फ़ॉलोअर

रविवार, 31 दिसंबर 2023

शातिरों ने घर में लगाई सेंध

 शातिरों ने घर में लगाई सेंध





हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:जिला मंडी में पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत आने वाले सुका रियूर गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, एक परिवार के घुस कर शातिर ने घर से उड़ाए लाखों रुपए के आभूषण व हजारों रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए है।


पीड़िता सुमन शर्मा पत्नी बाल कृष्ण शर्मा डाकघर रियूर तहसील बल्ह जिला मण्डी की रहने वाली इस महिला  ने इस चोरी की वारदात की शिकायत पुलिस चौकी रिवालसर में दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार दोपहर के तकरीबन तीन बजे के समय वह अपने घर से पशुओं के लिए चारा लाने खेतों में गई थी। इतने में पीछे से चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी देव राज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

गोहर के बस्सी की सोमा अंडर 17 नेशनल कबड्डी टीम में शामिल। स्कूल व घर में लगा बधाईयों का तांता।

 गोहर के बस्सी की सोमा अंडर 17 नेशनल कबड्डी टीम में शामिल।

 स्कूल व घर में लगा बधाईयों का तांता।



गोहर 27 दिसंबर (राकेश)-:-उपमंडल गोहर के पड़ोसी पंचायत बस्सी की 17 वर्षीय सोमा देवी पुत्री रोशन लाल का अंडर 17 वर्षीय नेशनल कबड्डी टीम में चयन हुआ है । सोमा देवी के चयन से जहां पूरे बस्सी गांव में खुशी की लहर है वहीं पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी जहां पर कुमारी सोमा देवी पढ़ रही है खुशी का माहौल है प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी गोपाल दास ने बताया+2में पढ़ने वाली सोमा देवी ने हाल ही में सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में  उम्दा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से सोमा देवी का अंडर 17 वर्षीय नेशनल कबड्डी टीम में चयन हुआ है ।प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी गोपाल दास ने बताया कि आजकल सोमा देवी नालागढ़ में कोचिंग ले रही है नव वर्ष में 3 जनवरी से 8 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सोमा देवी टीम का हिस्सा बनेगी। उन्होंने बताया सोमा देवी का चयन गांव के लिए स्कूल के लिए और प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है एक छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हमारे लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है।

*जाइका प्रोजेक्ट को शिखर पर पहुंचा रहे नागेश गुलेरिया : चंद्रशेखर* *धर्मपुर के सिद्धपुर में एक दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का किया उद्घाटन* *सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया ने जनता से किया सीधा संवाद* *धर्मपुर क्षेत्र में बांस निर्मित परियोजना को सीपीडी नागेश गुलेरिया ने की एक करोड़ रुपये की घोषणा

 *जाइका प्रोजेक्ट को शिखर पर पहुंचा रहे नागेश गुलेरिया : चंद्रशेखर*


*धर्मपुर के सिद्धपुर में एक दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का किया उद्घाटन*


*सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया ने जनता से किया सीधा संवाद*


*धर्मपुर क्षेत्र में बांस निर्मित परियोजना को सीपीडी नागेश गुलेरिया ने की एक करोड़ रुपये की घोषणा*




*धर्मपुर, मंडी।*

हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना को शिखर पर पहुंचाने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह बात बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर के समीप सिद्धपुर में जाइका वानिकी परियोजना द्वारा आयोजित  एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने कही। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नागेश कुमार गुलेरिया ने जाइका वानिकी परियोजना को शिखर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि इस परियोजना को उंचाईयों पर पहुंचाने में सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया ने सराहनीय कार्य किए हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि जाइका प्रोजेक्ट के तहत जुड़े स्वयं सहायता समूह ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं। जो आजीविका कमाने का नया दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए आगामी चार साल चुनौतियों भरा रहेगा। विधायक ने कहा कि जाइका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से काम हो रहा है। सभी स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक बिजनेस प्लान तैयार करने को कहा। चंद्रशेखर ने धर्मपुर क्षेत्र में बांस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये के बजट की घोषणा के लिए सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आगाज से पहले विधायक चंद्रशेखर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने जाइका वानिकी परियोजना द्वारा किए जा रहे सभी कायों की सराहना की।

मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने अपने संबोधन के माध्यम से लोगों को मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि तीन किस्मों की मशरूम की खेती से लोगों को आजीविका कमाने का मौका मिलेगा। नागेश कुमार गुलेरिया ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना पिछले पांच वर्षों से हिमाचल में आजीविका सुधार के साथ-साथ ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत प्रदेश में 920 स्वयं सहायता समूहों का गठन करने का लक्ष्य है, जिसमें से वर्तमान में 878 स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है। जो कई उत्पाद निर्मित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में परियोजना की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है।


*एक विजनरी लीडर हैं चंद्रशेखर: गुलेरिया*


मुख्य परियोना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक चंद्रशेखर एक विजनरी लीडर हैं। उन्होंने कहा कि विधायक चंद्रशेखर धर्मपुर क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर लाएंगे। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों से 1 करोड 25 लाख की बिक्री हो चुकी है। नागेश कुमार गुलेरिया ने धर्मपुर में बैंबू प्रोजेक्ट यानी बांस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। नागेश कुमार गुलेरिया ने सभी ग्रुप को बिजनेस प्लान में अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना 365 दिन का रोजगार दे रही है। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार शुद्ध घी को 14 सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचेंगे। इस अवसर पर सीसीएफ मंडी अजीत ठाकुर, डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


*डा. लाल सिंह ने मशरूम की खेती पर दी प्रस्तुति*


हिमालयन रिसर्च ग्रुप के निदेशक डा. लाल सिंह ने मशरूम की खेती पर प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रदेश में तैयार होने वाले मशरूम के तीनों किस्मों के बारे लोगेां को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सिद्धपुर हिमाचल का केरल हो सकता है। ढिंगरी मुशरूम की प्राकृतिक खेती हो सकती है। खास मशरूम के बारे में जानकारी दी। डा. लाल सिंह ने पंडाल में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों को शिटाके मशरूम, बटन मशरूम और ढिंगरी मशरूम के बारे अवगत करवाया। डा. लाल सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम सब्जी कम, दवाई का काम अधिक करता है।

*नव वर्ष की आड़ में नशाखोरी को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार- आकाश नेगी* *मुख्यमंत्री के बयान से हंसी का पात्र बन रहा हिमाचल प्रदेश - अभाविप*

*नव वर्ष की आड़ में नशाखोरी को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार- आकाश नेगी*


 *मुख्यमंत्री के बयान से हंसी का पात्र बन रहा हिमाचल प्रदेश - अभाविप* 






-------------------------------

दिनांक - 27/12/2023


  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पिछले दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने एक बयान दिया है को को देश भर के  मीडिया व सोशल मीडिया में खूब चर्चित हो रहा है  मुख्यमंत्री ने क्रिसमस और  नववर्ष के समय पर हिमाचल के सभी ठेके , बार 24 घंटे खुले रखने की घोषणा की है ,  यही नहीं ,  यदि कोई पर्यटक नशीले पदार्थों का सेवन करके किसी प्रकार की हुड़दंगबाजी करते हैं तो  ऐसा करने वाले पर्यटकों को हवालात नहीं  बल्कि पुलिस होटल पहुंचाएगी | 


                  इस प्रकार की बेतुकी बयान बाजी जो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बयान बाजी की कड़ी निंदा करती है |और कहीं ना कहीं इस प्रकार की बयान बाजी से हिमाचल प्रदेश जो की पूरे देश में देवभूमि व एक शांत प्रदेश के रूप में विख्यात है की छवि को धूमिल हुई है | प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस के हाथ बांधने के बाद इस बात का आश्वासन कौन देगा कि नशे में झूमने के बाद पर्यटक किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था बिगड़ने वाला कार्य नहीं करेंगे | इस कारण यदि प्रदेश में कोई बड़ी अनहोनी घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा |

            देश में कुछ ऐसे प्रदेशों से हिमाचल सरकार को सीखना चाहिए जहां कुछ राज्यों में सरकार जनता के हित में शराब बंदी को लागू कर रही है वही हिमाचल के मुख्यमंत्री अलग ही राग अलाप रहे हैं | केवल शराब से राजस्व इकट्ठा करने की  बेतुकी सोच की  बजाए प्रदेश में राजस्व इकट्ठा करने का अन्य तरीके ढूंढे जाएं और  प्रदेश को  पुरंतयः  नशा मुक्त करने के लिए अपनी कटिबद्धता दिखाएं |

                  एक तरफ विद्यार्थी परिषद हिमाचल सरकार से नशे को रोकने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठन करने का प्रस्ताव दे चुकी है जिसमें सरकार को परिषद का पूर्ण सहयोग मिलेगा परंतु इस प्रकार की बेतुकी बयानबाजी के कारण आज शराब को बढ़ावा दिया जा  रहा है | विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है की इस प्रकार के फैसलों को तुरंत वापिस लिया जाए ताकि देवभूमि देश में हंसी का केंद्र नहीं  अपितु श्रद्धा एवं भक्ति का स्थान बना रहे  |

रविवार, 24 दिसंबर 2023

सुक्खू सरकार ने कहाँ खर्च किए 13000 करोड़ ! जनता माँग रही हिसाब - सृजन झामटा

 सुक्खू सरकार ने कहाँ खर्च किए 13000 करोड़ ! जनता माँग रही हिसाब - सृजन झामटा



केंद्र से 1 साल में हिमाचल आ चूका 13000 करोड़ लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कह रहे हमारे पास बचे केवल 23 करोड़ । शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सोशल मीडिया सदस्य सृजन झामटा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से बीते एक वर्ष में 13000 करोड़ ले आया है , परंतु इसे कहाँ ख़र्च किया जा रहा है इसका कोई अता पता नहीं है । उन्होंने कहा कि ना ही युवाओं को बीते एक वर्ष में नौकरी मिली ना ही महिलाओं को 1500 , जिससे हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है .. कांग्रेस सरकार ने सभी को धोखा दिया है जिसका ख़ामियाज़ा कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा । सृजन झामटा बोले कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को जहां केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहिए वहीं उल्टी उन पर उँगली उठा रही है जो की बेहद शर्मनाक है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जवाब देना चाहिए की इतना पैसा कहाँ खर्च किया गया । इशारों-2 में उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि जब 2024 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश में भी कुछ बड़ा हो सकता है अर्थात् ये सरकार ज़्यादा टिकने वाली नहीं है ।उन्होंने 2024 में कहीं ना कहीं पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है । वहीं वो बोले यदि कांग्रेस सरकार से प्रदेश नहीं संभल रहा तो भाजपा पूरी तरह तैयार है क्योंकि भाजपा के पास प्रदेश चलाने के लिए नीति और नीयत दोनों है ।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

स्कूली बच्चों के लिए समाजसेवी दलीप ठाकुर बने मसीह। बरोहकड़ी स्कूल के 185 बच्चों को निशुल्क में बांटी स्वेटर।

 स्कूली बच्चों के लिए समाजसेवी दलीप ठाकुर बने मसीह।


बरोहकड़ी स्कूल के 185 बच्चों को निशुल्क में बांटी स्वेटर।




सुंदर नगर।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोहकडी में पहली से 12वीं कक्षा तक के 185 बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। एसएमसी प्रधान होशियार सिंह ने समाजसेवी दलीप ठाकुर का इस नेक काम को सेवा भाव से करने के लिए बच्चों की ओर से आभार व्यक्त किया है। बता दें कि गत दिनों कमांद स्कूल के 271 बच्चों को भी निशुल्क में स्वेटर वितरित की। स्कूल प्रिंसिपल गणेश लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम सेरिकोठी के उप प्रधान एवम मुख्य समाजसेवी दलीप ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि ये स्वेटर दलीप ठाकुर ने अपनी ओर से बच्चों को भेंट की है। यहां पहुंचने पर उनका स्कूल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह  जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों की मदद करने के लिए प्रयासरत है और यह प्रेरणा दलीप ठाकुर को अपनी मां से मिली है।  इस दिशा में दलीप ठाकुर अब अपनी मां के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं।इसके अलावा बीमार लोगों के भी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं और जिन बच्चों को पढ़ने लिखने और आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक तौर से कमी महसूस हो रही है। ऐसे बच्चों की भविष्य को संवारने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि समाज के हर युवा को आगे बढ़ाना है और समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ना है। इसके लिए वह दिन-रात एकजुट होकर कार्य करने में सेवा भाव की भावना से जुटे हुए हैं। इससे पहले भी वह कई बार गरीब परिवार की बेटियों की शादी करने और रोग ग्रस्त लोगों की मदद करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं और यह सेवा भाव का क्रम निरंतर जारी रखे हुए हैं।






बुधवार, 13 दिसंबर 2023

हिमाचल के दो खिलाड़ी अंकित चंदेल और अजय शर्मा का चयन डीसीसीआई हैप कप के लिए हुआ। देश के टॉप 50 क्रिकेट खिलाड़ियों में चंबा के अजय और बिलासपुर के अंकित का नाम शामिल। प्रदेश के लिए गर्व की बात। हैदराबाद में दिखाएंगे दोनों खिलाड़ी दमखम।

 हिमाचल के दो खिलाड़ी अंकित चंदेल और अजय शर्मा का चयन डीसीसीआई हैप कप के लिए हुआ। 


देश के टॉप 50 क्रिकेट खिलाड़ियों में चंबा के अजय और बिलासपुर के अंकित का नाम शामिल।  

 प्रदेश के लिए गर्व की बात। हैदराबाद में दिखाएंगे दोनों खिलाड़ी दमखम।



Bhk NEWS Himachal 

चंबा डीसीसीआई,पीसीसीआई और आईसीसीएल की और से करवाई जा रही इंटरनेशनल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग हैप कप 28 से 30 दिसंबर को हैदराबाद के लाल बहादुर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। ये जानकारी हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के महासचिव नीरज सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कप में देश की कुल तीन टीमें परवीन इलेवन,हार्ले इलेवन,और आनंद इलेवन हिस्सा लेगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश के कुल दो खिलाड़ी अंकित और अजय का चयन हुआ है। दोनों के चयन से प्रदेश में खुशी का माहौल है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर सहित गुरमीत धीमान, अनिल शर्मा, रिंटू जसवाल अनिल हर्जेट, रमेश कैथ, मनोज भारद्वाज,रोहित शर्मा, अंकेश केष्टा,अनिल भारद्वाज, सहित सभी ने दोनों के चयन से खुशी व्यक्त की है। हैप्पीनेस कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आने वाली इंग्लैंड और इंडिया के बीच सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। नीरज सैनी ने बताया कि अभी हाल ही में हुई राजस्थान के उदयपुर शहर में तीसरी राष्ट्रीय  क्रिकेट चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए। डीसीसीआई कमेटी ने उनका चयन किया है। ये प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है।