फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 जून 2022

प्रस्तावित हवाई अड्डे को गैर उपजाऊ जमीन पर वनाया जाए

प्रस्तावित हवाई अड्डे को गैर उपजाऊ जमीन पर वनाया जाए 


 BHK NEWS HIMACHAL

भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून कों लागु करवाने हेतु भूमिअधिग्रहण प्रभाबित मंच के सयोंजक श्री जोगिन्दर वालिया की अध्यक्षता में एक प्रातिनिधिमंडल सयुंक्त किसान मोर्चा के रास्ट्रीय नेता श्री राकेश टिकेत से मंडी में मिला और जोर देकर  कहा कि सरकार द्वारा जो भूमि अधिग्रहण की गई है उसमे  भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआवजा) को हिमाचल सरकार पूर्णतः लागू  नहीं कर रही है। हालाँकि 2018 में  मंत्री स्तर पर  एक सब-कमेटी गठित  कि गई थी जिसमें पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआवजा) को लागू करने की बात तय हुई थी लेकिन  4.5 वर्ष बीत जाने के बाबजूद  भी हिमाचल की जयराम सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और हाल ही में मंत्री स्तर पर कमेटी गठित कि गई हे जिसकी अभी तक कोई फैसला  नहीं ले  पाई हे I 

बल्ह वचाओ किसान संघर्ष समिति के सचिब   श्री नन्द लाल वर्मा ने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डे को गैर उपजाऊ जमीन पर वनाया जाए  ।



केन्द्र/राज्य सरकार सयुंक्त से आग्रह किया जाता हे कि हिमाचल के  किसनों की उपरोक्त मुद्दों को समय रहते सुलझाये अन्यथा  भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, सयुंक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर आने बाले दिनों में राज्य स्तरीय आन्दोलन करने पर मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य, केंद्र  सरकार व  राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों की होगी I मंडी जिला से उपरोक्त प्रतिनिधिमंडल में जोगिंदर वालिया के इलाबा भूमिअधिग्रहण प्रभावित मंच की ओर से श्री प्रशांत मोहन, राजकुमार वर्मा, जोगिन्दर ठाकुर, किसान सभा से परस राम, बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति से कार्यकारी  अध्यक्ष  श्री प्रेम चौधरी, नन्दलाल  वर्मा आदि शामिल रहे I    



पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश सरकार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं तो गढ माता पर्यटन स्थल पूरे प्रदेश का पर्यटन हब बन सकता है - अभिलाष शर्मा*

 *पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश सरकार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं तो गढ माता पर्यटन स्थल पूरे प्रदेश का पर्यटन हब बन सकता है - अभिलाष शर्मा*


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के राजनीतिक शास्त्र विभाग के विद्यार्थी अभिलाष शर्मा का कहना है कि जिला चंबा के उपमंडल सलुणी उपतहसील तेलका  मे स्थित गढ़ माता मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के साथ देवीय मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है पीर पंजाल पर्वत रेंज में स्थित गढ़ माता (चामुंडा माता) स्थल भी पर्यटक का हब बन सकता है। ट्रैकिग स्थल बनाने के साथ यहां पर्यटकों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। समुद्रतल से करीब 9500 मीटर की ऊंचाई पर जम्मू कश्मीर व हिमाचल की सीमा पर  लोगों का आकर्षण केंद्र है बर्फ से ढकी पीरपंजाल पवर्त चोटियों के अलावा हरे भरे जंगल इसकी सुंदरता और भी आकर्षक बना रहे हैं।


 

जम्मू कश्मीर व हिमाचल सीमा पर स्थित गढ़ नामक पर्यटक स्थल के जम्मू के जिला कठुआ तहसील (बसोली) और हिमाचल के जिला चबा (सलूणी) की सीमा पर पड़ता है। डलहौजी से 83 व चंबा से 58 किलोमीटर सड़क का रास्ता पार करने के बाद दो से तीन घंटे पैदल चल कर यहां पहुंच सकते हैं। उप तहसील तेलका  से चिहु की गली नामक स्थान तक पहुंचने के वाद पैदल  6  किलोमीटर तो किलोड़ सड़क से करीब आठ किलोमीटर व किहार सड़क से 10 किलोमीटर का मार्ग पैदल चलकर इस स्थल तक पहुंच सकते हैं।



राजा पृथ्वी सिंह ने किया था मंदिर का निर्माण



किसी अन्य रियासत में बंदी राजा को रिहा करवाने पर राजा पृथ्वी सिंह ने मंदिर का निर्माण करवाया था। जेल से रिहा होने पर राजा उपमंडल सलूणी की इन पहाड़ियों पर पहुंच गए। राजा रात को एक स्थान पर रुके तो अचानक आसमान में जोरदार गर्जना के साथ बिजली एक शिला पर गिरी और यह फट गई। उसमें से माता ने राजा को दर्शन दिए और फिर त्रिशूल रूप में विराजमान हो गई। तब से यहां का नाम स्थानीय भाषा में (चोंडी की घोड़ी ) चामुंडा का पत्थर पड़ा। उसके बाद राजा ने उक्त स्थान पर मंदिर का निर्माण किया था। उक्त स्थल पर राजा द्वारा बनाया मंदिर मिट गया है, लेकिन लोगों की आस्था कम नहीं और अब मंदिर का निर्माण नए सिरे से किया गया है। लोग हर वर्ष मंदिर में नई फसल चढ़ाते हैं।



प्रकृति के दिखते हैं नजारे



गढ़ मंदिर पहुचंने के लिए जिस भी रास्ते से गुजरो, हर ओर बिखरी प्रकृति की अद्भुत छटा मन को सुकून देती है। सलूणी से किलोड़-रोड पर प्रवेश करते ही देवगाह की खूबसूरत देवदार के घने जंगल और त्रिन्युन्द माता की छोटी-छोटी पहाड़ियां हर किसी को आकर्षित करती हैं। मार्ग में पड़ने वाले नाले व झरने मन को हर लेते हैं। इसी तरह डिभरी धार, सयूनी धार, टापरू झील, चोंडी की घोड़ी राजे रा डेरा, गढ़ माता मंदिर और झील और चली स्थान पर शिव मंदिर यह सारे स्थान गढ़ माता रास्ते में मौजूद हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। गढ़ पहाड़ी से सैलानी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी खजिजयार, डेनकुंड, गोबिद सागर बांध, पंजाब व जम्मू के कुछ क्षेत्रों को निहार सकते हैं।



जिला चंबा  की उप तहसील तेलका की पहाडि़यों पर पड़ने वाले गढ़ माता नामक पर्यटन  स्थल विकसित किया जाए तथा साथ सैलानियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

गढ़ माता ट्रैकिग स्थल को पर्यटक की दृष्टि से विकसित होने पर देशभर से सैलानी यहां पहुंचेंगे। तथा साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे 

जिला चंबा के उपमंडल सलुणी के  तेलका क्षेत्र में स्थित गढ माता मंदिर  ना केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है हालांकि यह स्थान देवी शक्ति व दैवीय मान्यताओं के लिए भी प्रसिद्ध है लोगों की आस्था है कि चामुंडा माता के पास जो श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर जाता है तो माता उनकी मनोकामना पूरी करती है प्रदेश सरकार व प्रशासन से आग्रह है कि पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाए



बुधवार, 22 जून 2022

नाचन के प्रवेश द्वार धनोटू में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए सांसद प्रतिभा सिंह। ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में कतारों में लगी महिला की भीड़ और नाचन की एकजुटता देखकर दिया संदेश। बोली संगठित होकर काम करके जीतेंगे 2022 विधानसभा का चुनाव।

 नाचन के प्रवेश द्वार धनोटू में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए सांसद प्रतिभा सिंह।



ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में कतारों में लगी महिला की भीड़ और नाचन की एकजुटता देखकर दिया संदेश।



बोली संगठित होकर काम करके जीतेंगे 2022 विधानसभा का चुनाव।



BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवम सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह नाचन प्रवेश द्वार पर कार्यकर्ताओं की हाजिरी देखकर हुई गदगद। ब्रह्म दास चौहान प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के धनोटू चौक पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत में हुई कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गदगद हुई और उन्होंने कार्यकर्ताओं का इकट्ठा होने पर धन्यवाद किया। जिसमें महिलाओं का 50% योगदान रहा भिन्न-भिन्न पंचायतों के महिला मंडल द्वारा अपने स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं जाने पर मजबूत करने के लिए और जनता के बीच में जाकर के अपना-अपना बुथ मजबूत होगा। तो आने वाला 2022 का विधानसभा चुनाव का लड़ने के लिए आह्वान किया और कांग्रेस पार्टी की जीत व पक्का करने का कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर और ब्रह्म दास चौहान का  कार्यकर्ताओं  को इकट्ठा करने में काफी योगदान रहा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान लाल सिंह कौशल केसरी लाल प्रेमलाल दामोदर दास पंकज चौधरी मीरा ठाकुर शिवानी चौहान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा चंदेल लाभचंद प्रेम सिंह ठाकुर हरमेश अबरोल भीम सिंह ठाकुर धनीराम नरेंद्र कुमार यदुपति जिला परिषद सदस्य जागृति राणा रमेश कुमार उर्फ लारा मोहनलाल गुप्ता गोपाल शर्मा धर्मानंद पुरखाराम डीयूली देवी नेहरू महिला मंडल की प्रधान सावित्री देवी नवजीवन महिला मंडल की प्रधान ललिता देवी सीमा देवी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी तथा यूथ कांग्रेस एनएसयूआई के युवा और महिला शक्ति आदि ने भाग लिया।



जिला परिषद कर्मचारियों ने अनिश्चत काल हड़ताल पे जाने का बनाने मन

 जिला परिषद कर्मचारियों ने अनिश्चत काल हड़ताल पे जाने का बनाने मन




BHK NEWS HIMACHAL

नेरचौक,मण्डी  (प्रकाश चन्द शर्मा)  जिला परिषद कर्मचारी संघ द्वारा बल्ह के  उपाध्यक्ष चुडामणि की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी बल्ह कुलबंत सिंह के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया गया।  इस ज्ञापन में जिला परिषद कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें पंचायतीराज या फिर ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए। जिला परिषद कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार 24 जून शाम तक हमारी मांग पूरी करें अन्यथा 25 जून से पेन डाउन स्ट्राइक पर कर्मचारी जाएंगे। जिस से पंचायत के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा लोगों को इससे पूर्व में जिला परिषद कर्मचारी प्रदेश संघ ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया था।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को जिला परिषद के कर्मचारियों की मांगों को कैबिनेट में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन दो बार कैबिनेट बैठक हो जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार या विभाग द्वारा जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है । जिससे सभी कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है।  जिला परिषद कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे ना माने जाने पर मजबूर होकर अब हम लोगों को पैन डाउन करने के शिवाय कोई चारा दिखाई नहीं दे रहा है।चाहे अब जनता या सरकार को परेशानी हो जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक वह लोग अनिश्चित काल के लिए पैन डाउन हड़ताल पर जा सकते है यह कहना है कर्मचारियों का।



कला क्षेत्र युवा मंडल ने मनाया विश्व संगीत दिवस

 कला क्षेत्र युवा मंडल ने मनाया विश्व संगीत दिवस


BHK NEWS HIMACHAL

 सुंदर नगर में कला क्षेत्र युवा मंडल संस्था ने विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया l संगीत का हमारे जीवन में बहुत महत्व है , उसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते l संगीत से आत्मा और मानसिक शांति मिलती है l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कोष पाल जी ने की और विशेष रूप में ललिता  बंगीया जी, देवेंद्र जी, नीरज जी ,अमृत जी ,मनीष जी विशेष रुप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी ने किया l तत्पश्चात डॉक्टर  डॉक्टर कोश पाल जी ने संगीत के विषय में गहरी जानकारी दी l उन्होंने बताया कि विद्यार्थी को कैसे होना चाहिए व गुरु को किस तरह संगीत का ज्ञान देना चाहिए l आजकल की युवा पीढ़ी के लिए संगीत सीखना एक जिंदगी का अहम हिस्सा होना चाहिए l ताकि वे मानसिक शांति प्राप्त कर सके l कला क्षेत्र एवं मंडल का मुख्य उद्देश्य भी यही है की वी आने वाली पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत विशेष रूप से नृत्य के विषय में जागरूक करें l



मंगलवार, 21 जून 2022

अग्निपथ योजना के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन योजना बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मज़ाक सेना को कमज़ोर करने की कोशिश- डॉ. तंवर

 


अग्निपथ योजना  के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन



योजना बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मज़ाक

सेना को कमज़ोर करने की कोशिश- डॉ. तंवर


BHK NEWS HIMACHAL

अग्निपथ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और युवाओं के साथ विश्वासघात है यह मानना है हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर का। डॉ. तंवर ने कहा है कि केंद्र की एनडीए सरकार देश के युवाओं से साथ दोहरा विश्वासघात कर रही है। एक तरफ सेना भर्ती की पूरी प्रक्रिया पास कर चुके युवाओं को भर्ती न देकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है और दूसरी ओर अग्निपथ जैसी सेना भर्ती योजना लाकर देश के अन्य बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खेला जा रहा है। किसान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना हमारी सुरक्षा के लिए भी घातक है। आज के युग में जहां सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है वहां केवल चार साल के भीतर सैनिकों को कैसे प्रशिक्षित किया जा सकता है। और अगर प्रशिक्षण ले भी लिया तो तब तक उन्हें सेना से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। डॉ. तंवर ने कहा कि विचारणीय विषय यह है कि नौकरी से निकल जाने के बाद ये युवा किसकी चाकरी करेंगे। भाजपा नेता विजयवर्गीय और भाजपा के अन्य नेताओं के बयान से मंशा स्पष्ट हो गई कि सेना से बाहर आने पर ये युवा या तो भाजपा कार्यालय जैसे संघ के अन्य दफ्तरों की चौकीदारी करेंगे या फिर पूंजीपतियों के पास नौकरी करके उनकी रक्षा करेंगे और अपने हक की मांग करने वाले मजदूरों के संघर्ष को दबाने का काम करेंगे। डॉ. तंवर का मानना है कि किसान आंदोलन से मात खाए केंद्र सरकार अब किसानों के बच्चों से बदला ले रही है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ किसान सभा का समर्थन देते हुए चेतावनी दी कि अगर निर्णय वापिस न लिया गया तो देश भर में आंदोलन तेज होगा।



अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर आज शिमला के उपायुक्त कार्यालय पर हिमाचल किसान सभा और मजदूर संगठनों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन में योजना को तुरंत वापिस लेने की मांग की।



किसान सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने कहा कि देश की जनता को मुख्य मुद्दों और समस्याओं से भटकाने और उलझाने के लिए केंद्र सरकार ऐसे फरमान जारी करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला चोर दरवाज़े से सेना का ठेकाकरण है। उन्होंने केंद्र सरकार से ये नौटंकी बंद करके युवाओं को स्थायी रोज़गार देने की मांग की।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य संजय चौहान ने जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा इस योजना की भर्ती की शुरुआत के दिन 24 जून को राष्ट्रीय विरोध दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।

प्रदर्शन में किसान सभा के साथ मजदूर संगठनों ने भी हिस्सा लिया।





सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन

 



सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन।


BHK NEWS HIMACHAL

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद भवन, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलभूषण चंदेल, विशिष्ट अतिथि डॉ संजय शर्मा, योगाचार्य रिंकू कुमार और विशेष रूप से ट्रस्ट सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख डॉ शशिकांत शर्मा व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के साथ-साथ शिमला शहर के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे। 


सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2016 में हुआ जिसमें शोधार्थी छात्र और कुछ एक शिक्षाविद है जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए समाज के रखरखाव के लिए दिन-रात समाज सेवा में प्रयासरत है इससे पूर्व में भी अपने स्थापना काल से ही ट्रस्ट ने अनेकों समाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाई है और सामाजिक सेवाओं में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है बात चाहे क्रोना मरीजों को घर तक निशुल्क भोजन सेवा पहुंचाने की हो या फिर लॉकडाउन के चलते भी शिमला के नजदीकी स्थानों में 13 बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की हो सर्दी में यह संस्था गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल निशुल्क दान करती है। 


मुख्य अतिथि कुलभूषण चंदेल ने बताया कि योग हमेशा स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। यह एक दवा की तरह है, जो हमारे शरीर के अंगों के कार्यों करने के ढंग को नियमित करके हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। योग हमारे शरीर में शांति बढ़ाने और हमारे सभी तनाव तथा समस्याओं मुक्ति दिलाने का कार्य करता है।


ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर स्वामी विवेकानंद भवन में किया गया। जिसमें शिमला शहर के प्रबुद्ध जनता व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी रिंकू कुमार जी ने योग प्रशिक्षण दिया। इससे पहले टेस्ट द्वारा अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया है। 





विशिष्ट अतिथि डॉ संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है।