कि,भाखड़ा बांध मैनेजमेंट बोर्ड भाई भतीजाबाद की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है। रोजी-रोटी के ऊपर छुरी चला देना कहां तक न्यायोचित है,और दूसरी ओर धनोटू बग्गी सड़क के किनारे स्थित मैरिज पैलेस बीबीएमबी की जमीन पर मनमाने तरीके से अवैध रूप को अख्तियार करते हुए पार्किंग कर सड़क अवरुद्ध कर कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुआ कहा कि,मैरिज पैलेस और बीबीएमबी अधिकारियों की आपसी सांठ गांठ से इस पार्किंग के ऊपर बीबीएमबी कोई भी कार्यवाही करने से परहेज कर रही है। उन्होंने बी.बी.एम.बी प्रशासन से आग्रह किया है,कि जो व्यक्ति बाहर से आकर के यहां धंधा कर रहे है,और ध नो टू बग्गी एकतरफा सड़क को जाम कर बाधा पैदा कर जनहित कार्य में जाम लगाकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे है,उन्हें प्रशासन खुली छूट दे रहा है,और जो स्थानीय बाशिंदे है,जिन्होंने साठ के दशक में अपनी जमीनें इस प्रोजेक्ट के लिए कुर्बान कर दी उनके कारोबार में जानबुझकर प्रशासन अड़ंगा डाल रहा है। इस मौके पर सोनू,कुलवीर,महेश,सहित क्षेत्र के समाजसेवी,एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे उन सभी ने मांग की है कि,इस तरह का दोयम दर्जे का व्यवहार सहनीय नहीं है।जल्द ही इस तरह की कार्यवाही मैरिज पैलेस की अवैध पार्किंग के ऊपर  भी लागू किया जाए।


जयगोपाल शर्मा अड़तीस सालों की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त

जयगोपाल शर्मा अड़तीस सालों की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त 



          निरमण्ड जिला  कुल्लू के तहसीलदार जयगोपाल शर्मा आज अड़तीस  सालों (लगभग चार दशकों) की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। श्री जयगोपाल शर्मा सुन्दर नगर जिला मण्डी के रहने वाले हैं। जयगोपाल के पिता पुरोहित का कार्य करते थे। जयगोपाल का बचपन काफी संघर्ष से भरा हुआ रहा है। बतौर मजदूर इन्होंने सड़कों और कूल्हों को बनाने मे कार्य किया है। पंचायत स्तर पर छोटे रास्ते बनाते हुए भी बतौर बेलदार अपना जीवन निर्वाह किया है। बर्ष 1987 में सीधी भर्ती से कानूनगो के रूप में सरकारी सेवा में आए। इस बीच  हिमाचल विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा भी  उत्तीर्ण की । 2010-11 में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हुए। बिलासपुर जिले के नम्होल और मण्डी जिला के बालीचौकी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। बर्ष 2014 में तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हुए। जिला कांगड़ा के जयसिंहपूर , नूरपूर, जिला मण्डी के बल्ह, चच्योट,जिला बिलासपुर के सदर और घुमारवीं तथा जिला कुल्लू के निरमंड में तहसीलदार के पद पर कार्य किया। बर्ष 2012 से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के उपाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के पद पर आसीन रहे। बतौर प्रदेशाध्यक्ष इन्होंने काफी बुलन्द आवाज में राजस्व अधिकारियों के मसलों को सरकार के समक्ष उठाया है।  सितम्बर 2022 में इनकी अध्यक्षता में सारे प्रदेश भर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने सभी तहसीलों में छुट्टी कर दी थी। और चार दिन तक राजस्व अधिकारी पूरे प्रदेश भर में अवकाश पर रहे थे। राजस्व अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए और आम जनमानस के भूमि सम्बन्धी मसलों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आगे भी कार्य करते रहेंगे। - 



सुन्दर नगर की सृष्टि को मिला गोल्ड मेडल

 सुन्दर नगर की सृष्टि को मिला गोल्ड मेडल


 

डॉ यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से पास आउट एम एस सी(सब्जी विज्ञान) में सुन्दर नगर निवासी सृष्टि को आज महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया उसने एम एस सी की परीक्षा में 10  में से 9.2 अंक अर्जित किए है श्रृष्टि ने इस उपाधि के लिए अपने पिता श्री लेख राज शर्मा एवं अपनी माता श्रीमती मनोरमा सहित अपने अध्यापकों को दिया है उसने कहा कि इनके सहयोग व आशीर्वाद से ही इस मुकाम तक पहुंची हूं । काबिलेगौर है कि सृष्टि पढ़ाई में स्कूल टाइम से ही मेधावी रही है उसने बी एस सी में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और आजकल पी एच डी की पढ़ाई भी नौणी विश्वविद्यालय से ही कर रही है। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर जी ने सृष्टि को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



सीसीआईडी अधिकारी कर रहे लोगों को डिजिटल अरेस्ट ब्लैकमेल अरेस्ट सकैम से सतर्क

 सीसीआईडी अधिकारी कर रहे लोगों को डिजिटल अरेस्ट ब्लैकमेल अरेस्ट सकैम से सतर्क


 



सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है कि डिजिटल अरेस्ट और ब्लैकमेल डिजिटल अरेस्ट स्कैम और ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों के कारण सतर्क रहें। उन्होंने कहा है कि अपनी गोपनीयता की रक्षा करें, संचार सत्यापित करें और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें। जागरूकता आपकी पहली रक्षा पंक्ति है। सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। यदि आप साइबर क्राइम के शिकार हैं, तो तुरंत कार्रवाई करें और सुरेंद्र कुमार जी से संपर्क कर सकते हैं कॉन्टेक्ट फोन नंबर: 8219192122



बजरंग दल शिमला ने 501 युवाओं को दी त्रिशूल दीक्षा : युवा बोले- धर्म, बहन-बेटी, गायों की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहेंगे

 बजरंग दल शिमला ने 501 युवाओं को दी त्रिशूल दीक्षा : युवा बोले- धर्म, बहन-बेटी, गायों की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहेंगे।











विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिमला की ओर से रविवार 1 दिसम्बर को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, विकासनगर में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, मुख्य अतिथि मेजर जनरल अतुल कौशिक, प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील, प्रांत कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज, प्रांत सह सेवा प्रमुख विजयेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में करीब 501 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि अतुल कौशिक ने कहा कि समाज में भेदभाव मिटे, समाज मे समरसता आए और सभी एक साथ बैठे, उन्होंने युवाओं को देश के प्रति कैसे राष्ट्रीयता दिखानी चाहिए उसके लिए अनेक बातें बताई। मुख्य वक्ता बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू जीवन मूल्यों की रक्षा और पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। विहिप का 60 वर्ष पहले गठन इसी उद्देश्य को लेकर किया गया था। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हुआ। साथ ही धर्मांतरण पर कहा कि धर्मांतरित हिंदुओं की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बजरंग दल के द्वारा अभी तक 88 लाख गायों को काटने से बचाया जा चुका है और यह संकल्प जारी रहेगा। दौनेरिया ने कहा कि आज भी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा 550 से अधिक गौ शालाएं विश्व संचालित की जाती है। उन्होंने पराक्रम की बात बताते हुए अनेक उदाहरण युवाओं के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि हर युवा को शिवाजी जैसा बनना पड़ेगा। 



प्रान्त मंत्री तुषार डोगरा ने  बताया कि बजरंग दल की स्थापना 1984 संतों के सान्निध्य में हुआ था। उन्होंने विहिप की प्रदेश भर की गतिविधियों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।उन्होंने बताया कि जब-जब देश में विरोधी ताकतें हावी हुई बजरंग दल ने मुंह तोड़ जवाब दिया। बजरंग दल ने बहुत सी लड़ाईयां लड़ी है। लव जिहाद और धर्मांतरण रोकना मुख्य उद्देश्य है। 

बजरंगी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा प्रांत मंत्री तुषार डोगरा जी ने संकल्प पढ़कर कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई।



*सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के भवन को निजी महाविद्यालय को सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण- दिशांत जरयाल* *प्रदेश सरकार निरंतर कर रही विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से खिलवाड़ : अभाविप* *सरकारी शिक्षण संस्थानों की संपति का निजीकरण करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ - दिशांत जरयाल* *एसपीयू मंडी विश्वविद्यालय के भवन को निजी शिक्षण संस्थानों को सौंपने वाली प्रदेश सरकार मुर्दाबाद: अभाविप


 

 *सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के भवन को निजी महाविद्यालय को सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण- दिशांत जरयाल* 


*प्रदेश सरकार निरंतर कर रही  विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से खिलवाड़ : अभाविप*


*सरकारी शिक्षण संस्थानों की संपति का निजीकरण करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ - दिशांत जरयाल*


*एसपीयू मंडी विश्वविद्यालय के भवन को निजी शिक्षण संस्थानों को सौंपने वाली प्रदेश सरकार मुर्दाबाद: अभाविप*




*दिनांक*  *01/12/2024* 


___________________________________




आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री दिशांत जरयाल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते अपने स्थापना दिवस से लेकर 76 वर्षों की गौरव शाली यात्रा पूरी कर चुकी है परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और समाज हित के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी संदर्भ में प्रदेश सह मंत्री दिशांत जरयाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बीते दिनों प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के साथ होते खिलवाड़ की खबर सामने आई है। 




उन्होंने बताया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से पहले इस विश्वविद्यालय को कलस्टर विश्वविद्यालय दर्जा दिया गया था जो कि अब प्रदेश विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाने लगा है  1 अप्रैल, 2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या EDN-A-Ka(1)-17/2021, दिनांक 28 फरवरी, 2022 के अनुसार एक राज्य सरकार विश्वविद्यालय के रूप में अस्तित्व में आया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी को UGC का 2(f) दर्जा प्राप्त है और इसका अधिकार क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों पर था , जो कि वर्तमान सरकार ने घटा कर 2 जिलों तक कर दिया । विश्वविद्यालय परिसर में यूजी, पीजी और शोध कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं। परंतु वर्तमान सरकार के अस्तित्व में आते ही इस विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार देखने को मिल रहा है सरकार आते की एसपीयू के दायरे को घटाने का काम , नए शिक्षण संस्थान खोलने की जगह शिक्षण संस्थानों को बंद करना या शिक्षण संस्थानों की संपति को बेचने जैसे काम को प्रदेश सरकार ने गति दी।




दिशांत ने बताया कि बीते दिन भी प्रदेश में खबर सामने आई कि जो शिक्षण संस्थान सुंदरनगर में स्थित था लेकिन कलस्टर विश्वविद्यालय के समय से एसपीयू मंडी की संपति के अंतर्गत आता था जो कि 10 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ ऐसे परिसर को मंडी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के समय परीक्षा केंद्र के रूप में उपयोग लाता था।




उस सरकारी संपति को वर्तमान सरकार उच्च शिक्षा निदेशक से अधिसूचना जारी करवा के निजी महाविद्यालय एम.एल.एस.एम. के नाम करवा जिस से सीपीयू मंडी की स्वायत्तता से एक बार फिर प्रदेश की सरकार द्वारा खिलवाड़ किया गया। परिसर का निर्माण 10 करोड़ सरकारी लागत से हुआ उसी परिसर को निजी महाविद्यालय को सौंप दिया गया। इस भवन में न केवल कक्षाओं के लिए बल्कि लैब और सेमिनार हॉल जैसी सुविधा को मध्यनजर रखते हुए बनाया गया है 



*प्रदेश सरकार द्वारा निकाले गए ऐसे तुगलकी फरमानों से प्रदेश भर के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का प्रदेश सरकार कर रही है।*


अंत में दिशांत ने कहा कि परिषद हमेशा छात्र हित के लिए तत् पर रहती है यदि प्रदेश सरकार अपने इस फैसले को वापिस नहीं लेती है तो परिषद आने वाले समय में उग्र से उग्र आंदोलन करने से गुरहेज नहीं करेगी।



उपमंडल बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर बढ़नी गांव में भव्य स्वागत किया गया।

 उपमंडल बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर बढ़नी गांव में भव्य स्वागत किया गया।



आदर्श शर्मा पेंटिंग कला के धनी होने के साथ अच्छे खिलाड़ी भी हैं। इस युवा कलाकार को उचित प्लेटफार्म मिलना चाहिए ताकि आदर्श की प्रतिभा में और निखार आए। आदर्श शर्मा ने गूरूजनो व गांव बासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मान सम्मान के लिए गांव बासियों का धन्यवाद किया। दुर्गा मां जी हमेशा कृपा बनाए रखे।