फ़ॉलोअर

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

*लोगों का आना जाना हुआ मुश्किल रास्ते में किचड़ ही कीचड़ कई बार प्रधान से शिकायत नहीं कोई हल*

 *लोगों का आना जाना हुआ मुश्किल रास्ते में किचड़ ही कीचड़ कई बार प्रधान से शिकायत नहीं कोई हल*



BHK NEWS HIMACHAL 

ललित चौहान कनैड: ग्राम पंचायत भौर के गांव हलेल में कांगड़ा कलोनी के निवासी हंस राज सुपुत्र गोविंद राम ने पंचायत सचिव को अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि 20 बर्षो से आज तक नरक का जीवन व्यतीत कर रहे हैं जब से ईंट का भट्ठा लगा है तभी से हमारे पैदल चलने वाले रास्ते की दुर्गति बनी हुई है भट्ठे की सिल्ट और गाद रास्ते में जमा हो जाती है। बारिश होने पर रास्ता नाले का रूप ले लेता है भरजवाण स्योली और विद्यार्थी इसी रास्ते से आते जाते हैं। बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। किसी कि भी जान जा सकती है क्या तभी प्रशासन नींद से जागेगा । गांव में वीमार होने पर पीठ पर NH 21तक ले जाना पड़ता है। रास्ते में जिन लोगों के खेत है उन्होंने भी बचाव के लिए बिड की ऊंची ऊंची दीवार बना रखी है । और पशुओं से फसल को बचाने के लिए कांटेदार तार लगा रखें है । रात रास्ते में फिसलन की बजह से 

आते जाते लोग जख्मी हो चुके हैं हलेल से कांगड़ा कलोनी तक एम्बुलेंस रोड़ स्वीकृत हुआ था । लेकिन पंचायत के किसी भी प्रतिनिधि ने कोई रूचि अभी तक नहीं दिखाई है और न ही खण्ड अधिकारी ने कोई सक्रियता दिखाई जबकि गांव की आबादी 500 के करीब है। इसलिए हमें मिडिया का सहारा लेना पड़ रहा है ताकि हलेल के लोग को आने जाने के लिए सही रास्ता मिले और पंचायत प्रधान और प्रशासन नींद से जागे



*लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में की कर्मचारियों को नौकरी से निकाला*

 *लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में की कर्मचारियों को नौकरी से निकाला*



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार नेरचौक : लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के तीन सौ पचास से अधिक से।टाफ नर्स वार्ड ब्वाय सिंक्योरिटी गार्ड और सफाई कर्मचारी लैब टेक्नीशियन को नौकरी से निकाल दिया गया। कर उन्हे कर्मचारियों को के कहा गया कि आपका कान्ट्रेक्टर खत्म हो गया है।और कर्मचारियों को अन्दर जाने से रोक कर मना कर दिया और कहा आपकी जरूरत नहीं है लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इस पर कर्मचारियों बोले कान्ट्रेक्टर आगे नहीं बढ़ाया जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है करोना काल में जहां सभी लोग अपने घरों में थे उस समय हम अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार अपनी ड्यूटी दे रहे थे। 33 महीनों की एक्सटेंशन 2021 से दी जा रही थी लेकिन इस बार कोई एक्टेंशन हमें नहीं दी गई ठेकेदारों ने एक्टेंशन के चलते आज हमें काम पर आने के लिए मना कर दिया जिससे सभी कर्मचारियों महिला पुरषों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने अब मुख्यमंत्री से मिलकर कर अपना पक्ष रख कर कान्टैक्ट को एक्सटेंशन किया जाए ।



*नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की 2 सांस्कृतिक संध्या बारिश की बजह से स्थगित*

 *नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की 2 सांस्कृतिक संध्या बारिश की बजह से स्थगित*




यादविंदर कुमार मंडी: नलबाड़ मेला बरच्छवाड़ की मौसम विभाग की जानकारी से दो दिन भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की सम्भावना से सांस्कृतिक संध्या को स्थगित करना पड़ा जानकारी देते हुए एस डी एम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि सभी जनता को प्रशासन का सहयोग की अपील की है जिसके चलते स्थानीय प्रशासन व मेला कमेटी द्वारा नलबाड़ मेला बरच्छवाड़ में आयोजित होने वाली दो सांस्कृतिक संध्या को रद्द करना पड़ा



*गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ सुन्दर नगर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी विदाई समारोह का आयोजन*

 *गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ सुन्दर नगर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी विदाई समारोह का आयोजन*



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ सुन्दर नगर द्वारा अपने खंड से 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी साथी श्री भगत राम संधू, अधीक्षक ग्रेड II व श्री मति मीना देवी, सेवादार हेतु सुंदर नगर खंड की ओर से विदाई समारोह का आयोजन रा बाल व मा पा सुंदरनगर के सभागार में 29/03/2023 को प्रधान श्री देवेंद्र कुमार धीमान की अध्यक्षता में  किया गया जिसमे खंड के लगभग 50 गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।



नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ के दौरान आयोजित हो रही विभिन्न खेल स्पर्धाएं

 लोकेशन:- सरकाघाट मंडी अजय सूर्या 


नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ के दौरान आयोजित हो रही विभिन्न खेल स्पर्धाएं


BHK NEWS HIMACHAL 

तीन अप्रैल तक मनाए जाने वाले सात दिवसीय  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें बास्केट बॉल, बैडमिन्टन, वॉलीबाल, रस्सा-कस्सी, मैराथन व कुश्ती (छिंज) प्रतियोगिता शामिल है। यह जानकारी देते हुए सरकाघाट डीएसपी कुलदीप धीमान ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए 2 अप्रैल सुबह 8 बजे रा० महाविधालय सरकाघाट ( बरच्छवाड़) में आयोजन कमेटी के पास अपना नाम अंकित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को नकद इमानी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।डीएसपी कुलदीप धीमान ने बताया कि बास्केट बॉल (पुरूष व महिला) व बैडमिन्टन (डबल्स ओपन) प्रतियोगिता का आयोजन रा० व० मा० पाठशाला सरकाघाट मैदान में 2 अप्रैल को जबकि ओपन मैराथन और हॉफ मैराथन का आयोजन रा० महाविधालय सरकाघाट मैदान में आयोजित होगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय युवाओं से आग्रह किया कि  अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचे और खेलों में भाग ले।उन्होने बताया कि बालीबॉल प्रतियोगिता में पहले दो स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 11000 व 5100 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। बास्केट बॉल, बैडमिन्टन, रस्सा-कस्सी, 5 कि०मी० ओपन हॉफ मैराथन (महिला), 5 कि० मी० अन्डर-14 हॉफ मैराथन प्रतियोगिता में यह इनामी राशि क्रमश: 5100 व 3100 रूपये रहेगी। इसी तरह 10 कि० मी० ओपन मैराथन प्रतियोगिता में पहले दो स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 7100 तथा 5100 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।


बाइट- कुलदीप धीमान, डीएसपी



मिड डे मील के लिए नीति बनाये सरकार-भूपेंद्र

 मिड डे मील के लिए नीति बनाये सरकार-भूपेंद्र



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुन्दर नगर :मिड डे मील व्रकर्ज यूनियन सबंधित सीटू क्षेत्रीय कमेटी मण्डप की बैठक मण्डप में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता खण्ड अध्यक्ष चिंत राम शर्मा ने की और सीटू के ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित हुए।इस अवसर पर यूनियन की तहसील कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें सत्या देवी को प्रधान लता देवी को उप प्रधान निर्मला देवी को सचिव चंपा देवी को सह सचिव और संतोषी देवी को कोषाध्यक्ष तथा विना देवी, शांता और रेखा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मिड डे मील योजना को शुरू हुए 20 वर्ष होने जा रहे हैं और लेक़िन अब वर्करों को बच्चों की संख्या पर हटाया जा रहा है तथा जो स्कूल बंद हो रहे हैं वहां से भी इन्हें एड्जस्ट करने के बजाये घर भेजा जा रहा है।यूनियन की मांग है कि इनको विभाग में स्थाई करने के लिए पालसी बनाई जाये और बन्द हो रहे स्कूलों के वर्करों को विभाग में ही एड्जस्ट किया और उन्हें 12 महीनों का वेतन दिया जाए जो वर्तमान में 10 महीनों का ही दिया जाता है। जबकि हाई कोर्ट ने यूनियन की याचिका पर12 माह वेतन देने के निर्देश दिये थे जो पूर्व भाजपा सरकार ने लागू नहीं किये थे लेकिन अब नई सरकार से इस फ़ैसले को लागू करने की उम्मीद यूनियन को है।इन मांगों के बारे धर्मपुर के विधायक को जल्दी ही माँगपत्र सौंपा जायेगा और मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री से भी इस बारे यूनियन मांग करेगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या कम होने के कारण अब इनको छंटनी किया जा रहा है और अब स्कूल बंद होने पर उनकी नॉकरी खतरे में है ऐसी स्थिति में मिड डे मील वर्करों शिक्षा विभाग में अन्य पदों जैसे मल्टी टास्क, पियन, चौकीदार, वाटर गार्ड इत्यादि पदों पर समायोजित किया जाये और उन्हें रैगुलर करने की नीति बनाई जाए।उन्होंने इन वर्करों को आकस्मिक, मैडीकल व अन्य सभी प्रकार की छुटियाँ मिलनी चाहिए।वर्त्तमान में अगर किसी मिड डे मील वर्कर को घर पर ज़रूरी काम हो या बीमार पड़ जाए तो उसे अपने बदले में किसी और को स्कूल में खाना बनाने के लिए भेजना पड़ता है।कई स्कूलों में तो इनसे सफाई और अन्य काम भी करवाये जाते हैं जो सही नहीं है।जब ये योजना शुरू हुई थी तो हर स्कूल में कम से कम दो वर्करज लगाने का प्रावधान किया गया था जिसमें एक कूक और दूसरा हेल्पर होता था लेकिन अब अगर स्कूल में बच्चों की संख्या 25 से कम हो जाये तो एक ही वर्कर रखा जा रहा है और पन्द्रह पंद्रह साल से इस कार्य में लगे वर्करों को हटाया जा रहा है।जबकि सरकार की ये नीति है कि अगर स्कूल में अगर चार बच्चे भी हैं तो अध्यापक भी चार चार होते हैं लेकिन मिड डे मील वर्करों को हटाया जा रहा है।इसलिए यूनियन की मांग है कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो व्रकर्ज लगाए जायें और किसी को भी छँटनी न किया जाए।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वे लगातार मिड डे मील योजना का बजट कम कर रहे हैं जिसके ख़िलाफ़ 5 अप्रैल को दिल्ली संसद भवन पर विरोध रैली निकाली जाएगी।



*रोटरी क्लब ऑफ सुकेत सुंदरनगर के 20 सदस्यों का एक दल रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 की कॉन्फ्रेंस के लिए जयपुर (राजस्थान) रवाना*

 *रोटरी क्लब ऑफ सुकेत सुंदरनगर के 20 सदस्यों का एक दल रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 की कॉन्फ्रेंस के लिए जयपुर (राजस्थान) रवाना*




BHK NEWS HIMACHAL 

 यादविंदर कुमार सुंदर नगर : रोटरी क्लब ऑफ सुकेत सुंदरनगर के 20 सदस्यों का एक दल रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 की कॉन्फ्रेंस के लिए जयपुर (राजस्थान) रवाना हुआ। क्लब के प्रधान तिलक नायक ने बताया कि इस दल को सुकेत क्लब के निदेशक मंडल की सदस्य श्रीमती  सुमन धर्माणी जी ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया । नायक ने  बताया कि उनका क्लब समय-समय पर समाज कल्याण के लिए कई प्रकार की गतिविधियां करता रहता है जैसे कि रक्तदान शिविर, पौधारोपण , स्वच्छता अभियान,नशे के दुष्परिणाम व नशे की दवाइयों के गलत प्रयोग से उसके गलत परिणाम के बारे में नौजवान पीढ़ी को जागरूक करना तथा गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करना व निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर के साथ मुफ्त दवाइयां बांटना आदि  गतिविधियां समाज कल्याण के लिए करता रहता है।

इस कांफ्रेंस के लिए महासचिव मंजू भारद्वाज ,वित्त सचिव सुमन सैनी ,निदेशक मंडल राजकुमार ,किशोरी लाल, कुसुम शर्मा, सुमन मूंगा, बीना जयसवाल, आरती वर्मा,सावित्री राणा,नीना सुद ,तृप्ता गुप्ता, हेमलता शर्मा, कमल किशोर गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि जा रहे हैं।