रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन चंबा द्वारा चुराह उपमंडल की तिस्सा दो पंचायत में मीटिंग का आयोजन किया गया l
BHK NEWS HIMACHAL
बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जय दयाल और जिला महासचिव नंदलाल तिवारी ने की भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने लोगों को बाबा भीम राव अंबेडकर की विचारधाराओं से अवगत करवाया l लोगों को कहा कि संविधान ही सर्वोपरि है संविधान के नियमो का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
जयदियाल ने लोगो को शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया जिला महासचिव नंद लाल तिवारी ने बताया कि भारतीय संविधान में बहुत से ऐसे आर्टिकल जो हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए है । भीम आर्मी विधानसभा उपाध्यक्ष जय सिंह ने लोगों को ये भी बताया की बच्चे देश का भविष्य है अगर भविष्य को मजबूत करना हे तो शिक्षा को प्रथम स्थान देना होगा l पंचायत अध्यक्ष महिंदर सिंह ने कहा शिक्षा ही एकमात्र समाज को मजबूत करने का साधन है
भीम आर्मी जिला महासचिव नंद लाल तिवारी ने नशे के बारे में भी घोर निन्दा की उन्होंने कहा की आने वाली पीढ़ी को मजबूत करना है तो अपने बच्चों को नशे से दूर रखना होगा इसलिए सभी शिक्षित बनो सगठित रहो और संघर्ष करो।
यह जानकारी देते हुए विधानसभा महासचिव कमल देव जरयाल ने बताया की भीम आर्मी सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है और भीम आर्मी लोगों के अधिकारों के साथ न्याय के लिए कार्य करती है l भीम आर्मी सामाजिक एकता के लिए प्रयासरत है भीम आर्मी एकता मिशन की मीटिंग में जिला अध्यक्ष जय दयाल जिला महासचिव नंद लाल तिवारी विधानसभा उपाध्यक्ष जय सिंह पंचायत तिस्सा अध्यक्ष महिंदर सिंह मान सिंह विटू राम रघु राम ध्यान सिंह राकेश कुमार विजय कुमार भूपिंदर सिंह महेसू पारो देवी चरण सिंह मनीष नरेन सिंह देवी सिंह कतार सिंह चेन लाल दीप सिंह बलीराम योगेश चेन लाल इत्यादि लगभग 70 परिवारों ने भाग लिया
मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित द्रौड़ा धार में माता चामुंडा हटेश्वरी मंदिर में विशाल जागरण और भव्य मेले का आयोजन किया गया
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित द्रौड़ा धार में माता चामुंडा हटेश्वरी मंदिर में विशाल जागरण और भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता चामुंडा और मिलने आए भाई देव सतवाडा भनवाड़ का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत दोनों साथ आकर मंदिर में विराजमान हुए। इस अवसर पर संर्कीतन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिगीत गाए और देव व माता के भजनों का गायन किया। मंदिर के पुजारी गुर देवी सिंह ठाकुर ने रथ यात्रा की अगुवाई की और देव को लेकर मूल स्थान पर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर मंदिर मेंं पहुंचे है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्व संध्या में किए जागरण मेंं जहां भक्तों और श्रधालुओं ने भजनों से पंडाल को मंत्रगुग्ध किया। इस दौरान माता के दरवार में सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने सदस्यों के साथ शीष नमाया है। गौर हो कि माता की देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी लोगों में भी मान्यता है। जिसके चलते विदेशी श्रधालु एमिलिया ने भी माता के दारबार में हाजिरी भरी और मथा टेका है। वहीं इसके उपरांत विधायक राकेश जमवाल भी मंदिर पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, भाजपा नेता रजत ठाकुर ने माता के दरबार में हाजिरी भरी है। सुकेत देवता कारदार संघ के प्रधान डा. अभिषेक सोनी ने कहा कि मंदिर में माता के दर्शन में विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मथा टेका है। इस अवसर पर गुर लाल सिंह, प्रेम सिंह, इंद्र सिंह कटवाल, प्रधान कर्म सिंह सहित भारी संख्या कारदार भी मौजूद रहे।
जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश के 12 बां राज्य सम्मेलन का आगाज आज ऐतिहासिक मण्डी शहर के अपर रामनगर में ताराचन्द भवन में शुरू हुआ
BHK NEWS HIMACHAL
जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश के 12 बां राज्य सम्मेलन का आगाज आज ऐतिहासिक मण्डी शहर के अपर रामनगर में ताराचन्द भवन में शुरू हुआ । समेलन की शुरुआत सगठन के ध्वजारोहण से हुई जिसका ध्वजारोहण राज्य अध्यक्ष डॉ रीना सिंह तंवर ने किया । और जनवाद! समानता !!नारी मुक्ति !!!तथा अमर शहीदों का पैगाम जारी रहेगा यह संग्राम के नारों की गूंज से शुरू हुआ।
संमेलन के सचांलन के लिए 5 सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल औऱ सम्मेलन को संचालित करने के लिये बिभिन्न प्रकार की कमेटियो का चयन करते हुये स्वागत समिति के अध्यक्ष सीनियर पत्रकार श्री ड़ी पी गुप्ता जी ने प्रदेश के बिभिन्न हिसे से आई हुई महिलाओं को संबोधित किया।
सम्मेलन का उदघाटन संगठन की राष्ट्रीय महासचिव साथी मरियम धवले ने किया महिलाओं को सम्बोधित करते हुये धवले ने कहा कि मुल्ख के अन्दर जो भी नीतिया बनती है उसका असर महिलाओ के ऊपर पड़ता है। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत लोगो के ऊपर कोरोना महामारी में कोई फर्क नही पड़ा है 80 प्रतिशत लोगो के ऊपर इस महामारी का बहुत ही बुरा प्रभाब पड़ा है । उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों ने महामारी के समय मे स्वास्थ्य सुविधओं का सरकारी करण किया है हिमाचल प्रदेश का सम्मेलन ऐसे समय मे हो रहा है जब पूरा देश और प्रदेश अभी भी महामारी से जूझ रहा है।लेकिन मोदी को सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नही किये थे देश मे चरमराती स्वास्थ्य सुविधाओं पर पर भी प्रकाश डाला कि देश मे आज आम महिला और पुरूष अपना इलाज नही करवा सकता क्योंकि ज़रकर सभी सुविधाओं को निजी हटो में देना चाहती और नई शिक्षा नीति पर बोलते हुये कहा कि गरीबों बच्चों की शिक्षा को छीना जा रहा है जिसका असर बच्चीयों के ऊपर ज्यादा पड़ रहा है
सम्मेलन सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की हिसा का बहादुरी से सामना करने बाली महिलाओं ने अपनी बात रखी और संगठन के द्वारा इन महिलाओ को भो सम्मानित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता सगंठन की राज्य सच्चीव फालमा चौहान ने किया ।
सम्मेलन में कनवादी आंदोलनों के कई महान नेताओ ने सम्मेलन को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
*•अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश अभ्यास वर्ग 25 से 28 जून तक बौद्ध मठ साढ़ाबाई कुल्लू में संपन्न हुआ*
BHK NEWS HIMACHAL
____________________________
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रांत अभ्यास वर्ग कुल्लू में 28 जून को संपन्न हुआ।
चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर के कुल 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर , प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा जी व प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री जी द्वारा किया गया । इस वर्ग में विशेष रुप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर जी , वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जी , उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप जी व मध्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया जी उपस्थित रहे । सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों के दौरान विद्यार्थी परिषद के इतिहास, विकास, विद्यार्थी परिषद की सैद्धांतिक भूमिका व विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ,साथ ही देश के वर्तमान व समसामयिक विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई । विद्यार्थी परिषद शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की आवाज को उठाने वाला एकमात्र छात्र संगठन है । प्रत्येक परिसर में विद्यार्थी परिषद के विचार को किस तरह पहुंचाए वह परिसरों में अपने कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से सक्रिय रखा जाए इस पर प्रांत मंत्री विशाल वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । इसके साथ अभ्यास वर्ग में जिला व विभाग के दायित्व भी प्रदान किए गए जिसमे विभाग सयोजक रामपुर विकास चौहान, शिमला आशीष ठाकुर, सोलन मनीष विरसाटा,ऊना दीक्षित,हमीरपुर काशित ठाकुर,मंडी अर्चना कुल्लू नितिन,कांगड़ा अभिलाष शर्मा क़ो विभाग सयोंजक का दायित्व दिया गया व जिला संयोजक अविनाश, अमन अदिति, समीर, मनन शर्मा,आकाश, अरुण, प्रशांत,अखिलेश, गुरप्रीत,आशीष, कुंगा डेंचन,निशांत, अंकित,युवराज, अविनव चौधरी,सुबेट, सुनेट शर्मा जी क़ो दायित्व सौपा गया ।
इसके अतिरिक्त वर्तमान पूर्णकालिक के केंद्र में भी परिवर्तन किए गए। नव घोषित दायित्व व केंद्र :-
विभाग संगठन मंत्री
पंकज ठाकुर जी रामपुर विभाग संगठन मंत्री - केंद्र रामपुर
अरूण वर्मा जी - शिमला व सोलन विभाग संगठन मंत्री केंद्र शिमला
अश्वनी ठाकुर जी अभी तक आप हमीरपुर विभाग संगठन मंत्री अब से आप सोलन विभाग संगठन मंत्री - केंद्र सोलन
अमन कुमार राणा जी - ऊना विभाग संगठन मंत्री - केंद्र ऊना
द्रुपद मेहता जी अभी तक आप प्रांत कार्यालय मंत्री अब से हमीरपुर विभाग संगठन मंत्री हमीरपुर
योगराज डोगरा जी
मण्डी विभाग संगठन मंत्री - केंद्र मण्डी
घनश्याम सोनी जी कुल्लू विभाग संगठन मंत्री - केंद्र कुल्लू
प्रशांत कश्यप जी कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री - केंद्र धर्मशाला
अमीत कुमार जी
चंबा विभाग संगठन मंत्री - केंद्र नुरपूर
जिला संगठन मंत्री
अजय ठाकुर जी वर्तमान में किन्नौर जिला संगठन मंत्री हैं। अब से आप प्रांत कार्यालय मंत्री रहेंगें। आपका केंद्र शिमला रहेगा।
पवन कुमार अभी तक आप प्रांत कार्यालय सह मंत्री केंद्र रिकांगपिओ -- अब से आप किन्नौर जिला संगठन मंत्री
अनील शर्मा जी विशाल सकलानी जी बलवीर ठुकराल जी शिमला जिला संगठन मंत्री- केंद्र शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संगठन मंत्री केंद्र HPU जिला संगठन मंत्री केंद्र सोलन
रोहित राणा जी जिला संगठन मंत्री सिरमौर केंद्र नाहन
अवनीश शुक्ला जी जिला संगठन मंत्री देहरा - केंद्र देहरा
रोहित धीमान जी जिला संगठन मंत्री सुन्दरनगर केंद्र सुंदरनगर
अंकुश जिंटा जी – जिला संगठन मंत्री पालमपुर केंद्र पालमपुर
कोमल वेक्ता जी- जिला संगठन मंत्री कांगड़ा केंद्र धर्मशाला
शशि शंकर जी - जिला संगठन मंत्री चम्बा - केंद्र चम्बा ।
विद्यार्थी परिषद का यह अभ्यास वर्ग अपने आप में एक ऐतिहासिक वर्ग रहा । जैसा की सर्वविदित है कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है तो विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से एक साथ 75 पूर्णकालिको की घोषणा एक साथ की गई जो आगामी 1 वर्ष तक विद्यार्थी परिषद के कार्य को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर व अन्य राज्यों में कार्य करेंगे । यह इतिहास में पहली बार हुआ जब विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत में एक साथ 75 विस्तारक संगठन कार्य हेतु पूर्णकालिक के रूप में कार्य करेंगे । यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सह मंत्री प्रदीप ठाकुर द्वारा दी गई!
कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा लगाई गई कथक नृत्य कार्यशाला l
BHK NEWS HIMACHAL
कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा 1 व 2 जुलाई को कथक नृत्य की कार्यशाला गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी ने कथक नृत्य की बारीकियां सिखाई l विद्यार्थियों को कत्थक नृत्य का इतिहास, गुरु वंदना, नृत्य व्यायाम, तिहाईया , टुकड़े व मनीष पराशर द्वारा कथक नृत्य में मेकअप व परिधान क्या होता है सिखाए गए l इस कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया l विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियों से रूबरू करवाया तथा कथक नृत्य में गायन, वादन क्या भूमिका निभाता है, इसके बारे में भी ज्ञान बांटा l सभी विद्यार्थियों को कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए l
उदयपुर में कन्हैयालाल का गला रेतकर हुई हत्या के विरोध में विद्यार्थी परिषद वि वि इकाई ने किया धरना प्रदर्शन
BHK NEWS HIMACHAL
राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने पर टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने घटना के बाद वीडियो भी जारी किए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी तक को धमकी दी है। वीडियो में दो हमलावर हाथ में तलावर लेकर अपना जुल्म कबूल करते दिख रहे हैं। तलवार पर खून और चेहरे पर हंसी दिखाते हुए दो शख्स कहते हैं, ''मैं मोहम्मद रियाज अंसारी और मेरे दोस्त मोहम्मद भाई, उदयपुर में सर कलम कर दिया है।'' धार्मिक नारा लगाते हुए कहते हैं, ''हम जिएंगे आपके लिए और मरेंगे आपके लिए।''
आरोपियों ने कत्ल के समय का वीडियो भी जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि दोनों टेलर की दुकान में जाकर कपड़ा सिलाने की बात करते हैं। एक शख्स अपना नाप दे रहा है तो दूसरा वीडियो बना रहा है। साजिश से बेखबर कन्हैयालाल नाप लेते में व्यस्त है, तभी उस पर हमला कर दिया जाता है। वह चीखता है, जान बख्श देने की गुहार लगाता है, लेकिन हमलावरों ने उसका गला रेत दिया।
इसी के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कैंपस परिसर में आज दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे यह मांग की गई है कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दी जाए। इकाई उपाध्यक्ष चंद्रेश पाल ने कहा कि देश में एक ऐसी जमात है जो सिर्फ एजेंडा फैलाने का काम करती है लेकिन जिन विषयों पर बोलने की ज़रूरत होती है वहाँ कुछ नहीं बोलते! बॉलीवुड से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियां जब देश में किसी हिंदू का नरसंहार होता है तो आवाज़ नहीं उठाते लेकिन जब देश में झूठे उन्माद फैलाने की बात हो तो सबसे आगे होते हैं! उन्होंने कहा की विद्यार्थी परिषद इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करती है तथा आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दे इस्लामिक कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देने की माँग करती है! देश में अब वो समय आ गया है जब तालिनबानी हरकत करने वालों को तालिबानी तरीके से ही दंड दिया जाना चाहिये! नहीं तो धीरे धीरे पूरा देश कश्मीर कैराना बन जायेगा! उन्होंने राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसमें सरकार भी बराबर की दोषी है क्योंकि कन्हैया लाल के आग्रह के बावजूद भी उसकी सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसकी वजह से धार्मिक उन्मादियों को और अधिक शह मिली तथा उन्होंने इस तरह का जघन्य कृत्य किया! उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद माँग करती है जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए नहीं तो विद्यार्थी परिषद एक उग्र आंदोलन पूरे प्रदेश तथा देश में करेगी!
पंचायत सचिवों की मांगों के समर्थन में उतरी पूरी ग्राम पंचायत
मण्डी (प्रकाश चन्द शर्मा) : ग्राम पंचायत सरध्वार के सभी पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों की मांगों का समर्थन किया है। ग्राम पंचायत सरध्वार के सभी पदाधिकारी लोगों ने
कहा कि पंचायत सचिवों की मांग जायज है, और हिमाचल प्रदेश सरकार को इन लोगों की मांगों को मान लेना चाहिए। क्योंकि ग्राम पंचायत सचिवों की कलम छोड़ हड़ताल चल रही है। जिससे बिना सचिवों के ग्राम पंचायतों में काम करवाना मुश्किल हो रहा है। कलम छोड़ो अभियान से आम जनता को परेशानी हो रही है। उनको कोई प्रमाण पत्र नहीं मिल हैं, लोगों को हर समय पंचायत से कोई ना कोई प्रमाण पत्र लेने की जरूरत पड़ती रहती है। ग्राम पंचायतों में सचिव ना होने की वजह से लोगों को प्रमाण पत्र लेने भी मुश्किल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार को जल्द से जल्द पंचायत सचिवों की कलम छोड़ो हड़ताल को लेकर फैसला लेने की जरूरत है। ताकि लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जा सके। ग्राम पंचायत सरध्वार के प्रधान पवन ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार इन लोगों की मांगों को पूरा नहीं करती है,तो हम लोग भी इनकी मागों के समर्थन पर इनके साथ हड़ताल पर खड़े होकर इनका साथ देगे। पवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सचिवों की मांगों को जल्द से जल्द फैसला लेने की जरूरत है ताकि पंचायतोंं का सुचारू रूप से चल सके।