फ़ॉलोअर

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

कांग्रेस सरकार द्वारा 6 बहुतकनीकी कालेज , 14 आईटीआई,43 आयुर्वेदिक संस्थान व 100 पशु औषधालय बंद करने का कड़ा विरोध *जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण*

कांग्रेस सरकार द्वारा 6 बहुतकनीकी कालेज , 14 आईटीआई,43 आयुर्वेदिक संस्थान व 100 पशु औषधालय बंद करने का कड़ा विरोध 

*जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण*



BHK NEWS HIMACHAL 

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा 6 बहुतकनीकी कालेज , 14 आईटीआई,43 आयुर्वेदिक संस्थान व 100 पशु औषधालय बंद करने का कड़ा विरोध करती है*



*जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण*



--------------------

दिनांक -24/12/2022



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 6  बहुतकनीकी कॉलेज, 14 आईटीआई, 43 आयुर्वेदिक संस्थान, 100 पशु औषधालय बंद करने के निर्णय का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि हिमाचल में अब तक कांग्रेस सरकार ने विभिन्न विभागों के 504 कार्यालय और संस्थानों को डिनोटिफाई किया है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में चुनावों से पहले अपने घोषणा पत्रों में हिमाचल प्रदेश की भोली-भाली जनता को प्रलोभन देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। सत्ता का नशा इतना हावी हो गया है कि अभी सत्ता में आए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी तक 504 विभागों व संस्थानों को बंद कर दिया है। चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई सरकार ने अभी तक प्रदेश की जनता के हित में कोई भी फैसला नहीं लिया है जबकि पूर्व की सरकार ने जो शिक्षण संस्थान जो विभागों के कार्यालयों लोगों के हित के लिए खोले थे उनको सिर्फ और सिर्फ डिनोटिफाई करने का काम अब तक ही सरकार ने किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सस्ती , सर्वस्पर्शी व गुणवत्तापूर्वक शिक्षा की बात करती है। हिमाचल कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपनी कैबिनेट में विभागों का आवंटन भी नहीं किया और उससे पहले ही अन्य को शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया जिससे हिमाचल प्रदेश के लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचाने का काम हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने किया है। हिमाचल प्रदेश में दूरदराज क्षेत्रों में गरीब परिवारों के बच्चे भी पढ़ते हैं जिन को देखते हुए ही पूर्व की सरकार ने हर क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खोले थे ताकि उन गरीब बच्चों को भी सस्ती व गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्राप्त हो सके। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो यह छात्र विरोधी निर्णय लिए हैं इसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में विरोध करती है।



आज देखा जाए तो भारत स्किल डिवॉल्वमेंट की ओर आगे बढ़ रहा है और इसी को ही देखते हुए बहुतनीकी विश्वविद्यालय, आईटीआई खोली गई थी ताकि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले छात्र भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इन सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करके छात्र विरोधी निर्णय लिया है जोकि बहुत ही तो  दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।



 जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक का मामला सामने आया है जोकि हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आकाश नेगी  ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की 25 दिसंबर को होने वाली पोस्ट कोड 965 जे ओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा से 2 दिन पहले पेपर लीक हो गया। उन्होंने बताया कि 319 पदों के लिए इस परीक्षा के लिए 1,03,340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। पेपर लीक होने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और इसमें जो आरोपी पकड़े गए हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पब्लिक मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश के छात्रों को लामबंद करते हुए सड़कों पर उतर से भी गुरेज नहीं करेगी।



*बीएसएल विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का हुआ भव्य स्वागत।* *युक्ता ठाकुर ने फायरिंग में जीता गोल्ड।*

 *बीएसएल विद्यालय में  एनसीसी कैडेट्स का हुआ भव्य स्वागत।*


 *युक्ता ठाकुर ने फायरिंग में जीता गोल्ड।*


BHK NEWS HIMACHAL 

द्वितीय एचपी, एनसीसी बटालियन, मंडी, जिला मंडी द्वारा पंडोह में आयोजित आठ दिवसीय शिविर को सफलता पूर्वक पूरा करके लौटे एनसीसी के 22 छात्र-छात्राओं का पाठशाला पहुंचने पर  संपूर्ण विद्यालय  परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

शिविर की पूर्ण जानकारी देते हुए  ए एनओ अनिल गुलेरिया ने बताया कि शिविर में जिला मंडी की 15 पाठ शालाओं के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया । शिविर में  ड्रिल, मैप रीडिंग फायरिंग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा गया। उन्होंने कहा कि पाठशाला की मेधावी छात्रा *युक्ता ठाकुर* ने फायरिंग में गोल्ड मेडल जीतकर पाठशाला का नाम रोशन किया है साथ ही *नीरज कुमार* ने इसी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थी जीवन में अति आवश्यक होती हैं इनसे समाज व राष्ट्र के लिए सफल व सक्षम नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त होता है कोरोना काल के कारण प्रभावित हुई इन गतिविधियों का अब दुबारा आरंभ होना विद्यार्थी हित में हैं उन्होंने बीबीएमबी प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उनके द्वारा दिए गए प्रेरणा और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। पाठशाला के एएनओ अनिल गुलेरिया के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



राजपूत कल्याण सभा का चुनाव श्री भूपेंद्र सिंह सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

 राजपूत कल्याण सभा का चुनाव श्री भूपेंद्र सिंह सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ





BHK NEWS HIMACHAL 

 राजपूत कल्याण सभा का चुनाव श्री भूपेंद्र सिंह सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से श्री रवि सिंह चंदेल को अध्यक्ष ,श्री ओम चंद को महासचिव ,श्री विद्यासागर चंदेल को कोषाध्यक्ष ,श्री वीरेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान श्री  हेम सिंह राणा को संगठन महामंत्री चुना गया। साथ में यह निर्णय भी लिया गया कि  उपरोक्त कार्यकारिणी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार 1 सप्ताह के अंदर करेंगे और इसकी सूचना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सेन एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को देंगे। इसके साथ-साथ यह निर्णय लिया गया कि इस चुनाव की सूचना उप मंडलाधिकारी नागरिक बलह,  जिला जिलाधीश मंडी को सूचना हेतु प्रेषित की जाएगी।



राजकीय माध्यमिक पाठशाला छात्र में बच्चों द्वारा मध्यान्ह के बाद बड़े हर्षोल्लास से क्रिसमस दिवस मनाया गया

*राजकीय माध्यमिक पाठशाला छात्र में बच्चों द्वारा मध्यान्ह के बाद बड़े हर्षोल्लास से क्रिसमस दिवस मनाया गया*




BHK NEWS HIMACHAL 

 आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला छात्र में बच्चों द्वारा मध्यान्ह के बाद बड़े हर्षोल्लास से क्रिसमस दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोर कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल जी आए और उन्होंने बच्चों को आने वाले परीक्षाओं के बारे में छोटी-छोटी बातों को बताया और साथ में इस दिवस की महत्वता को भी बताया पाठशाला के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने भी बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को सहानुभूति मानवता प्रेम बलिदान आदि बातों के बारे में विस्तृत रूप से बताया और साथ में बच्चों को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके बच्चों के द्वारा और उनकी माता के बलिदान के बारे में बच्चों को बताया तथा आने वाले समय में फिर से कैसे हम अपने आप को करोना जब अच्छा सकते हैं उससे निपटने के सुझाव बच्चों को दिए इस कार्यक्रम में अन्य अध्यापक मंजू लता जी मल्टी टास्क वर्कर बना और अतिरिक्त अध्यापक शुभम और बच्चों के माता-पिता शामिल रहे



कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती हैं - ब्रह्मदास चौहान

कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती हैं - ब्रह्मदास चौहान



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार नेरचौक: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अप्रैल 2022 के बाद खोले गए कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती हैं - ब्रह्मदास चौहान

यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का बहुत ही सराहनीय निर्णय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो कार्यालय और संस्थान बिना बजट और बिना स्टाफ से ही खोल दिए गए थे। इन्होंने विधानसभा चुनावों के नजदीक आने पर जिला मंडी की जनता को बेवकूफ बनाने का यह सिलसिला बना रखा था। ऐसी जगह कार्यालय व संस्थान खोले गए थे जो बिना बजट के थे और अधिकतर पुराने स्थानों में ही खोल दिए गएथे। ना ही उनमें स्टाफ और न ही बजट का प्रावधान किया गया था। ऐसे संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी और आम जनता स्वागत करती है। 

आज नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार अपने समर्थकों के साथ चैलचौक  और महादेव के धनोटू में विरोध कर रहे हैं जिसका कांगेस पार्टी और आम जनता कड़े शब्दों मैं निंदा करती है।  जबकि कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय में मुख्यमंत्री स्व० श्री वीरभद्र सिंह जी ने जो कॉलेज, कार्यालय तथा संस्थान खोले थे तो भारतीय जनता पार्टी ने उन संस्थानों व कॉलेजों को रद्द कर दिया था जबकि कांग्रेस ने उन्हें बजट के साथ खोला था। यह परंपरा भारतीय जनता पार्टी स्वयं अपनाती है जबकि इन्होंने वे कार्यालय और संस्थान खोले थे जिनमें बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया था। यह सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के उद्देश्य से ही खोले गए थे। ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू जी तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और वे जनता के हितैषी हैं। मैं हाईकमान का बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने ऐसे युवा और ईमानदार व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश की बागडोर संभाली। यह सरकार जल्द ही अपनी मजबूत कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलवाएगी और प्रदेश में विकास की नई लहर चलाएगी। और पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों के हक में ओपीएस तथा आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। साथ ही, सीमेंट फैक्ट्रियों के मसले को भी जल्द सुलझाकर पीड़ित परिवारों और आम जनता को फायदा देगी। इस अवसर पर उपप्रधान दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान रूपलाल, संतराम आदि उपस्थित रहे।




मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो पूर्व भाजपा की सरकार ने बिना किसी बजट के प्रावधान के और बिना किसी सृजित किए गए

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो पूर्व भाजपा की सरकार ने बिना किसी बजट के प्रावधान के और बिना किसी सृजित किए गए 


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुन्दर नगर: हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो पूर्व भाजपा की सरकार ने बिना किसी बजट के प्रावधान के और बिना किसी सृजित किए गए पदों के दफ्तरों को ताबड़तोड़ खोला गया है। उनको डिनोटिफाइड करने के कांग्रेस सरकार के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए और प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए अनावश्यक रूप से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दफ्तर खोल डाले हैं। कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह निर्णय सार्थक है। जिससे जहां एक ओर हिमाचल की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी ।वहीं दूसरी ओर कर्ज में डूबा हिमाचल को भी उभारने में यह कदम सराहनीय होगा ।उन्होंने कहा कि अपनी करनी को छुपाने के लिए अब भाजपा के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करके आम जनता का ध्यान बांटने की ओछी राजनीति कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकारा है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के ऊपर अपनी विश्वास की मोहर लगाई है। कहा कि जो भी चुनावी वादे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए किए हैं। हर वादे को कांग्रेस पार्टी की सरकार प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा करके प्रदेश की जनता के विश्वास के ऊपर खरा उतरेगी और यह प्रदेश की जनता भी भलीभांति जानती है। कहा है कि अब भाजपा का तंबू धीरे-धीरे प्रत्येक प्रदेश से उखड़ता जा रहा है और इसका आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में देश से सूपड़ा साफ होगा। पूर्व की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज हिमाचल कर्ज के तले इस तरह डूब चुका है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश को कर्ज से उभारने के लिए जो अंधाधुंध खोले के दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने का निर्णय लिया है। यह कदम भविष्य में कारगर साबित होगा और उसके आने वाले समय में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे । कहा कि जल्द ही कैबिनेट का गठन होते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली की पहले चुनावी वादे को पूरा करके प्रदेश के कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार विश्वास दिलायेगी और अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करके एक ऐतिहासिक पहल कांग्रेस पार्टी की सरकार करेगी।



रिवालसर में हुई भजन गायक गुलशन गुप्ता की नई म्यूजिक एल्बम की शूटिंग

 रिवालसर में हुई भजन गायक गुलशन गुप्ता की नई म्यूजिक एल्बम की शूटिंग




रिवालसर (मंडी)


 रिवालसर में हुई भजन गायक गुलशन गुप्ता की नई म्यूजिक एल्बम की शूटिंग


ज़िला मंडी के मशहूर भजन गायक गुलशन गुप्ता ने पिछले कल रिवालसर झील के पास अपनी नई एल्बम की शूटिंग की जो गंगा मैया के ऊपर बनी है। यहाँ उन्होंने ने रात को झील की आरती भी की और अपनी शूटिंग भी पूरी की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह भजन उनके पिता जी की डायरी से लिया गया है जो अब इस दुनिया में नहीं है। इस एल्बम की रिकोर्डिंग फोक फीवर रिकॉर्डिंग स्टूडियो रत्ती में हुई है  इस शूटिंग में गुलशन गुप्ता के साथ डायरेक्टर जशी नागर, 

सह डायरेक्ट जसपाल सिंह गिल, और मां नैना देवी बाबा ध्वजाधारी कमेटी रिवालसर और भी अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।