फ़ॉलोअर

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में आरएसएस के पिछ लगू संगठन द्वारा नव वर्ष मनाने के नाम पर धार्मिक प्रचार और धार्मिक क्रियाकलाप करने के विरोध में डीएसडब्ल्यू का घेराव किया एवम प्रो वीसी की गाड़ी को रोककर धरना प्रदर्शन किया।


 एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में आरएसएस के पिछ लगू संगठन द्वारा नव वर्ष मनाने के नाम पर धार्मिक प्रचार और धार्मिक क्रियाकलाप करने के विरोध में डीएसडब्ल्यू का घेराव किया एवम प्रो वीसी की गाड़ी को रोककर धरना प्रदर्शन किया।










एसएफआई के विरोध के चलते विश्विद्यालय से प्रचार के लिए लगाए धार्मिक झंडे एवम बैनर को निकलवा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद आरएसएस के लोगों द्वारा धार्मिक झंडो के साथ लाइब्रेरी में घुसकर उत्पात मचाया गया जिसका एसएफआई द्वारा कड़ा विरोध किया गया।

धरने प्रदर्शन में एसएफआई इकाई उपाध्यक्ष कॉमरेड शाहबाज ने पूरे घटनाक्रम पर बात रखते हुए बताया कि आरएसएस का हस्तक्षेप विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी समय से विश्वविद्यालय में आरएसएस के लोगों को धांधली करके भरने का काम किया जा रहा है। आरटीआई से पता चला है कि विश्वविद्यालय में 70% शिक्षक अयोग्य भरे गए है। नॉन टीचिंग स्टाफ में कांट्रेक्ट पर आरएसएस के लोगों को भरा जा रहा है। हद तो आज हुई जब विश्वविद्यालय में आरएसएस द्वारा अपने धार्मिक झंडो और पोस्टरों को लगाया गया। सरकारी शिक्षण संस्थान के अंदर किसी धर्म विशेष के कार्यक्रम का एसएफआई कड़े शब्दों में विरोध करती है और किसी भी सूरत में ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय मैं होने नहीं देंगे। विश्वविद्यालय में हर धर्म के छात्र पढ़ाई करते है जिस कारण किसी धर्म विशेष का प्रचार करना या कार्यक्रम करना बिलकुल गलत है।

एसएफआई इकाई सचिव कॉमरेड सनी सेक्टा ने बताया कि इस धार्मिक प्रचार और कार्यक्रम के विरोध में हमने डीएसडब्ल्यू का घेराव किया क्योंकि विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम करवाना देश के सेकुलर मूल्यों का हनन है। संविधान का अनुच्छेद 28 साफ तौर पर यह बोलता है कि किसी भी सार्वजनिक शिक्षण संस्थान में किसी भी धार्मिक क्रियाकलाप को नहीं किया जा सकता है फिर ऐसे में किस आधार पर विश्वविद्यालय में आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के लोगों द्वारा विश्वविद्यालय में धार्मिक प्रचार और क्रियाकलाप किया जा रहा है। एसएफआई द्वारा पिंक पटेल चोक पर वीसी की गाड़ी को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।


इस धरने में राज्य सचिव कॉमरेड दिनित ने बात रखते हुए कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान के अंदर आरएसएस के इन संगठनों के द्वारा और आरएसएस के द्वारा इस तरह की राजनीति अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के अंदर करने की कोशिश की जा रही है जिसके चलते सभी विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों की उनकी स्वायता को खत्म करते हुए वहां पर उन्माद फैलाने का काम किया जा रहा है उनके द्वारा हिंदुस्तान की बेरोजगार युवाओं की भीड़ को इकट्ठा करते हुए उनके द्वारा उनके हाथों में सांप्रदायिक दंगा फैलाने के लिए और आरएसएस के विचारों को आगे ले जाने के लिए उनके हाथों में धार्मिक झंडों को  पकड़ा कर इन दंगों को अंजाम दिया जा रहा है।



एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जिन लोगों द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माहौल को खराब करते हुए विश्वविद्यालय में इस तरह की हरकतों को अंजाम दिया है उनके ऊपर विश्वविद्यालय प्रशासन और चुनाव आयोग सख्त रूप से कार्रवाई करें अन्यथा आने वाले समय के अंदर छात्रों को लामबंद करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी। जिसका जिम्मेदार खुद विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।






एनएसयूआई ने मनाया धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

 एनएसयूआई ने मनाया धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस




सुंदरनगर । महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर की एनएसयूआई इकाई ने अपना 54 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर एनएसयूआई इकाई ने महाविद्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें पूर्व अध्यक्ष अतुल ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित रहे । 


एनएसयूआई द्वारा कॉलेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा एनएसयूआई के कई सदस्यों व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वर्तमान परिस्थितियों में एनएसयूआई की भूमिका पर प्रकाश डाला । 


इसके उपरांत कार्यक्रम में मोजूद विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी की जीवनी पर शर्ट फिल्म दिखाई  । कार्यक्रम के पश्चात एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो के बच्चों को समोसे व जूस भी वितरित किया तथा उनके साथ भी स्थापना दिवस मनाया ।


कार्यक्रम के विशेष अतिथि अतुल ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों को राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं की भागीदारी के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है इसके लिए युवाओं को राजनीति में भाग लेना चाहिए । 


इस अवसर पर एनएसयूआई अध्यक्ष अनित जसवाल , उपाध्यक्ष अभय ठाकुर व पल्लवी , महासचिव करण सिंह , सचिव भवानी व एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता व महाविद्यालय के दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित रहे ।



सोमवार, 8 अप्रैल 2024

*सराज विधानसभा के सवर्ण समाज के योगदान को दरकिनार करना पूर्व मुख्यमंत्री जय राम को पड़ेगा महंगा-तुलेश कुमार ठाकुर*

 *सराज विधानसभा के सवर्ण समाज के योगदान को दरकिनार करना पूर्व मुख्यमंत्री जय राम को पड़ेगा महंगा-तुलेश कुमार ठाकुर*



पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम  द्वारा एक टिपण्णी दी गई।जिसके चलते पूरे सराज क्षेत्र की सियासी गर्माहट बहुत तेज हो गई है।जय राम जी द्वारा कहा गया कि मुझे जो सराज विधानसभा क्षेत्र से 6बार चुना गया है यह अनुसूचित जाति के बल पर संभव हो पाया है और मेरे  मुख्यमंत्री बनने का श्रेय भी अनुसूचित जाति की एकजुटता को जाता है।

इसी बयान की कड़ी आलोचना करते हुए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी युवा मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष तुलेश कुमार ठाकुर द्वारा कहा गया कि - पूर्व मुख्यमंत्री सवर्ण समाज के दिन रात कड़ी मेहनत किए हुए योगदान को अनुसूचित जाति के सम्मेलन में पूरी तरह भूल गए।उन्होंने सवर्ण समाज के बीजेपी कार्यकर्ताओं व वोटरों को मात्र दरी उठाने व झाड़ू पोछा मारने तक सीमित रखा है।खुद एक ठाकुर होकर सवर्ण समाज के योगदान को भूल गए और रही बात सवर्ण समाज के प्रति बात करने की वह तो खैर दूर की बात है।

उनका कहना है कि इस सार्वजनिक अभद्र टिप्पणी का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को आगे के सभी चुनावों में देखने को मिलेगा।सवर्ण समाज अब अपने अधिकारों के लिए लड़ रही विचार धारा का समर्थन खुलकर करेगा।

उन्होंने सवर्ण समाज से भी आग्रह किया है कि अगर उनके अंदर का स्वाभिमान अगर जिंदा हो तो ऐसे नेताओं व ऐसी विचारधारा का पूर्ण बहिष्कार करें जो आपको केवल उपयोग की वस्तु समझते हो।







*एबीवीपी ने यूजी परीक्षाएं जल्द करवाने हेतु परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन।* *जल्द से जल्द यूजी परीक्षाएं करवाए एस.पी.यू : एबीवीपी

*एबीवीपी ने यूजी परीक्षाएं जल्द करवाने हेतु परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन।*


*जल्द से जल्द यूजी परीक्षाएं करवाए एस.पी.यू : एबीवीपी*




*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई* द्वारा यूजी की परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाने हेतु परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। बता दे की एचपीयू ने अपनी यूजी परीक्षाएं शुरू कर दी है परंतु अभी तक सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है ऐसे में छात्रों के बीच एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है कि उनकी परीक्षाएं कब करवाई जाएगी। 




विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा नियंत्रक से ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि यूजी की परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाया जाए और यूजी रिपेयर के परिणाम भी जल्द से जल्द घोषित किए जाएं। विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा नियंत्रक से पीजी प्रवेश परीक्षा को एच.पी.यू से पूर्व करवाने हेतु भी मांग रखी। 




परीक्षा नियंत्रक ने कार्यकर्ताओं से कहा एस.पी.यू यूजी परीक्षाएं संभतः मई माह से शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एस.पी.यू परीक्षा विभाग में स्टाफ की भारी कमी के कारण परीक्षाओं में काफी देरी हो रही है। 




इकाई अध्यक्ष *हर्षित मिन्हास* ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यूजी के छात्र परीक्षा शेड्यूल ना आने के कारण काफी चिंतित हैं ऐसे में अगर यूजी परीक्षाएं देरी से होती हैं तो परिमाण आने में भी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि वि.वि. को अपनी पीजी प्रवेश परीक्षा एचपीयू से पूर्व करवा कर एक मिसाल पेश करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग रखी की एस.पी.यू में जल्द से जल्द भर्तियां करवाए ताकि विश्वविद्यालय सुचारू रूप में कार्य कर सके। 







*विश्वविद्यालय के icdeol भवन में आयोजित संगोष्ठित हुई सफल: अविनाश* *बीआर अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष पर विशिष्ट अतिथि सीएल बंगा जी को सुनने को उमड़ी भीड़ : अविनाश*

*विश्वविद्यालय के icdeol भवन में आयोजित संगोष्ठित हुई सफल: अविनाश*


*बीआर अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष पर विशिष्ट अतिथि सीएल बंगा जी को सुनने को उमड़ी भीड़ : अविनाश*



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की परिषद समय समय पर छात्रों के हितों के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने बताया की आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईकाई द्वारा अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष पर संगोष्ठी आयोजित की ऐसे कार्यक्रमों को करने के पीछे परिषद का एक ही उद्देश्य रहता है की तरुनाई छात्र शक्ति हमारे देश के महान व्यक्तियों से प्रेरणा ले कर अपने जीवन में उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अनुसरण करे और देश के प्रत्येक छात्र को महान विभूतियों जी जीवनी के बारे में जान कर के उनके राष्ट्र प्रेम को देखते हुए ऊर्जा प्राप्त कर सकें।



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीएल बंगा जी ने अपने वक्तव्य में बताया की बीआर अंबेडकर जी ने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलों का सामना करते हुए भी शिक्षा प्राप्त करी और उस समय जब देश की स्थिति रुढ़ीवादी धारणाओं से समाज बंटा हुआ था उस समय में  अंबेडकर जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धि के बल पर बाहरले मुल्कों में जा कर के भारत का परचम लहराया था। क्योंकि उनका अटल संकल्प था की भारत में वर्ग व्यवस्था और  छुआछूत को दूर करना है क्यों की वह बचपन से उन मुश्किलों का सामना करते आ रहे थे। अपने वक्तव्य में बांगा जी ने बताया की जिस कारण से देश गुलामी की जंजीरों ने जकड़ा था वे असमानता था इसी बात को मध्य नजर रखते हुए बीआर अंबेडकर जी ने हमारे संविधान में नागरिकों को पहला अधिकार समानता का अधिकार अनुच्छेद 14 में दिया गया है।



कार्यक्रम के अंत में इकाई मंत्री अविनाश ने संगोष्ठी में उपस्थित विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद व्यक्त किया और अविनाश जी ने  कहा की बाबा साहेब आंबेडकर जी हम सभी में समरसता का भाव उत्पन करने का काम करते हैं, हमे उनकी जीवनी और उनकी लिखी किताबों को पढ़ कर उनका अनुसरण करना अति आवश्यक है।







हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के पुर्व अध्यक्ष एवं मंडी साक्षरता समिति के कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव ठाकुर जी आज हमारे बीच में नहीं रहे

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के पुर्व अध्यक्ष एवं मंडी साक्षरता समिति के कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव ठाकुर जी आज हमारे बीच में नहीं रहे




हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के पुर्व अध्यक्ष एवं मंडी साक्षरता समिति के कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव ठाकुर जी आज हमारे बीच में नहीं रहे। वो पिछले दो वर्ष से गम्भीर बीमारी से ग्रसित थे जिसके चलते आज उनकी मृत्यु हो गई। श्री संजीव ठाकुर जी की 1992 से मंडी साक्षरता समिति व जन विज्ञान आन्दोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री संजीव ठाकुर जी का वैज्ञानिक दृष्टिकोण में जिसमें उन्होंने टेलीस्कोट खरीद कर बांड यात्रा में बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए पड्डल मैदान, इन्दिरा मार्केट, व अन्य कई स्थानों पर कार्यक्रम किये।


समिति के लिए इनका योगदान सराहनीय रहा है। इनके निधन होने पर समिति शोक प्रकट करती है और इनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है






SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।

 SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।







SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया। स्वीट टीम आज उपमंडल दंडाधिकारी श्री पंकज शर्मा के निर्देशानुसार पेखरी पंचायत के दूरस्थ पोलिंग बूथ शलिंगा पहुंची। इस दुर्गम पोलिंग बूथ के लिया  रास्ता बहुत ही खतरनाक है । लेकिन स्वीप टीम ने इस खतरे की परवाह न करते हुए अपना सफर जारी रखा और लगभग डेढ़ घंटे बाद गुशेनी से अपने गंतव्य पर पहुंचे।वहां पहुंचकर लगभग 30-35 महिलाओं, बजुर्गों और युवाओं से आने वाले चुनाव के बारे में उन्हें जागरूक कराया । लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका बहुत ही महत्पूर्ण होती है। प्रत्येक मतदाता को अपने बोट की कीमत और शक्ति का ज्ञान होना चहिए। यदि मतदाता शिक्षित और जागरूक होंगे तो लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। यहां की BLO श्रीमती शारदा देवी भी हमारी टीम के साथ मौजूद रहीं।SDM महोदय के अनुसार इस बूथ को मॉडल बूथ  बनाया जाएगा ताकि यहां के सारे बुजुर्ग युवा महिलाएं सभी बढ़-चढ़कर आने वाले लोकसभा चुनाव में एक उत्सव की तरह आनंद और खुशी के साथ मतदान कर सके । यहां लोगों ने बड़े ध्यान और रुचि के साथ हमारी बाते सुनीं। यहां की जनता ने बादा किया की 1जून को सभी मतदाता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। हमारी टीम ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी। बापसी करते हुए   कांढीधार पंचायत के गहिधार पुलिंग बूथ में यूबाओं से मुलाकात हुई। ये युवा यहां क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं ।इन युबाओं से हमने मतदान में बही हौसला और जोश का प्रदर्शन करने का आग्रह किया जो वे खेलो में दिखाते हैं।इस प्रकार हमारी यह यात्रा बहुत ही चुनौती पूर्ण और उत्साहवर्धक रही।