भारत की जनवादी नौजवान सभा चौपाल खंड की बैठक नेरवा में संपन्न हुई!
भारत की जनवादी नौजवान सभा चौपाल खंड की बैठक नेरवा में संपन्न हुई! इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने संगठन के महत्व पर बात रखी ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी समय में चौपाल खंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा अपने आंदोलन को और तेज करेगी साथ ही साथ युवाओं को जनता के मुद्दों को लगातार उठाने का प्रयास करेगी । बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वहीं साथ ही साथ पर्यावरण दिवस पर सभा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा !
इस बैठक में 21 सदस्य कमेटी को चुना गया जिसमें नितिन को संयोजक व आशीष ज़िंटा को सह संयोजक चुना गया । इसमें हिमांशु, पारस, रोहित, करिश्मा,सुनामी,अदिति,अंजलि, करिश्मा,अमन, हैप्पी, निकिता, निखिल,कुलभूषण,संजय,सौरभ,केतन,संजय,आर्यन,रंजीत,सपना,निखिल आदि को कमेटी सदस्य चुना गया ।
एस एफ आई प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति एस पी बंसल को मांग पत्र सौंपा
BHK NEWS HIMACHAL
आज दिनांक 5/4/2022 को एस एफ आई प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति एस पी बंसल को मांग पत्र सौंपा । एस एफ आई ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में पी एच डी की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे में कुछ विभाग अपने विभाग में पी एच डी की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इसमे "पिक एंड चूज " की नीति अपना रहा है। इस सत्र की बात करे तो केमिस्ट्री विभाग मे सात सीटें विज्ञापित थी परंतु डिपार्टमेंट कौंसिल के प्रस्ताव के बाद यहाँ ग्यारह सीटें बढा दी गई तथा छात्रों की एडमिशन हुई। इसके विपरीत जब दूसरे विभाग सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करते है तो उसे रद्द किया जा रहा है। एस एफ आई का साफ मानना है कि यदि सीटें बढ़ी है तो सभी विभागों की बढ़ाई जाए। क्योंकि एस एफ आई हमेशा से समान अवसर की पैरवी करती है, यदि एक विभाग की सीटें छात्र हित मे बढ़ी है तो बाकी विभागों की सीटें क्यों नही बढ़ रही, जबकि डिपार्टमेंट कौंसिल इस विषय मे प्रस्ताव पेश कर रही हैं। इसके पीछे एक गहरी साज़िश नज़र आती है जिसके तहत सिर्फ अपने चहेतो के लिए सीटें बढ़ जाती हैं लेकिन आम छात्र के लिए नही। पी एच डी के विज्ञापन की नोटिफिकेशन मे साफ लिखा है कि सीटो की संख्या घट या बढ़ सकती हैं। एस एफ आई विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रॉकी ने कहा कि हमेशा से ही प्रशासन के आला अधिकारी सिर्फ अपने चहेतो के लिए विश्वविद्यालय की गरिमा को तार तार कर देते है जिसका जीता जागता सबूत गत दिनों पी एच डी मे अपने बच्चो की बिना एंट्रेंस एडमिशन कराना है। दूसरी ओर जब आम छात्र विश्वविद्यालय के नियमानुसार एडमिशन पाना चाहता है तो उस प्रस्ताव को ही निरस्त किया जाता हैं। यदि इस सत्र मे पी एच डी मे किसी भी विभाग मे सीटें न बढ़ी होती तो एस एफ आई को कोई आपति नही थी लेकिन एक विभाग मे सीटें बढ़ना और अन्य में न बढ़ना, इसका एस एफ आई विरोध करती हैं। एस एफ आई स्पष्ट यह समझ रखती हैं कि या तो सभी विभागों की सीटें बढ़े या किसी भी विभाग की नही। जब इस सत्र मे सीटें बढ़ीं है तो अन्य विभागों में भी बढ़ाई जाए। एस एफ आई ने प्रशासन को चेताया है कि इस मामले में छात्र हितैषी निर्णय ले अन्यथा एस एफ आई वंचित छात्रों को लेकर कोर्ट का दरवाज़ा खट खटायेगी जिसकी सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
*नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार देकर भ्रष्टाचारियों का संरक्षण कर रही प्रदेश सरकार:एबीवीपी*
BHK NEWS HIMACHAL
_______
05 अप्रैल 2022
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा आज दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया | इस धरने प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि प्रदेश सरकार द्वारा नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को 1साल का जो सेवा विस्तार प्रदान किया गया है उस निर्णय को प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से निरस्त करे |
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रान्त सह मंत्री विक्रांत चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार देने के निर्णय का कड़ा विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि "नौणी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के कुलपति द्वारा जिस तरह पिछले कुछ वर्षों में धांधलियां की गई व नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से बैकडोर भर्तियां की गई यह सीधे रुप से वहां के कुलपति की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को दर्शाता है। ऐसे भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग कुछ दिन पूर्व विद्यार्थी परिषद द्वारा की गई थी।
परन्तु जहां प्रदेश सरकार को ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी वहां ऐसे अधिकारियों को अतिरिक्त सेवा विस्तार देना प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यह सीधे रुप से स्पष्ट करता है की प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में ऐसे भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दो में विरोध करती है।
विक्रांत ने कहा कि आने वाले समय में अगर प्रदेश सरकार इस भ्रष्ट कुलपति को पद से बर्खास्त नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी, जिसके लिए केवल और केवल प्रदेश सरकार जिम्मेवार रहेगी |
विक्रांत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता व शिक्षा क्षेत्र को भ्रष्ट अधिकारियों से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एजेंसी ने आज 05/04/2022 को सभी पदों की आंसर की सेट (Answer key Set) आज घोषित कर दी है.
अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड एजेंसी ने विभिन्न श्रेणियों के (597) पदों को भरने के लिए 31 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा
हिमाचल अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड एजेंसी ने विभिन्न श्रेणियों के (597) पदों को भरने के लिए 31 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा/ छटनी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया गया था. एजेंसी के डेप्युटी डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया ,कि इसमें क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर इंचार्ज , अकाउंटेंट फीमेल, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिविल गनमैन, टेलीकॉलर फीमेल, बैंक ऑफिस एसोसिएट, आईटीआई ट्रेड, पॉलिटेक्निक ट्रेड, फील्ड इन्वेस्टिगेटर, जूनियर इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोलर, पेपर सेक्टर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, केयरटेकर फीमेल,स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, सेल्स ऑफिसर ,ऐडमिशन काउंसलर, परिचालक, ड्राइवर ,सिविल इंजीनियरिंग, ब्रांच मैमैनेज ,भर्ती अधिकारी एजेंट ,कार्यालय सहायक, एवं चौकीदार कम हेल्पर के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी. एजेंसी ने आज 05/04/2022 को सभी पदों की आंसर की सेट (Answer key Set) आज घोषित कर दी है. यह जानकारी एजेंसी के उप निदेशक अश्विनी कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी है. प्रदेश के शॉर्टलिस्ट आवेदनकर्ता जिन्होंने लिखित परीक्षा दी है ,वह एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर आज शाम 5:00 P.M बजे लिखित परीक्षा की आंसर की सेट (Answar key Set) डाउनलोड कर सकते हैं. एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 09/05/2022 को सभी दैनिक पत्रचारों में घोषित कर दिया जाएगा. यह सभी पद रेगुलर आधार पर ही भरे जाएंगे. इन पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू प्रक्रिया 18 मई 2022 से लेकर 29 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा ही ली जाएगी. ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में सफल नहीं होंगे ,उन्हें एजेंसी भर्ती अधिकारी एजेंट नियुक्त करेगी. यह नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी, जिन्हें कार्यकुशलता के आधार पर रेगुलर भी किया जा सकता है. लिखित परीक्षा छटनी परीक्षा के उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक की जानकारी हेतु उम्मीदवार RTI पब्लिक इनफॉरमेशन ऑफीसर (P.I.O) शिमला द्वारा जानकारी ले सकते हैं , या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034 पर जानकारी ले सकते हैं. एजेंसी द्वारा सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र/ जॉइनिंग आर्डर भारतीय डाक माध्यम द्वारा ही भेजे जाएंगे. जिसमें एक सप्ताह के भीतर उम्मीदवारों को जॉइनिंग देनी होगी. एजेंसी द्वारा आजकल लिखित परीक्षा की मूल्यांकन की प्रक्रिया का कार्य चला हुआ है.
ग्राम पंचायत महादेव के धनोटू वार्ड में नवजीवन महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया
सुंदर नगर।
ग्राम पंचायत महादेव के धनोटू वार्ड में नवजीवन महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य समाजसेवी ब्रह्म दास चौहान ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने महिला मंडल भवन के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाने की मांग की साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए भी बैठक में चिंतन मंथन किया गया। महिला मंडल की प्रधान ललिता देवी और सचिव निर्मला देवी ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के स्वरोजगार से संबंधित जो भी योजनाएं चलाई जा रही है। उनका महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिले ।इस संदर्भ में उचित कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया है । वहीं दूसरी ओर नशे के खात्मे को लेकर भी क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और स्वच्छ भारत मिशन मुहिम को सार्थक बनाने के लिए महिलाएं एकजुट होकर क्षेत्र में सफाई अभियान को अंजाम देने में जुटी हुई हैं । तो वहीं दूसरी ओर नशे के खात्मे को लेकर भी जागृत रैलियों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। महिला मंडल की बैठक में महिलाओं ने महादेव क्षेत्र में जो मार्ग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग की है। कहा है अन्यथा वर्तमान में लोगों को पेयजल की समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है।
श्री माता हटेश्वरी मंदिर हटगढ़ में लंबे समय से डगे का काम आधा अधूरा लटका पड़ा है ।
सुंदर नगर।
श्री माता हटेश्वरी मंदिर हटगढ़ में लंबे समय से डगे का काम आधा अधूरा लटका पड़ा है । जिसके चलते जहां एक और आम जनता श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर के विस्तारीकरण की राह में भी यह आधा अधूरा निर्माण कार्य डांगा बना हुआ है। जिसका स्थानीय जनता ने कड़े शब्दों में एतराज जताया है और नाचन के विधायक विनोद कुमार के प्रति अपना रोष प्रकट किया है कि पिछले तकरीबन 2 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन मंदिर परिसर के साथ सटे डांगे का निर्माण कार्य पूरा न किए जाने की सूरत में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जनता ने प्रशासन मंदिर परिसर की ओर से मांग की है कि जल्द से जल्द जिस ठेकेदार को मंदिर के साथ सटे एरिया में डांगे लगाने का कार्य दिया गया है। उसे एक मुशत पूरा करवाने की मांग की है । अन्यथा मजबूर होकर ग्रामीणों को अपने हक पाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस संदर्भ में क्षेत्र की मुख्य समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदास चौहान ने नाचन के विधायक और ठेकेदार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नाचन में कहां विकास हो रहा है। इस बात का अंदाजा यहीं से ही लगाया जा सकता है। जहां पर लंबे समय से ठेकेदार और भाजपा समर्थित पदाधिकारी काम लेने के बाद समय रहते पूरा नहीं कर रहे हैं और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कलोहड़ पंचायत घर के सभागार में पोषण दिवस मनाया गया।
सुंदरनगर।
सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कलोहड़ पंचायत घर के सभागार में पोषण दिवस मनाया गया। जिसमें कलोहड जुगाहन कपाही पंचायतों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं सुपरवाइजर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों में बढ़-चढ़कर के भाग लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शीला देवी ने की। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महिलाएं अपना खान-पान सही रखें तो जो गर्भवती महिला हैं वह अपने गर्भ में ही एक स्वस्थ बच्चे का भरण पोषण कर सकती है । कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि गर्भवती महिलाओं के गर्भ में ही बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ रही है। जिसका असर आने वाले समय में सीधे तौर पर नौनिहालों की सेहत पर पड़ रहा है ।जो भी काफी चिंता का विषय है ।उन्होंने आम जनता से आह्वान किया है कि वे अपने घरों में बच्चों और महिलाओं के खानपान के ऊपर विशेष ध्यान दें ताकि कुपोषण को खत्म किया जा सके और एक स्वस्थ नारी के साथ एक स्वस्थ बच्चे को जीवन देकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका अदा की जा सके। इस दिशा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं चलाई है और हर समाज में प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास रहेगा कि वह हर वर्ग के लोगों तक केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें । जिसमें महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र की सरकार ने चलाई है। उन्होंने इस दिवस के उपलक्ष पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे और पात्र लोगों को उनका लाभ पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर चंपा देवी लता देवी उपप्रधान वार्ड सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद।