फ़ॉलोअर

बुधवार, 23 मार्च 2022

धन निरंकार संयोजक और पूर्व जोनल इंचार्ज महात्मा तेज चौधरी जी ने अपनी देह त्याग कर निरंकार रूप धारण किया

 

*धन निरंकार संयोजक और पूर्व जोनल इंचार्ज महात्मा तेज चौधरी जी ने अपनी देह त्याग कर निरंकार रूप धारण किया*



  BHK NEWS HIMACHAL
   कल रात 11 बजे वो दुखी समय आया जब डडौर ब्रांच के संयोजक और पूर्व जोनल इंचार्ज महात्मा तेज सिंह चौधरी ने अपनी देह त्याग कर निरंकार रूप धारण कर लिया ।
  अंतिम संस्कार हेतु उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान घट्टा ( कुम्मी ) लाया गया जिससे पुरी छातडु और कुम्मी पंचायत में शौक में डुब गई उनके अंतिम दर्शन को लोगों सैकड़ों लोग पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए।
  तेज सिंह चौधरी की अंतिम यात्रा जहां से भी गुजरती गई शोक में डुबती गई तेज सिंह चौधरी को मुख अग्नि उनके बड़े पुत्र शिवलाल चौधरी ने दी ।।



संजौली महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मनाया शहीदी दिवस

   


संजौली महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने  मनाया शहीदी दिवस |



इस कदर वाकीफ है मेरी कलम मेरी ज्जबातों से अगर में इश्क भी लिखना चाहुँ तो इंकलाब लिखा जाता हैं।   -भगत सिंह




    -देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज है लेकिन भगत सिंह -और उनके साथी राजगुरू और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास मे दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है ।  -आज इसी दिन को याद करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा भगत सिंह  - और उनके साथी राजगुरू एवं सुखदेव को विधार्थियों तथा प्रध्यापक तथा गैर शिक्षक वर्ग  द्वारा श्रदांजली दी गई तथा इस दिन के सम्मान में विद्यार्थियों ने मौन धारण किया ।





मंगलवार, 22 मार्च 2022

*• शहीदी दिवस पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर, 96 रक्तवीरों ने किया रक्तदान |*

 


*• शहीदी दिवस पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर, 96 रक्तवीरों ने किया रक्तदान |*




22 मार्च 2022


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 22 मार्च 2022 को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | 




कार्यक्रम में श्री नरेंदर ठाकुर जी ( डिप्टी एडवोकेट जनरल ) बतौर मुख्यातिथि एवं गौरव अत्रि जी ( अभाविप हिमाचल प्रान्त संगठन मंत्री) बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर के की गई | इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने मुख्यातिथि नरेंदर ठाकुर को तथा इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि गौरव अत्रि जी को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया |




 इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया | उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है | 




कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गौरव अत्रि ने कहा कि रक्तदान वह पुण्य कार्य है जिससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है बल्कि व्यक्ति को आत्मिक शांति की भी अनुभूति भी होती है। युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में मदद करेगा। आज का युवा नशे जैसी आदतों की ओर बढ़ता जा रहा है,लेकिन हमें प्रयास करना चाहिए कि बुरी आदतों से दूर रहें और रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों में युवाओं को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।



कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि नरेंदर ठाकुर ने कहा कि शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर से बड़ा और कोई आयोजन नहीं हो सकता | उन्होंने कहा कि देश के क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू की याद में रक्तदान शिविर जैसे आयोजन सराहनीय है | उन्होंने युवाओं से समय समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया |



इस रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 96 यूनिट रक्त इकठा किया गया |




कार्यक्रम के अंत में इकाई सचिव कमलेश ने सभी रक्त दाताओं एवं आईजीएमसी शिमला से आई ब्लड एकत्रित करने वाली टीम का विशेष तौर पर धन्यवाद व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करती रहेगी और हम अपेक्षा करते हैं कि छात्र समुदाय इसी प्रकार से आगे भी हमारा समर्थन करता रहेगा | 


 ____


आज विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने विश्वविद्यालय के अंदर धरना प्रदर्शन किया

 

आज विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने विश्वविद्यालय के अंदर धरना प्रदर्शन किया ।



आज विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई द्वारा कुछ प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसके अंदर पिछले कई वर्षों से एसएफआई मांग कर रही थी कि समरहिल चौक पर जो एमसी शिमला द्वारा भगत सिंह की मूर्ति लगाने का प्रपोजल पास हुआ था वह अभी तक नहीं लगाई गई है इसके साथ साथ समरहिल चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौक रखा जाना था अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है इस पर बात रखते हुए हरीश ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो हमारी सरकारे भगत सिंह के नाम पर राजनीति करते हुए डोंग करती है परंतु अभी तक भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे तमाम शहीद हुए साथियों को शहीदों का दर्जा नहीं दे पाई है और दूसरी तरफ सावरकर जैसे लोगों को वीर सावरकर कहते हुए उन्हें अपना आदर्श मानती है और नाथूराम जैसे आतंकवादियों की मूर्ति बनाते हुए उसकी पूजा करती है। 



इसके साथ साथ इस धरने को आगे बढ़ाते हुए इकाई उपाध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर जो कुलपति का चयन राज्य सभा सांसद के लिए भाजपा द्वारा किया गया है कहीं ना कहीं वह अपने आप में सवाल खड़ा करता है पिछले लंबे समय से जिस तरह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर धांधलीयो का अखाड़ा बनाया गया इस विश्वविद्यालय का ठेकाकरण किया गया और ईआरपी सिस्टम को यहां पर लाकर हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला गया है उसका जिम्मेदार कौन है। इस पर आगे बात रखते हुए उन्होंने कहा कि पिछले शनिवार को कुलपति सिकंदर कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया था उसके बाद भी वह कुलपति कार्यालय आते हैं और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के अंदर कुछ लोगों  की प्रमोशन करने में लगे हुए हैं जो कि यह दर्शाता है कि किस तरह भाजपा सरकार द्वारा उन्हें  इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाता है ताकि उनके विचार से संबंध रखने वाले लोगों को इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाए जिसके अंदर हम देखते हैं कि पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय का किस तरह कुलपति सिकंदर द्वारा भगवाकरण किया गया ।इन सभी मुद्दों पर एसएसआई विश्वविद्यालय इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय के अंदर छात्रों को लामबंद करते हुए इस विश्वविद्यालय को बचाने और शिक्षा को बचाने की लड़ाई को लड़ते हुए एसएसआई आंदोलन करेगी ताकि इस विश्वविद्यालयों का निजीकरण होने से रोका जा सके।



                                    


सोमवार, 21 मार्च 2022

माकपा क्षेत्रीय कमेटी सराज 1लोकल कमेटी की बैठक जंजैहली में नरेंद्र रेड्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

 माकपा क्षेत्रीय कमेटी सराज 1लोकल कमेटी की बैठक जंजैहली में नरेंद्र रेड्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई


BHK NEWS HIMACHAL

आज दिनांक 21 /3/2022 को माकपा क्षेत्रीय कमेटी सराज 1लोकल कमेटी की बैठक जंजैहली में नरेंद्र रेड्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला सचिवालय सदस्य महेंद्र राणा उपस्थित थे।उन्होंने पार्टी महासम्मेलन के दस्तावेज की रिपोर्टिंग , देश व प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की । बैठक में सराज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । सराज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। गौरतलब है कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है  सराज में लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गिरावट आई है। पूरे क्षेत्र में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है ।



अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है ।अगर एक्स-रे अल्ट्रासाउंड मशीन है तो मशीन को चलाने वाले ऑपरेटर नहीं है ।एक भी स्कूल ऐसा नहीं है जहां पूरे अध्यापक हो। सड़कों की हालत दयनीय है ।समझ नहीं आता सड़क में घढा है या गड्ढे में सड़क है ।मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं लाखों करोड़ों रुपए को कुछ लोग हड़प रहे हैं ।पूरी तरह से अफसरशाही हावी है लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है ।यदि किसी को मिल भी रहा है तो पूरा वेतन नहीं मिल रहा है ।मात्र ₹50 वेतन दिया जा रहा है ।पूरे सराज में अव्यवस्था का आलम है आम व्यक्ति परेशान है ।माकपा बैठक में निर्णय लिया गया कि माकपा आने वाले समय में इन तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगी और 2022 में सराज विधानसभा क्षेत्र से माकपा ने जनता को विकल्प देने का निर्णय लिया है ।माकपा 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को जनता के बीच में रखेगी और जीतेगी। बैठक में बिहारीलाल, चंद्र सिंह, चूड़ामणि, नरेंद्र रेड्डी, जयवंती, जोगिंदर कुमार, पवन कुमार, भगत राम ,रोहित सहित जिला सचिवालय सदस्य महेंद्र सिंह राणा उपस्थित थे।

 


टिहरा को पूर्ण तहसील के लिए सड़कों पर उतरे लोग! धाड़ता विकास मंच के बैनर तले निकाली रैली और नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा मांगपत्र! 15 दिनों में मांग पूरा न होने पर 5 अप्रैल को रखेंगे सामूहिक उपवास

 टिहरा को पूर्ण तहसील के लिए सड़कों पर उतरे लोग!

धाड़ता विकास मंच के बैनर तले निकाली रैली और नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा मांगपत्र!

15 दिनों में मांग पूरा न होने पर 5 अप्रैल को रखेंगे सामूहिक उपवास



 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊपरी क्षेत्र धाड़ता के साथविकास में हो रहे भेदभाव के ख़िलाफ़ आज टिहरा में धाड़ता विकास मंच के बैनर तले प्रदर्शन कियागया। जिसका नेतृत्व मंच के सयोंजक व अंतराष्ट्रीय एथेलिटिक्स कोच भूपिंदर सिंह, सह सयोंजक अशवनी राणा, पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष रणराज राणा, मनरेगा मजदूर यूनियन के खण्ड अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, कोट पँचायत के उप प्रधान शांति स्वरूप ,पृथी सिंह, रूप चन्द, अरुण अत्री,प्रवीण कुमार इत्यादि ने किया।मंच के पदादिकरिओं ने बताया कि टिहरा उपतहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिहरा,कोट, तनिहार,गरौडु-गद्दीदार, गरयोह, डरवाड़,घरवासड़ा,पिपली, सजाओपीपलु औऱ जोढन औऱ साथ लगती पांच अन्य सरौन, चोलथरा, भदेहड़, देवगढ़ और सधोट पंचायततें जो धाड़ता क्षेत्र में आती हैं।लेक़िन इस क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है।उन्होंने टिहरा में पूर्ण तहसील बनाने और टिहरा अस्पताल की स्थिति सुधारने की की ज़रूरत है जिसके चलते मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री को दस हजार हस्ताक्षरों सहित माँग पत्र 3 मार्च को एस डी एम के माध्य्म से भेजा जा चुका है।जिसमें बजट सत्र के दौरान तहसील बनाने का निर्णय लेने की मांग की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण आज 21 मार्च को टिहरा में प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया इसके बाद विभिन्न संगठनों, महिला मण्डलों द्धारा इस मांग के समर्थन में पारित प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को भेजे गए।इसके अलावा इस क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से भी प्रस्ताव लिए जा रहे हैं जिन्हें भी सरकार को भेजा जाएगा।पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में भी इस मांग के लिए हुए 65 दिन की भूखहड़ताल और आमरण अनशन हो चुका है और पिछले विधानसभा चुनावों के समय जलशक्ति मंत्री ने उनकी सरकार बनते ही यहां तहसील बनाने का वादा किया था लेकिन अब वे उसे भूल गए हैं।इसलिए अब जब चुनावों को छह महीने का समय शेष है तो यहां की जनता तहसील की मांग को लेकर एकजुट हुई है।उन्होंने एक बार पुनः मांग की है कि टिहरा को जल्दी पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाये और अगर 15 दिनों में इस पर सरकार ने गौर नहीं किया तो 5 अप्रैल को टिहरा में सामूहिक उपवास रखा जाएगा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। मंच के सयोंजक भूपिंदर सिंह ने बताया कि यहां के विधायक ने इन ग्राम पंचायतों के विकास को नजरअंदाज किया है और धाड़ता को कोई प्राथमिकता नहीं दी और ये क्षेत्र राजनैतिक तौर पर उपेक्षित है। यहाँ पर अभी तक भी ज़रूरी सुविधाएं उपलब् नहीं है।जिनमें टिहरा में पूर्ण तहसील और अस्पताल की दशा सुधारने के अलावा धाड़ता क्षेत्र 

वाइट भुपेंद्र सिंह



में कॉलेज व तकनीकी शिक्षा संस्थान खोलने तथा आदर्श विद्यालय खोलने की मांग उठाई है।इसके अलावा में टिहरा में सामुदायिक भवन का निर्माण करने,टिहरा में राष्ट्रीयकृत बैकं की शाखा, गैस एजेंसी, मिल्ट्री केंटिन और पैट्रोल पंप खोलने,टिहरा में टैक्सी औऱ बस स्टैंड बनाने,टिहरा-कमलाह सड़क पर यातायात बहाल करने,टिहरा स्कूल के खेल मैदान का विस्तार करने,टिहरा से माता कंचनापुरी मंदिर घरवासडा के लिए वाया टिक्कर सड़क का निर्माण करने, टिहरा में कृषि प्रसार अधिकारी के ख़ाली पद पर जल्द नियुक्ती करने,टिहरा में बागवानी प्रसार अधिकारी का पद सृजित करने,

धाड़ता क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना बनाने,सभी लिंक सड़को पर बसें चलाने तथा धर्मपुर,सरकाघाट तथा संधोल के लिए अतरिक्त बसें चलाने,संधोल से वाया टिहरा शिमला व चंडीगढ़ के डीलक्स व वोल्वो बसें चलाने

और सभी पंचायतों में बागवानी क्लस्टर तैयार करनेऔर उसके लिए पानी और मार्केटिंग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।



भारत की जनवादी नौजवान सभा व SFI द्वारा नगर निगम शिमला महापौर सत्या ठाकुर कोंडल को ज्ञापन सौंपा

 भारत की जनवादी नौजवान सभा व SFI द्वारा नगर निगम शिमला महापौर सत्या ठाकुर कोंडल को ज्ञापन सौंपा



BHK NEWS HIMACHAL

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) व भारत का छात्र फेडरेशन(SFI) 


आज भारत की जनवादी नौजवान सभा व SFI द्वारा नगर निगम शिमला महापौर सत्या ठाकुर कोंडल को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से दोनों संगठनों ने समरहिल वार्ड में शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगाने व समरहिल चौक को भगत सिंह चौक बनाने की मांग रखी वही साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जोकि समरहिल वार्ड में स्थित है वहां पर लगातार आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है प्रदेश विश्वविद्यालय में कुत्ते,बंदर,बैल,गाय आवारा घूमते हुए रोजाना देखे जा सकते हैं जिस कारण आए दिन छात्रों को व कर्मचारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है 



भारत की जनवादी नौजवान सभा व भारत का छात्र फेडरेशन नगर निगम शिमला यह मांग की है कि नगर निगम शिमला इन मांगों को प्रमुखता से हल करने का कार्य करें अन्यथा दोनों संगठन मिलकर एक व्यापक आंदोलन प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ करेंगे ।