फ़ॉलोअर

सोमवार, 20 जून 2022

झमाझम बारिश में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंची बसपा भाईचारा बनाओ यात्रा

 झमाझम बारिश में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंची बसपा भाईचारा बनाओ यात्रा



BHK NEWS HIMACHAL

मण्डी(प्रकाश चन्द शर्मा)-: बहुजन समाज पार्टी, मण्डी लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश की भाईचारा बनाओ यात्रा प्रो प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव और प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र के नेतृत्व में आज झमाझम बारिश में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंची 

मुंशी राम प्रेमी, प्रदेश सचिव ने बताया कि आज नौवें दिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक, गलमा, रयूर, रिवालसर, लेदा, दसेहड़ा और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बलहड़ा, बलद्वाड़ा, बतैल, भांबला, पौटा, फतेपुर, चंदैश, मौही, नबाही, सरकघाट शहर में बसपा भाईचारा बनाओ यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया 

इस अवसर पर प्रो प्रेम कुमार हवाल ने कहा की नल में पानी ना आना, बेसहारा और जंगली जानवरों से उजड़ते खेत क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याएं है युवाओं ने भी बेरोजगारी और महंगी शिक्षा भी बड़ा मुद्दा बताया है

सरकाघाट विधानसभा में सर्वे फीडबैक और जनता की समस्याओं का निराकरण करने वाले बसपा कार्यकर्ताओ के संबंध में जानकारी जुटाई गई जिसके आधार पर विधानसभा का टिकट तय किया जाएगा

इस यात्रा में ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, रमेश कुमार अध्यक्ष जिला मण्डी, सदानंद साठे अध्यक्ष बल्ह विधानसभा क्षेत्र, डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज प्रभारी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र, दीप सिंह संधू, प्रभारी सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र, रत्न चंद भारद्वाज अध्यक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र, एन सी भारद्वाज उपाध्यक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र, रूप लाल वरिष्ठ कार्यकर्ता सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल रहे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें