फ़ॉलोअर

शनिवार, 16 अप्रैल 2022

एक विभाग में विज्ञापित किये गए अनारक्षित पदों को रोस्टर सहित दूसरे विभाग में ट्रांसफर करना नियमों के खिलाफ : एनएसयूआई*



*पूर्व कुलपति की तर्ज पर कार्यवाहक कुलपति भी फर्जी भर्तियों को दे रहे बढ़ावा : छतर सिंह*



*एक विभाग में विज्ञापित किये गए अनारक्षित पदों को रोस्टर सहित दूसरे विभाग में ट्रांसफर करना नियमों के खिलाफ : एनएसयूआई*

BHK NEWS HIMACHAL 

ललित चौहान: (शिमला) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू से ही विवादित रही है और अब इस भर्ती प्रक्रिया में एक और नया विवाद सामने आया है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने आरोप लगाए है कि विवि प्रशासन आरएसएस और भाजपा के दबाव में इनके चहेते लोगों को प्रोफेसर जैसे उच्च पदों पर भर्ती करवाने के लिए नियमों को भी ताक पर रखने से पीछे नहीं हट रही। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व कुलपति की तरह ही कार्यवाहक कुलपति भी शिक्षक भर्ती में घोटालों को बढ़ावा देने में पीछे नहीं रह रहे। विश्वविद्यालय में 19 अप्रैल से शुरू हो रहे शिक्षक भर्ती साक्षात्कार में आरएसएस के लोगों को प्रोफेसर बनाने के लिए नियमों को ताक में रख कर एक विभाग में विज्ञापित किये गए अनारक्षित पदों को रोस्टर सहित दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया जा चुका है। ऐसे में  छात्र संगठन एनएसयूआई ने इसका विरोध करते हुए इस निर्णय को वापिस लेने की मांग की है और इस प्रकार से गलत तरीके से ट्रांसफर की गई सीटों को पुनः रोस्टर सहित पहले वाले विभागों में वापिस लाने की है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विज्ञापित प्रोफेसर के एक अनारक्षित पद को रोस्टर सहित शारीरिक शिक्षा विभाग में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था जिसके लिए 19 अप्रैल से साक्षात्कार करवाने की तैयारी है। इसी तरह ही लाइफ-लांग लर्निंग विभाग से पर्यावरण विज्ञान विभाग और कंप्यूटर साइंस विभाग से यूआईआईटी को सहायक प्रोफेसर के एक एक अनारक्षित पद रोस्टर सहित शिफ्ट किये गए है। विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा शुरू से ही विवि में शिक्षक भर्ती घोटालों को लेकर न्यायिक जांच की मांग उठती रही है लेकिन अभी तक भ्रष्ट प्रशासन की कान पर जूं तक रेंगती नहीं दिख रही। एनएसयूआई ने चेताया कि अगर समय पर इस भ्रष्ट भर्ती प्रक्रिया को रोक कर इसकी जांच न शुरू हुई तो पूर्व की भांति इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया जाएगा।



आ०टी० आई वग्स्याड के द्वारा छात्रा की 6 महीनों की उपस्थित को नकारा

  आ०टी० आई वग्स्याड के द्वारा छात्रा की 6 महीनों की उपस्थित को नकारा




महोदय, 'निवेदन यह है कि मैं कृतिका पूली श्री शंकर दास गांव वणी की स्थाई निवासी हुँ। मेरा दाखिला 171 वस्याड में 08-09-2021 को हुआ था। मैं पिछले 6 महीनों से लगातार ITI वरस्याड मे निस्तर जा रही हूँ लेकिन मुझे सूचना दी गई कि आपका नाम मोर्टल नहीं चढ़ रहा है व तेरा पंजीकरण नहीं हो रहा है व कहा कि कल से ITI मत आना ऐसा सुनकर मैं हैरान हो गई कि मै 171 में हर रोज की तरह लगातार क्लास लगाने जा रही हूँ व अब मुझे क्लास लगाने के लिए मन्दा किया जा रहा है इस पूरे को लेकर मैं अपनी माता जी को सोमवार 11/4/2022 को ITI वस्याड कार्यलय पहुंची व सुचना का जीवनाचार्य सहित अन्य स्टाफ से किया। जैसे ही मैने प्रधानाचार्य कक्ष में इस सारी घटना पर मुझे ही गलत ठहराया गया प्रधानाचार्य कक्ष मे प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ मेमर ने मेरी माता जी से गुस्से से बात की और ऐसा कहा गया की तुने सरकारी संस्था का गलत इस्तेमाल किया गया. और मुझे ही ITI से निकालने की धमकी दी गई | ITI प्रधानाचार्य ने मुझे यह कहा एक हप्ते / 10 दिन के अन्दर आपका पंजीकरण गया कि झरा दुवारा करवाया जाएगा च ITI में आया करो।



उल्लेखनीय है कि ITI वग्ख्याड में कृतिका का 6 महीने पहले दाखिला भी हुआ व 3 महीने के बाद अगले 6 महीने की फीस जमा की। व उसके बाद मेरी क्लास अध्यापिका द्वारा मुझे ITI क्स्याउ मेन आने को लेकर कहा जाता है कृतिका अध्या। प्रशासन से मांग की है कि प्रधानाचार्य के कुठे अनुसार अगर पोर्टल मेट' मेरा नाम या पंजीकरण न करवाया गया तो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बगस्याड मर सख्त से सरल कार्यकारवाई की जाए इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। ताकि इससे मेरे भविष्य को नुकसान न पहुंचे और मैं नियंत्रण रूप से 171 जा सकु ।




फीट ऑफ फायर डांस स्टूडियो सुंदर नगर के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर अमित भाटिया को जन्म उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं

फीट ऑफ फायर डांस स्टूडियो सुंदर नगर के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर अमित भाटिया को जन्म उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं




 सुंदर नगर।




फीट ऑफ फायर डांस स्टूडियो सुंदर नगर के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर अमित भाटिया को जन्म उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं। स्टूडियो की ओर से बेसहारा गरीब बच्चों को निशुल्क में डांस करवाया जाता है और भारत संस्कृति से रूबरू करवाने में अमित भाटिया अहम भूमिका निभा रहे हैं। जो कि आज के इस भगदड़ भरे दौर में कौन किसके लिए करता है। अमित भाटिया के इस तरह समाज में जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है


।


जयराम ठाकुर साबित हो रहे निकम्मे मुख्यमंत्री। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म दास चौहान ने कसा तंज।




 सुंदर नगर।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रवक्ता और नाचन विधानसभा क्षेत्र से मुख्य समाजसेवी ब्रह्म दास चौहान ने अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्यांजी कोठी ग्राम पंचायत शिल्हणु ग्राम पंचायत किलिंग का दौरा किया और वहां के ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही समस्याओं से लोगों ने अवगत करवाया। ब्रह्म दास चौहान ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत स्यांजी कोठी के गांव स्यांजि में लोगों से रूबरू हुए। वहां पर लोगों को पीने के पानी की समस्या के साथ ही खेतों में सिंचाई की समस्या से लोगों ने रूबरू करवाया । तो वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत रेफल और किलिंग के सुकी बाई में लोगों ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की तैनाती न किए जाने को लेकर ग्रामीण काफी खफा दिखे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 2 साल से डॉक्टरों के पद स्वीकृत होने के बावजूद भी खाली पद पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि यह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में विधायक रहे स्वर्गीय कर्म सिंह ठाकुर की देन से यहां पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है । लेकिन वर्तमान सरकार की भावपूर्ण रवैया से राजनीति का शिकार यहां की जनता हो रही है। जहां पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं की जा रही है। यह फार्मासिस्ट के सहारे ही चला हुआ है । ब्रह्मदास चौहान का कहना है कि वर्तमान में चाहे बात लोक निर्माण विभाग की हो जल शक्ति विभाग की हो बिजली बोर्ड की हो या अन्य किसी विभाग की हो उक्त विभागों सहित अन्य विभागों में कर्मचारी ना होने से आम जनता की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने ग्राम पंचायत के शिल्हणु के बाढु गांव का भी दौरा किया और वहां पर लोगों की परेशानियों को सुना। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सुंदर नगर से दोपहर एक बजे चलने वाली बाया रजवाड़ी शिमला रूट पर बसों का ठहराव रोहांडा की बजाए बाड़ू किया जाए ताकि वहां पर किसानों को भी अपनी नगदी फसल को सब्जी मंडी तक ले जाने और मरीजों को भी बस की सुविधा मुहैया हो सके। ब्रह्मदास चौहान ने आम जनता को आश्वस्त किया कि वह विभिन्न पंचायतों का इन दिनों नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है और जो भी समस्या पेश आ रही हैं । उनका एक एजेंडा तैयार करके सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष पेश किया जाएगा और जिला प्रशासन के भी ध्यान में लाया जाएगा ताकि प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके । उन्होंने कहा कि वर्तमान की जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार की करनी और कथनी में फर्क है और देखा देखी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नकलची मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। जो कि प्रदेश की जनता के हित के लिए कारगर सिद्ध नहीं होगा । वर्तमान में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के ऊपर प्रदेश और देश की डबल इंजन की कहलाने वाली सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। लोगों को उम्मीद थी कि हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर कोई बात करेंगे। लेकिन इन मुद्दों पर बात करने तो दूर चर्चा तक भी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोगों को गरीब जनता को कैसे महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान युवा वर्ग महिला सशक्तिकरण और हर वर्ग के लोगों का कांग्रेस को भरपूर सहयोग मिल रहा है और कांग्रेस के सदस्यता अभियान में लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं । वर्तमान की भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है और आने वाले 2022 के चुनावों में आम जनता ने भारी बहुमत से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है और प्रदेश की जनता उप चुनावों की तर्ज पर विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा के चारों खाने चित करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। कांग्रेस सरकार में सत्तासीन होते ही कर्मचारी अधिकारी और समाज के हर वर्ग का एक समान दृष्टि से विकास करेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत किलिंग के प्रधान प्रकाश चंद पूर्व प्रधान कृष्ण लाल सिल्लुनू पंचायत के प्रधान भीम सिंह ठाकुर डोला राम जितेंद्र ठाकुर अनिल कुमार हरदेव शर्मा हरमेश अब्रॉल धनीराम रमेश कुमार शशि इंद्र सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि महिला मंडल युवा मंडल के सदस्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



हिमाचल प्रदेश मैडिकल रिप्रेजेंटेटिव का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन होटल दीप पैलेस में शुरू हुआ

हिमाचल प्रदेश मैडिकल रिप्रेजेंटेटिव का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन होटल दीप पैलेस में शुरू हुआ




 आज दिनाक 16 अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश मैडिकल रिप्रेजेंटेटिव का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन होटल दीप पैलेस में शुरू हुआ ।              इस अधिवेशन का उद्घाटन सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर एचपीएमआरए के प्रदेशाध्यक्ष हुक्म  शर्मा ने झंडारोहण कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ कश्मीर ने केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर निशाना साधते हुए अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधियों को आवाहन किया कि भविष्य में इन सभी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करना होगा। अधिवेशन में एलआईसी के प्रदेश अध्यक्ष देवीदास व नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एचपीएमआरए महासचिव जगदीश ठाकुर व कोषाध्यक्ष विनय कपूर ने पिछले 3 सालों की संगठन के कार्य व वित रिपोर्ट पेश की जिस पर अधिवेशन में शामिल प्रदेश के जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने चर्चा की और भविष्य की रणनीति भी तैयार करेंगे। इस अधिवेशन में शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी,कांगड़ा व ऊना से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।     













                          अधिवेशन का समापन में कल नई राज्य कमेटी का गठन किया जाएगा जो आने वाले 3 वर्षों में प्रदेश में एच पी एम आर ए के आंदोलन को और तेजी से उठाएगी।



शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

हार के डर से हटाया बस किराया और माफ़ किये बिजली पानी के बिल-माकपा रिपीट नहीं डिफिट ही होगी भाजपा, प्रलोभन देने से नहीं मिलेगी जीत

 हार के डर से हटाया बस किराया और माफ़ किये बिजली पानी के बिल-माकपा


रिपीट नहीं डिफिट ही होगी भाजपा, प्रलोभन देने से नहीं मिलेगी जीत


BHK NEWS HIMACHAL

ललित चौहान: नेरचौक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस के मौके पर चम्बा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत बस किराया घटाने और बिजली व पानी भी फ्री करने की घोषणा की है।इस पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जयराम सरकार ने पिछले चार सालों में दो बार पचास प्रतिशत बस किराया बढ़ाया है और अब जब चुनावों के लिए छह महीने का समय शेष रह गया है तो महिलाओं से आधा बस किराया बसूलने की घोषणा की है हालांकि महिलाओं में पहले भी 25 प्रतिशत कम किराया लिया जाता था और अब 25 प्रतिशत और कम किया है लेकिन प्रचारित ऐसे किया जा रहा है कि पचास प्रतिशत किराया कम किया गया है।इससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री ने मान लिया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव हार रही है जिसका डैमेज कंट्रोल करने के लिए अब ये निर्णय लिए गए हैं।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमन्त्री सही माईने में जनता को राहत देना चाहते हैं तो वे सभी के लिए बस किराया कम करते लेक़िन केवल महिलाओं को वोट बैंक समझ कर ये फ़ैसला किया गया है।कुछ समय पहले तक यही भाजपा के नेता और उनका आई टी सैल मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विपक्ष की खिल्ली उड़ाता था और अब सरकार रिपीट करने के लिए ऐसे लुभावनी घोषणा कर रहे हैं लेकिन ये सरकार रिपीट होने वाली नहीं है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से ही निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ सस्ती बिजली, पानी,परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की बकालत करती रही है लेकिन ये सब सरकार बनने पर लागू किया जाता तो माना जा सकता था कि सरकार सही माईने में जनता को राहत देना चाहती है लेकिन अब जब सरकार के जाने का समय नज़दीक है तब ये सब वोट लेने के उद्देश्य से ही किया जा रहा है।अगर जयराम सरकार सच में ही महिलाओं को राहत देना चाहती है तो वे मनरेगा में काम करने वाली महिला मज़दूरों की दिहाड़ी 203 रु से बढ़ाकर 350 रु करती।महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करती जो संधोल से बलद्वाड़ा तक कहीं पर भी नहीं है।महिलाओं के लिए स्थाई रोज़गार उपलब्ध कराने का फ़ैसला लिया जाता।इसी प्रकार ऑउटसोर्स कर्मचारियों को रैगुलर करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फ़ैसला लिया जाता।भूपेंद्र सिंह ने मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री द्धारा ये ब्यान देना की जयराम सरकार के चार साल पिछली सरकारों के सत्तर सालों के विकास पर भारी हैं।ये बयान उन्होंने अपने ख़िलाफ़ ही दिया है कियूंकि वे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार चुनाव जीते हैं तो इसका अर्थ ये निकलता है कि उन्होंने भी पिछले तीस साल कोई काम नहीं किया और धर्मपुर में जो कुछ हुआ इन्ही चार सालों में ही हुआ है।जबकि हकीकत ये है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 600 सरकारी कर्मचारियों के पद ख़ाली पड़े हैं।स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बहुत ज्यादा ख़राब हैं।बसों की कमी है तो कृषि और बागवानी विभाग में दर्जनों पद ख़ाली पड़े हैं।सिंचाई की कोई भी स्कीम चालू नहीं है।जलशक्ति विभाग में नॉकरिओं के नाम पर सौ-डेढ़ सौ रुपये दैनिक मज़दूरी पर एक हज़ार से ज़्यादा मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है।खनन माफिया सक्रिय है और ठेकेदारों की लंबी चौड़ी फ़ौज खड़ी की गई है।इसप्रकार अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और इनको भी इसका आभास हो गया है जिसके चलते ये सब घोषणाएं की जा रही हैं।



जिला चम्बा के शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन |

 जिला चम्बा के शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन |



महोदय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन अ.मा.वि.प. शैक्षणिक परिवार को नष्टकोणलेकर छात्रों व देश के अनेक विषयों पर अपना मत प्रकट करने वाला संगठन है 1949 में स्थापना के बाद से ही छात्रों की शिक्षा क्षेत्र की न्यायोचित मांगों को प्रशासन, नीति निर्धारकों तक पहुंचाने वह उन पर संघर्ष खड़ा करने का कार्य विद्यार्थी परिषद ने किया है नहाविद्यालय व विश्वविद्यालय में छात्रों को पेश आने वाली छोटी छोटी समस्याओं को राष्ट्रीय नीतियों पर परिषद ने समय समय पर अपना मत व्यक्त किया है।

video



अ.भा.वि.प. इससेजना के शिक्षा क्षेत्र की आकाध की अपेक्षा भी करती है।

 1. चम्बा महाविद्यालय में विभिन्न नाt M.com, M.Sc, Mca. Ma public add कक्षाओं को इसी शैक्षणिक शुरु किया जाए। 

2. जिला चम्बा के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त पई प्रधानाचार्य शिक्षकों पर गैर शिक्षकों के पदों को अतिशीद्ध भरा आए ।


3. जिला के भिन्न महाविद्यालयों में भवनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए।


4. मात्र संस्कृत महाविद्यालय का कारण किया जाए।


5. वनीक्षेत में आपने जो डिग्री कॉलेज की की है उसकी कक्षाएं इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाए।


6. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों नहीं के रिक्त पदों को जल्दी भरा जाए। 

7. चम्बा महाविद्यालय में 1000 संख्या वाले होटोरियम हाल का निर्माण किया जाए जिसने बरसात के मौसम में भी कार्यों को आसानी से किया जा सके ।