फ़ॉलोअर

मंगलवार, 25 जून 2024

देश की विविधता का ध्यान और सम्मान करे वित्तायोग-तंवर • वित्तीय आबंटन में हिमाचल के त्याग को रखा जाए नज़र में • पर्यावरण संरक्षण, सम्वर्धन, इकोसर्विस और पारिस्थितिकी संतुलन में योगदान के लिए प्रदेश को मिले अतिरिक्त ग्रांट

     देश की विविधता का ध्यान और सम्मान करे वित्तायोग-तंवर

वित्तीय आबंटन में हिमाचल के त्याग को रखा जाए नज़र में

पर्यावरण संरक्षण, सम्वर्धन, इकोसर्विस और पारिस्थितिकी संतुलन में योगदान के लिए प्रदेश को मिले अतिरिक्त ग्रांट 




देश और दुनिया की सुरक्षा और विकास के लिए हिमाचल ने बहुत कुछ खोया है। छोटे से इस पहाड़ी राज्य ने अपने जल, जंगल और ज़मीन से मिलने वाले अपने राजस्व और संसाधनों को खोकर देश के लिए जो त्याग और योगदान दिया है उसका प्रतिबिम्बन वित्तीय आबंटन में नज़र नहीं आता। आबंटन के समय हिमाचल को छोटे राज्य के रूप में देखा जाता है। परन्तु वित्त आयोग और केन्द्र सरकार को देश की विविधता का सम्मान करते हुए आबंटन के समय ठोस परिस्थियों को भी ध्यान में रखना चाहिए। 16वें वित्तीय आयोग के हिमाचल दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष और सेवानिर्वित अरण्यपाल डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भाखड़ा और पौंग बांध सहित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में 6 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि में से 1 लाख कृषि भूमि कुर्बान की है जिसका लाभ बिजली और सिंचाई के रूप में मैदानी प्रदेशों को मिल रहा है। जबकि इस भूमि से विस्थापित अभी भी पुनर्स्थापन की बाट जोह रहे हैं।

डॉ. तँवर ने कहा कि वन सरक्षण कानून और नई वन नीति आने के बाद केन्द्र ने प्रदेश की 67 प्रतिशत बव भूमि अपने अधिकार में ले तो ली परन्तु इससे हर साल प्रदेश को जो 1000 करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा था उसकी एवज़ में कोई भी पैसा प्रदेश को नहीं मिल रहा। इसकी वजह से किसानों को मिलने वाली नौतोड़ भूमि से भी वंचित होना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया आज जलवायु परिवर्तन और भूमण्डलीय ताप से जूझ रही है लेकिन हिमाचल ने वन संरक्षण से अनुमानतः 7204 मीट्रिक टन कार्बन स्टॉक का भार अपने ऊपर लेकर पारिस्थितिकी के संतुलन में बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है और न ही इस इकोसर्विस के लिए प्रदेश को कोई मुआवज़ा दिया जा रहा है। 

डॉ. तँवर ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों के लिए हिमाचल सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जलागम क्षेत्र है क्योंकि वनों का सरक्षण करके हिमाचल जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भमिका निभा रहा है। 

अपना जल, जंगल, ज़मीन खोकर भी अगर केन्द्र सरकार और वित्तायोग हिमाचल को उसी नज़रिये से देखेगा जो नज़रिया किसी अन्य राज्य के लिए है तो यह अदूरदर्शिता और अव्यवहारिकता होगी। हिमाचल छोटा राज्य भले ही है लेकिन इसकी चुनौतियां बड़ी हैं। इसका योगदान भी अन्य समान राज्यों से अधिक है। 

डॉ. तँवर ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को वित्तायोग को सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए और इस निर्णय की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने हिमाचल किसान सभा की ओर से पर्यावरण संरक्षण, सम्वर्धन, इकोसर्विस और पारिस्थितिकी संतुलन में योगदान के लिए प्रदेश को अतिरिक्त ग्रांट और वित्तीय प्रावधान करने की मांग की है।









*प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बीडीओ कार्यालय के सभागार में 27 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का होगा आयोजन* *जिला आपदा प्रबंधन द्वारा 4 पंचायतों से 60 वॉलिंटियर को दिया जाएगा प्रशिक्षण*

 *प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बीडीओ कार्यालय के सभागार में 27 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का  होगा आयोजन*


*जिला आपदा प्रबंधन द्वारा 4 पंचायतों से  60 वॉलिंटियर को दिया जाएगा प्रशिक्षण*




*25 जून 2024 गोहर(राकेश) ;* मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन मंडी के द्वारा प्रत्येक पंचायत से वाॅलिंटियर तैयार करने हेतु व उन वाॅलिंटियर को आपदा के दौरान उनके कार्यों के प्रति जानकारी, प्रशिक्षण के लिए बीडीओ कार्यालय के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । 

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने  कहा कि आने वाले मॉनसून सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए  जिला आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा वॉलिंटियर तैयार करने हेतु बीडीओ  कार्यालय के सभागार में 27 जून से 29 जून तक तीन दिवसीय  प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है  । 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष उपमंडल गोहर के ग्राम पंचायतों से वॉलिंटियर तैयार किए जाएंगे जिसमें ग्राम पंचायत काशन, नाण्डी, कोटला खनूला व मौवीसेरी से कुल 60 वाॅलिंटियर तैयार किए जाएंगे ताकि वॉलिंटियर को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने का प्रशिक्षण व आपदा के दौरान उनके कार्यों की जानकारी दी जाएगी । 

उन्होंने कहा कि पंचायतों से वाॅलिंटियर तैयार  करने से मानसून व किसी भी प्रकार आपदा के दौरान किसी भी क्षेत्र में ,किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने पर बचाव और राहत कार्य के संबंध में प्राथमिक राहत कार्य वहां के लोगों के द्वारा ही कीये जाते है इसलिए प्रत्येक पंचायत से आपदा से निपटने के लिए व बचाव एवं राहत कार्य के संबंध में उठाए जाने वाले प्राथमिक कदमों के लिए संबंधित पंचायत से वाॅलंटियर तैयार किये जा रहे हैं ताकि आपदा से हुए नुकसान पर प्राथमिक राहत कार्य शुरू कर सकें  । 


उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर में उपमंडल  से चिकित्सा विभाग, होमगार्ड, फायर, पुलिस प्रशासन तथा प्रत्येक विभाग से आपदा के दौरान तैयार की गई रेस्क्यू टीम और पंचायत सचिव,पंचायत सहायक, लंबरदार, पटवारी को भी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर में शामिल किया जाएगा ताकि सभी विभाग व वॉलिंटियर आपसी समन्वय के साथ आपदा के दौरान बचाव व राहत कार्यों को अधिक सुचारू और प्रभावी रूप से कर सकें ताकि आपदा से हुए जान माल  क्षति को कम से कम किया जा सके ।








सोमवार, 24 जून 2024

25 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 25 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित 





रिवालसर अजय सूर्या :- सर्वसाधारण जनता को सूचित किया जाता है 11 के . वी. लाइन के साथ 33 के.वी. लाइन का कार्य तथा आवश्यक मुरम्मत हेतु दिनांक 25/06/2024 को 11 के. वी लेदा-कोठी फीडर, 11 के. वी. कलखर फीडर व 11 के.वी. रिवालसर फीडर  के अंतर्गत आने वाले गाँव:- पन्याली,बरसवान,गुरकोठ पलाही,बेरी, गंत्रोल, झोर, लेदा,हलयातार, कलखर,रिवालसर , दुर्गापुर तथा आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी ।अगर ख़राब मौसम के चलते यह कार्य नहीं हो सका तो अगले दिन पूरा किया जायेगा । यह जानकारी विद्युत उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता ई.चिंतन प्रकाश ने दी है तथा उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।

सर्वसाधारण जनता को सूचित किया जाता है 11 के . वी. लाइन के साथ 33 के.वी. लाइन का कार्य तथा आवश्यक मुरम्मत हेतु दिनांक 25/06/2024 को 11 के. वी लेदा-कोठी फीडर, 11 के. वी. कलखर फीडर व 11 के.वी. रिवालसर फीडर के अंतर्गत आने वाले गाँव:- पन्याली,बरसवान,गुरकोठ पलाही,बेरी, गंत्रोल, झोर, लेदा,हलयातार, कलखर,रिवालसर , दुर्गापुर तथा आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी ।अगर ख़राब मौसम के चलते यह कार्य नहीं हो सका तो अगले दिन पूरा किया जायेगा । यह जानकारी विद्युत उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता ई.चिंतन प्रकाश ने दी है तथा उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।





*भारतीय जवान किसान पार्टी को हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्द्धसैनिक वल के संगठनों ने किया पुर्ण समर्थन का ऐलान- पूर्व डीआईजी वीके शर्मा*

 *भारतीय जवान किसान पार्टी को हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्द्धसैनिक वल के संगठनों ने किया पुर्ण समर्थन का ऐलान- पूर्व डीआईजी वीके शर्मा*




     *बिलासपुर 24 भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जवान किसान पार्टी जो जवानों व किसानों की पार्टी है क्योंकि जवान किसानों के बेटे हैं और किसानों के बेटे व आम परिवार सहित ही सैना में अपनी सेवा देते आये हैं और आगे भी देते रहेंगे परन्तु देश प्रदेश की सरकारें सैनिकों व अर्धसैनिक वलों सेवानिवृत्त अर्धसैनिक वल जवानों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया न ही उनकी मांगों को जानबूझ कर अनसुना कर देते है आज देश प्रदेश से वैटरन सैनिक सेवानिवृत्त अर्धसैनिक वलों ने अपनी मांगों के लेकर अपनों संगठनों के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन दिए और मांगें न सुनने पर धरना-प्रदर्शन भी किए परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके कारण देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों ने मजबूरीवश राजनैतिक रास्ता अख्तियार किया यह केंद्र सरकार के हठीले अड़ियल रवैए के व्यवहार से राजनैतिक रास्ता अख्तियार करने को मजबूर किया ताकि हमारे जवान अर्धसैनिक वल व किसान अपनी बात व मांगों के लिए संसद के पटल पर रखी जा सके*

     *राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी ने आगे बताया कि अब हमारे देश प्रदेश के पुर्व अर्धसैनिक वल सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्होंने अपनी मांगों के बहुत अधिक प्रयास किये परन्तु केन्द्र सरकार ने कोई तबज्व नहीं दी अब सेवानिवृत्त अर्धसैनिक वल संगठन के पदाधिकारीगणों ने भारतीय जवान किसान पार्टी का पुर्ण समर्थन का ऐलान कर दिया है हमारे हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त अर्धसैनिक वल के जनमोर्चा हिम राज्य में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कर्मी कल्याण संघ का पूर्ण समर्थन करता है जनमोर्चा सभी पैरामिलिट्री जिला अध्यक्षों और राज्य निकाय अध्यक्ष पूर्व डीआइजी वीके शर्मा, मुख्य संरक्षक एमएल ठाकुर, सचिव सरवन सिंह, जनरल सेक्रेटरी वीर सिंह वर्मा, एसआर उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरू और राज्य के परामर्श से पूर्व पैरामिलिट्री कर्मियों के अधिकारों के लिए लड़ेगा प्रवक्ता मनबीर कटोच ने अपने वक्तव्य से सहयोग व समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जयहिंद*







पानी की समस्या को लेकर सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रिवालसर से मिले डोह गांव वासी

 पानी की समस्या को लेकर सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रिवालसर से मिले डोह गांव वासी 






रिवालसर अजय सूर्या :- ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के वार्ड डोह गांव के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता रिवालसर प्रकाश वर्मा से डोह गांव में पानी की समस्या को लेकर मिले। लोगों का कहना हैं कि जो डोह मे पानी सोर्स है उसके इर्द गिर्द जो खाली जगह है जिससे बारिस होने पर सारा वारीस का पानी सोरस के अन्दर चला जाता है। तत्पश्चात वह पानी टेंक में चला जाता है। जिससे टेंक में जो पानी लीकट किया होता है यह उसे भी खराव कर देता है। जिससे डोह गाव में बसे 80 परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे सोरस की प्रोटेक्सन के लिए वाऊकिं वाल लगा लगवाई जाए ताकि टेंक के अंदर गंदा पानी ना जा सके और गांव वासियों को साफ पानी पिने को मिले।विभाग जैसा उचित समझे वैसा करें हमे गन्दे पानी से निजात दिलाई जाए। जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता प्रकाश वर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।|






सड़क की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रिवालसर से मिले डोह गांव वासी

 सड़क की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रिवालसर से मिले डोह गांव वासी 





रिवालसरअजय सूर्या :-  डोह गांव वासियों ने सड़क कि समस्या को लेकर गांव का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रिवालसर से मिल कर सड़क कि हालत और नालियों न होने के बारे में अवगत करवाया। पिछली बरसात से लगातार 1100 नम्बर पर सड़क की समस्या के बारे में लगातार कंप्लेंट कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला जबकि इस सड़क की समस्या को लेकर मंडी में लोक निर्माण विभाग मंत्री को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है और विभाग को बार बार सूचित करने पर सिर्फ आस्वासन ही मिले। डोह गांव के लोगों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो हम सरकार के बिरोध मे धरना प्रदर्शन भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की हमने मौके पर जे सी वी मशीन भेज दी है और जल ही डोह गांव के लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।






*स्थानीय नेता व शिक्षा विभाग भाटकीधार स्कूल में खाली टीचिंग स्टाफ को समय रहते भरें - तुलेश कुमार ठाकुर*

 *स्थानीय नेता व शिक्षा विभाग भाटकीधार स्कूल में खाली टीचिंग स्टाफ को समय रहते  भरें - तुलेश कुमार ठाकुर*





गत दिनों अपने वार्षिक परिणाम व नकल रोको अभियान के लिए चर्चा का विषय रहे भाटकीधार स्कूल में टीचिंग स्टाफ के सभी पदों को भरने को लेकर समाजसेवी व नकल रोको अभियान के संचालक तुलेश कुमार ठाकुर द्वारा  विभाग एवं स्थानीय नेताओं का ध्यान आकर्षित किया गया है।इस समय स्कूल में  टीजीटी आर्ट्स - 1पद, टीजीटी मेडिकल मेडिकल- 1पद, टीजीटी नॉन मेडिकल - 1पद,शास्त्री - 1पद,PET - 1पद, लेक्चरर इंग्लिश - 1पद, लेक्चरर हिंदी - 1पद, लेक्चरर कंप्यूटर साइंस - 1पद रिक्त चल रहे हैं। कुल 8पद अध्यापकों के रिक्त चल रहे हैं।

तुलेश कुमार ठाकुर का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा 25%से कम रहे  वार्षिक परिणाम वाले स्कूलों में अध्यापकों को जवाबदेही सुनिश्चित करना एक अच्छी पहल है लेकिन उसी के साथ साथ विभाग को प्रदेश भर में रिक्त चल रहे पदों को भी समय रहते सत्र के आरंभ से ही भरना होगा।ताकि विद्यार्थियों को दिशा मिल सके और वे शिक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ से बच सके।

उन्होंने अपने पर जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जहां उनके द्वारा नकल रोको अभियान को सफल बनाया गया और नकल के वास्तविक मुखौटे को चुनौती दी गई वहीं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले सताधारी लोगों , अधिकारियों व अन्य को भी नहीं बख्शा जाएगा।जरूरत पड़ने पर  उन्होंने smc कमेटी व अभिभावकों को भी आगे आने को कहा है।