फ़ॉलोअर

सोमवार, 25 नवंबर 2024

राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली कीर्ती का स्कूल पहुंचने पर स्वागत

 राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली कीर्ती का स्कूल पहुंचने पर स्वागत 




पवन भारद्वाज,तेलका ,


राजकीय उच्च विद्यालय करवाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । 

इसका संचालन स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने किया । 

इस मौके पर राष्ट्र स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की 30 किलोग्राम भार वाली कुश्ति प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली कीर्ती कुमारी का मुख्य अध्यापक व समस्त स्टाफ के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया । 

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग की कुश्ति प्रतियोगिता में कीर्ती कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवा स्थान प्राप्त किया है । करवाल स्कूल पहुंचने पर स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने कीर्ती कुमारी को मैडल पहनाकर सम्मानित किया ।

इसके अलावा स्कूल की शारीरिक शिक्षक प्रकाश चंद को भी सम्मानित किया गया ।

इसके साथ ही अंडर 14  राष्ट्र स्तरीय  खो खो  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र अक्षय कुमार को भी सम्मानित किया गया । 

स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि इन बच्चों ने कडी मेहनत कर सफलता हासिल की है ।

इसके अलावा शारीरिक शिक्षक प्रकाश चंद ने उन्हे उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मार्ग दर्शन किया है ।



केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित टीबी जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

 केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की  बैठक आयोजित

टीबी  जागरुकता  शिविर  का  किया गया  आयोजन 









सुंदरनगर में एन्टी टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन सुंदरनगर जोन के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  इस कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अविनाश पवार ने शिरकत की। इस आयोजन में ड्रग हेडक्वार्टर सुंदरनगर की ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रीना चौहान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग दिल्ली एन्टी टीवी के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर श्रेयसी  डे ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने  मुख्यअतिथि और विशेष अतिथियों को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक रोहंडा की टीम तथा सुंदरनगर जोन के लगभग सौ केमिस्ट ने बढ़चढ कर इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में सीनियर फार्मासिस्ट जो लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें भी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। ब्रह्मदास चौहान ने  अपने संबोधन में  कहा कि प्रदेश सरकार टीबी बीमारी से पीड़ित लोगों को निःशुल्क निदान, निःशुल्क दवाइयाँ और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन एवं विभाग सामूहिक कार्रवाई से टीबी मुक्त भारत के अभियान को अभूतपूर्व ऊर्जा मिलेगी। इस शिविर में बीएमओ रोहांडा डॉक्टर अविनाश एवं दिल्ली से आए कोऑर्डिनेटर डॉक्टर श्रेयसी ने टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर रीना चौहान ने कहा कि सभी केमिस्ट ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं और उन्होंने सभी केमिस्टों को निर्देश दिए कि बिना पर्ची कोई भी दवाई न दें। सभी एकजुटता से कार्य करें। अगर केमिस्टों को कोई परेशानी आ रही है तो बेझिझक सम्पर्क कर सकते हैं।



बड़सर उपमंडल का खिलाड़ी आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयन।

 बड़सर उपमंडल का खिलाड़ी आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयन।



बड़सर उपमंडल के ग्राम पंचायत वल्याह के गांव बढ़नी के आदर्श शर्मा राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स में सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इस का आयोजन चौबिस तारीख को हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स ऐसोसिएशन द्वारा सिंथेटिक ग्राउंड लूहनू बिलासपुर में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आदर्श शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल करके अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। आदर्श शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मेंडल ला चुके हैं। इस सफलता के लिए गुरु जी व गांव बासियों ने और वल्याह पंचायत के प्रधान बलवीर जी ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आदर्श शर्मा ने इस बधाई के लिए सभी का धन्यवाद किया है।



एनसीसी शिविर में राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन।।

 एनसीसी शिविर में राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन।।

एनसीसी बटालियन  मंडी के अंतर्गत ट्रांसिट  कैंप पण्डोह में आयोजित 10 दिवसीय NCC शिविर में शामिल राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर के 26 कैडेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा ।इस शिविर में मंडी जिला के 10 स्कूलों और 6 महाविद्यालयों के लगभग 550 कैडेट्स ने भाग लिया। स्कूल के एनसीसी अधिकारी श्री अनिल गुलेरिया ने बताया कि इस शिविर में कैडेट्स ने विभिन्न तरह की गतिविधियों एवं खेलों के अलावा फायरिंग में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  में स्कूल की होनहार मेडल कैडेट CPL खेमलता ने सिल्वर मेडल हासिल कर स्कूल  एवं बीएसएल प्रबंधन का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मंजीत सिंह नारंग जी ने बच्चों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल परिवार के साथ बच्चों का गर्म जोशी से गम स्वागत किया और इस उपलब्धि के लिए स्कूल के एनसीसी ऑफिसर श्री अनिल गुलरिया जी और सभी बच्चों को बधाई दी। प्रधानाचार्य महोदय ने  शिविर के दौरान बच्चों में अनुशासन , समय प्रबंधन,और आपसी सहयोग जैसी अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी । श्री मंजीत सिंह नारंग जी ने अपने संबोधन में बीएसएल प्रबंधन के पूर्ण सहयोग के लिए उनका आभार और धन्यवाद प्रकट किया ।



रविवार, 24 नवंबर 2024

एनसीसी कैडेट द्वारा 76वें एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया गया एक कार्यक्रम

  एनसीसी कैडेट द्वारा 76वें एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया गया एक कार्यक्रम



एनसीसी कैडेट द्वारा 76वें एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया गया एक कार्यक्रम। यह कार्यक्रम हमारे प्राचार्य श्री की अध्यक्षता में मनाया गया। मनोज कुमार महाजन. एसएमसी अध्यक्ष श्री. कार्यक्रम में सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का कुल्लवी टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कार्यक्रम के अध्यक्ष या प्रधानाचार्य श्री को सम्मानित भी किया। सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से मनोज कुमार महाजन एवं अन्य अतिथियों ने भाग लिया। एनसीसी एयर विंग कैडेटों ने एनसीसी गीत, भाषण, स्वागत गीत, ड्रिल, एकल और समूह नृत्य आदि प्रस्तुत किया। इस दौरान कैडेट चेतना कुमारी को लीडिंग फ्लाइट कैडेट, कैडेट गोपाल को कैडेट कॉर्पोरल और कैडेट सुदर्शन नेगी को कैडेट सार्जेंट के पद पर पदोन्नत किया गया। इस कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य बीना देवी, कांता देवी और लता ठाकुर ने भी अतिथि के रूप में प्रस्तुति दी. #NCC #nccraisingday #nccairwing #PMShriSchools



हार -चेलिया पर निमार्ण कार्य शुरू

 हार -चेलिया पर निमार्ण कार्य शुरू 



ज्वाली राजेश कतनौरिया 

 उपमंडल ज्वाली के अधीन आने वाली सड़क हार -चेलिया पर निमार्ण कार्य शुरू हो गया है  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जब  से बनी है तब से कांग्रेस सरकार द्वारा एक समान व संतुलित विकास किया जा रहा है तथा विधानसभा क्षेत्र जवाली भी मंत्री चंद्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती के नेतृत्व में लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। यह बात  ब्लाॅक  प्रेसिडेंट (आइ वाईसी)   सोनू धीमान ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जवाली में करोड़ों की लागत से जल शक्ति विभाग का विश्रामगृह जनता के हवाले किया गया है, बझेरा-बढेला मार्ग पर गज खड्ड पुल के लिए बजट का प्रावधान करवाया गया है,  उन्होंने कहा कि सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। वहीं सोनू धीमान ने कहा  ने कहा कि  भाजपा विकास को पचा नहीं पा रही है तथा अनापशनाप बयानबाजी करके कांग्रेस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी आंखों पर पहने विकास विरोधी चश्मे को उतारकर विकास देखे। और विकास का चश्मा पहने।  



शनिवार, 23 नवंबर 2024

प्रियंका की प्रचंड जीत पर कांग्रेस गदगद और मोदी बने महँगाई बम :- एन के पंड़ित

 


प्रियंका की प्रचंड जीत पर कांग्रेस गदगद और मोदी बने महँगाई बम :-  एन के पंड़ित 


कांग्रेसी नेता एन के पंड़ित ने कहा की प्रियंका गाँधी वाड्रा की प्रचंड जीत पर कांग्रेस पार्टी गदगद है !



कांग्रेसी नेता एन के पंड़ित ने मण्डी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गाँधी को अपनी शानदार जीत हासिल करने पर और झारखण्ड में इंडिया गठबंधन कि सरकार बनने पर शुभ कामनाये देते हुए अपने बधाई संदेश देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले प्रियंका गाँधी वाड्रा को ही उतारा जाये प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में केवल प्रियंका गाँधी वाड्रा ही सक्षम हो गयी है उन्होंने प्रियंका गाँधी वाड्रा को 4 लाख वोट से अधिक वोट की जीत फिर बधाई और शुभ कामनायें दी है !



कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार ब्रांड फायर नेता एन के पंड़ित ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को महँगाई बम की संज्ञा दी है ! उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी महँगाई रोकने में बुरी तरह बिफल साबित हुए है ! एन के पंड़ित ने महँगाई पर कांग्रेस - बीजेपी की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस कि सरकार में रसोई गैस सिलिंडर 400 में मिल जाता था अब बीजेपी सरकार में वहीं रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए 1100 रूपये खर्च करके जेब ढीली करनी पड़ती है पेट्रोल -डीज़ल कांग्रेस के राज में 50 से 60 रूपये लीटर था अब वहीं पेट्रोल डीज़ल 100 रूपये से ऊपर लेना पड़ रहा है वहीं दूसरी और दालों के रेट कांग्रेस सरकार में 50 - 60 रूपये प्रति किलो थी अब मोदी राज में वहीं दाल 150  से ऊपर खरीदनी पड़ती है आलू प्याज टमाटर दूध दहीं सरसों का तेल डालडा घी गुड़ शक़्कर चीनी का भी यही हाल है भारी भरकम महंगाई ने देश वासितों का जीना हराम करके प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी महंगाई बम नाम से जाने जायेंगे !



एन के पंड़ित ने अपनी ही सरकार सुखू से भी अपील कि है कि वो हिमाचल प्रदेश में हर गृहणी को 500 रूपये का सिलिंडर देने कि अपील कर दी है ! एन के पंड़ित ने सुक्खू सरकार को भी नसीहत दी है कि वो भारी भरकम बिल से छुटकारा दिलाते हुए अपनी अगली गारंटी कि और तेजी से बढ़ें और 300 यूनिट फ्री विजली फ्री देकर एक नई इबारत लिखे जिससे हर माध्यम वर्गीय परिवार को इसका लाभ मिल सके !  एन के पंड़ित ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी कि मन कि बात करने पर जोरदार राजनीतिक हमला हुए कहा कि अब वो मन कि बात का एपिसोड का ड्रामा करना बंद करे मन कि बात करने से क्या होगा अगर करना है तो इस बढ़ती हुई महँगाई का कुछ तो करो जिस से देश परेशान है एन  के पंड़ित ने प्रधानमन्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि चले थे रूपये - डॉलर को बराबर करने पर कर बैठे टमाटर प्याज आलू बराबर !