फ़ॉलोअर

बुधवार, 7 जनवरी 2026

सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाने का मामला गरमाया, परंपराओं पर सवाल — नगर परिषद जांच के घेरे में

 सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाने का मामला गरमाया, परंपराओं पर सवाल — नगर परिषद जांच के घेरे में




सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाए जाने का मामला अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में कन्या स्कूल के सामने बनाए गए सेल्फी पॉइंट एवं यात्री ठहराव स्थल को लेकर यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस स्थल का शिलान्यास अक्टूबर 2023 में तत्कालीन विधायक राजेंद्र राणा द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष कुंतल देवी एवं प्रधान मनीष गुप्ता की मौजूदगी में विधिवत रूप से किया गया था। उस समय शिलान्यास पट्टिका भी नियमों के अनुसार स्थापित की गई थी। हाल ही में इस निर्माण का लोकार्पण वर्तमान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा द्वारा किया गया, जिसके दौरान नई उद्घाटन पट्टिका तो लगाई गई, लेकिन पूर्व में लगी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर कथित तौर पर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दिए जाने की चर्चा सामने आई है।

इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि शिलान्यास और उद्घाटन दोनों की पट्टिकाएं एक ही स्थान पर लगाना प्रशासनिक परंपरा है। सरकार बदलने पर पुरानी पट्टिकाएं हटाना न तो नियमसंगत है और न ही स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा।

मामले पर नगर परिषद अधिकारी रमन कुमार शर्मा ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन ऐसी परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने इस मामले में स्पष्ट जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या सुजानपुर में प्रशासनिक मर्यादाओं से हटकर नई “रिवायत” शुरू की जा रही है? जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत से मिले व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधि, विश्रामगृह सुजानपुर में शिष्टाचार भेंट करके व्यापारिक गतिविधियों को लेकर की सार्थक चर्चा

 सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत से मिले व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधि,


विश्रामगृह सुजानपुर में शिष्टाचार भेंट करके व्यापारिक गतिविधियों को लेकर की सार्थक चर्चा



 सुजानपुर


व्यापार मंडल सुजानपुर का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत से व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगवाई में मिला विश्राम गृह में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट वार्ता में व्यापारीक गतिविधियों के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर चर्चा की गई इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर के महासचिव गौरव जैन ने विधायक सुजानपुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर में जो विकास के कार्य आज लगाए गए हैं जिसके लिए व्यापार मंडल के तमाम सदस्य आपका आभार एवं धन्यवाद करते हैं इस मौके पर बताया गया कि सुजानपुर बस स्टैंड में नियमित बसें आती रहे इसको लेकर सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन करवाई जाए ताकि व्यापारिक गतिविधियों पर बस स्टैंड के शिफ्ट होने का कोई असर न पड़े इसके साथ-साथ यह भी मांग रखी गई कि मार्च महीने में जो होली मेला होना है उसकी समय अवधि 2 सप्ताह से अधिक ना हो और 20 दिन के भीतर मेला ग्राउंड खाली करवाया जाए होली मेला के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर जहां कहीं भी कोई बैठक होती है उसमें व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि जरूर शामिल हो रेस्ट हाउस में जो पार्किंग व्यवस्था का कार्य लगाया गया है और एक आम जनमानस के लिए जो रास्ता निकाला जा रहा है उस रास्ते के ऊपर दो पहिया वाहन आवाजाही कर सके ऐसा प्रावधान करवाया जाए शहर में प्रवासी लोग लगातार बढ़ रहे हैं उनका पुलिस विभाग से कहकर पंजीकरण करवाना जरूरी किया जाए इसके साथ-साथ जहां यह लोग रह रहे हैं उन लोगों का नाम पता भी थाना में पंजीकृत करवाना जरूरी किया जाए तमाम बातों को लेकर चर्चा की गई जिस पर विधायक सुजानपुर उन्हें कहा कि व्यापार मंडल सुजानपुर का गठन हुआ है जिसके लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं हैं शहर में विकास कार्य लगाए गए हैं और जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह लोगों के सहयोग से ही करवाए जा रहे हैं इस बार उनका टारगेट होली मेला में कम से कम 2 करोड़ रूपया राजस्व इकट्ठा करने का है की आधे पैसे को बचाकर शहर की सुंदरता पर खर्च किया जाए पहली बार ऐसा होगा कि मेले का सारा सिस्टम सुजानपुर उप मंडल अधिकारी के माध्यम से ही चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग सहयोग करें तो शहर को विकसित और एक बेहतरीन शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी 


 इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रवक्ता अमृता आजाद सोशल मीडिया इंचार्ज सौरभ गुप्ता व्यापारी संजय चौधरी विपुल महाजन मनीष गुप्ता शानू जैन कमलनयन इत्यादि प्रतिनिधि मौजूद रहे

महाराणा प्रताप की धरती से सेना को सलाम, 15 जनवरी को सुजानपुर चौगान में ऐतिहासिक सम्मान समारोह

 महाराणा प्रताप की धरती से सेना को सलाम, 15 जनवरी को सुजानपुर चौगान में ऐतिहासिक सम्मान समारोह



हमीरपुर —

राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई को सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तथा भूतपूर्व सैनिक लीग की ओर से महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित किए जा रहे विशाल एवं गरिमामय कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण प्राप्त हुआ है।


यह ऐतिहासिक आयोजन 15 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे, सुजानपुर के चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सिसौदिया वंश के 77वें संरक्षक, भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


महाराणा प्रताप ने अपने शासनकाल में मुगल बादशाह अकबर को चुनौती देकर न केवल अपने राज्य और प्रजा की रक्षा की, बल्कि सम्पूर्ण हिंदू समाज के लिए शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की अमर मिसाल कायम की। राजपूत महासभा अपने लोगो में महाराणा प्रताप और उनके वीर घोड़े चेतक की तस्वीर को गर्व से स्थान देती है।


आज के समय में वही परंपरा भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों द्वारा निभाई जा रही है, जिनका योगदान राष्ट्र की सुरक्षा में अतुलनीय है।


इसी भावना के साथ राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई इस गौरवमयी निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समस्त समाज एवं सभी संगठनों से आह्वान करती है कि वे 15 जनवरी को चौगान मैदान पहुंचकर महाराणा प्रताप की विरासत और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करें।

केलांग में कल 8 जनवरी से शुरू होगा आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर।

 केलांग में कल 8 जनवरी से शुरू होगा आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर

केलांग में कल 8 जनवरी से शुरू होगा आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर।



विजय ठाकुर/लाहौल-स्पीति 


स्पीति घाटी के बाद अब लाहौल घाटी में भी बच्चों और युवाओं को आईस हॉकी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

 लाहौल स्पीति आईस हॉकी संघ, आईस हॉकी क्लब केलांग तथा ग्राम पंचायत केलांग के संयुक्त तत्वावधान में केलांग में आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध द्वारा किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 8 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें बेसिक एवं इंटरमीडिएट कोर्स शामिल किए गए हैं। संघ के अध्यक्ष सुनील बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि लाहौल घाटी में यह आईस हॉकी का पहला प्रशिक्षण शिविर है। उन्होंने कहा कि संघ ने कड़ी मेहनत और विषम परिस्थितियों के बावजूद युवाओं के लिए आईस हॉकी रिंक तैयार किया है। संघ की सोच है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल में आगे लाया जाए।

संघ के कोऑर्डिनेटर तेंजिन बौद्ध ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को बैच-वाइज टाइमिंग के अनुसार संचालित किया जाएगा। इस शिविर में 7 से 21 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 65 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 15 जनवरी से अलग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कोच सोनम जांगपो एवं वीरेंद्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर होने वाले स्पीति कप के लिए यहीं से लाहौल ब्लेजिंग बियर क्लब की ओर से अंडर-14, अंडर-18 एवं सीनियर टीमों का चयन भी किया जाएगा।

संघ ने बताया कि क्लब का उद्देश्य लाहौल घाटी के बच्चों को भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना है। यह प्रशिक्षण शिविर क्षेत्र में आईस हॉकी को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

*ठेकेदारों को बड़ा झटका, वन विभाग ने कसमल के एक्सपोर्ट लाइसैंस पर लगाई रोक*

 *ठेकेदारों को बड़ा झटका, वन विभाग ने कसमल के एक्सपोर्ट लाइसैंस पर लगाई रोक*



पवन भारद्वाज चंबा 


चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में कसमल उखाड़ने के बाद एक्सपोर्ट लाइसैंस पर वन विभाग ने पूरी तरह रोक लगा दी है। सरकारी व निजी भूमि में कसमल को लेकर फील्ड स्टाफ से मांगी गई रिपोर्ट में कुछ खामियां पाई गई हैं। इसके बाद विभाग ने एक्सपोर्ट लाइसैंस जारी नहीं किए हैं। एक्सपोर्ट लाइसैंस के लिए कसमल के कुछ ठेकेदार सलूणी पहुंचे थे, जिनकी फाइलें वापस कर दी हैं। 

विभागीय पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि जब तक सरकारी व निजी भूमि में कसमल की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है तब तक लाइसैंस जारी नहीं किए जाएंगे। मौजूदा समय में लोगों के विरोध के बाद कसमल को उखाड़ने पर रोक लगाने के बाद कसमल सड़क किनारे रखी गई है जिसे जिले से बाहर ले जाया जाएगा। 

वन विभाग ने शिकायतें मिलने के बाद क्षेत्र के 18 आरओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी जिन्हें जमीनी स्तर पर जांच करने को कहा गया था कि वह सरकारी व निजी भूमि में कसमल की जांच करके रिपोर्ट करे। विभाग के पास पहुंची रिपोर्ट में कमियां पाई गई हैं। इसका आकलन करने के बाद राजस्व विभाग से मिलान किया जाएगा। 

वन विभाग की अनुमति स

हैल्थ ब्लॉक किहार एवं तिस्सा के अंतर्गत कार्यरत आयुष डॉक्टर्स (सरकारी एवं निजी), प्राइवेट आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट, हाउस फार्मेसी संचालक तथा रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर्स के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कफ सर्विलेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

 हैल्थ ब्लॉक किहार एवं तिस्सा के अंतर्गत कार्यरत आयुष डॉक्टर्स (सरकारी एवं निजी), प्राइवेट आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट, हाउस फार्मेसी संचालक तथा रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर्स के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कफ सर्विलेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया



पवन भारद्वाज चंबा 


हैल्थ ब्लॉक किहार एवं  तिस्सा के अंतर्गत कार्यरत आयुष डॉक्टर्स, प्राइवेट आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट,हाउस फार्मेसी संचालक तथा रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर्स के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कफ सर्विलेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 130 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान टीबी रोग की पहचान, कफ सैंपल संग्रहण, रिपोर्टिंग प्रक्रिया एवं समय पर उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ड्रग इंस्पेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने टीबी उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस ट्रेनिंग में TIFA प्रोजेक्ट JHPIEGO कंसल्टेंट कांगड़ा Division से गोविंद सिंह जी हैल्थ डिपार्टमेंट से टीबी सुपरवाइजर सलूणी टीबी सुपरवाइजर तीसा के साथ साथ सीनियर लैब टेक्निशन भी मौजूद रहे।

*ओ बेसब्री , सेहत के लिए तू तो हानिकारक है !*

 *ओ बेसब्री , सेहत के लिए तू तो हानिकारक है !*




           {  मुमुक्षु  के. ठाकुर  }


और सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं , बल्कि तन , मन , धन , प्राण , आत्मा सभी के लिए ही ये व्याकुलता और बेसब्री नुकसानदेह है ।  सब्र और संयम का दूसरा नाम ही शांति और आनंद है । ऐसा करोड़ों लोग जानते हैं , लेकिन व्यवहार में मानते कुछ सौ लोग भी नहीं ! ठीक उसी तरह कि काम ,  क्रोध , लोभ , मोह , अहंकार  हमारे लिए बहुत हानिकारक होते हैं ।

                 हमारे देश के  99% लोग तो बेसब्री और बेचैनी के महाउपासक हैं । हम हिंदुस्तानी छ: महीने के बच्चे दस सेकेंड भी दूध का इंतज़ार नहीं कर सकते और पानी मिलने की पांच सेकेंड की देरी में ही आदरणीय बजुर्ग चिल्लाने लगते हैं ।

                          भारतीय युवाओं की तो हम बात ही क्या करें ? उन्हें तो सब कुछ बस चुटकी बजाते ही मिल जाने की घोर आकांक्षा रहती है । रातों-रात करोड़पति बन जाना चाहते हैं । दो-चार महीने पढ़ाई करके ही कलेक्टर ( आई . ए. एस. ) हो जाने की अभिलाषा रहती है ।  लोग सौ माला मंत्र जप करके ही मोक्ष या ईश्वर प्राप्ति की इच्छा रखते हैं । तात्पर्य ये कि हमारे देश के हर उम्र , हर वर्ग के लोगों के ऊपर ये उतावलापन और बेसब्री भयंकर रूप से छाए हुए हैं ।

                    

                    थोड़ा गौर करें तो , मध्य-पूर्व ( मिडल ईस्ट ) ऐशिया और दुनिया के कुछ देशों में तो सिर्फ जैसे - तैसे ज़िंदा रहना ही लगभग  बहुत बड़े संघर्ष जैसा  होता है ।  और भूगोलिक रूप से हमारे भारत के एक बहुत ही बड़े भू-भाग में काफी सरल , सहज जीवन होते हुए भी हम इतने बेसब्र , बेचैन , व्याकुल क्यों रहते हैं , इसका उत्तर तो शायद सिर्फ भगवान परमात्मा ही दे सकता है ।

                    बेसब्री के इस मामले में हम देश के कुछ नेताओं से अच्छा सबक सीख सकते हैं । उदाहरण के रूप में  ' नोटबंदी ' के कारण कुछ नेताओं का तो करोड़ों-अरबों रुपयों का नुकसान हो गया था । अब इसका कारण चाहे भय , लोक-लज्जा रहा हो या कुछ और । लेकिन , कुछ राजनीतिज्ञों ने चीखना-चिल्लाना तो दूर , बल्कि सार्वजनिक रूप से उफ्फ तक नहीं की थी !  ऐसे लोगों के सब्र की प्रशंसा में ताली ठोकना तो ज़रूर बनता है ।


                        #


            = मुमुक्षु के. ठाकुर ,

        {  ओबड़ी ,  चम्बा  }

श्रीराम सेना के 11 सदस्य 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतू ज्योति लाने अयोध्या रवाना, जत्थे में 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल श्री राम सेना ने चौथे दिन निमंत्रण पत्र वितरण के तहत दून भाजपा मंडलाध्यक्ष को दिया न्योता 10 जनवरी शनिवार को शिव मंदिर से राम ज्योति के निकलेगी शोभा यात्रा

 श्रीराम सेना के  11 सदस्य 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतू ज्योति लाने अयोध्या रवाना, जत्थे में 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल


श्री राम सेना ने चौथे दिन निमंत्रण पत्र वितरण के तहत दून भाजपा मंडलाध्यक्ष को दिया न्योता 


10 जनवरी शनिवार को शिव मंदिर से राम ज्योति के निकलेगी शोभा यात्रा


बीबीएन 07 जनवरी कविता शांति गौतम 


श्री राम सेना द्वारा बद्दी द्वारा ऐतिहासिक 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव  हेतु  11  सेवादारों का जत्था श्री राम की ज्योति लाने हेतु रवाना हुआ। जत्थे में 9 वर्षीय बालक भी स्वेच्छा से गया है। श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू होने वाली शोभा यात्रा शाम को समाप्त होगी। जिंदल ने बताया कि श्री राम सेना प्रदेश की एक मात्र ऐसी संस्था है जो  इस बार 22 जनवरी को श्री राम महोत्सव मनाने जा रही है । उन्होंने बताया कि श्री राम महोत्सव हेतु निमंत्रण पत्र वितरण अभियान के चौथे दिन दून के पूर्व विधायक सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह सहित लाला तरक्की लाल कौशल, रमन कुमार, सत्यम स्टेशनर,भगवान दास ,माधो राम ,मनोज कौशल बांटू,गीता राम थाना,शाम लाल ,दर्शन पाल, देश राज ,राम लाल महिंद्र पाल,दीवान , अमी चंद ,बलबीर सिंह,देश राज ,विनोद ,मंजीत सिंह, अमीचंद ,आशीष,कमल ,बिपिन ,मनोज,रमेश शर्मा,राम रतन, लाडी , अंजना ऋषि ठाकुर आदि को निमंत्रण पत्र दिए।



फ़ोटो केप्सन 

मंडलाध्यक्ष को निमंत्रण सौंपते श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल

गुवाहाटी रिफाइनरी में बंकरमैन बद्दी की तकनीक का प्रदर्शन बेहतर रहा

 गुवाहाटी रिफाइनरी में बंकरमैन बद्दी की तकनीक का प्रदर्शन बेहतर रहा




बीबीएन 7 जनवरी कविता शांति गौतम 


शून्य लागत पर प्रत्यक्ष कार्बन कैप्चर की बंकरमैन तकनीक (डीसीसीएनसी) को डीडीसीएस नियंत्रण केंद्र गुवाहाटी में 08 जुलाई 2024 को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित किया गया था। सिस्टम में उपयोग किए जाने वाले रासायनिक फिल्टर को प्रतिस्थापन के बिना 12 महीने तक काम करने की गारंटी दी गई थी। हालाँकि, उनकी अवशिष्ट क्षमता की त्रैमासिक जांच के दौरान फिल्टर के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखने पर, बंकरमैन ने उपयोगकर्ताओं (गुवाहाटी रिफाइनरी) से बिना प्रतिस्थापन के अगले 6 महीने के लिए उसी फिल्टर का उपयोग करने की अनुमति देने का अनुरोध किया ताकि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन 12 महीने की गारंटी अवधि से परे भी किया जा सके। गुवाहाटी रिफाइनरी इसके लिए सहमत हो गई और फिल्टर के साथ सिस्टम के प्रदर्शन का मूल्यांकन 18 महीने की विस्तारित अवधि के लिए किया गया। यह पाया गया कि सिस्टम और फिल्टर ने संतोषजनक ढंग से प्रदर्शन किया और 12 महीने की गारंटी अवधि के मुकाबले, 18 महीने की अवधि के लिए लगातार जी1 (हल्के) स्तर पर वांछित संक्षारक वातावरण, 800 पीपीएम से नीचे कार्बनडाइआक्साइड एकाग्रता और 400 पीपीबी से नीचे टीवीओसी बनाए रखा।  बंकरमैन के अध्यक्ष मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने बताया कि सिस्टम का यह बेहतर प्रदर्शन इन सुविधाओं के महत्व को ध्यान में रखते हुए और उनके संचालन में व्यवधान/डाउन टाइम की किसी भी संभावना से बचने या कम करने के लिए इन प्रणालियों के डिजाइन में उनके द्वारा विचार किए गए अंतर्निहित सुरक्षा और अतिरेक कारकों में योगदान देता है। 

गुवाहाटी रिफ़ाइनरी ने अब पुराने फ़िल्टर बदलकर नये फ़िल्टर लगा दिए हैं और वार्षिक आधार पर फ़िल्टर बदलने के लिए अगले दो वर्षों के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध प्रदान किया है।    इस पायलट प्रोजेक्ट में बंकरमैन की इस नई तकनीक के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर, भारत में तेल रिफाइनरियां, उद्योग और अन्य विभाग, अब नकारात्मक लागत पर प्रत्यक्ष कार्बन कैप्चर (डीसीसीएनसी) की इस तकनीक को शामिल करते हुए अपनी मुख्य परियोजनाओं के लिए काम शुरू कर रहे हैं।



लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल सम्मानित

 लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल सम्मानित




सुंदरनगर - नाचन विधानसभा क्षेत्र के गांव महादेव से संबंध रखने वाले लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल को भारतीय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ के चेयरमैन डाॅक्टर संजय कुमार को मां कोयला महिला मंडल महादेव के एक विशेष समारोह में टोपी व मफलर ओढ़ाकर सम्मानित किया।


यह सम्मान हीरा सिंह कौशल को डी डी हिमाचल दूरदर्शन में नववर्ष एक जनवरी 2026 में वागधारा में "नववर्ष की आमद व लघुकथा की प्रासंगिकता" जगदीश शर्मा द्वारा लिए गए साक्षात्कार पर प्रदान किया। हीरा सिंह कौशल का लघुकथा संग्रह "ख्यालों के साये में" प्रकाशित हुआ है। इससे पहले भी हीरा सिंह कौशल को अनेक सम्मानों से नवाजा गया है।

इस मौके पर डॉ संजय कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पच्चीसी खेल महासंघ , चेयरमैन हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ एव समाज सेवी नाचन विधान सभा क्षेत्र , लछमण दास , ग्राम पंचायत प्रधान नील कमल , हीरा सिंह कौशल जी, ,माँ कोयला महिला मंडल प्रधान सोमा देवी ,सचिव रमेशा देवी , उपप्रधान रजनी देवी , कार्यकारिणी सदस्य नागनी देवी ,मुख्य स्लाहकार पूर्णी देवी ,सरंक्षक पद द्रुमति देवी वह अन्य सभी मौजूद रहे ।


मकर संक्रांति पर बजरंग दल व गौ रक्षा दल की सराहनीय पहल मेहाडा जाटूवास में गौ माता को पहनाई गई रेडियम बेल्ट

 मकर संक्रांति पर बजरंग दल व गौ रक्षा दल की सराहनीय पहल


मेहाडा जाटूवास में गौ माता को पहनाई गई रेडियम बेल्ट


मेहाडा जाटूवास।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बजरंग दल टीम एवं गौ रक्षा दल मेहाडा जाटूवास द्वारा गौ माता की सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। सड़क दुर्घटनाओं से गौ माता को बचाने के उद्देश्य से टीम द्वारा उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाई गई, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशुओं की मौजूदगी का आभास हो सके।


इस अभियान में बजरंग दल व गौ रक्षा दल के कई गौ सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह, विवेक (गौ सेवक), अजय शर्मा, प्रदीप किराड़, आशीष, किरशन गावली, अंकित किराड़, बचिया शुट्टर, देशराज, महेंद्रगढ़, टींकू राज और राजेश पहलवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


गौ सेवकों ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह पहल बेहद आवश्यक है। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौ माता की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियानों में सहयोग करें।


स्थानीय लोगों ने बजरंग दल व गौ रक्षा दल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

रविवार, 4 जनवरी 2026

मनाली पुलिस ने अनधिकृत रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए दर्जनों वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए चालान

 मनाली पुलिस ने अनधिकृत रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए दर्जनों वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए चालान




बात हिमाचल की, विजय ठाकुर/ लाहौल-स्पीति 


मनाली पुलिस द्वारा रविवार को आई बैक्स चौक से मनाली थाना तक अनधिकृत रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए दर्जनों वाहनों के विरुद्ध द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। प्रशासन द्वारा और पुलिस द्वारा इन वाहनों को इस स्थान पर पार्क न करने के बारे में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, परंतु वाहन चालक बेतरतीब ढंग से यहां वाहन पार्क कर देते हैं l मनाली पुलिस के अनुसार इन स्थानो पर वाहनों के पार्क होने से दोनों दिशाओं में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से नहीं हो पाता, जिसके कारण अक्सर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है l 

मनाली पुलिस ने आम जन मानस व वाहन चालकों को उपरोक्त स्थान पर अपने वाहन पार्क न करने की हिदायत दी है कहा कि अन्यथा प्रतिदिन इन वाहनों के चालान किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कहा गया है कि अपने-अपने वाहनों को अपने घर की पार्किंग अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें तथा क्षेत्र को स्वच्छ रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा चलाई गई इस मुहिम की खूब सराहना की है l कहा कि मनाली का पूरा फुटपाथ दुकानों से भरा रहता है जिस से पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती थी l सड़क खाली होने से दुर्घटना होने की भी आशंका कम होगी l

उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी का आदर्श शर्मा राज्य युवा उत्सव बिलासपुर में चित्रकला में उपविजेता रहा। आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया

 उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी का आदर्श शर्मा राज्य युवा उत्सव बिलासपुर में चित्रकला में उपविजेता  रहा। आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। 



दो और तीन जनवरी को राज्य युवा उत्सव का बिलासपुर में दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आदर्श शर्मा जवाहरलाल नेहरू कॉलेज शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहा है ।आदर्श शर्मा उप मंडल बड़सर के ग्राम पंचायत बलयाह के गांव बढनी का रहने वाला है आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया आदर्श शर्मा ने बचपन में कई मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का और हमीरपुर का नाम रोशन कर चुका है। ड्राइंग सर विवेक शर्मा जी  आदर्श शर्मा का समय-समय पर मार्गदर्शन करवाते रहते हैं इनका बहुत सहयोग रहता है और हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनका भी आशीर्वाद रहता है। हिमाचल प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा जी ने  आदर्श शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर और भी मंत्री खेल मंत्रालय के गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। आदर्श शर्मा समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । नवदुर्गा मां गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदा ऐसे ही बना रहे। उप मंडल बड़सर ब गांव बढ़नी में खुशी की लहर छा गई है।

*वेनेजुएला पर हुए अमेरिकी हमले पर एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति का वक्तव्य*

 *वेनेजुएला पर हुए अमेरिकी हमले पर एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति का वक्तव्य*


*वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को देर रात उनके घर से अमेरिकी कमांडो द्वारा गिरफ्तार करने और वेनेजुएला पर ट्रंप सरकार द्वारा हमले और कब्जे के विरुद्ध पूरी दुनिया में हो रहे विरोध के साथ एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति एकजुटता जाहिर करता है।*


एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने वेनेजुएला की सम्प्रभुता पर किए इस हमले की कड़ी निंदा की है। * एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने लिए प्रस्ताव में कहा कि किसी स्वतंत्र देश पर हमला, उसकी चुनी हुई सरकार को हटाना और उसके प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है।* वेनेजुएला पर हमले के मामले पर यह तथ्य है कि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के संवैधानिक प्रावधानों का भी खुला उल्लंघन किया है। हमले के संदर्भ में अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी लेना तो दूर की बात है ट्रंप ने कांग्रेस को सूचना तक नहीं दी। दुनिया में पेट्रोडॉलर का वर्चस्व बनाए रखने के लिए ट्रंप प्रशासन ने यह हताशापूर्ण गैर पारंपरिक कार्रवाई की है। लेकिन इस तरह की गई कार्रवाईयों से पेट्रोडॉलर के वर्चस्व को बनाए रखना अब अमेरिका के लिए संभव नही है। उलटे दुनियाभर में इस तरह की कार्रवाई अशांति और अस्थिरता ही पैदा करेगी।


एस एफ आई हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने प्रस्ताव में कहा कि वेनेजुएला का अपराध महज इतना था कि उसने अपने प्राकृतिक संसाधनों पर अपने लोगों का अधिकार स्थापित करने की कोशिश की और तेल क्षेत्र को अमेरिकी कंपनियों से मुक्त करने की कोशिश की थी। वेनेजुएला ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के एकाधिकार को चुनौती दी।* अमेरिका का यह कहना कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ड्रग्स व्यापार में लिप्त थे और विरोधियों की लोकतांत्रिक गतिविधियों पर हमला कर रहे थे, इसलिए उसने वेनेजुएला पर हमला किया, पूरी तौर पर पाखंड है।

 *अमेरिका दुनिया भर में तानाशाही की सरकारों का समर्थन करता है और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष ढंग से ग्लोबल साउथ के देशों के संसाधनों पर कब्जा करता आ रहा है।*

एआईपीएफ एनडीए की केंद्र सरकार से यह मांग करता है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला पर कब्जा करने के खिलाफ वह अपना विरोध दर्ज कराए। क्योंकि यह हमला ग्लोबल साउथ के सभी देशों के आत्मनिर्णय के अधिकार पर हमला है। इसी तरह के हमले पहले भी अमेरिका इराक, लीबिया आदि देशों में बहाने बनाकर करता रहा है।

सुजानपुर में विकास के कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी : कैप्टन रंजीत सिंह राणा

 सुजानपुर में विकास के कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी : कैप्टन रंजीत सिंह राणा



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विकास और जनसुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार तेजी से काम हो रहा है। यह बात सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुजानपुर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के लोगों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार पहले से कहीं अधिक तेज हुई है। चाहे बात सुजानपुर अस्पताल की हो, बस स्टैंड क्षेत्र की हो, किंग देव वोटिंग स्कूल की हो या फिर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पेयजल सुविधाओं की—हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारना है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबंदी का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। यह समस्या लंबे समय से किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय रही है। तारबंदी से न केवल फसलों की सुरक्षा होगी, बल्कि किसानों की मेहनत भी सुरक्षित रहेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विधायक राणा ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों को जोड़ने के लिए कुल 8 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं जिनकी मांग वर्षों से की जा रही थी। उन्होंने विशेष रूप से चबूतरा–सीरी को जोड़ने वाली सड़क का उल्लेख किया और कहा कि यह सड़क लगभग 40 वर्षों से लोगों की मांग थी। अब जाकर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क के बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

पेयजल समस्या पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 करोड़ रुपये की पानी की योजना को अप्लाई से स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य भी शुरू हो गया है। इस योजना से बनाल पंचायत, री पंचायत, देह पंचायत, नौन पंचायत और करोड़ पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के करोड़ में लगभग 150 कनाल भूमि पर बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू हो चुका है। यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए विधायक राणा ने कहा कि सुजानपुर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि सुजानपुर अस्पताल में 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों सहित कुल 13 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले लोगों को इलाज के लिए हमीरपुर या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के सभी पद भर दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता से न केवल इलाज में सुधार हुआ है, बल्कि लोगों का विश्वास भी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा है।

कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हमीरपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले के लिए विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है और हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, पानी की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक राणा ने यह भी कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। कोई भी क्षेत्र, कोई भी पंचायत और कोई भी बस्ती विकास से अछूती नहीं रहेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आज की जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, विकसित और सुविधासंपन्न सुजानपुर तैयार करना है। सुजानपुर का विकास ही उनका संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।

स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति जल्द सिद्धू चौक पर होगी स्थापित : उदय कुमार

 स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति जल्द सिद्धू चौक पर होगी स्थापित : उदय कुमार


बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने एक अहम और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी सिद्धू राम की मूर्ति जल्द ही सिद्धू चौक पर स्थापित की जाएगी। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल भावनात्मक है, बल्कि इतिहास को सम्मान देने की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उदय कुमार ने कहा कि चौधरी सिद्धू राम ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक उनके नाम से जुड़े सिद्धू चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों तक उनके अतुलनीय योगदान की उपेक्षा क्यों की गई। यह एक ऐसी कमी थी जिसे दूर किया जाना बेहद जरूरी था।

उन्होंने इस पहल के लिए सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि विधायक राणा ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारने का बीड़ा उठाया है। उनकी सकारात्मक सोच और प्रयासों से अब सिद्धू चौक पर स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति स्थापित होने जा रही है।

उदय कुमार ने कहा कि मूर्ति स्थापना के बाद सिद्धू चौक की पहचान और भी सशक्त होगी। यह चौक केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान की जीवंत मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा और समाज में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।

*सुक्खू सरकार में नियमों की अनदेखी, ‘मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम’ फुल स्पीड पर: राजेंद्र राणा*

 *सुक्खू सरकार में नियमों की अनदेखी, ‘मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम’ फुल स्पीड पर: राजेंद्र राणा*



बात हिमाचल की, बिंदिया ठाकुर, हमीरपुर, 

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आज शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम पूरी रफ्तार से चल रही है। उन्होंने कहा कि कानून, नियम और प्रशासनिक मर्यादाओं को पूरी तरह ताक पर रखकर मुख्यमंत्री अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में जुटे हुए हैं।



आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि बीते तीन वर्षों से प्रदेश में मित्र मंडली फ्रॉड स्कीम, मित्र मंडली प्रॉपर्टी डीलिंग स्कीम और मित्र मंडली कर्ज माफ स्कीम के नाम पर सत्ता का खुला दुरुपयोग किया गया और अब नए साल की शुरुआत मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम अनलिमिटेड से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक सीनियर सिस्टम मैनेजर को सभी नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कैबिनेट से पास करवाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया। इसी तरह डीएआरओ रैंक के एक अधिकारी, जो नादौन में तहसीलदार रह चुके हैं, को नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए एचएएस अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया। राणा ने कहा कि यह योग्यता का नहीं, बल्कि नजदीकी का इनाम है।



भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यकाल में मित्र मंडली को अनलिमिटेड ओएसडी, मीडिया एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर और विभिन्न प्रकार के सलाहकार पदों से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री की नीति साफ है कि उनका कोई भी मित्र सत्ता में पीछे न रह जाए, भले ही इसके लिए संविधान, सेवा नियम और प्रशासनिक ढांचे को ही क्यों न कुचलना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश को मित्रों की जागीर में तब्दील किया जा रहा है।


राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मित्र मंडली को प्रमोशन और पदों की लॉटरी लग रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही, मेडिकल क्लेम महीनों से लंबित हैं। युवा सरकार से नाराज हैं, महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और ठेकेदारों को उनके कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा। इसके उलट भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और प्रमोशन माफिया सरकार की शरण में सुरक्षित और खुश नजर आ रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तानाशाही की सारी सीमाएं तब पार कर दी गईं जब एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को, जिनका सेवानिवृत्ति का कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था, केवल इसलिए जबरन रिटायर कर दिया गया ताकि मुख्यमंत्री का करीबी अधिकारी प्रमोशन पा सके। राणा ने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रशासनिक पतन और नियमों की खुली हत्या है।


राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिम केयर योजना और शहर योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता था, लेकिन सुक्खू सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को संकट में डाल दिया। मुख्यमंत्री जनता के लिए कोई ठोस नई योजना नहीं ला सके, जबकि अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने की योजनाएं पूरी रफ्तार से चलाई जा रही हैं।


 राजेंद्र राणा ने मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम अनलिमिटेड सहित सभी संदिग्ध नियुक्तियों और प्रमोशनों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और हिमाचल प्रदेश को मित्रों की नहीं, बल्कि कानून, संविधान और जनता की सरकार मिलनी चाहिए। राणा ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाएगी और जनता के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन

 सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

सुजानपुर में आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानपूर्वक नमन करना है।

इस गरिमामय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर करेंगे।

इसके अतिरिक्त, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, 

महाराणा प्रताप के वंशज एवं मेवाड़ राजघराने से श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पूर्व सैन्य अधिकारी, वीर नारियां, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन और बलिदान को स्मरण किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सेना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं और युवा पीढ़ी को सेना के प्रति प्रेरित करते हैं।

सुजानपुर में आयोजित यह सेना दिवस समारोह भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक स्मरणीय और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा।

“सनातन की हुंकार सुजानपुर से—घर-घर जागृति, एकजुटता ही भारत की सुरक्षा : राजेन्द्र राणा ”

 “सनातन की हुंकार सुजानपुर से—घर-घर जागृति, एकजुटता ही भारत की सुरक्षा : राजेन्द्र राणा ”



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर। 

सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन ने सनातन चेतना का प्रचंड संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र राणा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि सनातन को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। भारत माता की जय बोलने के साथ-साथ भारत के लिए समर्पित होना होगा और इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी।

राजेन्द्र राणा ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज में अपनापन कमजोर हुआ है, लेकिन यह संतोषजनक है कि हिंदू समाज अब जाग रहा है। जिस प्रकार से जागृति फैल रही है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में सनातन संस्कृति और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को जागृत करना, जोड़ना और एकजुट करना है, क्योंकि यह सिद्ध हो चुका है कि एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, बिखरे तो कमजोर पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन सभी कार्यक्रमों का लक्ष्य हिंदुओं को अपने मूल्यों, संस्कारों और दायित्वों का बोध कराना है। उन्होंने नववर्ष पर देवस्थलों में उमड़ी भारी भीड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संकेत है कि देश सनातन पथ की ओर लौट रहा है।

राजेन्द्र राणा ने जन-जन से आह्वान किया कि अपने घरों में ऐसा वातावरण बनाएं, जहां पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण प्रवेश न कर पाए। परिवार के साथ भोजन, सुबह-शाम प्रभु सिमरन, आरती और पूजा-पाठ को जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि बच्चों को अपने संस्कार, सिद्धांत और उद्देश्य का स्पष्ट ज्ञान हो। उन्होंने कहा, भारत माता की जय कहना आसान है, लेकिन भारत को बचाने के लिए आगे आना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।


सम्मेलन में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। माता ज्वाला जी, जिला कांगड़ा से लाई गई पवित्र जोत के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हुए। प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ शुभारंभ और राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ।


वैदिक मित्रों के साथ विधिवत पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। मध्य मैदान में बने हवन कुंड में राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन आहुतियां डलवाईं।

“सनातन की रक्षा के लिए हर घर से उठे जागरण की लौ, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : राजेन्द्र जी (RSS)”

 “सनातन की रक्षा के लिए हर घर से उठे जागरण की लौ, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : राजेन्द्र जी (RSS)”



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र जी ने सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकजुटता पर ज़ोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “सनातन को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। भारत माता की जय कहना गर्व की बात है, लेकिन भारत के लिए समर्पित होना उससे भी बड़ा दायित्व है।”

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से समाज में अपनापन कम हुआ है, लेकिन आज हिंदू समाज जाग रहा है, जो शुभ संकेत है। आने वाले समय में यह जागृति और मजबूत होगी। सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और एकजुट करना है, क्योंकि यह सिद्ध हो चुका है कि “एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, बंटे तो कमजोर पड़ेंगे।”

राजेन्द्र जी ने आह्वान किया कि सनातन की शुरुआत अपने घर से करें—परिवार के साथ भोजन करें, सुबह-शाम प्रभु सिमरन, आरती और पूजा-पाठ की परंपरा अपनाएं, ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति, सिद्धांत और उद्देश्य का बोध हो। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका लक्ष्य हिंदू समाज को जागृत करना है।

सम्मेलन में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। माता ज्वाला जी, जिला कांगड़ा से लाई गई पवित्र जोत के दर्शन हुए, प्रसाद वितरित किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मध्य मैदान में हवन कुंड बनाकर राजपुरोहित आशुतोष शर्मा द्वारा हवन आहुतियां दिलवाई गईं। कार्यक्रम वंदे मातरम् से आरंभ होकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को मनिहाल पंचायत के नव-निर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण कर उसे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को समर्पित किया।

 सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को मनिहाल पंचायत के नव-निर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण कर उसे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को समर्पित किया।



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

विधायक के पंचायत भवन परिसर में पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान शारदा देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांववासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया।

लोकार्पण अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर पंचायत भवन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंचायत प्रधान द्वारा उन्हें शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान शारदा देवी ने कहा कि मनिहाल को पंचायत भवन की सौगात विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के प्रयासों से ही प्राप्त हुई है, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी उनके आभारी हैं।

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पंचायत भवन के भूतल का उद्घाटन किया गया है तथा आने वाले समय में इसकी द्वितीय मंजिल का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनिहाल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी गई है। अब तक लगभग 20 से 30 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि पंचायत भवन का कुल बजट 1 करोड़ 16 लाख रुपये है, जिसमें से लगभग 40 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक ने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि पस्तल क्षेत्र में किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़-बंदी करवाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के एक शहीद के सम्मान में शहीदी गेट का निर्माण भी किया जाएगा।

सुजानपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन: 1700 श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता, आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा नगर

 सुजानपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन: 1700 श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता, आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा नगर 





बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर 

जिला हमीरपुर के सुजानपुर नगर में आज आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 1700 लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे संपूर्ण नगर आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।

सम्मेलन की शुरुआत विधिवत हवन-यज्ञ के साथ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों से वातावरण पवित्र एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से यज्ञ में सहभागिता की और धर्म-संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गईं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक गीत, नृत्य और आध्यात्मिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्हें उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

सम्मेलन में आदरणीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

राजिंदर जी, उत्तर क्षेत्र के सह व्यवस्था प्रमुख ने समाज में संगठन और संस्कारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

संतोष जी, जिला हमीरपुर की ब्रह्माकुमारी प्रचारक ने आत्मिक शुद्धता और सकारात्मक जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

वहीं प्रज्ञा जी साध्वी ने सनातन संस्कृति की महत्ता और सामाजिक समरसता पर प्रभावशाली संदेश दिया।

इस विशाल आयोजन की सफलता में स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से गृह संपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच बनाकर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कुल मिलाकर, यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और सनातन मूल्यों का सशक्त और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा

वेदों के अनुसार पुत्र कितने प्रकार के होते हैं गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा

 वेदों के अनुसार पुत्र कितने प्रकार के होते हैं गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा 




आगरा।आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज आज राष्ट्रीय कार्यालय ब्रजवासी धाम पर बैठ हुए थे और पुत्र के बारे में जानकारी दी। कहा कि हिन्दू परिवार में विवाहिता स्त्री से उत्पन्न नर सन्तान को पुत्र कहा जाता है। पुत्र को बेटा, लड़का, बालक आदि नामों से भी सम्बोधित किया जाता है।


पुत्र का प्रारम्भिक अर्थ लघु अथवा कनिष्ठ होता। 'पुत्रक' रूप का व्यवहार प्यार भरे सम्बोधन में अपने से छोटे लोगों के लिए होता था। आगे चलकर इस शब्द की धार्मिक व्युत्पत्ति की जाने लगी- "पुत=नरक से, त्र= बचाने वाला।" पुत्रों द्वारा प्रदत्त पिण्ड और श्राद्ध से पिता तथा अन्य पितरों का उद्धार होता है, इसलिए वे पितरों को नरक से त्राण देने वाले माने जाते हैं। धर्मशास्त्र में बारह प्रकार के पुत्रों का उल्लेख पाया जाता है। मनुस्मृति के अनुसार इनका क्रम इस प्रकार है:-


औरस पुत्र

क्षेत्रज पुत्र

दत्तक पुत्र

कृत्रिम पुत्र

गूढज पुत्र

अपविद्ध पुत्र

कानीन पुत्र

सहोढ़ पुत्र

क्रीतक पुत्र

पौनर्भव पुत्र

स्वयंदत्त पुत्र

शौद्र पुत्र


अन्य वेदों ने भी पुत्र को इन 12 श्रेणियों में रखा है इनमें से भी


औरस

क्षेत्रज

दत्त

कृत्रिम

गूढोत्पन्न और 

अपविद्ध - ये छ : पुत्रों से ऋण , पिण्ड , धन की क्रिया , गोत्र साम्य कुल वृति और प्रतिष्ठा रहती है । 


इनके अतिरिक्त-


कानीन

सगोढ़

क्रीत

पौनर्भव

स्वयं दत्त और 

पार्शव 


इनके द्वारा ऋण एवं पिंड आदि का कार्य नहीं होता - ये केवल नामधारी होते हैं व गोत्र एवं कुल से सम्मत नहीं होते।


औरस-:  अपने द्वारा उत्पन्न किया गया पुत्र। प्रकृत पुत्र को ही औरस पुत्र कहा जाता है। हिंदू धर्मानुसार अपने अंश से धर्मपत्नी के द्वारा उत्पन्न पुत्र को औरस पुत्र कहा जाता है।


क्षेत्रज:- पति के नपुंसक , पागल - उन्मत्त या व्यसनी होने पर उसकी आज्ञा से काम वासना रहित पत्नी द्वारा उत्पन्न पुत्र।


दत्तक:- गोद लिया हुआ , माता - पिता द्वारा दूसरे को दिया गया - इसके एवज में कोई धन - अनुग्रह - प्रत कार नहीं प्राप्त किया गया हो।


कृत्रिमः- श्रेष्ठजन , मित्र के पुत्र और मित्र द्वारा दिए गया पुत्र।


गूढ-: वह पुत्र जिसके विषय में यह ज्ञान न हो कि वह गृह में किसके द्वारा लाया गया।

अपविद्ध- :बाहर से स्वयं लाया गया पुत्र।


कानीन- :कुँवारी कन्या से उत्पन्न पुत्र।


सगोढ़ :- गर्भिणी कन्या से विवाह के बाद उत्पन्न पुत्र।


क्रीत:- मूल्य देकर ख़रीदा गया पुत्र।


पुनर्भव:- यह दो प्रकार का होता है - एक कन्या को एक पति के हाथ में देकर , पुन : उससे छीन कर दूसरे के हाथ में देने से जो पुत्र उत्पन्न होता है।


स्वयंदत्त:- दुर्भिक्ष - व्यसन या किसी अन्य कारण से जो स्वयं को किसी अन्य के हाथ में सोंप दे।


पार्शव:-  व्याही गई या क्वाँरी अविवाहिता शूद्रा के गर्भ से ब्राह्मण का पुत्र।


इसके अलावा भी शास्‍त्रों में 4 तरह के पुत्र बताए गए हैं- ऋणानुबंध पुत्र, शत्रु पुत्र, उदासीन पुत्र और सेवक पुत्र।


ऋणानुबंध पुत्र: -जिस भी व्यक्ति से आपने पूर्व जन्म में कोई ऋण लिया हैं, और चुकाया नहीं हैं। वो इस जन्म में आपका पुत्र बनकर आएगा, और तब तक आपका धन बर्बाद करेगा,जब तक कि उसका ऋण चुकता नहीं हो जाता।


शत्रु पुत्र- पिछले जन्म में अगर किसी को दुखी किया हैं या किसी का बुरा किया हैं तो इस जन्म में शत्रु पुत्र बनकर वो जन्म लेगा और बदला लेगा।


उदासीन पुत्र-  ऐसा पुत्र अपने माता पिता से लगाव नहीं रखते। उनके दुख सुख से उन्हें कोई वास्ता नहीं होता। विवाह होते ही अपने माता पिता का त्याग कर देते हैं।


सेवक पुत्र-  यह पुत्र श्रेष्ठ होता हैं। पिछले जन्म में निःस्वार्थ भाव से किसी व्यक्ति या गौ सेवा करने पर , वह व्यक्ति इस जन्म में पुत्र रूप में जन्म लेकर आपकी भी सेवा करता हैं। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने पूरी जानकारी दी 


गौ पुत्र  :- जो गौ माता की सेवा और रक्षा करता है और पूरा जीवन समर्पित कर देता है संत समाज उसका नाम कर्ण गौ पुत्र के नाम से कर देती है आज ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज का नाम कर्ण उसके बाबा गुरु जगतगुरु बालमुकुंदा चार्य महाराज अयोध्या पीठाधीश्वर और गुरु स्वामी चंदन दास महाराज ने तीन साल पहले एक जनवरी 2023 को सहसराम आश्रम विजय गढ़ी, टूंडला जिला फिरोजाबाद में किया था तथा एक जनवरी 2025 से सभी कार्यकर्ताओं का नाम गौ पुत्र और गौ पुत्री (बेटियों) का नाम कर्ण किया है जो निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं

* *हिंदुस्तान को गुमराह* *और* *पथभ्रष्ट नहीं किया जाए*

 * *हिंदुस्तान को गुमराह* *और* 

*पथभ्रष्ट नहीं किया जाए*



  {   मुमुक्षु  के. ठाकुर  }


अपने ही लिए वोट / मत पाने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की अपनी अनैतिक मजबूरी हो सकती है  | राज्य व देश स्तर पर बहुत सारे नेता लोग ये प्रचार - प्रसार करते रहते हैं कि अमुक क्षेत्र में इतने मुस्लिम , दलित , आदिवासी , अन्य पिछड़ा वर्ग और कई प्रकार के मतदाता हैं  | 

देश को उचित दिशा और सही मार्गदर्शन करने के बजाए लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माने जाने वाले बहुत सारे टीवी चैनल तथा पत्र - पत्रिकाएं भी राजनीतिक लोगों की हाँ में हाँ मिलाते हुए इसी प्रकार की अवांछित सूचनाएं देने के लिए हर समय आतुर रहते हैं  |

भारत के दक्षिण भाग के कई सारे राजनीतिक लोग भाषा के नाम पर देश को बांटने का कुत्सित प्रयास करते हैं  | 


बहुत सारे टीवी चैनल और उनके संचालक तो उनकी अपनी धूर्तता का विशिष्ट परिचय देते हुए कुछ इस तरह भी चीख - चिल्लाकर कथित समाचार सुनाते - दिखाते हैं  कि " इस स्थान पर इतने मुसलमान रहते हैं " ,  ( इस पूजा पद्धति वाले लोगों की किसी भी जाति का उल्लेख नहीं करते )  ,  फिर सनातन धर्म - संस्कृति पर निर्दयी कुठाराघात करते हुए बकते हैं , कि  "  इतने ब्राह्मण , राजपूत , वैश्य , खत्री , जाट , सिख , दलित , आदिवासी , ओ बी सी  और अन्य वर्गों के लोग पाए जाते हैं  | " 


ऐसे ही भ्रष्ट पत्रकार सनातन धर्म की कई सारी जातियों के बहुत सारे नाम - उपनाम भी गिना डालते हैं  |  इस प्रकार के पत्र - पत्रिकाएं , पत्रकार , टीवी चैनल ,  एंकर , रिपोर्टर को हर सम्भवत: कहीं से तो कोई विशेष लाभ मिलता ही है  |  तभी तो ऐसे लोग पत्रकारिता और लेखन के मूल्यों , मर्यादाओं , नैतिकताओं , नियमों का घोर उल्लंघन करने में तनिक भी लज्जा और संकोच का अनुभव नहीं करते !


पहले पत्रकारिता एक बहुत  गंभीर , पवित्र " मिशन "  हुआ करता था  |  आज के बहुत सारे दुष्ट लोगों ने पत्रकारिता को

 " कमीशन " ( बड़े व्यक्तिगत लाभ ) का धंधा बना डाला है |  बहुत सारे निजी समाचार चैनल तो   निष्पक्ष समाचार सुनाने - दिखाने के बजाय प्रतिदिन

" विशेष समाचार पैकेज " ही चलाते हैं ! 


महान भारत देश जैसे पूर्ण प्रभुतासंपन्न , प्रजातंत्रीय गणराज्य  और निकट भविष्य में पूर्ण समृद्ध बनने वाले राष्ट्र के लिए ऐसे सभी नकारात्मक व सर्वथा अप्रिय उपक्रम बहुत ही घातक और निंदनीय हैं  | 

धर्म , जाति , भाषा , क्षेत्र , लिंग , वर्ग , राज्य , व्यवसाय , कार्यक्षेत्र   और किसी भी अन्य आधार पर हिंदुस्तान के विभाजन के सभी प्रयास सर्वथा अस्वीकार्य हैं  |

भारत व सभी हिन्दुस्थानियों को पथभ्रष्ट होने से बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी अनिवार्यता है |   परमपिता परमात्मा सारे समाज व देश को सद्बुद्धि प्रदान करें  | 

                     #


     मुमुक्षु के. ठाकुर  ,  चम्बा

विराट हिन्दू सम्मेलन बद्दी में गूंजी साध्वी प्राची दीदी की ओजस्वी वाणी, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

विराट हिन्दू सम्मेलन बद्दी में गूंजी साध्वी प्राची दीदी की ओजस्वी वाणी, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब 




BHK NEWS HIMACHAL:-:बीबीएन 4 जनवरी कविता शांति गौतम 


नालागढ़ जिले के बद्दी नगर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन जी एस रिजॉर्ट अमरावती के प्रांगण में किया गया। सम्मेलन में विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्या विश्व विख्यात हिन्दू शेरनी साध्वी प्राची दीदी ने मंच से उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को कुटुंब प्रबोधन पर मातृ शक्ति से आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल की बुरी लत मत लगने दो उसके बजाय उन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग करते आना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार हमे देने है जो बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसे बने वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर भारतीय परंपरा ओर संस्कृति से विमुख न हो।* ..साध्वी प्राची दीदी ने कहा कि

अपने बच्चो को हनी सिंह, खान के फेन मत बनाओ उन्हें भगत सिंह के फेन बने ऐसी शिक्षा दो....

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त हिंदू सम्मेलन का आयोजन में बद्दी नगर  की 10 बस्तियों के लगभग 5100 से अधिक सनातनी लोग उपस्थित रहे। जिसमे साध्वी सरस्वती जी ने कुटुंब प्रबोधन पर मातृ शक्ति से आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल की बुरी लत मत लगने दो उसके बजाय उन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग करते आना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार हमे देने है जो बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसे बने वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर भारतीय परंपरा ओर संस्कृति से विमुख न हो।

      उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर जब बना तब पूरी दुनिया हर्ष उल्लास था। ऐसा ही पूरा वातावरण हमे पुनः निर्मित करना  होगा जिससे कि सरसंघचालक  जी और प्रधानमंत्री जी स्वयं मंच से कहे कि आज से भारत में गौ माता का वध पूर्णतः प्रतिबंधित है।वह दिन हम सबके लिए धन्य होगा.समाज में संघ के कारण समरसता का  वातवरण निर्मत है. सभी मिलकर एक पंगत एक संगत, एक मंदिर एक श्मशान.. में मिलकर सहभागिता  करते है. यह अपने आप में अनुपम उदाहरण है.।.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरीश कुमार ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें  स्वदेशी का उपयोग करना चाहिए,नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए,हमें जाति पाती का भेद मिटाकर सामाजिक समरसता का पालन करना चाहिए।कुटुंब प्रबोधन पर उन्होंने का परिवार का संयुक्त होना वर्तमान की आवश्यकता है। हमें स्व का बोध होना चाहिए । हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है हमे विदेशों में हो रही विधर्मियो द्वारा हिन्दुओं की निर्मम हत्या से सीख लेने की आवश्यकता है। सिख संगत के गुरपाल सहित मंच जिला संघचालक महेश कुमार  कथा प्रवक्ता मौजूद थे।प्रेरणादायी वाणी से संबोधित किया। उनके उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक संजय कुमार,जिला कार्यवाह श्रवण कुमार, प्रदेश समरसता प्रमुख प्रचारक जितेन्द्र कुमार, नगर प्रचारक दीपक कुमार,सुरुचि शर्मा,नगर श्योजक विनोद कुमार, नगर कार्यवाह यशकर पाल, श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल, सरस्वती मंदिर गुलरवाला प्रधानाचार्य अंजू पटियाल, कविता शांति गौतम, वंदना कौशल,आरुषि, राकेश कुमार,प्रदीप कुमार, स्वसहायता संगठन से कपिल शर्मा, स्वर्ण ठाकुर, आ भा वि प से स्वस्तिक गौतम, रवि वर्मा न्यू टाउन, सतीश ढूंढवा, सतीश जैन, संजीव ठाकुर गोलू, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, राज संधू,, ऋषि ठाकुर, विचित्र पटियाल,पंकज कुमार, भूमेश कुमार, डा श्री कांत, आशीष, श्री नारायण आदि मौजूद रहे।