फ़ॉलोअर

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की केन्द्रीय कार्य समिति बैठक एर्नाकुलम केरल में 28-29 सितम्बर को होगी

 राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की केन्द्रीय कार्य समिति बैठक  एर्नाकुलम केरल  में 28-29 सितम्बर  को होगी


 

सुंदर नगर।

राष्ट्रीय राज्य  कर्मचारी महासघं की केन्द्रीय  कार्य समिति की बैठक 28-29 सितम्बर 2024  को  ऐर्नाकुलम केरल  में  महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा की अध्यक्षता में होगी i बैठक में  भामंस के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष व प्रभारी जीईएनसी  एम पी सिहं , महासंघ प्रभारी उन्नीकृष्णन मुख्य अतिथि के रुप मे भाग   लेंगे । अखिल भारतीय महामन्त्री विष्णु वर्मा,सगंठन मन्त्री प्रमोद मिश्रा,  व अन्य पदाधिकारी  र्काय सामिति सदस्य , विशेष रूप से भाग लेंगे व र्माग दर्शन करेंगे । वैठक.में महासघं से जुड़े   सभी राज्यों के  अध्यक्ष / महामन्त्री  भी भाग लेकर अपने अपने राज्यों की  गतिविघियों ,मांगों  कार्यक्रमों  व राज्य अधिवेशनों,व सगठनांत्मक विषयों की जानकारी  / वृत बैठक में रखेगे ।  वित सचिव अमोद श्रीवास्तव वित  विषय व रिपौर्ट रखेंगेi



यह जानकारी   हि० प्र० कर्मचारी महासघं के  प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चमन कलवान,वरिष्ट उपाध्यक्ष गौतम  दुल्टा,उप महामन्त्री नरेश शर्मा व संघ के महा मन्त्री उमेश शर्मा   ने  देते हुए वताया कि वैठक में  22 नवम्बर को जन्तर मन्तर दिल्ली में   पुरानी पेन्शन देश के सभी कर्मचारियों को मिले व अन्य मांगों को  लेकर जो  रैली हुई थी तथा माननीय  वितमंत्री निर्मला सितारमण से  हुई वार्ता व अश्वासनों  के बाद एनपीएस की जगह केन्द्र सरकार  ने युनीफाइड पैन्शन स्कीम  ( युपीएस) की घोषणा की है जिसमें अंतिम वेतन के 50% पेंशन की गारन्टी है   यूपीएस की समिक्षा  वैठक में होगी  तथा इसमें जो त्रुटियां हैं.उन्हे  दूर करवाने  के लिए महासंघ  चर्चा व कार्यवाही  करेगा , इसके अलावा  केन्द्र सरकार से  8  वें वेतन आयोग के गठन  की मांग,   सभी राज्यों में केन्द्र  के समान  एक समान वेतनमान, सेवानिवृति व अन्य लाभ देने,  भते संशोधित करने , अनुबन्ध और आऊट सोर्स प्रथा समाप्त  कर  सभी राज्यों  में नियामित नौकरी देने, अन्धाधुन्ध निजिकरण  पर रोक लगाने   , आयकर  छूट की सीमा  बढाने,  बोनस में सिलिंग  हटा कर सभी  तृतीय व  चुर्तथ श्रेणी के कर्मचारियों को  बोनस सुविधा देने, आऊट सोर्स, पंचायतों के अधीन नियुक्त कर्मचारियों, मल्टी टास्क व मल्टी परपज ,पैरा वर्करज और एमडीएम वकर्ज को  न्यूनतम वेतन देने व नियमित करने, करुणामुलक  के आधार  पर   मृत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार देने, कर्मचारी के सेवा काल मे कम से  कम 4 पदोन्नतियाँ  देने व जिन श्रैणी के कर्मियों  को पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता है उनके पदों को अपग्रेड करने व वित्तिय लाभ देने के साथ ही बीस वर्ष तक पदोन्नति न होने पर विशेष वेतन वृद्धि , बोर्डों और निगमो, व लोकल  कर्मचारियों को भी पेन्शन देने  व अन्य कर्मचारियों की तरह सभी लाभ सहित वेतन, पेन्शन, भत्ते समय से अदा करने,  केन्द्र के समान व तिथि से राज्यों में  भी महंगाई भत्ता अदा करने बारे चर्चा की जाएगी ।   जो कर्मचारी  दैनिक भोगी और अस्थाई कर्मचारी के बाद नियामित हुए हैं उन्हें  भी  अनुबन्ध कर्मचारियों की तरह नियुक्ति की तिथि से सभी लाभ देने  की मांगों पर  भी   चर्चा होगी व  आगामी रणनिति  बनेगी ।



बैठक में 2016 से सातवें  वेतन आयोग  की सिफारिशों से मिले  वेतनमानों का वकाया एरियर अदा न होने व विसगतियो को इतने बर्षो बाद भी दूर न करने  पर भी चर्चा होगी  i रिटायर कर्मचारियों के मंहगाई भते, एरियर ग्रेजुटी, लिव इन केशमेन्ट व अन्य लाभ अनेक राज्यों में समय  से अदा न होने से  हो रही  आर्थिक कठिनाई  पर भी  चर्चा होगी,आऊट सोर्स के आधार पर भर्तियाँ  रद्ध कर रैगुलर नियुक्तियाँ करने व  कार्यरत  आऊट सोर्स कर्मियों को नियमित करने की निति बनाने    की माँगों पर चर्चा होगी । कर्मचारियों की  मांगों को पूर्ण करवाने हेतू संघर्ष की रणनिति बनेगी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें