फ़ॉलोअर

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।

 SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।







SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया। स्वीट टीम आज उपमंडल दंडाधिकारी श्री पंकज शर्मा के निर्देशानुसार पेखरी पंचायत के दूरस्थ पोलिंग बूथ शलिंगा पहुंची। इस दुर्गम पोलिंग बूथ के लिया  रास्ता बहुत ही खतरनाक है । लेकिन स्वीप टीम ने इस खतरे की परवाह न करते हुए अपना सफर जारी रखा और लगभग डेढ़ घंटे बाद गुशेनी से अपने गंतव्य पर पहुंचे।वहां पहुंचकर लगभग 30-35 महिलाओं, बजुर्गों और युवाओं से आने वाले चुनाव के बारे में उन्हें जागरूक कराया । लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका बहुत ही महत्पूर्ण होती है। प्रत्येक मतदाता को अपने बोट की कीमत और शक्ति का ज्ञान होना चहिए। यदि मतदाता शिक्षित और जागरूक होंगे तो लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। यहां की BLO श्रीमती शारदा देवी भी हमारी टीम के साथ मौजूद रहीं।SDM महोदय के अनुसार इस बूथ को मॉडल बूथ  बनाया जाएगा ताकि यहां के सारे बुजुर्ग युवा महिलाएं सभी बढ़-चढ़कर आने वाले लोकसभा चुनाव में एक उत्सव की तरह आनंद और खुशी के साथ मतदान कर सके । यहां लोगों ने बड़े ध्यान और रुचि के साथ हमारी बाते सुनीं। यहां की जनता ने बादा किया की 1जून को सभी मतदाता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। हमारी टीम ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी। बापसी करते हुए   कांढीधार पंचायत के गहिधार पुलिंग बूथ में यूबाओं से मुलाकात हुई। ये युवा यहां क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं ।इन युबाओं से हमने मतदान में बही हौसला और जोश का प्रदर्शन करने का आग्रह किया जो वे खेलो में दिखाते हैं।इस प्रकार हमारी यह यात्रा बहुत ही चुनौती पूर्ण और उत्साहवर्धक रही।






श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल की मीटिंग का हुआ आयोजन 20 व 21 अप्रैल को सालासर पदयात्रियों की सेवार्थ कैंप का होगा आयोजन लक्ष्मणगढ़ : (सीकर) -: स्थानीय श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल की ओर से रविवार को तोदी कॉलेज रोड़ स्थित सूरेका सदन में मीटिंग का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति के सुभाष सुरेका ने बताया कि मीटिंग में सालासर पदयात्रियों की सेवार्थ आयोजित होने वाले कैंप के संबंध में विचार विमर्श गया। कैंप 20 अप्रैल 2024 व 21 अप्रैल 2024 को तोदी कॉलेज रोड़ स्थित सुरेका सदन के पास आयोजित होगा। कैंप में जलपान, भोजन, विश्राम, स्नान, दवाई सहित अन्य व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर मंडल के पिंटू सूरेका, गणेश जोशी, अमित सोनी, सांवरमल शर्मा, रतन शेखावत, विकेश शर्मा, ताराचंद कुमावत, विष्णु मुरारका, जितेंद्र कुमावत, मोतीलाल जोशी, सुरेंद्र गुर्जर, कुलदीप मिश्र, विकाश भंडारी, रोनक, सुरेश सोनी, सुशील सोनी, अनमोल सुरेका, मुकेश सुरेका, राजेंद्र माटोलिया सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल की मीटिंग का हुआ आयोजन


20 व 21 अप्रैल को सालासर पदयात्रियों की सेवार्थ कैंप का होगा आयोजन




लक्ष्मणगढ़ : (सीकर) -: स्थानीय श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल की ओर से रविवार को तोदी कॉलेज रोड़ स्थित सूरेका सदन में मीटिंग का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति के सुभाष सुरेका ने बताया कि मीटिंग में सालासर पदयात्रियों  की सेवार्थ आयोजित होने वाले कैंप के संबंध में विचार विमर्श गया। कैंप 20 अप्रैल 2024 व 21 अप्रैल 2024 को तोदी कॉलेज रोड़ स्थित सुरेका सदन के पास आयोजित होगा। कैंप में जलपान, भोजन, विश्राम, स्नान, दवाई सहित अन्य  व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर मंडल के पिंटू सूरेका, गणेश जोशी, अमित सोनी, सांवरमल शर्मा, रतन शेखावत, विकेश शर्मा, ताराचंद कुमावत, विष्णु मुरारका, जितेंद्र कुमावत, मोतीलाल जोशी, सुरेंद्र गुर्जर, कुलदीप मिश्र, विकाश भंडारी, रोनक, सुरेश सोनी, सुशील सोनी, अनमोल सुरेका, मुकेश सुरेका, राजेंद्र माटोलिया सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






सिरडा खेलो इंडिया सेंटर (गर्ल्स ) से कबड्डी प्रशिक्षु ने l 33वें सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में लिया भाग

 सिरडा खेलो इंडिया सेंटर (गर्ल्स ) से कबड्डी प्रशिक्षु ने l 33वें सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में लिया भाग





33 वें सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप जो कि बिहार के पटना में दिनांक 31.03.2024 से  03.04.2024 तक आयोजित कि गई इसमें सिरडा खेलो इंडिया सेंटर कबड्डी ( गर्ल्स) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दीक्षा जम्वाल सुपुत्री कश्मीर सिंह जम्वाल निवासी गावं कांगरू तहसील बल्ह जिला मंडी के रहने वाली प्रशिक्षु का चयन बतौर खिलाडी हुआ था। जिसमे उसने हिमाचल प्रदेश कि टीम से डिफेंस (राइट कार्नर) खिलाडी रही तथा टीम को आगे ले जाने में अपना महतवपूर्ण योगदान दिया । प्रशिक्षु के नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में चयन से उसके गृह जिले में हर्षोउल्लास का माहौल है । तथा प्रशिक्षु कि गृह वापिस पर सिरडा खेलो इंडिया सेंटर के चेयरमैन इंजीनियर निका राम, प्रिंसिपल सिरड़ा पॉलीटेक्निक पुनम चौधरी तथा सिरडा खेलो इंडिया सेंटर कोच के द्वारा इन्हे सम्मानित किया गया।






मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

ए एस पी चम्बा अभिमन्यु वर्मा के साथ फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर की "युवा के भविष्य" पर खास चर्चा।

 ए एस पी चम्बा अभिमन्यु वर्मा के साथ फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर की "युवा के भविष्य" पर खास चर्चा।


अभी हाल ही में रामपुर बुशहर के दौरे पर आए एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा के साथ फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर उर्फ़ कमल कांत राणा ने युवाओं के भविष्य संबंधी काफ़ी विषयों पर चर्चा की। राणा ने बताया कि ए एस पी साहब एकमात्र एक ऐसे पुलिस अधिकारी है जो कि अपने व्यस्त जीवन में से भी लोगों के लिए,समाज व युवा के लिए इतना समय निकालते है। 
यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे कि उन्होंने काफ़ी सारे सवाल किए। हिमाचल में आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने के लिए बताया कि सभी को एक लक्ष्य बनाना पड़ेगा। और उस लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी फिर चाहे परीक्षा हिमाचल की हो या यूपीएससी की। साथ ही साथ राणा ने रामपुर बुशहर में बढ़ते हुए नशे पर भी सवाल किया । उन्होंने बताया कि यह लड़ाई एक व्यक्तिगत विशेष की नहीं है। सभी को इसके लिए आगे आना पड़ेगा तभी समाज में बदलाव हो सकता है। 
आज के युवा मानसिकता  देखनी होगी परखनी पड़ेगी। और इसके साथ-साथ सभी अभिभावकों से भी विनम्र निवेदन है कि अपने-अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें। उनकी हर एक गतिविधि पर ध्यान दें। कि उनका बच्चा क्या करता है कितना समय कहां व्यतीत कर रहा है। कहीं यदि गलत दिशा में जा रहा है तो उसे समय पर डांटे। अन्यथा वह समस्या एक गंभीर समस्या बन जाएगी।
फिटनेस को लेकर भी उन्होंने बताया कि हमें किसी न किसी शारीरिक गतिविधि में अपना समय जरूर व्यतीत करना चाहिए वह कुछ भी हो सकता है जिससे कि हम मानसिक तौर पर भी फिट रह सकते हैं वह शारीरिकताओं से भी स्वस्थ रहेंगे। राणा ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने लिए समय जरूर देना चाहिए खासकर प्रकृति के बीच में जाकर सांसे हर दिन अवश्य लेनी चाहिए। और एक संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।








सोमवार, 1 अप्रैल 2024

*अधिवक्ता विजय ठाकुर को वार एसोसिएशन की दोबारा मिली कमांड- अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा*

 *अधिवक्ता विजय ठाकुर को वार एसोसिएशन की दोबारा मिली कमांड- अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा*





*हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय ठाकुर और उनकी सारी टीम को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनायें*

 


   *बिलासपुर 01 अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने प्रैस नोट में बताया कि बिलासपुर वार एसोसिएशन की मीटिंग 30-3-2024 को आयोजित की गई जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया अधिवक्ता अमित शर्मा ने प्रैस नोट में बताया कि सभी अधिवक्ताओं सर्वसम्मति और सहमति से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय ठाकुर को दोबारा वार एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और अधिवक्ता आर के रघु को सर्वसम्मति उपाध्यक्ष व अधिवक्ता विजय कुमार को सचिव, नेहा चौहान को सहसचिव और विजय जलाप को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।*

     


      *अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने आगे कहा कि सभी अधिवक्ताओं ने कहा की पहले इस कार्यकारणी का कार्य बहुत ही अनुशासित और सराहनीय रहा जिसके कारण अधिवक्ता विजय ठाकुर को सबकी सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमांड दी गई सभी अधिवक्ताओं ने विजय ठाकुर और उनकी सारी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की अधिवक्ता विजय ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब ने मुझ पर भरोसा करते हुए दोबारा अध्यक्ष पद दिया इसका मैं आभार व धन्यवाद करता हुं और अपने इस भरोसे को कायम रखते हुए पुरी मेहनत व लगन और दिलोजान से काम करता रहुंगा सदैव आभारी रहुंगा धन्यवाद जयहिंद।*







*एबीवीपी के कड़े संघर्षों का परिणाम : 2022 में आज ही के दिन मंडी विश्वविद्यालय की हुई थी स्थापना ।* *एबीवीपी ने मंडी विश्वविद्यालय के लिए किए गए संघर्ष को किया याद।*

*एबीवीपी के कड़े संघर्षों का परिणाम : 2022 में आज ही के दिन मंडी विश्वविद्यालय की हुई थी स्थापना ।*



*एबीवीपी ने मंडी विश्वविद्यालय के लिए किए गए संघर्ष को किया याद।*





*1 अप्रैल 2024* के दिन *सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी* ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से छात्रों के साथ मनाया। मंडी विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 2022 में की गई थी और इसी दिन सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 



वि.वि. स्थापना दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।



परंतु सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के स्थापना की राह बिलकुल भी आसान नहीं थी, बता दे कि 1970 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से लेकर 2022 तक केवल एक ही राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय इस प्रदेश में रहा। ऐसे में शिमला से दूर जिलों के छात्रों को छोटे छोटे कामों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। छात्रों की इसी आवाज़ को विद्यार्थी परिषद ने उठाया और *ये विद्यार्थी परिषद का ही संघर्ष* था कि आज मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। 




विद्यार्थी परिषद ने लंबे समय से प्रदेश में दूसरे विश्वविद्यालय की मांग को उठाया। अभाविप मंडी के कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन जयराम सरकार से मंडी क्लस्टर विश्विद्यालय को राज्य का दूसरा विश्वविद्यालय बनाने हेतु मांग रखी। विद्यार्थी परिषद ने लंबे समय तक विधायकों एवं डीसी के माध्यम से तत्कालीन जयराम सरकार को कई ज्ञापन सौंपे। परंतु जवाब ना मिलने के बाद विद्यार्थी परिषद ने कई महीनों तक लंबा धरना प्रदर्शन एवं भूखहड़ताल कर अपनी मांग को मजबूत किया। ये मंडी वि.वि. को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं का ही अटूट इरादा था कि *8 दिसंबर 2021* के दिन मंडी में एबीवीपी द्वारा एक *हुंकार रैली* निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। विद्यार्थी परिषद के मजबूत संघर्ष और मांगों के आगे अंततः तत्कालीन प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा और हिमाचल को मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के रूप में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय प्राप्त हुआ। 




*एबीवीपी सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास* ने अभाविप मंडी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद ने हमेशा से ही देश और प्रदेश में छात्रों के हित के लिए आवाज उठाई है और अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हमेशा से ही छात्र एवं राष्ट्र हितों के लिए त्याग किया है। उन्होंने बताया कि *वर्तमान प्रदेश सरकार* ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ *सौतेला व्यवहार* करते हुए पिछले वर्ष सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के *दायरे को वि.वि. में स्टाफ का आभाव बताते हुए कम किया।*  *हर्षित मिन्हास* ने कहा कि जिस प्रकार माता पिता अपने बच्चे की देखभाल उसके जन्म से बालिक होने तक करते हैं उसी प्रकार वर्तमान प्रदेश सरकार को भी शुरुआती कुछ वर्षों तक विश्वविद्यालय की उंगली थाम कर छात्र हित में कार्य करना चाहिए था *परंतु प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के प्रति इस से उलट रुख अपना कर छात्र अहित का कार्य किया है* और यदि प्रदेश सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो विद्यार्थी परिषद वि.वि के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेगी। 









हिमाचल के पहले घरेलू जिम में हिंदुस्तानी मार्शल आर्ट्स कलरीपायटटू से युवाओं को मिल रही प्रेरणा।

 हिमाचल के पहले घरेलू जिम में हिंदुस्तानी मार्शल आर्ट्स कलरीपायटटू से युवाओं को मिल रही प्रेरणा।





रामपुर बुशहर के साथ लगता चकलोट गांव में प्रदेश का पहला जिम स्थापित किया गया है जोकि कमल कांत राणा उर्फ राणा द वाइपर के नाम से विख्यात कुल्लू जिला में है।
इस जिम की विशेषता यह है कि इस जिम के सभी उपकरण सीमेंट से बने हुए हैं और इसके साथ-साथ इसमें कुछ घरेलू चीजें का भी प्रयोग किया हुआ है।हालांकि इस जिम को देखने के लिए आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने इस जिम का निरीक्षण भी किया था।  सोशल मीडिया पर युवाओं को यू-ट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
राणा ने बताया कि वह हिंदुस्तान की मार्शल आर्ट जिसे कलरीपायट्टु नाम से जाना जाता है। यह विश्व की सभी मार्शल आर्ट की जननी व सबसे पुरानी मार्शल आर्ट है। इस कला की उत्पत्ति दक्षिण भारत के केरल राज्य में हुई। कलरीपायट्टु दो शब्दों से मिल कर बना है, पहला ‘कलरी’ जिसका मतलब स्कूल या व्यायामशाला जबकि दूसरे शब्द ‘पायट्टु’ का मतलब होता है युद्ध या व्यायाम करना। ऐसी मान्यता है कि कलरीपायट्टु को स्वयं भगवान शिव ने बनाया और इस कला का ज्ञान उन्होंने सप्तऋषि अगस्त्य को दिया जिन्होंने इस कला की मदद से दक्षिणी कलरीपायपट्टु का विकास किया। 13वीं और 16वीं शताब्दी के दौरान, कला ने प्रभुत्व प्राप्त किया और  हालाँकि, ब्रिटिश आधिपत्य के दौरान, भारत में मार्शल आर्ट को बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा। 
 बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने भी उन्हें टी-शर्ट दी थी। वे उनके बहुत बड़े फैन है।राणा का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना व नशे से दूर करना। और साथ ही साथ लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देते हैं। और हिमाचल प्रदेश में नशा छोड़ो बॉडी बनाओ अभियान छेड़ा हुआ है।