फ़ॉलोअर

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

जहाँ जहाँ भाजपा वहाँ वहाँ दंगा फसाद :- एन के पन्डित

 

जहाँ जहाँ भाजपा वहाँ वहाँ दंगा फसाद :- एन  के  पन्डित 




मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन  के  पन्डित ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए शाब्दिक हमला करते हुए कहा जहाँ जहाँ भाजपा है वहीं वहीं दंगा फसाद है उन्होंने कहा कि आप कोई भी भाजपा शासित राज्य देख लो !  एन के  पन्डित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले भाजपा ने मणिपुर राज्य का बेडा गर्क किया उसके बाद हरियाणा राज्य अब आगे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पता नहीं और कितने राज्य भाजपा कि चपेट में आने वाले है ! श्री पन्डित ने भाजपा पर आरोपों कि बौछार करते हुए कहा की भाजपा की यही रीत है कि जहाँ शांति हो वहाँ का मुख्यमन्त्री बदल दो चाहे गुजरात हो या उत्तराखंड हो पर जहाँ दंगे फसाद हो वहाँ का मुख्यमन्त्री मत बदलो ! 


एन के पन्डित ने शोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया कि जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ये सही समय पर सही मुद्दे उठाते है पर गोदी मीडिया ने ही देश को गुमराह करके देश का बेडा गर्क किया है क्योंकि गोदी मीडिया ही मोदी की मोदी की आरती उतारता है जबकि मोदी और भाजपा ये अच्छी तरह जानती है कि पूरा देश अब मोदी से गुस्से में है और राहुल गाँधी की लोकप्रियता अब मोदी से बहुत ज्यादा है ! एन  के  पन्डित ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर उबलते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए ऐसे राज्य के मुखियों को मणिपुर का मुख्यमन्त्री कहता है कि ऐसे सैकड़ों वीडिओ और है और रही सही कसर हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खटर ने पूरी कर दी वो जनाब कहते है प्रैस कॉन्फ्रेंस करके कि हरियाणा राज्य कि पुलिस और ना मैं बतौर मुख्यमन्त्री आपकी रक्षा कर सकता हूँ वो भूल गए जो उन्होंने मुख्यमन्त्री बनते समय सविंधान कि कसम खायी थी अगर आप जनता कि रक्षा नहीं कर सकते तो कुर्सी से क्यों चिपके हो इस्तीफा दो फिर !


मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार ब्रांड फायर नेता एन के पन्डित ने नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर, बल्ह के विधायक श्री इंद्र सिंह गाँधी, नाचन के विधायक श्री विनोद कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि वो लोकनिर्माण मन्त्री विक्रमादित्य के खिलाफ अपना कद और सोच समझकर व्यान दे ! पन्डित ने कहा कि असली पलटू राम तो जय राम ठाकुर है एन के पन्डित ने कहा कि अगर गूगल में सर्च करो और लिखो कि पलटू राम कौन है तो श्री जय राम ठाकुर का नाम आता है पन्डित ने श्री जय राम ठाकुर को सलाह दी है कि वो अपनी छवि सुधारें नाम के पीछे राम लगाने से कोई भगवान नहीं बन जाता !


            



बुधवार, 2 अगस्त 2023

धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा का विस्तार करने के लिए बनी योजना सितंबर माह में पूर्व में बनी सभाओं को फेडेरेट करने के लिए एनसीडीसी के सहयोग से होगा सम्मेलन

 धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा का विस्तार करने के लिए बनी योजना

सितंबर माह में पूर्व में बनी सभाओं को फेडेरेट करने के लिए एनसीडीसी के सहयोग से होगा सम्मेलन



धर्मपुर खण्ड में भारत सरकार के सहकारिता विभाग के माध्य्म से किसान उत्पादक संघ का गठन किया गया है।जिसके गठत में राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम शिमला ने मार्गदरस्क संस्था के माध्य्म से मदद की है।जिसे भारत सरकार से तीन वर्षों तक वित्तिय सहायता भी प्राप्त होगी।ये एफ़पीओ शुरुआत में डरवाड़ और सजाओ क्षेत्र के किसानों ने पंजीकृत करवाया है लेकिन अब इसका विस्तार पूरे विकास खण्ड में करने की योजना बनाई गई है।जिसके चलते अगस्त माह में धर्मपुर, संधोल, मण्डप, टिहरा और रखोह में तहसील स्तर की कमेटियां गठित करने का फ़ैसला धर्मपुर सहकारी सभा ने लिया है।सभा के प्रधान सुरेश पठानिया, उपप्रधान रूपचंद सचिव भपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह,सूरत सकलानी, नितेश पराशर और अभिषेक कुमार ने बताया कि सभा में शेयरहोल्डर बढ़ाने के लिए अगले तीन महीनों में खण्ड की सभी पँचायतों में पँचायत पर्टीनिधिओं को जानकारी प्रदान की जाएगी। पहले चरण में अगस्त माह 15 ग्राम पंचायतों में ये जानकारी एफ़पीओ के प्रबंधक द्धारा प्रदान की जायेगी।सभा के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी हुई है जिसमें पहले से ही गठित सहकारी समितियों को किसान उत्पादक संघो के साथ जोड़ने और उन्हें भी एफ़पीओ में तबदील करने का फ़ैसला हुआ है ।जिसके चलते धर्मपुर में भी सहकारी सभाओं को किसान उत्पादक संघ के साथ जोड़ने के लिए सितंबर माह में अधिवेशन किया जायेगा।जिसमें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक राकेश वर्मा व अन्य स्त्रोत व्यक्ति भाग लेंगे।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीडीसी शिमला के निदेशक के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में पिछले दो साल में सहकारी समितियों के माध्य्म से दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और वित्तिय सहायता सहकारी समितियों को जारी की गई हैं।जबकि पिछले चालीस साल में ये केवल चार सौ करोड़ रुपये ही थी।प्रदेश की दो सभाओं को निर्यात के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं और देश में बन रहे दस हजार एफ़पीओ योजना के तहत भी पहला एफ़पीओ हिमाचल प्रदेश में ही बना है।मछली पालने वाले किसानों की भी सहकारी समिति गठित की गई है और युवा सहकार कोष भी बनाया गया है।पैक्स को एफ़पीओ बनाने बारे भी उन्हीं के सुझाव पर देश के लिए प्लान तैयार किया गया है जिसके आधार पर पूरे देश में ये कार्य शुरू किया गया है। जिसकी शुरुआत 14 जुलाई को दिल्ली से सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की है और इस सम्मेलन में धर्मपुर एफ़पीओ से भी दो सदस्यों ने भाग लिया था।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो साल में हुई ये प्रगति और उपलब्धि एनसीडीसी के विशेष प्रयासों से संभव हो पाई है और अब धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा भी उनके अनुभवों का फ़ायदा उठा कर यहां पर भी इस कार्य को बढ़ाने जा रही है।एफ़पीओ धर्मपुर ने हल्दी पाउडर बनाने, खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं,कृषि उपकरण इत्यादि सहायता किसानों को उपलबध करवाने और मोटे अनाज का बीज भण्डार  तैयार करने के लिए ज़रुरी दस्तावेज और लाईसेंस विभागों से हासिल कर लिए हैं।



*विश्वविद्यालय में पीएचडी और हॉस्टल दाखिलों में धांधलियों पर कस्से छिकंजा : अभाविप* *विश्वविद्यालय और हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठीक किए जाए सीसीटीवी कैमरा : अभाविप* *पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जल्द हो घोषित: अभाविप* *आर्थिक कमजोर वर्ग के अंतर्गत आने वाले छात्रों को उपलब्ध किए जाए छात्रावास : कर्ण* *ईआरपी में खामियों के कारण लंबित परीक्षा परिणामों वाले छात्रों के प्रवेश के लिए प्रावधान किया जाए




*विश्वविद्यालय में पीएचडी और हॉस्टल दाखिलों में धांधलियों पर कस्से छिकंजा : अभाविप*



*विश्वविद्यालय और हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठीक किए जाए सीसीटीवी कैमरा : अभाविप*



*पुनर्मूल्यांकन के परिणाम  जल्द हो घोषित: अभाविप*



*आर्थिक कमजोर वर्ग के अंतर्गत आने वाले छात्रों को उपलब्ध किए जाए छात्रावास : कर्ण*




*ईआरपी में खामियों के कारण लंबित परीक्षा परिणामों वाले छात्रों के प्रवेश के लिए प्रावधान किया जाए*



______________________________________________





*तिथि : 02/08/2023*




    

  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल  प्रदेश विश्वविद्यालय  इकाई अध्यक्ष कर्ण भटनागर  ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए सुझावों के साथ साथ आम छात्रों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। इसी के संदर्भ में आज विद्यार्थी परिषद ने VC कार्यालय के बाहर छात्र मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमे विद्यार्थी परिषद की मुख्य मांग आर्थिक कमजोर वर्ग को अन्य आरक्षित वर्गो की भांति छात्रावास में आरक्षण मुह्या करवाया जाए।



इसी के साथ कर्ण जी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय में पिछले अक्टूबर के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम अभी तक नही आए हैं  उन्हे जल्द से घोषित किया जाए। 



साथ ही साथ इस वर्ष जिन छात्रों के परिणाम लंबित है उन परिणामों के confidencial result  बनाने का प्रावधान परीक्षा नियंत्रक द्वारा लाया गया है लेकिन उस परिणाम को लेने के लिए छात्रों को 500 रुपया फीस कटवाने पड़ेगी। ऐसे प्रावधानों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भारी भरकम फीस उठाने पड़ेगी परिषद प्रशासन के ऐसे निर्णयों का विरोध करती है। 



कर्ण ने अपने वक्तव्य में कहा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने कार्य को आसान करने के लिए ERP सिस्टम को लाया गया था लेकिन उसके बाद से विश्वविद्यालय के परिणामों में खामियां देखने को मिलती हैं।  जब से ERP को लाया गया है तब से प्रदेश के छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करने पड़ रहा है। इस वजह से कुछ छात्रों के 2-2 वर्ष परिणाम की प्रतीक्षा में निकल जाते हैं।



विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में आए दिन धांधलियां देखने को मिलती हैं जिस से आम छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं अक्सर ऐसे मामलो में विश्वविद्यालय के आला अधिकारी भी संलिप्त पाए जाते रहे हैं विश्वविद्यालय अक्सर ही ऐसे सवालों के घेरे में दिखता रहा है।



 विद्यार्थी परिषद ने हॉस्टल और विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग लंबे समय से करती आ रही है परंतु विवि प्रशासन द्वारा अभी तक किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया गया जब भी सुरक्षा अधिकारी से बात करे तो वह बजट न होने की बात कर के अपना पल्ला झाड़ लेते हैं इसी कारण से हॉस्टल में अवैध प्रवेश को बड़ावा मिल रहा है 

पीछले दिनों एक छात्र हॉस्टल में अवैध प्रवेश के दौरान छत से गिरने की खबर मिली है जिसका अभी तक आईजीएमसी में उपचार चला हुआ है ।




विद्यार्थी परिषद विवि प्रशासन से मांग करती है की इन सभी छात्र मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और प्रदेश के छात्रों को परेशान करना बंद करे यदि विद्यार्थी परिषद की इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो परिषद  विवि प्रशासन के विरूद्ध कड़ा संज्ञान लेते हुए उग्र आंदोलन करने से कोई गुरहेज नही करेगी और इसका जीमेदार प्रशासन स्वयं होगा।









हाटेशवरी माता मंदिर हटगढ़ दयारगी में इंटक संगठन की बैठक हुई जिसमें इंटक संगठन के जिला अध्यक्ष

 हाटेशवरी माता मंदिर हटगढ़ दयारगी में इंटक संगठन की बैठक हुई जिसमें इंटक संगठन के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे 



BHK NEWS Himachal 

आज हाटेशवरी माता मंदिर हटगढ़ दयारगी में इंटक संगठन की बैठक हुई जिसमें इंटक संगठन के जिला अध्यक्ष श्री वाई पी कपूर जी, जिला महामंत्री श्री नरेश शर्मा जी, श्री सोहन सिंह बी बी एम बी के इंटक के डिप्टी सेक्रेटरी,नाचन इंटक अध्यक्ष श्री दिवान शर्मा, अन्य पदाधिकारी श्री युधिष्ठिर शर्मा, श्री विजय शर्मा जी मौजूद रहे। इस बैठक में बिजली विभाग में कार्यरत बिल बितरण करने वाले कर्मचारी वर्ग की युनियन बनाई गई। और यूनियन कीार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया यूनियन के प्रधान पंकज कुमार चुने गए व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सेक्रेटरी कमलेश कुमार विजय कुमार  कोसा अध्यक्ष नीतीश कुमार मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र और भीम सिंह और मुख्य सलाहकार पम्मी राजेश और रूप सिंह चुने गए यूनियन के प्रधान पंकज कुमार का कहना है कि वे सभी कर्मचारियों  की मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखेंगे  प्रधान पंकज कुमार का कहना है कि वह कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे यूनियन से जुड़े सभी कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा ।




मंगलवार, 1 अगस्त 2023

*2 अगस्त को हटगढ़ में इंटक संगठन की बैठक*

 *2 अगस्त को हटगढ़ में इंटक संगठन की बैठक*




यादविंद्र कुमार नेरचौक। 

नाचन इंटक अध्यक्ष दीवान चंद शर्मा ने बताया कि  2 अगस्त को हाटेशवरी माता मंदिर हटगढ़ दयारगी में इंटक संगठन की बैठक रखी गई है। इसमें मुख्यतः दो तीन विषयों पर चर्चा की जानी है। कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। जो घर घर जाकर बिल देने का काम करते हैं। लेकिन बड़े खेद की बात है कि इनके भविष्य को लेकर कोई नियम नहीं है। चार पांच महीने तक इनको वेतन नहीं मिलता है। इसी तरह जल शक्ति मंडल बगी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी अनदेखी का शिकार बनाया गया है। इनकी मांग पर भी चर्चा होगी तथा जो आवश्यक होगा ।वह कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा पुर्व में आउटसोर्स पर रखे गए पम्प चालकों को हटा दिया गया है।इस विषय पर भी चर्चा की जानी है।सभी से आग्रह किया है कि इस बैठक में जरुर भाग लें। इस बैठक में इंटक संगठन के जिला अध्यक्ष वाई पी कपूर और जिला मंडी में इंटक संगठन के महामंत्री नरेश शर्मा भी भाग लेंगे।



प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था द्वारा प्रायोजित निशुल्क योग शिविर के सफल आयोजन के 100 दिन पुरे किए | जिसमें डॉ योगेश जरयाल जी पहले दिन से अपनी स्‍वैच्छिक निशुल्क सेवाएं दे रहे है |

 प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था द्वारा प्रायोजित निशुल्क योग शिविर के सफल आयोजन के 100 दिन पुरे किए | जिसमें डॉ योगेश जरयाल जी पहले दिन से अपनी स्‍वैच्छिक निशुल्क सेवाएं दे रहे है | 




यादविंद्र कुमार : *प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था द्वारा पिछले 100 दिनों से चम्बा में योग शिविर का आयोजन चल रहा है जिसमे विशेष कर योग , ध्यान और प्राणायाम सिखाया जा रहा है इस योग शिविर सी शुरुआत प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था ने जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा जी ने की थी जिससे आज तक सुचारु रूप से प्रभारी जिला आयुष अस्पताल चम्बा  डॉ योगेश जरयाल जी बहुत बेहतर ढंग से चला रहे है आज दिनांक 1 अगस्त 2023 को योग शिविर के 101 दिन पुरे होने पर प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था द्वारा जिला वृद्ध कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री पी . सी ओबेरॉय जी को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था जिन्हे डॉ. किरण शर्मा व् डॉ योगेश जरयाल जी द्वारा सम्मानित किया गया | प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था ने पी . सी ओबेरॉय जी , डॉ. किरण शर्मा , डॉ योगेश जरयाल जी व्  विशेष कर रोजाना योग करने आ रहे बच्चे , युवा और बुज़ुर्गो का धन्यवाद व् आभार किया जिनके सहयोग से यह योग शिवर सफलता पूर्वक चल रहा है |*



*भलोड़ी में दूर की जाए बिजली व सड़क की समस्या* *पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सोम्प कर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की पंचायत की समस्याओं का हल करने की मांग

 *भलोड़ी में दूर की जाए बिजली व सड़क की समस्या* 



*पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सोम्प कर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की पंचायत की समस्याओं का हल करने की मांग*





*भड़ेला (चुनी लाल ):-* विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत भलोड़ी के प्रधान अयूब खान व उपप्रधान लेखराज पंचायत की कुछ समस्याओं क़ो लेकर चम्बा में अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू से मिले और उन्हें पंचायत की समस्याओं बारे अवगत करवाया और इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सोम्पा। उन्होंने बताया कि पंचायत के कई गाँव सड़क सुविधा से अछूते हैं। इससे सेंकड़ों की आबादी सड़क संबंधी मुश्किलें झेलने पर मजबूर हैं। इसके अलावा उन्होंने राजकीय प्राथमिक स्कूल थनेला क़ो अपग्रेड करने के साथ यहाँ बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यहाँ स्कूल क़ो खुले हुए 10 वर्ष हो चुके हैं किन्तु स्कूल के पास अपना बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत के कई गाँवों में बिजली की काफी समस्या रहती है। घंटों अघोषित कट लगे रहते हैं। जिससे ग्रामीणों क़ो मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। ऐसे में उनकी बिजली की लाइन क़ो नकरोड़ के साथ जोड़ा जाए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के स्कूलों में स्टाफ की कमी क़ो दूर करने की भी मांग की। इसके अलावा भलोड़ी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की भी मांग की गई। पंचायत प्रधान अयूब खान व उपप्रधान लेखराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू की तरफ से उन्हें पूरा आश्वासन मिला है कि उनकी पंचायत की समस्याओं का जल्द हल करवाया जाएगा।