फ़ॉलोअर

रविवार, 26 मार्च 2023

इफेक्टिव एंड कोआपरेटिव एजुकेशनल एप्रोच विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 इफेक्टिव एंड कोआपरेटिव एजुकेशनल एप्रोच विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन




BHK NEWS HIMACHAL 

रिवालसर अजय सूर्या :- प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र रिवालसर में प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों एवं शिक्षकों की  इफेक्टिव एंड कोआपरेटिव एजुकेशनल एप्रोच विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सामाजिक एवं संचार शिक्षा समिति द्वारा BRCC रिवालसर खंड श्री ओम प्रकाश के सहयोग से आयोजित की जिसमें एम जे सी एम लेदा , नवयुग  आदर्श  विद्यालय  पटरीघाट  तथा त्रिसंगम  पब्लिक  रिवाल्सर के 40 अध्यापकों ने भाग लिया। जबकि बी आर सी सी के माध्यम से सूचना रिवालसर खंड के सभी प्राइवेट स्कूलों को दी गई थी।



इस कार्यशाला में चीफ मोटीवेटर श्री तिलक राज शर्मा, प्रधानाचार्य, रा0व0मा0 पाठशाला गलमा ने पर्सनालिटी  डेवलपमेंट  और लीडरशिप  क्वालिटी  पर अपने प्रभावपूर्ण विचारों से सबको प्रेरित किया तथा बी आर सी सी को इच्छुक निजी स्कूलों को निपुण कार्यक्रम में शामिल करवाने के सुझाव दिए। अन्य वक्ता श्री बी डी शर्मा, अध्यक्ष त्रिसंगम पब्लिक स्कूल, श्री किशन चन्द, प्रधानाचार्य त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर तथा बी के सोमा जी ने सबको वर्तमान में अध्यापक की भुमिका को सही ढंग से निभाने के सुझाव दिए। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में प्राइवेट स्कूलों के लिए इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन की मांग की।




शनिवार, 25 मार्च 2023

*संजौली कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि सीएम सुक्खू को एनएसयूआई ने सौंपा मांगपत्र* *मुख्यमंत्री छात्र संघ चुनाव बहाल करने की जल्द घोषणा करें : छत्तर ठाकुर*

 *संजौली कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि सीएम सुक्खू को एनएसयूआई ने सौंपा मांगपत्र*


*मुख्यमंत्री छात्र संघ चुनाव बहाल करने की जल्द घोषणा करें : छत्तर ठाकुर*


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर : संजौली महाविद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर की अगवाई में संजौली कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को छात्रों की समस्याओं और मांगो से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। जिला उपाध्यक्ष नितिन देष्टा ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मुख्यमंत्री से जल्द प्रदेशभर के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पहले की तरह छात्र संघ चुनाव फिरसे बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अतिरिक्त एनएसयूआई के मांगपत्र में कॉलेज परिसर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी खोलने, कन्या छात्रावास के निर्माण, बीकॉम की सीटों को बढ़ाकर 120 करने, सभी विषयों में पोस्ट-ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने, कॉलेज में इंडोर स्टेडियम सहित नए कला संकाय भवन के निर्माण की मांग की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नितिन देष्टा, जिला महासचिव चंदन महाजन, संजौली परिसर अध्यक्ष गौरव सिंघा, परिसर उपाध्यक्ष निखिल, चिराग, महासचिव सिमरन नेगी, सचिव हिमांशी खौश, यशवंत सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



*बल्ह एयरपोर्ट के लिए जनसुनवाई 26 से* किस मुहाल में कब होगी जनसुनवाई किस जगह पर होगी लोगों का पक्ष व आपत्तियां दर्ज

 *बल्ह एयरपोर्ट के लिए जनसुनवाई 26 से*

किस मुहाल में कब होगी जनसुनवाई 

किस जगह पर होगी लोगों का पक्ष व आपत्तियां दर्ज 




BHK NEWS HIMACHAL

विज्ञापन चलाने हेतु सम्पर्क करें WhatsApp Number 9882070886

यादविंदर कुमार नेरचौक:- बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे की भुमि अधिग्रहण को आगे बढ़ाते हुए लोगों से  आपत्तियां दस्तावेज पेश करने के लिए अलग अलग मुहालो के लिए तारिखें घोषित की है एस डी एम बल्ह स्मृतिका नेगी जानकारी दी बल्ह एयरपोर्ट की भुमि अधिग्रहण के लिए सामाजिक आकलन प्रक्रिया शुरू की गई है। 



सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार एस आर एशिया के माध्यम से ज्यादा क्षेत्र के लोगों पर इसका क्या असर होगा । उसका आकलन किया जा रहा है पंचायत प्रतिनिधियों और नेरचौक नगर परिषद के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशासन हवाई अड्डे में आने वाले मुहालो में पक्ष व आपत्तियां पेश करने के लिए तारिख निर्धारित की है।



  प्रशासन ने जरलू मुहाल के लिए 28 मार्च और कुम्मी पंचायत घर और स्याह ,। पांचवां मुहाल के लिए 29 मार्च सभी लोग हवाई अड्डे को लेकर अपना पक्ष और आपत्तियां पेश कर सकतें हैं। 26 मार्च को 11 बजें और ढाबण में 2 से 4 बजें तक छातडु में 27 मार्च को 11ब बजें छातडु स्कूल में और 28 को कुम्मी पंचायत में मुहाल कुम्मी 29 को टांवा स्यांह 11 बजे जनसुनवाई होगी ।



राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को वापस लाने के लिए यूथ कांग्रेस करेगी संघर्ष

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को वापस लाने के लिए यूथ कांग्रेस करेगी संघर्ष 

BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी में केन्द्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर युवा कांग्रेस देशभर उग्र धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन नहीं कर पाई इसके उपरांत युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी  की बढ़ती लोकप्रियता से डर गयी है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है और अभी हाल ही में संपन्न हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' में जो आम जनता का समर्थन राहुल गांधी को मिला है, उससे भाजपा के पांव तले से जमीन खिसक गई है.  उन्होंने कहा कि अब जैसे ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी 7 फरवरी को लोकसभा में अडानी को लेकर बात करते हैं और सरकार के पास इस पूरे मामले में कुछ कहने को नहीं होता. फिर 9 दिन बाद 16 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता द्वारा हाईकोर्ट में अपना स्टे वापिस लेने को मामला गति पकडने लगता है उसके बाद लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी जाती है राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार को आगाह करती है कि आप संसद में माईक बन्द कर सकते हैं, पूरी संसद को म्यूट कर सकते हैं, पर युवाओं की आवाज को आप नहीं दबा पाएंगे. मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही. उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है. 


बाइट- राजेन्द्र ठाकुर,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता



*सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म उत्सव ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी नाचन के धनोटू कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया।*

 *सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म उत्सव  ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी नाचन के धनोटू कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया।* 




BHK NEWS HIMACHAL 

ज्योति सुंदर नगर: एनएसयूआई राजकीय संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म उत्सव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला के प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी नाचन के धनोटू कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्यक्ष पल्लवी ठाकुर रोहित शर्मा मीडिया प्रभारी भगतराम महासचिव रितिका सचिव भरत स्वाति इशिता मोनिका कुषमा ज्योत्सना दीपक भूपेंद्र संजीव शर्मा मनोज कुमार इकाई के तमाम पदाधिकारियों ने केक काटकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म उत्सव मनाया और उनके दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान से स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि वर्तमान के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां एक ओर ओपीएस बहाली कर के साथ में बेरोजगारों को रोजगार के जो द्वार खोले हैं। वह ऐतिहासिक कदम है । इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में जो बजट पेश किया गया है। वह दूरगामी सोच का परिचायक है और इससे समूचे प्रदेश के हर वर्ग का भला होगा। इस अवसर पर ब्रह्म दास चौहान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के ऊपर केंद्र की भाजपा सरकार ने जो गलत तरीके से उनके ऊपर राजनीतिक दबाव के चलते झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई है । उसका उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि यह सरेआम लोकतंत्र की हत्या है और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ऐसा किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।  कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना किसी भी संवैधानिक तरीके से सही नहीं है। कहा कि जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है तब से गुप्त एजेंसी और ईडी का गलत उपयोग किया जा रहा है और कांग्रेस के नेताओं को इसमें शिकार बनाया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवा महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग का भरपूर सहयोग मिलने के बाद भाजपा और केंद्र की सरकार पूरी तरह से बौखलाहट में आ गई है और इस तरह के कदम उठाकर खुद ही आम जनता में हंसी के पात्र बनकर रह गई है। इस मौके पर रोशन लाल श्रवण कुमार दुर्गादास धनी राम भक्त राम दिनेश कुमार कृष्णा वर्मा मीरा ठाकुर हरमेश अब्रॉल सोहनलाल समेत अन्य तमाम ब्लॉक कांग्रेस नाचन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ढालपुर में अभिभावकों को दी विशेष बच्चों के रखरखाव की जानकारी दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 ढालपुर में अभिभावकों को दी विशेष बच्चों के रखरखाव की जानकारी

दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन


BHK NEWS HIMACHAL 

कुल्लू अजय सूर्या


जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। तो वहीं शनिवार को इस कार्यशाला में अभिभावकों को विशेष बच्चों के रखरखाव के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। ताकि अगर किसी के घर में विशेष बच्चा है तो किस तरह से उसे थेरेपी दी जाए और किस तरह से उसका मानसिक विकास किया जा सकता है। इस कार्यशाला में जिला कुल्लू की सामाजिक संस्था साँफिया फाउंडेशन, चारु फाउंडेशन, नवचेतना संस्था ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में  ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने बाले विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिव्याँग जनों के विकास के लिए कार्य करने सबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।





जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज़रड के समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बाँटा गया है जिसमें पहले दिन दिव्यांग बच्चों/वयस्कों के साथ काम करने बाले अधिकारियों, थेरेपिस्ट,विशेष शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। वही, शनिवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया गया।





निदेशक साँफिया फाउंडेशन डॉ० रेखा ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में विशेष बच्चों के रखरखाव व प्रशिक्षण के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। तो वहीं अभिभावकों को भी विशेष रूप से जागरूक किया गया कि वे किस तरह से विशेष बच्चों की पहचान कर सकते हैं और किन-किन माध्यमों से उनका इलाज किया जा सकता है। विभिन्न प्रकार की थेरेपी के माध्यम से अब विशेष बच्चे अपने आपको मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित कर सकते हैं। ताकि वे रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में सक्षम हो सकें।





सीएमओ कुल्लू डॉ नागराज पवार ने बताया कि जिला कुल्लू में 400 दिव्यांग बच्चे हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा अगर कोई विशेष बच्चा ऐसा है जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग के साथ संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न थेरेपी के माध्यम से भी विशेष बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।



बिना डीपीआर बनाई एक-तरफा एवं किसान विरोधी रिपोर्ट, प्रस्तावित बल्ह हबाई अड्डे की सामाजिक प्रभाव आलंकन रिपोर्ट को निरस्त किया जाय ेरिपोर्ट में आर्थिक लाभ ,हानि विश्लेष्ण रिपोर्ट से गायब परियोजना की लागत कितनी है यह भी रिपोर्ट में नहीं है रिपोर्ट में केवल इस क्षेत्र की जनता के साथ मज़ाक किया गया

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


बिना डीपीआर बनाई एक-तरफा एवं किसान विरोधी रिपोर्ट,

प्रस्तावित बल्ह हबाई अड्डे की सामाजिक प्रभाव आलंकन रिपोर्ट को निरस्त किया जाय

ेरिपोर्ट में आर्थिक लाभ ,हानि विश्लेष्ण रिपोर्ट से गायब

परियोजना की लागत कितनी है यह भी रिपोर्ट में नहीं है

रिपोर्ट में केवल इस क्षेत्र की जनता के साथ मज़ाक किया गया 



 BHK NEWS HIMACHAL 

 भू अर्जन एवं ज़िलाधीश मंडी के माध्यम से  मुख्यमंत्री , हिमाचल प्रदेश को एक मांग पत्र सोंपा गया जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने कहा कि हाल ही में एसआर  एशिया दुवारा बनाई गई रिपोर्ट जी की  विना डी पी आर के  बनाई  गई  हे, और यह रिपोर्ट  एक-तरफा  एवं किसान विरोधी  रिपोर्ट हे , इसलिये प्रसताबित बल्ह हबाई अड्डे की सामाजिक प्रभाव आलंकन रिपोर्ट को  निरस्त किया जाये, जबकि एसएसआई रिपोर्ट में यह साफ़ लिखा है कि परियोजना की डीपीआर, आरआर प्लान आदि अभी तैयार नहीं है



एसआर एशिया के पास परियोजना को ले कर मात्र इतनी जानकारी थी कि इस परियोजना के लिए 7 राजस्व मोहाल की 2500 बीघा व्यक्तिगत भूमि और 370 बीघा सरकार भूमि की आवश्यकता होगी जिससे 2862 परिवार प्रभावित होने हैं. इतनी जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की यी है यह केवल इस क्षेत्र की जनता के साथ मज़ाक नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार (सामाजिक समाघात निर्धारण एवं सहमति) नियम, 2015 का उलंघन भी है.  



सचिव नन्दलाल वर्मा ने  कहा की एस आर एशिया की रिपोर्ट में सामाजिक प्रभाव आँकलन रिपोर्ट पढ़कर परियोजना बनने से प्रभावित क्षेत्र की जनता को क्या मिलेगा, हमें कितना भूमि का मुआवजा  मिलेगा, मकान जो अधिगृहित होंगे उसका कितना मुआवजा मिलेगा, जो हम रोजगार खोएंगे उसके बदले रोजगार  मिलेगा, कुछ भी पता नहीं चलता। इससे यह भी नहीं पता चल हमें अधिगृहीत होने वाली भूमि के बदले केवल पैसा दिया जाएगा (तो कितना दिया जाएगा) या अन्य जगह पर बसाया जाएगा (तो कहाँ बसाया जाएगा और कैसी भूमि खेती के लिए दी जाएगी)। बाढ़ ग्रस्त होने के कारण साथ लगती जमीन में जल भराव का क्या होगा, बिना उपरोक्त  सारी जानकारी के यह रिपोर्ट को पूर्ण केसे माना जाये , यह रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और नियम, 2015 के प्रावधानों का उलंघन हुआ हे और एसआईए रिपोर्ट भूमि अर्जन,पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन अधिनियम 2013 और नियम, 2015 के प्रावधानों के अनुसार नहीं बनी.इस कानून का सबसे प्रथम नियम है कि एसआईए में यह साबित होना है कि परियोजनापब्लिक परपज या सार्वजनिक उद्देश्य को पूरा करती है  परन्तु पूरी एसआईए रिपोर्ट में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं रखा गया. नियमानुसार प्रस्तावित भूमि अर्जन में खाद्य सुरक्षा की बावत विशेष प्रबंध  दिए गये हैं  जिसके अधीन सिंचित बहु-फ़सली भूमि का अर्जन नहीं किया जाएगा। इसका रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं है।





बता दे कि रिपोर्ट में आर्थिक लाभ ,हानि विश्लेष्ण रिपोर्ट से गायब,  रिपोर्ट में कोई भी आर्थिक विश्लेषण नहीं है। परियोजना की लागत कितनी है यह भी रिपोर्ट में नहीं है. भविष्य में परियोजना से क्या फायदा होगा कहीं नहीं है। लोग कितने क्षेत्र  में कौन सी फसल उगा रहे हैं, फसल चक्र क्या है, उत्पादन कितना है और उत्पाद की मार्केट रेट क्या है