फ़ॉलोअर

बुधवार, 17 नवंबर 2021

एच. पी. यू. आर. सी. द्वारा आज विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया

 एच. पी. यू. आर. सी.  द्वारा आज विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया


BHK NEWS Yadvinder

 एच. पी. यू. आर. सी.  द्वारा आज विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया छात्र नेताओं का कहना है की HPURC मैं पूरे प्रदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं और यदि हम इस विश्वविद्यालय की बात करें तो इस विश्वविद्यालय की काफी खस्ता हालत है इस विश्वविद्यालय का परिसर महाविद्यालय परिषद से भी छोटा है और विश्वविद्यालय में छात्र-छात्रा आवास की व्यवस्था ना होने पर विद्यार्थी परिषद ने छात्र छात्राओं को की मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा  लेकिन उस पर सुस्त प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन शुरू कर दिया है इकाई अध्यक्षा अमिता ठाकुर का कहना है कि

 हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला कई समस्याएं हैं जिनके कारण विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है   विद्यार्थियों के बैठने के लिए कमरों की व्यवस्था *2*. विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण *3* छात्र व छात्रावास की सुविधा। *4* विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की सुविधा। *5* छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा। *6.* ऑडिटोरियम की व्यवस्था। *7* बाउंड्री वॉल का निर्माण आदि माँगे   है जिन्हें हम प्रशासन से पूरा करने की मांग करते हैं प्रशासन का यदि सुस्त रवैया रहा तो आज हमने केवल धरना प्रदर्शन किया है यदि फिर भी हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो एक उग्र आंदोलन करेंगे जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन भुगतेगा  आज  परिषद ने निदेशक का घेराव किया व मागे ना माने  उग्र आंदोलन कि चेतावनी दी




मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेला कमेटी ने महंगाई के खिलाफ आर टी ओ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेला  कमेटी ने महंगाई के खिलाफ आर टी ओ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया


BHK NEWS Mandi Yadvinder

 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेला  कमेटी ने महंगाई के खिलाफ आर टी ओ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पेट्रोल और डीजल की कीमतें जिस रूप में बढ़ रही हैं उससे आम जनता की आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। देश और प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से पेट्रोल व डीजल के दामों में में कटौती की है माकपा का मानना है कि यह कटौती ना काफी है तथा यदि सरकारें आम जनता को राहत देना चाहती है तो पेट्रोल और डीजल में लगाई जा रही एक्साइज ड्यूटी को खत्म किया जाए तथा जितने भी प्रकार के कर लगाए जा रहे हैं उन्हें खत्म किया जाए ताकि आम जनता को राहत दी जाए।महंगाई इस वक्त चरम पर पहुंच गई है जांच सब्जियां भी ₹60 से ज्यादा प्रति किलो है और दाले महंगी है, खाने का तेल भी महंगा है ,रसोई गैस का सिलेंडर भी ₹1100 के आसपास पहुंच चुका है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने निर्णय लिया है कि 15 नवंबर से लेकर के 25 नवंबर तक पूरे सदर क्षेत्र में महंगाई के खिलाफ और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जगह जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी और आम जनता को लामबंद करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। मार्क्सवादी पार्टी किसानों व प्रभावितों के आंदोलन का पूरा समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है हठधर्मिता छोड़कर एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन लेने की योजना को तुरंत रद्द कर दें। इसके साथ साथ प्रदेश भर के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मांगों का पार्टी ने पूरा समर्थन किया है । माकपा की मांग है की पूरे जिला में 120 दिन का काम सभी आवेदकों को सुनिश्चित किया जाए और 4 महीने से जिन कामगारों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है उसे भी तुरंत प्रभाव से दिया जाए। आज की इस प्रदर्शन मैं सदर लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल, नेला कमेटी सचिव रीना शर्मा, संतोष,गोपेंद्र, देवेंद्र कुमार, काशी, वेद कुमार इत्यादि ने हिस्सा लिया।



मंगलवार, 16 नवंबर 2021

जलरक्षको ने उच्चायुक्त कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री को भेजा ज्ञापन

 जलरक्षको ने उच्चायुक्त कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री को भेजा ज्ञापन


BHK NEWS Mandi Yadvinder

     आज जलरक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर  डी सी कांगड़ा से मिला और अपना मांग पत्र डीसी कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को भेजा जलरक्षक काफी लम्बे समय से मांग कर रहे हैं कि जो भी जलरक्षक अपने कार्यकाल के आठ साल पुरे कर लेता है उन्हें नियमित किया जाए और उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए जलरक्षको का वेतन कम से कम नौ हजार तीन सौ रुपए किया जाए जिससे इस मंहगाई के दौर में अपने और अपने परिवार का गुजारा कर सके जलरक्षको ने करोना काल में भी विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दी ताकि लोगों को मुश्किल न हो ।



   बहां मौजूद रहे जलरक्षको जिला अध्यक्ष  सनी मिडिया प्रभारी मनीष कुमार , सुनील कुमार , मुलराज , विकेश कुमार , अनील कुमार , संदीप कुमार , राजेन्द्र  , राजेश कुमार




विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विरसा मुंडा जी को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृति कार्यक्रम उलगुलान का आयोजन किया गया है



          विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विरसा मुंडा जी को याद करते हुए  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृति कार्यक्रम उलगुलान का आयोजन किया गया है     

   

BHK NEWS Yadvinder

आज विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विरसा मुंडा जी को याद करते हुए  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृति कार्यक्रम उलगुलान का आयोजन किया गया है कार्यक्रम अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया  स्वागत भाषण में इकाई अध्यक्ष ने सभी छात्रों अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में लगभग दो साल के बाद इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है, उन्होंने कहा आज के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कि जनजातीय संस्कृति को   हम सभी के बीच में लाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है यह सही रूप में  भगवान विरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि होगी ।  कार्यक्रम अध्यक्ष जनक राम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  हिमाचल प्रदेश के भिन भिन्न जनजातीय समुदाय रहते है इनका भारत के  इतिहास में अहम भूमिका है।   कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति में गेशे थुप्तन ज्ञलछन नेगी ( रिनपोछे) ने कहा कि पूरे भारत के लोगो के पूर्वज एक ही है भारत के सभी जनजातीय समुदायों के पूर्वज एक ही है हमें अलग ना होकर अपने इतिहास को समझ कर बिना भेदभाव के एकता के सूत्र में बधना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का समाजिक प्राणी सच्चाई को भूल कर भौतिकता की चपेट में आ गया है और लगातार दुःख  सह रहा है।  कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि। डॉ सुरेन्द्र शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी परिषद्  चिर काल से ही  जनजातीय  समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है लेकिन दुर्भाग्य वंश कुछ ताकते ऐसी भी है जो जनजातियों को वेवस, लाचार, गरीब  पिछड़ा बताने का  प्रयत्न किया जाता है और जनजाति समुदायों को भटकाने का प्रयास किया जाता है । उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजादी के लगभग 75 सालों के बाद किसी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी को वास्तव में समान मिला है। उन्होंने कहा कि हमें जड़ों से जुड़े रहना चाहिए, जनजातीय लोग सीधे साधे ईमानदार और शौर्यवान होते है। लेकिन अगर कोई ईमानदारी का गलत फायदा  उठाने की कोशिश करता है  तो विरसा मुंडा जैसे शौर्यवान भी होते है। 


 

मुख्य अतिथि  प्रोफेसर चन्द्र मोहन परशिरा जी ने  कहा कि अंग्रेजो ने भारतीयों के साथ अत्याचार किया और अनेक  षड्यंत्रों की सहायता से भारतीय वास्तविकता  को खतम करने की कोशिश की उन्होंने ईसाई मिशनरियों का प्रयोग के छोटा नागपुर में मुंडाओं को यह बता कर भटकना शुरू कर दिया था कि अगर आप ईसाइयत स्वीकार कर ले तो आपको जंगल, और आपके अधिकारों को पूरा किया जाएगा।



मुंडा जी ने आदिवासियों को वापिस अपने मूल धर्म में परिवर्तित कर दिया। बालक विरसा मुंडा ने अपने देवी देवताओं, परम्परा, पर आघात देख कर अंग्रेजो के विपक्ष आदिवासी सशक्त क्रांति उलगुलान की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं को ऐसे सेनानियों को पढ़ने को कहा।



धन्यवाद भाषण में इकाई मंत्री आकाश नेगी ने  कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, छात्रों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि विरसा मुंडा जी को समझने के लिए हमें ये सोचना चाहिए कि मात्र 25 साल में विरसा मुंडा जी भगवान् विरसा मुंडा कहलाने लगते है। विरसा मुंडा जी वास्तव में भारत और जनजातीय समुदाय का गौरव है। 






भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अनुसार चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना को लागु करवाने के मुद्दे पर 14 दिसम्बर को विधानसभा के बाहर धर्मशाला में किया जायेगा प्रदर्शन: भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच

             

भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अनुसार चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना को लागु करवाने के मुद्दे पर 14 दिसम्बर को विधानसभा के बाहर धर्मशाला में किया जायेगा प्रदर्शन: भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच



BHK NEWS Mandi Yadvinder

आज दिनाक 16  नबम्बर  को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की गूगल मीट के माध्यम से बैठक श्री बी आर कोंडल जी की अध्यक्षता मै आयोजित की गई जिसमे शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, काँगड़ा व कुल्लू के 25 सदस्यों ने  भाग लिया और मंच के अध्यक्ष बी आर कोंडल ने कहा कि किसानों, फोरलेन ब भूमि अधिग्रहण जैसी  मांगो की अनदेखी के कारण जयराम सरकार कों उप चुनाब में लोकसभा ब विधान सभा में सरकार कों पुरे प्रदेश में हार का मुह देखना पड़ा  और फैसला लिया गया कि 14 दिसम्बर को विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर जिसमे मुख्यता भूमि अधिग्रहण कानून,2013 को लागु करवाने ब चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना के मुद्दे पर  धर्मशाला में प्रदर्शन व मांगपत्र दिया जायेगा राज्य के सभी संघठन हिस्सा लेंगे I उससे पहले 30 नवम्बर तक जिला स्तर पर बैठके कि जाएँगी I 

संजोयक जोगिन्दर वालिया ने  जोर देकर कहा कि फोरलेन के प्रभावित पिछले 3.5 वर्ष से लगातार सरकार अपने घोषणा पत्र को लागु करने की मांग करते आ रहे हे लेकिन राज्य सरकार इसको लागु करने में आनाकानी कर रही हे और कमेटियों को बना कर फैसले को लगातार टालमटोल करती जा रही है जबकि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अनुसार चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना को लागु करने को राजी है लेकिन हिमाचल की जयराम सरकार अभी तक किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं दे रही है जबकि अन्य राज्यों में चार गुना मुआबजा दिया जा रहा है और कोड़ियो के भाव जमीन लेकर किसानों कों बर्बाद करने पर तुली हे और एकतरफा किसान विरोधी फैसले ले रही हे I

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, श्री जयराम सरकार से मांग करता हे की बो समय रहते हिमाचल में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 कों लागु करे और 1 अप्रैल,2015 की अधिसुचना कों निरस्त करे  एवं प्रदेश में नई परियोजनायों जैसे एअरपोर्ट आदि कों गैर कृषि भूमि व जहां पर न्यूनतम विस्थापन हो ऐसी साइट को वरीयता दी जाए, स्थानीय जनता के इज़मेंट राइट्स को सुनिश्चित किया जाए,  मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए, मुआवजे का  भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर परियोजना से प्रभावित मकानों, जमीन व बगीचे का  नुकसान का मुआबजा दिया जाये, रोड़ प्लान के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाये तथा मिट्टी डम्पिंग के स्थान तय किये जाये व पहाड की तरफ स्टेप कटिंग की जाये, भूमि की निशानदेही कर पक्की बुरजियाँ लगाई जाएं, 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, उच्च न्यायलय व मंडलीय न्यायलय में लंबित जमीन अधिग्रहण के मामलों की निर्धारित समय सीमा में सुनवाई कि जाये वर्ना आने बाले 2022 के चुनाब में इस सरकार को चलता करेगी I

अध्यक्ष बेलीराम कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के इलाबा मदन शर्मा(बिलासपुर) ,चन्दन मेहता (सोलन), नवीन मेहता, नरेश कुकू, शमी मदान, प्रेम ठाकुर (कुल्लू-मंडी), राजेश पठानियां,करण राणा, विशवाश बक्शी (काँगड़ा),  जयशिव (शिमला),  मंडी से फरमान , जितेंदर वर्मा, कमल शर्मा, प्रशांत ,मोहिंदर  व राज कुमार वर्मा  आदि ने हिस्सा लिया 

सयोंजक

जोगिन्दर वालिया




सोमवार, 15 नवंबर 2021

बल्ह में नकदी फसल में खाद व कीटनाशक का अंधाधुंध प्रयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को बुलावा दे सकता है

 बल्ह में  नकदी फसल में खाद व कीटनाशक का अंधाधुंध प्रयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को बुलावा दे सकता है ? 


BHK NEWS

बल्ह में जहां एक तरफ कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विरोध कर रहे हैं है वहीं दूसरी ओर लोग नगदी फसल ( टमाटर सब्ज़ियां आदि) लेने के लिए अन्धाधुन्ध खाद व कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं, यहां तक घास जलाने के लिए कैमिकल का छिड़काव किया जाता है जिससे आने वाले समय में कैंसर आदि गंभीर रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए यह प्रचार कर रहे हैं कि उपजाऊ जमीन पर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से नुकसान होगा लेकिन वे इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि यदि कीट नाशक और खाद के अंधाधुंध प्रयोग को न रोका गया तो प्रत्येक घर में कम से कम एक व्यक्ति गम्भीर बीमारी से ग्रसित होगा। इसलिए यहीजरूरींं है कि हवाई अड्डे का निर्माण हो ताकि वहां की जनता का स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षित रह सके। आने बाले समय में बल्ह का पानी भी शायद पीने के योग्य न रहे क्योंकि जमीन पर खाद और कीटनाशक रिसने के बाद कुंओ और नदी का पानी भी प्रदुषित हो रहा है। 

हालांकि पंजाब में शोध से पता चलता है कि  कैंसर जैसे गंभीर  बढते रोगों के पीछे अत्याधिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग ही कारण रहा है।इस पर बात करने पर श्री दिनेश कुमार पूर्व  बी डी सी मैमबर जो स्वयं भी टमाटर व सब्जियों की खेती करते आ रहे हैं ने बताया कि इस तरह से अन्धाधुन्ध कीटनाशकों का प्रयोग जमीन को तो खराब कर ही रहा है साथ ही दूसरे खेतों व वहाँ रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। भगरोटू मे मैडिकल कालेज का कैंसर हस्पताल बन रहा है परन्तु लगता है कि यही रफ्तार रही तो आने वाले समय में कैंसर के रोगीयो की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है सरकार को शीघ्र ही अपनी एजेंसियों द्वारा नज़र रखनी होगी  की क्या लोग तय शुदा मात्रा प्रयोग मे ला रहे है या नहीं तथा लोगो को जागरूक करना होगा नही तो आने वाले समय में मे जितना लोग कमाऐगे नही उससे अधिक नुकसान हो सकता है। अधिक मात्रा मे खाद व कीटनाशक  दुसरी खाद्यान्न पर भी अपना प्रभाव दिखा रही है तथा हवा पानी को भी प्रदूषित कर रहे हैं। 

डॉ ओम राज शर्मा स्वास्थ्य प्रबोधन प्रमुख आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश।



वर्चुअल बैठक: सीएम जयराम ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3000 करोड़ मांगे

 वर्चुअल बैठक: सीएम जयराम ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3000 करोड़ मांगे


BHK NEWS Mandi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की लागत केंद्र और राज्य सरकारें 75:25 के अनुपात में वहन कर रही हैं। उन्होंने भानुपल्ली -बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया कि इस प्रस्तावित रेलवे लाइन का पूरा खर्च केंद्र वहन करे।


वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। 



मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आगामी वर्ष के केंद्रीय बजट में मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया।





उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की लागत केंद्र और राज्य सरकारें 75:25 के अनुपात में वहन कर रही हैं। उन्होंने भानुपल्ली -बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया कि इस प्रस्तावित रेलवे लाइन का पूरा खर्च केंद्र वहन करे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। 



इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2095 करोड़ रुपये की एशियन विकास बैंक (एडीबी) पर्यटन अवसंरचना विकास परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से आर्थिक मामलों के विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी से इस परियोजना को मंजूरी दिलवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य को हरसंभव मदद देने का भी आग्रह किया। 


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की, जिसमें सुधार-केंद्रित व्यावसायिक माहौल बनाने के तरीकों और विकास को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए निवेश की सुविधा प्रदान करने पर चर्चा की गई। वर्चुअल बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड के अतिरिक्त भारत सरकार के मंत्रालयों के सचिव तथा राज्यों के मुख्य सचिव और वित्त सचिव शामिल थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बेहतरीन कार्य किया है, जिससे राज्य की रैंकिंग सुधार हुआ है और यह 17वें से सातवें स्थान पर पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र के लिए एक सहयोगी विकास दृष्टि विकसित करने और देश के निवेश माहौल को बढ़ाने पर केंद्रित विचारों के खुले आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बातचीत से निवेश आधारित विकास के लिए एक सुविधाजनक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी