फ़ॉलोअर

शनिवार, 25 जून 2022

*एस एफ आई व डी वाई एफ आई ने रोजगार व भर्ती प्रक्रिया मामले को लेकर किया राज्य स्तरीय अधिवेशन*

 

*एस एफ आई व डी वाई एफ आई ने रोजगार व भर्ती प्रक्रिया मामले को लेकर किया राज्य स्तरीय अधिवेशन*




BHK NEWS HIMACHAL

आज दिनांक 25/6/2021 को एसएफआई  व DYFI  द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया इस राज्य स्तरीय अधिवेशन में रोजगार व भर्ती प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की गई। 



इस अधिवेशन में शिमला शहर पूर्व  उप महापौर टिकेंद्र सिंह पवर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने देशभर में युवाओं पर हो रहे हमलों व रोजगार की दयनीय स्थिति पर विस्तार से बात रखी ।



अधिवेशन में प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में हो रही धांधली, वह अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई तथा आगामी समय में प्रदेश में युवाओं के विभिन्न मसलों को लेकर आंदोलन को तेज करने को लेकर रणनीति भी तैयार की गई ।



अधिवेशन में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी समय में युवाओं के विभिन्न मसलो को लेकर नौजवान सभा व SFI मिलकर प्रदेश भर में अपने आंदोलन को तेज करेगी साथ ही साथ आगामी 29 जून को राष्ट्रीय कमेटी के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर में सेना भर्ती मामले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा । SFI और नौजवान सभा ने प्रदेश के युवाओं से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की ।




2 दिनों के भीतर भीतर इस मार्ग की सुध नहीं ली गई तो उस के बाद जनता के साथ मिलकर धनोटु चौक पर चक्का जाम किया जाएगा

 2 दिनों के भीतर भीतर इस मार्ग की सुध नहीं ली गई तो उस के बाद जनता के साथ मिलकर धनोटु चौक पर चक्का जाम किया जाएगा




BHK NEWS HIMACHAL सुंदर नगर।

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के साथ सटे धनोटू बग्गी मार्ग की हालत खस्ता होने के चलते स्थानीय जनता उग्र हो गई है ।इस संदर्भ में नाचन से कांग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रहे एवं जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मंडी लाल सिंह कौशल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुंदरनगर को मिला और ज्ञापन सौंपकर बीबीएमबी प्रबंधन से इस मार्ग की जल्द से जल्द सुध लेने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर 2 दिनों के भीतर भीतर इस मार्ग की सुध नहीं ली गई तो  उस के बाद जनता के साथ मिलकर धनोटु चौक पर चक्का जाम किया जाएगा और बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान अगर कोई भी अनहोनी घटना घटित होती है। तो उसके लिए बीबीएमबी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।




शुक्रवार, 24 जून 2022

*यूजी एवं पीजी के परीक्षा परिणाम जल्द हों घोषित : कमलेश ठाकुर* *परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर भड़की एबीवीपी, कुलपति कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन*



              

*यूजी एवं पीजी के परीक्षा परिणाम जल्द हों घोषित : कमलेश ठाकुर*




*परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर भड़की एबीवीपी, कुलपति कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन*




_

24 जून 2022

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शुक्रवार दोपहर को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया | विद्यार्थी परिषद ने इस धरने के माध्यम से विश्वविद्यालय में छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं को उठाया |




इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूजी एवं पीजी परीक्षाओं को हुए लगभग तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है | लेकिन अभी तक विवि प्रशासन इन परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है | उन्होंने कहा कि एक तरफ विवि प्रशासन ने पीजी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करवा कर उनका परिणाम घोषित भी घोषित करना शुरू कर दिया है| प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करवाकर विवि प्रशासन अखबारों में खबरें लगवाकर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहा है लेकिन विवि की जमीनी हक़ीक़त कुछ और ब्यान कर रही है | यूजी के परीक्षा परिणाम अभी तक विवि प्रशासन द्वारा जारी नहीं किए गए हैं | बिना परीक्षा परिणामों के प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी | कमलेश ने कहा विवि के अधिकारियों को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है | विवि के प्रशासनिक अधिकारियों का छात्रों के प्रति ऐसा रवैया विश्वविद्यालय पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है |




अपनी दूसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विश्वविद्यालय के हॉस्टलों की दयनीय स्थिति भी आज सबके सामने है | उन्होंने कहा कि हॉस्टलों के नवीकरण का कार्य आज तक शुरू नहीं हों पाया है | विद्यार्थी परिषद नए हॉस्टलों का निर्माण करने की मांग को पिछले लम्बे समय से उठाती आ रही है | विवि में पढ़ रहे अधिकतम छात्र गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं | शिमला में किराये के कमरे लेकर रहना सभी छात्रों के बस की बात नहीं है | उन्होंने कहा कि अगर हम बात करें हॉस्टलों में व्यायामशाला कि तो वहां पर व्यायामशाला के नाम पर केवल मात्र 4 डम्बल रखे हुए हैं | हज़ारों रूपये की फीस लेने बाबजूद भी विवि प्रशासन छात्रों को मूलभूत सुविधाएं तक प्रदान नहीं कर पा रहा है |




कमलेश ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले 2 सप्ताह में यूजी एवं पीजी के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए तो विद्यार्थी परिषद विवि के अधिकारियो को उनके ऑफिस में घुसने नहीं देगी और इसके लिए विवि प्रशासन स्वंय जिम्मेदार रहेगा | 






ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जिन्हें 'मम्मा'भी कहा जाता था की 57 वीं पुण्यतिथि

  *ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जिन्हें 'मम्मा'भी कहा जाता था की 57 वीं पुण्यतिथि*




BHK NEWS HIMACHAL

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जिन्हें 'मम्मा'भी कहा जाता था की 57 वीं पुण्यतिथि ब्रह्माकुमारीज संस्थान चौगान सुंदर नगर में ब्रह्माकुमारीज से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति में ध्यान साधना, प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई! संस्थान इस पुण्य स्मृति दिवस को 'आध्यात्मिक ज्ञान दिवस'के रूप में पुरे विश्व में मना रहा है! चौगान स्थित शाखा में विशेष मेडिटेशन, प्रवचन तथा ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई! अपने संबोधन में शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिखा वहन ने उपस्थित सदस्यों को कहा कि जैसे मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) ने हर घड़ी अंतिम घड़ी समझने का पाठ पढ़ाया तथा हुक्मी हुक्म चलाये रहा है की शिक्षा दी है ईस पाठ एवम् शिक्षा को जीवन में प्रैक्टिकल उतारने का आहवान किया और जीवन में मम्मा की तरह सरलता, सादगी, सच्चाई, सफाई धारण करने की प्रेरणा दी!






गुरुवार, 23 जून 2022

सयुंक्त किसान मोर्चा के रास्ट्रीय नेता श्री राकेश टिकेत से टकोली टोल प्लाजा में मिला

सयुंक्त किसान मोर्चा के रास्ट्रीय नेता श्री राकेश टिकेत से  टकोली  टोल प्लाजा में मिला


BHK NEWS HIMACHAL

भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून कों लागु करवाने हेतु फोर लेन प्रभावित किसान संघ  के पदाधिकारी युवा विंग के अध्यक्ष प्रेमचंद की अध्यक्षता में एक प्रातिनिधिमंडल सयुंक्त किसान मोर्चा के रास्ट्रीय नेता श्री राकेश टिकेत से  टकोली  टोल प्लाजा में मिला और जोर देकर  कहा कि सरकार द्वारा जो भूमि अधिग्रहण की गई है उसमे  भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआवजा) को हिमाचल सरकार पूर्णतः लागू  नहीं कर रही है। हालाँकि 2018 में  मंत्री स्तर पर  एक सब-कमेटी गठित  कि गई थी जिसमें पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआवजा) को लागू करने की बात तय हुई थी लेकिन  4.5 वर्ष बीत जाने के बाबजूद  भी हिमाचल की जयराम सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और हाल ही में मंत्री स्तर पर कमेटी गठित कि गई हे जिसकी अभी तक कोई फैसला  नहीं ले  पाई हे ! 

मीडिया प्रभारी बंसीलाल ठाकुर ने कहा कि



केन्द्र/राज्य सरकार से आग्रह किया जाता हे कि हिमाचल के  किसनों की उपरोक्त मुद्दों को समय रहते सुलझाये अन्यथा  फोरलेन प्रभावित किसान संघ कुल्लू मंडी तथा अन्य 28 संगठन जो पूरे हिमाचल प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कार्यरत हैं, सयुंक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर आने बाले दिनों में राज्य स्तरीय आन्दोलन करने पर मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य, केंद्र  सरकार व  राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों की होगी तथा किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत जी को एक पत्र सौंपा गया जिसमें उन मांगों से अवगत करवाया गया जो पिछले 6 वर्षों से सरकार के समक्ष रख रहे हैं! युवा विंग के अध्यक्ष प्रेमचंद, मीडिया प्रभारी बंसीलाल ठाकुर ,सचिव ईश्वर, श्याम ,आशीष ,ज्ञान ,बसंत लाल ,रमेश , जय राम, चमन आदि प्रभावित किसान मौजूद रहे



नाचन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास दिवस के रुप में मनाया

नाचन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास दिवस के रुप में मनाया।



नाचन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में धनोटू पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित।


गरीब दीन दुखी और असहाय परिवारों को राशन बांट कर दी श्रद्धांजलि।


स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बताए गए मार्ग पर चलने का लिया कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प।


BHK NEWS HIMACHAL


सुंदर नगर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर धनोटू प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान की अध्यक्षता में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं युवा शक्ति और मातृ शक्ति ने एकत्रित होकर जहां एक ओर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा प्रदेश के विकास में किए गए कार्यों को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान ने गरीब जरूरतमंद और असहाय परिवारों को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष पर राशन भी बांटा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का एक ही सपना था हर गरीब को काम और हर घर को मूलभूत सुविधाएं और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो सके और उनके बताए गए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए चौहान ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष पर जो विकास दिवस के रूप में मनाया गया । संकल्प लेते हुए स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर दीन दुखियों और गरीबों की मदद करने का भी प्रण लिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हरमेश अवरोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर जिला युवा कांग्रेसी मंडी के जिला महासचिव शशिकांत वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण चंद सेवादल घनश्याम श्याम लाल बिशन दास शशि सुरेंद्र कुमार दिनेश कुमार धनीराम और युवा शक्ति मातृशक्ति सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


राजा वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर निहरी कांग्रेस विक्की ठाकुर सचिव यूथ कांग्रेस ज़िला मंडी के नेतृत्व में श्रदांजलि दी

 राजा वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर निहरी कांग्रेस विक्की ठाकुर सचिव यूथ कांग्रेस ज़िला मंडी के नेतृत्व में श्रदांजलि दी



BHK NEWS HIMACHAL

युग पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर निहरी कांग्रेस विक्की ठाकुर सचिव यूथ कांग्रेस ज़िला मंडी के नेतृत्व में श्रदांजलि दी । इस उपलक्ष पर निहरी पंचायत के उप प्रधान गोपाल पराशर , बलग पंचायत से उप प्रधान दय राम , प्रवीण चौहान , करम सिंह , आत्मा राम , प्यारेलाल , भाग सिंह , सोनू , परमानंद , सिंह , चमन लाल , नंत राम , उत्तम चंद , दलीप कुमार , हुस्न चौहान । इत्यादि कार्यकर्ता उप स्थित रहे । सभी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में मरीजों ,ओर मॉडल पब्लिक स्कूल निहरी में बचों को फल , ब्रेड , जूस बाटें । 

वीरभद्र सिंह जी को कोटि कोटि नमन।