फ़ॉलोअर

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय लाइब्रेरी से संबंधित मांगों को लेकर लाइब्रेरियन को ज्ञापन सौंपा गया।

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय लाइब्रेरी से संबंधित मांगों को लेकर लाइब्रेरियन को ज्ञापन सौंपा गया।







BHK NEWS HIMACHAL

 आज एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय लाइब्रेरी से संबंधित मांगों को लेकर लाइब्रेरियन को ज्ञापन सौंपा गया।

लाइब्रेरियन को दिए ज्ञापन की प्रमुख मांगों पर बात रखते एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष ने कहा कि सर्दियों का समय आने वाला है जिस से लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों को ठंड का सामना करना पड़ता है। अतः प्रशासन को समय रहते अभी से पूरी लाइब्रेरी के लिए इलेक्ट्रिक हीटर की व्यवस्था कर लेनी चाहिए ताकि छात्रों को अध्ययन में कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ साथ लाइब्रेरी में पीने के पानी की व्यवस्था के भी खस्ता हाल हो चुके है। छोटे छोटे वाटर प्यूरीफायर द्वारा सभी छात्रों को साफ पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है अतः एसएफआई ने मांग की है कि लाइब्रेरी में नए एवम बड़े वॉटर प्यूरीफायर लगाए जाएं। साथ ही साथ एसएफआई ने मांग की है कि लाइब्रेरी में उचित सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।



हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लगभग 8 हजार के करीब छात्र पढ़ाई करते है लेकिन इतनी संख्या के मुकाबले लाइब्रेरी की क्षमता बहुत ज्यादा कम है जिसके कारण कई छात्रों को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने को जगह नहीं मिल पाती है अतः एसएफआई ने मांग की है की विश्वविद्यालय में सेंट्रल रीडिंग रूम बनाए जाने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र सुचारू रूप से अध्ययन कर सकें। साथ ही साथ एसएफआई ने यह भी मांग की है कि विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में किताबों के नए एडिशन लाएं जाए ताकि छात्रों को न्यू बुक्स के लिए बाजार में न भटकना पड़े।



एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सह सचिव कॉमरेड सन्नी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर  जल्द प्रशासन इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करता है तो एसएफआई तमाम छात्र समुदाय को एकजुट करते हुए उग्र आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।



*हमीरपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत कार्यशाला* आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत कार्यशाला का समापन हमीरपुर में हुआ।


*हमीरपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत कार्यशाला*


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत कार्यशाला का समापन हमीरपुर में हुआ।


BHK NEWS HIMACHAL

राष्ट्रीय कला मंच कला के क्षेत्र मे विभिन्न तरह के कार्य करता है जो छात्र छात्रओं के उभरते हुए प्रतिभा को सँजोता है इस बैठक मे विशेष तौर पर अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार जी, प्रान्त संगठन मंत्री गौरव अत्री जी उपस्तिथ रहे।



इस बैठक में राष्ट्रीय कला मंच ने  प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विशेष मतदाता जागरण अभियान के आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसमें आने वाले सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया जायेगा ताकि प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान हो व लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसी के साथ इस कार्यशाला में नए मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय कला मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष चर्चा की गईव नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न तरह के अभियान आने वाले दिनों मे करने की योजना की गई ताकि युवा मतदान के प्रति जागरूक हो

इस  राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत प्रमुख डॉ शशिकांत शर्मा, प्रांत संयोजिका गुंजन ठाकुर, विद्यार्थी परिषद् के प्रत्येक संगठनात्मक जिला के संयोजक व प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालय के संयोजक व सह सयोंजक भी इस बैठक मे उपस्थित रहे।




धर्मपुर में चुनाव प्रचार में जुटे जलशक्ति विभाग के मज़दूर,माकपा नेता भूपेंद्र ने इसे बताया चुनाव आचार संहिता का उलंघन!!

 धर्मपुर में चुनाव प्रचार में जुटे जलशक्ति विभाग के मज़दूर,माकपा नेता भूपेंद्र ने इसे बताया चुनाव आचार संहिता का उलंघन!!



BHK NEWS HIMACHAL

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों से वर्त्तमान विधायक महेंद्र सिंह ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।जिसके चलते उन्होंने पिछले कल भराड़ी-सजाओपीलू में अपना चुनावी कार्यालय शुरू कर दिया और टिहरा के बांदल में जलशक्ति विभाग के जेई आवास के पास चुनावी बैठक की है।इन कार्यकर्मों में जलशक्ति विभाग में भर्ती किये गए मज़दूर खुले तौर पर मंत्री महेंद्र सिंह और भाजपा के नारे लगाते देखे गए।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व जिला परिषद भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि पिछले कल भराड़ी में अधिशासी अभियंता कार्यालय के समीप प्रोग्राम किया गया और उसमें सभी विभागीय मज़दूर शामिल हुए।उन्होंने इसे चुनाव आचार संहिता की उलंघन बताया है।उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह जलशक्ति विभाग के मज़दूरों को पार्टी कार्यों के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।जिसके बारे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाई होनी चाहिये।भूपेंद्र सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि धर्मपुर में पँचायत प्रधानों पर भी दबाब बनाया जा रहा है और वे पँचायत प्रतिनिधि के बजाए पार्टी के वर्कर बन गए हैं।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी उन सभी मज़दूरों और पँचायत प्रधानों की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे हैं और उनके ख़िलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।उन्होंने मज़दूरों और पँचायत प्रधानों को चेताया है कि वे भाजपा के वर्कर के रूप में कार्य न करें अन्यथा उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।उन्होंने चुनाव अधिकारी और एस डी एम धर्मपुर से मांग की है कि वे जलशक्ति मंत्री के सभी कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग करवाये और उनमें भाग लेने वाले विभागीय कर्मचारियों और मज़दूरों की पहचान की जाए और उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाई की जाये।उन्होंने ये भी मांग की है कि जलशक्ति विभाग में हाल ही में भर्ती मज़दूरों को पहचान पत्र जारी किए जाएं ताकि वे पार्टी के प्रचारक न बन सकें।कियूंकि पिछले ज़िला परिषद चुनावों में भी इन वर्करों ने खुले तौर पर मंत्री की बेटी का चुनाव प्रचार किया था और अब उन्हें महेंद्र सिंह के प्रचार के लिए लगा दिया गया है जिसे रोकने की जिम्मेवारी प्रशासन और चुनाव आयोग की है ताकि यहां पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके।




छात्रावासों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् की छात्रा कार्यकर्ताओं ने किया चीफ़ वार्डन का घेराव।

 



छात्रावासों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् की छात्रा कार्यकर्ताओं ने किया चीफ़ वार्डन का घेराव।





BHK NEWS HIMACHAL

---------------------------------------------


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र हितों के लिए हमेशा आवाज़ उठाता है तथा छात्र हितों के लिए लड़ता आया है।

        विश्वविद्यालय छात्रा कार्य प्रमुख मोनिका राणा ने कहा कि छात्राओं के छात्रावासों में लंबे समय से पानी की समस्या आ रही है जिससे छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद् कई आंदोलन कर चुकी है और मांग करती है कि जल्द इसका स्थाई समाधान किया जाए।

  


      एक छात्रावास में मैस मैनेजर द्वारा हज़ारों का घोटाला किया गया। इस विषय की पूर्ण जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। 

  RLB होस्टल के दो फ्लोर का नवीकरण हो रहा जिसे जल्द कर छात्राओं को अलॉट किया जाए। 

    विद्यार्थी परिषद् मांग करती है कि हॉस्टलों में लाइब्रेरी की उचित व्यवस्था की जाए जिससे शाम तथा रात में पढ़ने वाली छात्राओं को असुविधा न हो। 

खराब पड़े पानी के आरों को ठीक करवाया जाए। 

 यह मांगे जल्द पूरी न हुई तो विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन पर उतरेगी।




*मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा जनरल हाउस का आयोजन किया गया* *विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई में 44 पंचायतों में मतदान लिए बनाए ब्रांड एम्बेसडर*

*मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा जनरल हाउस का आयोजन किया गया*



*विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई में 44 पंचायतों में मतदान लिए बनाए ब्रांड एम्बेसडर*



BHK NEWS HIMACHAL

_

18 अक्टूबर 2022

 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनरल हाउस का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री जी उपस्थित रहे । 

गौरव अत्री जी ने कहा कि अभाविप हिमाचल प्रांत के कार्यकर्त्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मद्देनजर पूरे प्रदेश भर में सत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए युवा मतदाता जागरण अभियान शुरू करने जा रही है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज का एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है | उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता सार्वजनिक स्थानों, महाविद्यालयों, साप्ताहिक बाजार -हाट,  ग्रामीण चौपालों, अनुनय-विनय द्वारा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी । युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे रथ यात्रा , नुक्कड़-नाटक,  मीडिया तथा सोशल मीडिया, प्रभात फेरी, रैलियां, संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएगी |  युवाओं और आम मतदाओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावों में प्रत्येक नागरिक मतदान करें इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव गांव में मतदाताओं को जागरूक करेगी और मतदान की क्या अहमियत है उसकी जानकारी देगी।

*शत प्रतिशत मतदान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई ने शुरू किया अभियान*



इस बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सत प्रतिशत मतदान हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा आज महाविद्यालय में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है जिसके अंतर्गत ऐसे 44 पंचायतों में शत प्रतिशत मतदान हेतु जो मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं उनको पंचायत का ब्रांड एंबेसडर बनाए गए जिसमें की ( पलक डोमेहर, भूमिका मूलकोटी, दुशाला कोठी अहनोग, मीनाक्षी दाडलाघाट, इशानी कलींडा, सौरभ  थुंदल, कुणाल कोटखाई, जतिन वर्मा चेंकुल, चंद्रेश नोर, आकांक्षा सरकाघाट, तुषार जुबली, अंकित पाहल, पूर्वेश करसोग, सिद्धार्थ मतेहल, शुभम बगेला,नताशा बदहाल, करीना अजरोली, सरोजना कोटि बाउंच, आंचल सराइक चौगन, दिया नेगी पनोग, रिया वर्मा बगारी, पूर्विका नया पंजोर, वंशिका बमटा, अतुल मालत, प्रिंस कुमार रोपा, पंकज मंझोली, कुनाल भारद्वाज बड़ागांव, आदित्य ढूमहर, विक्की लानीबोरार, अक्षित मंडी, अभिषेक डोडरा क्वार, अनुज जोगिंदर नगर, अंकुश चेड़ी, मुकेश वर्मा सौरंधार, सार्थिक टिक्कर, कुनाल थरोला, कार्तिक गुम्मा, ज्योती शालग, पारस नेरवा, ओमप्रकाश ब्रायोली, भरत राज, बनोगी आदि को शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने-अपने पंचायतों के ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी सौंपी है यह सभी युवा अपने-अपने पंचायत में युवाओं एक एक वोट की कीमत बताते हुए मतदान के लिए जागरूक करेंगे।



गौरव अत्री जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता मतदाता जनजागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित में अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति,योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रौशन करने में सहभागिता निभा सके।




सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

कुबेर रूपी भगवान आज करेंगे 2000की वर्षा किसान के नाम पर गलत तरीके अपनाकर भाजपा से जुड़े लोग आमजन की तकलीफों से दूर भागकर वोट लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास

 कुबेर रूपी भगवान आज करेंगे 2000की वर्षा किसान के नाम पर गलत तरीके अपनाकर भाजपा से जुड़े लोग आमजन की तकलीफों से दूर भागकर वोट लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास


BHK NEWS HIMACHAL

राष्ट्र के दो अहम राज्यो में चुनाव हो रहे है आचार संहिता लग चुकी है राष्ट्र के कुबेर रूपी भगवान आज करेंगे 2000की वर्षा किसान के नाम पर गलत तरीके अपनाकर भाजपा से जुड़े लोग आमजन की तकलीफों से दूर भागकर वोट लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास सता हासिल करने के लिए राष्ट्र के पैसे को चुनाव के वक्त इस तरह बांटना क्या सही है सिर्फ चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन एक बार नही अनेक बार राष्ट्र के चौकीदार कर चुके है सिर्फ रिश्वत के रूप में बांटने वाली यही राशि चुनाव के वक्त ही क्यों बंटी सिर्फ सता पर काबिज होने का लालच चुनाव आयोग कभी ऑटिनॉम्स बॉडी होती थी आजकल तो चुनाव की तारीखें भी भाजपा के नेताओ से सरकार के मुखिया से पूछकर करता है सरकार को हर चीज का पता रहता है कब चुनाव होने कब आचार संहिता लगनी है किस किस तारीख को कहा कहा चुनाव होने है कितने चरनी में होने है कब किसके वोट बनने और किसके काटने है सब साकार की मिलीभग का परिणाम सरेआम धज्जियां उड़ाई रही केंद्र सरकार के गुजरात मॉडल के मसीहा तानाशाही की हद्दपर कर दी है संविधान की धज्जियां उड़ाने में माहिर सरकार विपक्ष को तंग करने का पूरा प्रयास करती है ठाकुर हीरापाल सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस



राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने जोगिंदर नगर सीट में प्रत्याशी को घोषित किया गया वहीं आने वाले कुछ दिनों में बाकी विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर निर्णय


राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने जोगिंदर नगर सीट में प्रत्याशी को घोषित किया गया वहीं आने वाले कुछ दिनों में बाकी विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर निर्णय 


BHK NEWS HIMACHAL


हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने सोमवार को प्रेस क्लब शिमला में एक प्रेस वार्ता की पार्टी ने जहां जोगिंदर नगर सीट में प्रत्याशी को घोषित किया गया वहीं आने वाले कुछ दिनों में बाकी विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर निर्णय लेने की बात कही। पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ एल सी शर्मा ने कहा की इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकनिति पार्टी समस्याओं के समाधान के साथ जनता के बीच जा रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य जन जन और मन मन तक पहुंचना है इसके लिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से बात कर के संभावित प्रत्याशियों को शीघ्र ही तय कर लेंगे ताकि समय पर हूं अपना नामांकन दर्ज कर सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आज कर्जे में डूबो दिया है और आने वाली पीढ़ी कर्ज के बोझ लेकर पैदा हो रही है। जो पार्टियां सुविधाओं को मुफ्त देने के वादे कर रहे हैं वह बताएं कि संसाधन कहां से उपल्ब्ध होंगे जबकि सरकार  किस्तों पर चल रही है। इसलिए आज ऐसी पार्टी और नेताओं की ज़रूरत है जो समस्याओं नहीं बल्कि समाधान पर बात करें।



इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अधयक्ष डी एन चौहान ने कहा की देश और प्रदेश के लोकतंत्र को बचाना है तो छोटी पार्टियों और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियां अधिकतर ऐसे लोगों को प्रत्याशी बना रही है जिन्होंने मनमाने तरीके से धन इकट्ठा किया है और जाति को आधार बना रही है। जबकि लोकनीति पार्टी उपर उठकर सामान्य सीट से ऐसे प्रत्याशी उतार रहीं है जो समाज सेवा के प्रति समर्पित है।



पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन वी जैन ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस बात तो सभी को सुविधाएं और समाधान की करती है जबकि हकीकत इसके विपरीत है। सरकारी तंत्र में जो परेशानियां आती है उसके लिए कोई उत्तरदाई नहीं है। साक्षरता के नाम पर ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ हस्ताक्षर ही कर सकते हैं जबकि मुख्य आवश्यकता उचित शिक्षा व् तकनीकी शिक्षा की है ताकि देश प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियां युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है और प्रत्याशी पैराशूट से उतरे जा रहे हैं।



जोगिंद्र नगर से पार्टी प्रत्याशी मेहर चंद बटुईया ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्यों से बखूबी वाकिफ है और लोकनीति के तहत उसके समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जीतने के बाद लोकनीति पार्टी की नीतियों के तहत क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करूंगा।