फ़ॉलोअर

सोमवार, 10 मार्च 2025

नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार विधायक विनोद ने किया ऐलान, सहयोग को साथ आई नाचन की जनता भी

 नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार



नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार विधायक विनोद ने किया ऐलान, सहयोग को साथ आई नाचन की जनता भी

 युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए नाचन के विधायक एवम भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने अपने हल्के में अभियान छेड़ दिया है।



विनोद कुमार कहते हैं कि हमारे युवा साथी व बच्चे देश का भविष्य हैं तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नाचन हल्के में इस चिट्टे को पनपने से रोकने के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चिट्टा तस्करों सूचना देने व पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपये के इनाम देने की भी घोषणा की है। इससे पूर्व चुराह विस क्षेत्र के विधायक डॉ हंस राज ने भी अपने विस क्षेत्र में चिट्टा तस्कर की सूचना देने वाले को 51 हजार का इनाम रखा है। नाचन क्षेत्र में चिट्टा तस्कर उभर न पाए और अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता से दूर करने के लिए विधायक के इस निर्णय की चारों ओर तारीफ की जा रही है। विधायक के इस फैसले में सहयोग के लिए नाचन क्षेत्र के अन्य लोग भी सहयोग के लिए धनराशि देने की घोषणा कर रहे हैं। मंडी जिला में चिट्टा तस्करी ने बच्चों का भविष्य जहां खराब करके रखा है वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में है। उधर नाचन क्षेत्र की शिल्हन्नु पंचायत ने भी प्रस्ताव पारित कर पंचायत में चिट्टा तस्कर की सभी सुविधाएं व मदद बंद करने का ऐलान किया है। जिसके लिए अनेक महिला मंडल भी आगे आए हैं।




तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला सम्पन्न पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया मेले का समापन

 तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला सम्पन्न


पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया मेले का समापन





मंडी (रिवालसर) अजय सूर्या 


तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला रिवालसर आज विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्रिवेणी नाम से विख्यात धार्मिक स्थल रिवालसर में बौद्ध धर्म गुरू पदम सम्भव के जन्म दिन के रूप में इस मेले का आयोजन हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिक्खों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह और लोमष ऋषि की तपोस्थली के नाम से रिवालसर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। 


उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्ह का विकास काँग्रेस की देन है और बल्ह में जो भी विकास हुआ है वह राजा वीरभद्र के आशीर्वाद से संम्भव हुआ है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हैं और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन के तहत प्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।



उन्होंने कहा कि जहाँ तक बल्ह के विकास की बात है, बल्ह को उपमण्डल का दर्जा देकर यहाँ पर हर विभाग का कार्यलय स्थापित कर आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध करवायी गई है ताकि उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा भविष्य में बल्ह में सिविल जज कार्यालय, डीएसपी कार्यालय और रिवालसर में जल शक्ति विभाग का मण्डल कार्यालय मुख्यमंत्री के माध्यम से स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिवालसर झील के चारों ओर के क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से इस पर होने वाले अनुमानित खर्च के अनुसार धनराशि स्वीकृत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद व सहयोग हमेशा मिलता रहा है और इसी के चलते बल्ह के विकास को गति प्रदान की जा रही है।


इस मौके पर पूर्व मंत्री ने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।



इन्हें किया गया सम्मानित


सुई धागा प्रतियोगिता में पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन ने प्रथम जबकि नव ज्योति महिला मण्डल सदेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। तीन टाँग दौड़ में महिला मण्डल गुलैला प्रथम और पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन दूसरे स्थान पर रहा। रस्सा कस्सी में महिला मण्डल धनेड़ ने पहला स्थान जबकि महिला मण्डल आमलागलू गुम्हू दूसरे स्थान पर रहा। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अंजना कुमारी और शीला शर्मा विजेता रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मण्डल धनेड़ की रेवती देवी प्रथम, नैणा माता महिला मण्डल की लता देवी द्वितीय तथा पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन की गीता देवी तीसरे स्थान पर रही। पुरूषों की शतरंज प्रतियोगिता में रमेश कुमार शर्मा प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और सम्राट सोनी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिलाओं की शतरंज प्रतियोगता में तृप्ता शर्मा प्रथम और रूहानिका शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं मुख्यातिथि ने विभिन्न महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया। मेले के दौरान महिला मंडलों, स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



"श्री श्याम युवा मित्र मंडल की टीम ने किए बाबा श्याम के दर्शन" "दर्शन कर देश की खुशहाली की कि कामना"

 "श्री श्याम युवा मित्र मंडल की टीम ने किए बाबा श्याम के दर्शन"


"दर्शन कर देश की खुशहाली की कि कामना"




लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : बात हिमाचल की : हरीश शर्मा -: श्री श्याम युवा मित्र मंडल की पदयात्रा स्थानीय प्राचीन श्याम मंदिर से रवाना हुई जो रविवार को बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम पहुंची। यह जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक अनमोल सुरेका,शिवकुमार गठेलवाल ने बताया कि श्याम प्रेमियों द्वारा शनिवार को रिंगस से खाटूश्यामजी तक पदयात्रा की गई। पदयात्रा से पूर्व स्थानीय प्राचीन श्याम मंदिर प्रांगण में भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया गया। यात्रा सह-संयोजक दिनेश सैनी व अमित खुड़ीवाला ने बताया कि श्याम प्रेमियों द्वारा नाचते-गाते, चंग मजीरा की थाप पर बाबा का गुणगान करते लहराते हुए निशान के साथ पदयात्रा की गई। श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम चरणों में निशान अर्पित कर देश की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर श्याम भक्त आकाश झुरिया, दिनेश सैनी, अनमोल सुरेका, मनीष अग्रवाल फतेहपुर, सतपाल सिंह, अमित खुड़ीवाला, आकाश सैनी, रणवीर सिंह, रजत कुमावत, लकी कुमावत, नितिन शर्मा, नितेश सैनी, मयंक शर्मा, सतीश कुमावत, तिलक चेजारा, विक्रम सहित श्याम प्रेमी उपस्थित थे।



बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान बेटों को संस्कार अवश्य सिखाए : कवि हरीश शर्मा

 बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान


बेटों को संस्कार अवश्य सिखाए : कवि हरीश शर्मा




बात हिमाचल की


बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, पत्रकार, कवि हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार से लेकर लोकल सामाजिक कार्यकर्ता तक सभी 'बेटी पढ़ाओ' की रट लगा हलकान हो रहे हैं। सड़क किनारे राह चलते,अस्पताल,रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर, स्कूल, दफ्तर, बैंक, एयरपोर्ट, जहां कहीं देखो वहीं होर्डिंग , रंगी पुती दीवारें बस यही संदेश दे रही हैं कि बस 'बेटी पढ़ाओ!' मन में एक विचार आ रहा है कि बेटी पढ़ाओ तो कैसे पढ़ाओ? उसे घर से बाहर पढ़ने भिजवाओ तो कैसे भिजवाओ? क्योंकि बाहर तो न जाने कितने ही अनपढ़, उजड्ड लड़के जो न जाने किस घर के चिराग हैं , उसे दबोचने को घात लगाए बैठे हैं !



                          जो पढ़े लिखे हैं भी या नहीं, नैतिकता और शर्म उनमें कभी थी या नहीं, मुझे संशय है! मुझे तो अब बेटी पढ़ाने की बजाय बेटों को पढ़ाना व संस्कार सिखाना ज्यादा ज़रूरी लग रहा है। एक अभियान चलाकर और स्लोगन लिख कर दीवारें पाट देनीं चाहिए कि-बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ बेटी अपने आप ही बच जाएगी। बेटे को नैतिकता सिखाओ, बेटी अपने आप ही बच जाएगी। बेटे को बुरी आदतों से बचाओ, बेटी अपने आप ही बच जाएगी! बेटे को नारी का सम्मान करना सिखाओ, बेटी अपने आप ही बच जाएगी!



                         क्या कभी कोई विज्ञापन बनेगा कि 'बेटे को तमीज़ सिखाओ, संस्कार सिखाओ, देर रात बाहर रहने पर लगाम लगाओ?' रात में पुलिस द्वारा सड़कों पर लड़कियों के लिए पैट्रोलिंग की जाती है, लड़कों के लिए क्यों नहीं? रात में सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध लड़कों से पूछताछ क्यों नहीं की जाती? लड़कों के दोस्तों के फोन नंबर लेकर क्यों नहीं रखे जाते? लड़कों के साथ भी कभी कभार बाहर जाकर मालूम क्यों नहीं किया जाता कि वे किस संगत में रहते हैं और कहां कहां जाया करते हैं?



                            बेटियों को बांध कर रखने की बजाय ज़रा बेटों को भी बांध कर रखें। मुझे लगता है वक्त के साथ जब सबकुछ बदल रहा है तो बरसों से चली आ रही बेटे-बेटियों के पालन-पोषण के तरीकों और मान्यताओं में भी परिवर्तन करना आवश्यक है। लड़को के हमेशा सुरक्षित और लड़कियों को हमेशा असुरक्षित समझने की बजाय सिक्के को उल्टा कर दूसरे पहलूं पर गौर करना होगा कि बेटे को तमाम व्यस्नों और बुरी सोहबत से अधिक सुरक्षित रख कर हम कितनी ही बेटियों को सुरक्षित रख सकते हैं। 'बेटी छोड़ो, बेटा पढ़ाओ, उसको हर संस्कार सिखाओ! नैतिकता का पाठ पढ़ाकर नारी का सम्मान सिखाओ!'



*नोट* -: और यदि कोई पुरूष अपने माता-पिता को बताकर या पूछकर हर कार्य करने की आदत डाल ले तो उसे उपहास का पात्र भी न बनाया जाए ! क्योंकि यदि यह आदत शुरू से उसके माता पिता ने उसमें डाली है फिर जाएगी नहीं , जो कुल मिलाकर उसे जि म्मेदार भी बनाकर रखेगी हमेशा!


*हरीश शर्मा*

*पत्रकार, कवि*

*संस्थापक, अध्यक्ष*

*बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान*

*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर)*

*राजस्थान*

*बात हिमाचल की*



चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया

 चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया



ज्वाली / राजेश कतनौरिया

हिमाचल प्रदेश - आज, चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। इस समारोह में चौधरी समाज के लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


यह समारोह चौधरी हरिराम के सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को समर्पित था। उपस्थित जनों ने उनके जीवन और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की, और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



चौधरी फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, " चौधरी हरिराम  का जीवन हमें समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है। चौधरी फाउंडेशन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने फाउंडेशन की ओर से आगामी सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों की घोषणा भी की, उन्होंने समस्त बिरादरी की तरफ से मांग रखी की गग्गल एयरपोर्ट का नाम चौधरी हरिराम जी के नाम पर रखने की घोषणा जल्द की जाए ! जिसके लिए वह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय उड़डन मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे !


समारोह में चौधरी समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया, जिनमें निशु मोंगरा, संजय चौधरी, रेखा चौधरी, वरिंदर चौधरी, बलबीर चौधरी, बलबीर जनकौर, मोहिंदर चौधरी, राजीव चौधरी और अमित बंटी प्रमुख थे।


चौधरी फाउंडेशन की ओर से रोबिन कौंडल (प्रदेशाध्यक्ष), बिपन चौधरी, बिट्टल चौधरी, पंकज चौधरी, निशांत चौधरी और रजनीश चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



चौधरी हरिराम का योगदान:

चौधरी हरिराम एक महान समाज सुधारक और जनसेवक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज कल्याण के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए समाज में जागरूकता फैलाई और लोगों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। उनके प्रयासों से कई लोगों को शिक्षा प्राप्त करने और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने का अवसर मिला।



चौधरी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता:


चौधरी फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। श्री चौधरी हरिराम जी की जयंती के इस अवसर पर, फाउंडेशन ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराया।



समारोह के मुख्य अंश:

चौधरी हरिराम के जीवन और आदर्शों पर विस्तृत चर्चा।

सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों की घोषणा।

चौधरी समाज के प्रबुद्ध लोगों और फाउंडेशन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी।

श्री चौधरी हरिराम जी के विचारों को समाज में फैलाने का संकल्प।    !



रविवार, 9 मार्च 2025

शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका ने प्राप्त की एक और उपलब्धि

 शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका ने प्राप्त की एक और उपलब्धि




पवन भारद्वाज तेलका


शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका की पूर्व में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्र आर्यन देवल ने चंडीगढ़ तकनीकी​ कालेज से तकनीकी में डिग्री प्राप्त कर अपना अपने माता-पिता,शिवाजी हिम स्कूल पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका का और इलाके का नाम रोशन किया है। इस छात्र ने पहली से दसवीं तक कि शिक्षा शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका में प्राप्त की । बाहरवीं  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका से की । शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने समय समय पर अपना और स्कूल का नाम भी रोशन किया है । स्कूल के समस्त प्रशासन को अपने इन होनहार छात्र छात्रों पर गर्व है । आर्यन जी आपको व आपके माता पिता को ढेर सारी शुभकामनाएं, साथ ही हमें पूर्ण विश्वास है कि आप आगे चल कर अपना अपने माता पिता का और स्कूल का नाम रोशन करती रहोगी​ l आर्यन जी पर समस्त इलाकावासियों को नाज है l



*फोन गुम होने से निराश हो गए पंडित जी, बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कुछ मिनट में ढूंढ दिया फोन*

 *फोन गुम होने से निराश हो गए पंडित जी, बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कुछ मिनट में ढूंढ दिया फोन*




आशुतोष/बैजनाथ 


पपरोला के कंडी गांव निवासी पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने खोया हुआ फोन वापिस मिलने पर बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा का धन्यवाद जताया है।  पंडित ओम प्रकाश शर्मा श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर में पुजारी हैं।  शनिवार को जब वह एक बस से पपरोला से बैजनाथ गए, जब वह वापिस पपरोला आए तो उन्हें पता चला कि उनका फोन कहीं गिर गया है, उन्होंने डीएसपी अनिल शर्मा से फोन पर बात की और उन्हें सारी जानकारी दी। 



 डीएसपी अनिल शर्मा ने फोन पर ही उनसे उनका खोया हुए मोबाईल का नंबर मांगा और पांच मिनट के अंदर उन्होंने गुम हुए फोन की लोकेशन ट्रेस कर उनको दे दी, उस समय फोन की लोकेशन धर्मशाला के नरवाना के आस पास आ रही थी।‌ उन्होंने वहां किसी व्यक्ति को उस इस बारे में अवगत करवाया, जिस बस में वो आए थे, उस बस के ड्राइवर को इस बारे में जानकारी दी गई। तब बस के ड्राइवर ने उक्त फोन को बस से प्राप्त कर उसे ओम प्रकाश शर्मा को वापिस कर दिया। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए है,अगर किसी को पुलिस की सहायता की आवश्यकता पड़ती है,तो पुलिस हमेशा तत्पर है।